Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Uttarkashi249193

यूकेडी ने शिक्षक उत्पीड़न मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की

HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 26, 2026 06:18:05
Uttarkashi, Uttarakhand
उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट में राजकीय प्राथमिक शिक्षा विद्यालय में तैनात एक शिक्षक के साथ कथित अन्याय, उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर शासन, प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिंडकी ब्लॉक नौगांव में तैनात शिक्षक देवकुमार जैन लंबे समय से विभागीय और स्थानीय स्तर पर प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार स्कूल में छात्रों के दाखिले में अनियमितताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को रोकने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा शिक्षक और उनकी पत्नी शोभा जैन को सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में बड़कोट पुलिस ने केवल औपचारिकता निभाते हुए उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि एक व्यक्ति जो फेसबुक के माध्यम से स्वयं को पत्रकार बताता है पत्रकारिता की आड़ में शिक्षक की साफ-सुथरी छवि को बदनाम करने का प्रयास किया है, जिसकी यूकेडी कड़ी निंदा करती है। शांति प्रसाद भट्ट ने उक्त प्रकरण में पुलिस प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई मांग की है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
Mar 26, 2026 07:17:18
khiri, Uttar Pradesh:Lpg की किल्लत के चलते अब पीएनजी को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है सरकार के निर्देशानुसार जिन क्षेत्रों में पीएनजी गैस पाइपलाइन मौजूद है वहां के लोगों को 3 महीने के अंदर कनेक्शन लेना ही होगा उसके बाद उस क्षेत्र में एलपीजी की सप्लाई नहीं की जाएगी इसको लेकर ज़ी मीडिया की टीम ने लखनऊ के हैदरगंज इलाके में रियलिटी चेक किया जहां पर पीएनजी गैस लाइन पिछले दो सालों से बिछी हुई है लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि हम पीएनजी कनेक्शन जरूर लेना चाहेंगे लेकिन यहां 2 साल पहले पाइप लाइन तो बिछा दी गई लेकिन आज तक किसी को कनेक्शन नहीं दिया गया अगर ऐसा होता है तो यह फैसला स्वागत योग्य है। Lpg की समस्या को देखते हुए यह अहम फैसला है。
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 26, 2026 07:17:07
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 07:17:00
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर के जलालपुर स्थित ऐतिहासिक श्री शीतला माता मठिया मंदिर में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर 56 भोग, सोलह श्रृंगार, दिव्य कीर्तन और झूला उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। नीरज जलालपुरी की टीम ने माता को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित हुआ। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा। दिशांत गुप्ता ने श्रृंगार किया, जबकि आशीष जैन, आनंद जायसवाल, शुभम गुप्ता, सौरभ सैनी, रितिक अग्रवाल व अभिषेक सोनकर समेत भक्तों ने जयकारे लगाए। मां की महिमा ट्रस्ट अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दीपों की रोशनी और घंटियों की ध्वनि के बीच उमड़े भक्तों ने वातावरण को दिव्य बनाते हुए भक्ति धारा बहा दी।
1089
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 26, 2026 07:16:54
Rohtak, Haryana:भारत में बड़े-बड़े घोटालों की लिस्ट में जब भी नाम आता है, तो एक नाम जरूर सुनाई देता है निर्मल सिंह भंगू और उनका PACL (पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड) स्कैम. एक साधारण दूध बेचने वाला व्यक्ति, जो पंजाब के छोटे से गांव बेला से था, कैसे करोड़ों लोगों की जमा-पूंजी लूटकर देश की अर्थव्यवस्था को हिला सकता है? यह लालच, धोखे और लाखों परिवारों की टूटी उम्मीदों का मामला है. अब एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में है, क्योंकि 20 मार्च 2026 को ED ने बड़ी कार्रवाई की. ED ने कुल 22,656.91 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है. वही रोहतक जिले के माधोडी रागधन गाव मे PACL के नाम कोई जमीन नही मिली ग्राउंड रिपोर्ट पर जांच में यही पता चला कि यहाँ PACL कंपनी की कोई जमीन ही नही है
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 26, 2026 07:15:55
Karnaprayag, Uttarakhand:ईरान और अमेरिका महायुद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है। रसोई गैस हो या पेट्रोलियम पदार्थ दोनों को लेकर किल्लत पड़नी शुरू हो गयी है। चमोली जिले के अंतर्गत कर्णप्रयाग पैट्रोल पम्प पर दो दिन बाद पेट्रोल आने के बाद पम्प पर सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही, दुपहिया और चौपहिया वाहन चालक अपने अपने वाहनों का टैंक फुल करने के लिए लाइन में लगे रहे। दो देशों के बीच आपसी लड़ाई की आंच अब भारत सहित विश्व के अनेक देशों पर भी पड़ने लगी है। ईरान पेट्रोलियम पदार्थ निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से न सिर्फ ये दोनों देश बल्कि अन्य देशों पर भी इसका खासा असर पड़ता दिखाई देने लग गया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थो को लेकर भारी मारामारी पड़ी हुई है। कर्णप्रयाग के जीएमओ के पेट्रोल पंप पर दो दिनों से पेट्रोल समाप्त का बोर्ड लगा हुआ है। लेकिन आज सुबह जैसे ही पेट्रोल का टैंकर कर्णप्रयाग पहुँचा वैसे ही पम्प पर तेल भराने वालों को लंबी लाइन लग गयी। लोगों का कहना है कि दो दिनों से तेल न मिलने पर पेट्रोल के इंतजार में वाहनों के पहिये जाम रहे, जिससे दिक्कतें होने लगी हैं। कर्णप्रयाग में जीएमओ पेट्रोल पंप के मैनेजर सूरज रावत का कहना है कि रुड़की डिपो को डिमांड भेजे जाने के बावजूद समय पर तेल नहीं आ रहा है। आज दोनों पक्षों में पेट्रोल आया है तो सुबह से ही हम तेल बांटने में लगे हुए हैं। 8 हजार लीटर पेट्रोल और 4 हजार लीटर डीजल आने के बाद सभी लोगों को तेल बांट रहे हैं। लेकिन आगे क्या स्थिति रहेगी यह बत पाना मुश्किल है। अमेरिका-ईरान युद्ध की आग अब भारत तक असर दिखाने लगी है। वैश्विक तेल सप्लाई चरमराने से देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत गहराती जा रही है। कहीं लंबी कतारें, तो कहीं पंप सूखे पड़े हैं—आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। बढ़ती कीमतों ने पहले ही जेब पर चोट की थी, अब सप्लाई संकट ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। सरकार स्थिति पर नजर बनाए होने का दावा कर रही है, लेकिन जमीन पर हालात कब सामान्य होंगे यह बता पाना मुश्किल है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 26, 2026 07:15:34
Karauli, Rajasthan:रामनवमी के अवसर पर मदन मोहन जी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। रामनवमी पर भगवान मदन मोहन जी को धनुष-बाण एवं सिरपेच धारण कराए गए, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर मदन मोहन जी और गोपाल जी के विग्रहों का मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया गया। पंडित विष्णु कटारा ने वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक सम्पन्न कराया, वहीं पुजारी द्वारा पंचगव्य एवं षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक आरती के पश्चात भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “राधे-राधे” के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और पूरे आयोजन में आस्था का माहौल बना रहा। पंडित विष्णु कटारा ने बताया कि रामनवमी के दिन भगवान को धनुष-बाण धारण कराना मर्यादा और धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन विशेष पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 07:15:30
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार की सुबह लगभग 06 बजे एक कुरकुरे-लाई कारखाने में भीषण आग लग गई। लोगो ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। कारखाने के मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी। उस समय कारखाने में पैकिंग का काम चल रहा था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मुरमुरे (लाई) बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने की जांच की जा रही है। घटना की सूचना तत्काल सरायलखंसी थाना पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम लगभग आधे घंटे में मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा
1020
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 26, 2026 07:15:17
Tonk, Rajasthan:टोंक राम नवमी के पावन अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा हाई सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर जामा मस्जिद, काफला बाजार होते हुए खेल मैदान तक पहुंची। हिंदू संगठनों के नेतृत्व में निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहरभर में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया और भारी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल युवा हाथों में भगवा झंडे लिए “जय श्री राम” के जयघोष लगाते हुए पूरे मार्ग में उत्साह का वातावरण बनाते रहे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 26, 2026 07:07:24
CHANDI, Harnaut, Bihar:समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कड़ी सुरक्षा के बीच नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने विकास योजनाओं का जायजा लिया और नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से बिहार शरीफ पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग के जरिए कमरुद्दीनगंज इलाके पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कोसुक गांव स्थित रिवर फ्रंट का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कार्यक्रम में विजय कुमार चौधरी श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 820 करोड़ से अधिक की 263 योजनाओं का सौगात दिया था। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा को 810 करोड़ की सौगात दिया। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जदयू नेता नीरज भान सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण से इलाके में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि लोगों के बीच इस बात को लेकर नाराजगी है कि मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा किए बिना राज्यसभा जाने की चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद ही राज्यसभा जाएं।
347
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 26, 2026 07:07:00
Bagaha, Bihar:पश्चिम चम्पारण ज़िला के वाल्मीकिनगर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है जहाँ कड़ी मेहनत, सच्ची लगन और हौसले की मिसाल बनीं टॉपर छात्रा नासरीन प्रवीण से SDM चांदनी कुमारी और सांसद सुनील कुमार ने मुलाकात करके उसे सम्मानित किया।दरअसल ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य स्तर पर नाम रोशन करने वाली नासरीन को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से इंटरआर्ट्स में स्टेट टॉपर्स बनने पर सम्मान मिला है।वाल्मीकिनगर के JDU सांसद सुनील कुमार ने बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में सूबे में तीसरा स्थान हासिल करने वाली नासरीन प्रवीण से मुलाकात की है। इस दौरान सांसद ने छात्रा को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। सांसद ने कहा कि नासरीन की सफलता यह साबित करती है कि संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा के रास्ते की बाधा नहीं बन सकती है। एनडीए सरकार में महिलाओं के सम्मान खासकर बेटियों के लिए साइकिल-पोषाक योजना बेहद कारगर साबित हुई है जिसकी गवाही ग्रामीण क्षेत्र की बेटी की बड़ी सफलता है, लिहाजा उसे हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया है। 'नासरीन जैसी बेटियाँ पूरे इलाके का मान बढ़ाती हैं। सरकार की ओर से जो भी सहयोग होगा, वह सुनिश्चित किया जाएगा।' बगहा की SDM चांदनी कुमारी ने भी नासरीन का होसला अफजाई किया है। उन्होंने नासरीन को सम्मानित करते हुए कहा है कि प्रशासन प्रतिभावान छात्रों के साथ हर कदम पर खड़ा है और आगे की पढ़ाई में भी हरसंभव मदद की जाएगी। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से आकर टॉप-3 में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि है। नासरीन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। बता दें कि नासरीन प्रवीण बगहा-2 प्रखंड के नरवल बोरवल गांव की रहने वाली हैं। ये पेशे से सिलाई मास्टर अब्दुल्लाह अंसारी की बेटी है। सीमित संसाधनों के बावजूद नासरीन ने कड़ी मेहनत कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में 477 अंक 95% हासिल कर टॉप-3 में स्थान बनाया है। नासरीन की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह कहानी उन तमाम बेटियों के लिए संदेश है कि सपने बड़े हों तो मंज़िल खुद-बखुद अपना रास्ता बना लेती है। अब नासरीन प्रवीण एक अच्छा वकीл बनकर जुड़िशियल सेवा में अपना योगदान देने के लक्ष्य निर्धारित कर आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहती है।
257
comment0
Report
Advertisement
Back to top