icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारावफात पर महराजगंज में सख्त सुरक्षा, 440 जुलूस और फ्लैग मार्च

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारावफात त्यौहार में जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहारों में माहौल बिगाड़ने और हुड़दंग करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शासन से मिली दिशा-निर्देशों के बाद महराजगंज की पुलिस प्रशासन ने बारावफात को लेकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. थाना स्तर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए धर्म गुरुओं को निर्देश दिए गए, संवेदनशील इलाकों में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, साथ ही जुलूस निर्धारित नियमों के अनुसार ही निकाला जाए और किसी भी अराजकता फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी. ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसив बातचीत में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बारावफात त्यौहार को लेकर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 440 जगहों पर जुलूस के आयोजन होंगे, जिनमें श्यामदेवरवा और सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़े जुलूस निकलेंगे. सभी जगहों पर CCTV कैमरे से नज़र रखी जा रही है, संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की जा रही है, अफवाह और गलत सूचना पर भी पुलिस की नजर है. सीमावर्ती इलाकों में पुलिस के साथ एसएसबी द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द के बीच मनाने की अपील की जा रही है. कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
0
0
Report

देवरिया में PF बकाया कलेक्शन: outsourced कर्मचारियों का 60-80 लाख जमा नहीं, जांच शुरू

Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरियारपुर नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले 4 साल से उनका भविष्य निधि पीएफ नहीं जमा कराया गया है। वह लगातार ठेकेदार और अधिकारियों से अपनी बात बोल रहे हैं। उसके बावजूद भी उनका पीएफ नहीं जमा कराया गया है। इन्होंने बताया कि लगभग 60 से 80 लाख रुपए के करीब कर्मचारियों का भविष्य निधि अब तक नहीं जमा हुआ है। इस संबंध में जब हमने जिला अधिकारी देवरिया से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला अभी अभी संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। घोटाला हुआ है कि नहीं हुआ है किसकी वजह से नहीं जमा हुआ है इस पूरे मामले की जांच होगी।
0
0
Report
Advertisement

झोपड़ी में बुजुर्ग दंपति की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

Samastipur, Bihar:झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की चाकू गोदकर हत्या। सुबह में घर से बाहर नहीं निकले तो लोगों ने झांका, अंदर पड़े मिले दोनों के शव।जांच में जुटी पुलिस。 समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड 11 में सोमवार की देर रात झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग दंपति की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांांककर देखा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। दोनों सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। उनके परिवार के अधिकांश सदस्य प्रदेश में रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपति लंबे समय से इसी झोपड़ी में रहकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे。 स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह काफी देर तक बुजुर्ग दंपति को घर से बाहर नहीं निकलते देखा तो लोगों को संदेह हुआ। इसी दौरान उनकी झोपड़ी के पीछे की टाटी फटी हुई दिखाई दी। लोगों ने झोपड़ी के अंदर झांककर देखा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े थे। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गई है। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं। गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने कहा कि बुजुर्ग दंपति की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। दोनों अकेले झोपड़ी में रहते थे। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने घटनास्थल पर मौजूद एसपी से निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया。
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के बेगूं में सावन के चौथे सोमवार पर महाकाल की भव्य राजसी सवारी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में सावन माह के चौथे सोमवार पर महाकाल की भव्य राजसी सवारी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बजरंग व्यायाम शाला एवं परशुराम मित्र मंडल के नेतृत्व में अखाड़ा प्रदर्शन ने सभी का आकर्षण बढ़ाया, वहीं भस्म रमैया पार्टी ने भगवान शिव की सजीव झांकियों का मनमोहक प्रदर्शन किया। डीजे, बैंड और ढोल की गूंज के बीच सवारी विभिन्न प्रमुख बाजारों से होकर श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंची, जहां हरिहर मिलन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और जयकारों के साथ स्वागत किया। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
0
0
Report

Google Maps to warn 93 black spots; tech-driven accident prevention in Jaipur

Jaipur, Rajasthan:हादसे से पहले अलर्ट करेगा गूगल मैप! अब गूगल मैप से पता चल सकेगा मौत वाले मोड़ का खतरा। राजस्थान में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। जयपुर रेंज पुलिस ने शुरू किया है ऑपरेशन सफर रोड्स। तीन साल के सड़क हादसों के डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण कर 93 दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया है। अब इन ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी गूगल मैप से जोड़ी गई है। हादसों वाले इलाके में पहुंचने से पहले ही वाहन चालक को सड़क सुरक्षा का अलर्ट मिल सकेगा। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर राज्य सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन और आम आदमी तक चिंता है। इन हादसों को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा चुकी है। जयपुर रेंज पुलिस तकनीकी पर आधारित एक पहल लेकर आ रही है। हम सड़क पर सफर कर रहे हैं.. गूगल मेप पर रास्ता देख रहे हैं... और अचानक मोबाइल पर अलर्ट आता है, आगे दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। जयपुर रेंज पुलिस की नई पहल में अब यही होने जा रहा है। ऑपरेशन सफर रोड्स के तहत जयपुर रेंज के प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों को डेटा के आधार पर चिन्हित किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2023 से 2025 तक के सड़क हादसों और उनमें हुई जनहानि का तकनीकी विश्लेषण किया। सिर्फ हादसों की संख्या नहीं देखी गई, बल्कि यह भी देखा गया कि किस जगह कितनी जानें गईं। इस विश्लेषण के बाद कुल 93 ब्लैक स्पॉट सामने आए और इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया। इन ब्लैक स्पॉट्स की लोकेशन को जियो-मैपिंग के जरिए डिजिटल तरीके से तैयार किया गया है और इन्हें गूगल मैप प्लेटफॉर्म से इंटीग्रेट किया गया है। अब गूगल मैप पर संबंधित राजमार्ग से गुजरते वक्त दुर्घटना संभावित क्षेत्र के नजदीक पहुंचने पर सड़क सुरक्षा चेतावनी मिलने की व्यवस्था की गई है। इस पूरी व्यवस्था में आम लोगों के लिए QR कोड भी जारी किया गया है। QR कोड स्कैन करने पर जयपुर रेंज के चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों की जानकारी हासिल की जा सकती है, जिसमें स्पॉट की लोकेशन और उसकी रिस्क कैटेगरी की जानकारी उपलब्ध होगी। जयपुर रेंज के अनुसार ब्लैक स्पॉट्स— जयपुर ग्रामीण में 28, दौसा में 24, कोटपूतली-बहरोड़ में 17, अलवर में 11, भिवाड़ी में 5, सीकर में 4, खैरथल-तिजारा में 3, झुंझुनूं में 1 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया गया है। पुलिस का दावा है कि यह सिर्फ ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार करने की कवायद नहीं है; यह सबूत-आधारित सड़क सुरक्षा प्रबंधन की दिशा में सटीक कदम है। जियोस्पेशियल मैपिंग और डिजिटल तकनीक जोड़कर सड़क हादसों को रोकने की कोशिश की जा रही है। खास बात यह भी है कि ब्लैक स्पॉट्स का लगातार रिव्यू किया जाएगा और जयपुर रेंज पुलिस हर तीन महीने में दुर्घटना के आंकड़ों की समीक्षा करेगी और जरूरत के मुताबिक अपडेट किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि तकनीक तभी काम करेगी जब वाहन चालक भी सावधानी बरतेंगे; गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न करें, ओवरस्पीडिंग से बचें और थकान की स्थिति में वाहन न चलाएं।
0
0
Report

पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन, दबाव बनाएंगे

Panchkula, Haryana:पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन। सांसद वरुण चौधरी बोले—मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-14 में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी ने दिया आज समर्थन। अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रविंदर रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का सरकार को गंभीरता से समाधान करना चाहिए। अम्बाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, चीनी दाम बढ़ोतरी पर भाजपा सरकार पर निशाना

Dehradun, Uttarakhand:मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन...सरकार का फूका पुतला... चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है... विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार में विरोध रैली निकाली... विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिनेमा गली चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूक डाला... इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के कारण जहाँ एक ओर जनता के वाहन खराब हो रहे हैं... वहीं पर्याप्त चीनी ना होने के कारण चीनी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी भाजपा सरकार की नाकामी है नव प्रभात ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हो रही है... पेट्रोल डीजल और खाद्य पदार्थों के जो रेट बढ़ रहे हैं उससे आम जनता पर बोझ बढ़ता जा रहा है... नव प्रभात ने चेताया की कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर सड़कों पर आंदोलन करेंगी...
0
0
Report

धार भोजशाला मामले में बंद का आव्हान; 600 करोड़ गड़बड़ी पर कांग्रेस जांच मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल धार भोजशाला मामले में आज बंद का आव्हान पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता पीसी शर्मा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन होना चाहिए धर्म, इबादत के विषय में नकारात्मक बातें नहीं होना चाहिए मध्यप्रदेश की तहजीब में इस तरह की चीजों को हमेशा नकारा गया है शिक्षकों अभ्यर्थियों के लगातार जारी धरने पर बोली कांग्रेस मध्यप्रदेश में लगातार शिक्षकों का प्रोटेस्ट चल रहा है सरकार को इनकी मांगो पर विचार करना चाहिए स्कूलों के स्टूडेंट्स ने भी इन्हें अपना समर्थन दिया है 600 करोड़ रुपए प्रदेश कोषालय से गायब होने का मामला कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस मुद्दे को उठाया है इस मामले में जल्द जांच और कार्रवाई होना चाहिए कांग्रेस ने लगाए यह आरोप - करीब 600 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है 24 सरकारी विभाग जांच के दायरे में हैं करीब 305 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन की बात सामने आई है करीब 400 अधिकारी-कर्मचारी जांच के घेरे में हैं करीब 380 करोड़ रुपए की रिकवरी अभी बाकी बताई जा रही है
0
0
Report

झरिया के भौंरा-जहाजटांड़ सड़क के बदले वैकल्पिक मार्ग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Dhanbad, Jharkhand:झरिया विधानसभा क्षेत्र के भौंरा से जहाजटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क शुक्रवार देर रात एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी और बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कथित तौर पर बिना पूर्व सूचना काट दिए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। सड़क बंद किए जाने के विरोध में जहाजटांड़ और भौंरा के ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना का काम अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि पुराना मार्ग चालू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध में भौंरा बाजार भी बंद रहा। मामले की जानकारी मिलने पर धनबाद के मेयर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया। पूर्व विधायक के देवर और पार्टी नेताओं के भी धरनास्थल पर पहुंचने की जानकारी मिली है; इसके बाद बीसीसीएल भौंरा क्षेत्र के एजेंट ने ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन बीसीएल जीएम ने कहा कि अग्नि प्रभावित क्षेत्र और माइंस एरिया होने के कारण इस रस्ते को बंद कर दिया गया है और दूसरे तरफ से रास्ता दिया गया भविष्य में इस क्षेत्र से कोयला और आग को हटाकर फिर रास्ता शुरू कर दिया जाएगा। वही ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने मुख्य मार्ग को बंद कर वैकल्पिक रास्ता शुरू कर दिया गया है, जिससे जहाजटांड़ समेत आसपास की करीब तीन हजार आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार नए रास्ते से आवागमन में अधिक समय लग रहा है और छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं को भी परेशानी हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एक ओर करोड़ों रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़क काटकर लोगों की परेशानी बढ़ाई जा रही है। स्थानीय निवासी ने कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों से सड़क, पानी और बिजली की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पुराना मार्ग चालू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बाराबंकी में डंपर-ऑल्टो भिड़ंत: महिला समेत चार की मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: डंपर और ऑल्टो में भीषण भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिदौरा चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक रोंगटे खड़े कर देने वाला भीषण सड़क हादसा हो गया। बाराबंकी की ओर से जा रही एक ऑल्टो कार को रानी बाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार पांच लोगों में से एक महिला और 3 पुरुषों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने ऑल्टो कार के ड्राइवर साइड के विपरीत हिस्से में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार का वह पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत करते हुए कार के दरवाजे और बॉडी को तोड़कर अंदर लहूलुहन फंसे सभी कार सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे का खौफनाक मंजर देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मसौली थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
0
0
Report

ललितपुर में शराबी टैक्सी चालक के स्टंट से तीन पहिया पलटा, मजदूर युवक की मौत

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शराब के नशे में धुत्त एक टेक्सी चालक द्वारा हाथ छोड़कर स्टंट दिखाते हुये तीन पहिया टेक्सी चलाते समय अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार टेक्सी पलट गई , जिस दुर्घटना में टैक्सी सवार एक मजदूर परिवार के युवक की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं टेक्सी चालक सहित 5 अन्य लोग घायल हो गये, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है । मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर वापस लौटकर तीन पहिया टेक्सी से सीमावर्ती मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जा रहे थे ,तभी रास्ते में शराब के नशे में धुत्त टेक्सी चालक ने हाथ छोड़कर टैक्सी चलाने लगा । जिसकी वजह से तेज रफ्तार टेक्सी सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है,जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top