Back
गोरखपुर निवेश का नया हब: गीडा के साथ पूर्वांचल में उद्योग का उछाल
NTNagendra Tripathi
Mar 20, 2026 18:16:28
Gorakhpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियों ने गोरखपुर को तेजी से औद्योगिक हब में बदल दिया है। कभी जहाँ गिनती के उद्योग थे, वहीं अब गोरखपुर निवेश का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेशकों के लिए अनुकूल नीतियों ने औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखी है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी गीडा अब पूर्वांचल के औद्योगिक विकास का इंजन बन चुका है। 2017 से पहले जहां यहां गिनती के उद्योग थे, वहीं पिछले नौ वर्षों में यहां सैकड़ों औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। करीब 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 40 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। 500 से अधिक औद्योगिक इकाइयां 12,000 करोड़ का निवेश 40,000+ रोजगार गीडा क्षेत्र में देश की बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है। Varun Beverages ने 1100 करोड़ केयान इंडस्ट्रीज ने 1200 करोड़ अंकुर उद्योग ने 500 करोड़ इंडिया ऑटोव्हील्स ने 400 करोड़ और CP Milk & Foods समेत कई कंपनियों ने यहां अपनी इकाइयां स्थापित की हैं। कोल्ड ड्रिंक सेक्टर में भी गोरखपुर बड़ी कंपनियों की पसंद बनता है रहा है। PepsiCo की फ्रेंचाइजी पहले से उत्पादन कर रही है जबकि Coca-Cola का प्लांट निर्माणाधीन है। वहीं Reliance Industries के स्वामित्व वाला कैम्पा ब्रांड भी यहां यूनिट लगाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी तेजी से आकार ले रहा है। करीब 6876 एकड़ में विकसित हो रही इस परियोजना के पहले चरण में ही हजारों करोड़ का निवेश और हजारों रोजगार प्रस्तावित हैं। Adani Group की अंबुजा सीमेंट यूनिट और अन्य कंपनियों को जमीन आवंटित की जा चुकी है, जबकि Tata Power और Videocon ने भी निवेश में रुचि दिखाई है। धुरियापार टाउनशिप: 6876 एकड़ प्रथम चरण: 800 एकड़ 4200 करोड़ निवेश प्रस्तावित 6500 रोजगार बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के चलते गोरखपुर अब निवेशकों के लिए नई उम्मीद बन चुका है। गीडा के जरिए पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की रफ्तार आने वाले समय में और तेज होने की उम्मीद है। “गोरखपुर: अब सिर्फ शहर नहीं, निवेश का नया हब”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowMar 20, 2026 18:52:30943
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 20, 2026 18:45:38874
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 20, 2026 18:45:191008
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 20, 2026 18:30:18921
Report
STSumit Tharan
FollowMar 20, 2026 18:16:471065
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 20, 2026 18:16:151078
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 20, 2026 18:15:401083
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 20, 2026 18:15:191080
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 20, 2026 18:02:071039
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 20, 2026 18:01:021036
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 18:00:42953
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 20, 2026 18:00:20980
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 20, 2026 17:48:25Noida, Uttar Pradesh:A stunning aerial view above a sea of clouds
1098
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 20, 2026 17:48:18Noida, Uttar Pradesh:The Chery SUV can turn on a dime thanks to its smart wheel control and power distribution
1045
Report