icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
249193
HNHemkant NautiyalFollow10 Aug 2024, 02:45 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

झांसी: मऊरानीपुर बस स्टैंड पर चोरी गैंग का पर्दाफाश, करोड़ों के आभूषण-नकद बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर अमृतसर के सराफा कारोबारी गुरकीरत सिंह के करोड़ों रुपये के जेवर और नकदी से भरे दो बैग चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिता और साथियों के साथ मिलकर करोड़ों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, चोरी की रकम में से अलग-अलग बैंक खातों में जमा 17 लाख 6 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि 28 अक्टूबर को अमृतसर का रहने वाला सराफा कारोबारी गुरकीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ छतरपुर से झांसी आ रहे थे। शाम के समय मऊरानीपुर बस स्टैंड पर बस रुकने के दौरान यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश उनके दो बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में 5 करोड़ रुपये के जेवरात और 15 लाख रुपये रखे हुए थे। एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी महाराष्ट्र से स्कॉर्पियो लेकर आए थे और बस के पीछे चल रहे थे। बस में रखे बैग चोरी करने के बाद आरोपी स्कॉर्पियो से मध्यप्रदेश की ओर भाग निकले। बाइट--विकास कुमार......एस एस पी, झांसी वी/ओ.2- पुलिस को जांच के दौरान स्कार्पियो का नंबर मिला। इसी सुराग के सहारे पुलिस 2000 किलोमीटर तक के कैमरे देखते हुए आगे बढ़ी और आरोपियों के ठिकाने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जन थाना क्षेत्र तक पहुंची। यहां से अमोल मारुति पिटेकर को अरेस्ट किया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता और अन्य साथियों ने मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद रकम को अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन बैंक खातों में जमा 17.06 लाख रुपये फ्रीज कराए। इसके अलावा 1.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस गैंग के और साथियों की तलाश में जुटी है। बाइट--विकास कुमार......एस एस पी, झांसी
0
0
Report

अररिया में 4451 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद, 2 कारोबारी गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस ने 4451 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है । जब्त विदेशी शराब के साथ 2 कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त शराब एक ट्रक में भरकर पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी । बैरागाछी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भरकर शराब की खेप लाई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने अररिया सिलीगुड़ी मार्ग पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की और ट्रक में छुपाकर लाई जा रही शराब को जब्त किया। दोनों गिरफ्तार कारोबारी मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। मामले को लेकर पुलिस गिरफ्तार कारोबारी से शराब के धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है
0
0
Report
Advertisement

सीकर के धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भीड़, बर्तन और आभूषणों की खरीदारी

Sikar, Rajasthan:सीकर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, सोने-चांदी से लेकर तांबा-पीतल के बर्तनों की जमकर खरीदारी पांच दिवसीय दीपोत्सव का हुआ शुभारंभ, रंग-बिरंगी रोशनी से सजे बाजार; सुबह से देर शाम तक दुकानों पर लगी रही ग्राहकों की भीड़ दीपावली के पांच दिवसीय दीपोत्सव का आज धनतेरस के साथ शुभारंभ हो गया। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते सीकर के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया गया है। वहीं बर्तन, ज्वेलरी और अन्य दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने अपनी परंपरा और सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर तांबा, पीतल और कांसे के बर्तनों की जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर बर्तनों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। बर्तन व्यापारी सुभाष शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी भीड़ है और व्यापार भी काफी अच्छा चल रहा है। तांबा, पीतल और कांसे के बर्तनों को शुभ मानते हुए लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं। आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी ग्राहक और व्यापारी खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में 6, 7 और 8 नवंबर तक दीपोत्सव से जुड़े विशेष आयोजन भी होंगे। वहीं बर्तन व्यापारी राजेंद्र सैनी ने बताया कि बाजार में अच्छी भीड़ है और व्यापार भी बढ़िया चल रहा है। ग्राहक तांबे के लोटे, जग, बोतल, कांसे की कटोरी, थाली, पूजा की घंटी और दीपक सहित विभिन्न प्रकार के बर्तन खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव को लेकर पिछले तीन दिनों से दुकान की विशेष सजावट की जा रही है। व्यापारी दीपावली तक बाजार में रौनक बनाए रखने की तैयारी में जुटे हैं। इधर ज्वेलरी बाजार में भी धनतेरस को लेकर खास उत्साह नजर आया। ज्वेलर्स व्यापारी शिवप्रसाद सोनी ने बताया कि सोने और चांदी के आभूषणों की अच्छी खरीदारी हो रही है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार हल्के, मध्यम और भारी वजन के आभूषण खरीद रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली के आगामी दिनों में भी बाजार में अच्छी बिक्री होगी। कुल मिलाकर धनतेरस के साथ ही सीकर में दीपोत्सव की रौनक परवान चढ़ने लगी है। बाजारों में सजी रंगीन रोशनी, दुकानों पर उमड़ी भीड़ और खरीदारी के उत्साह ने दीपावली के त्योहार का माहौल बना दिया है।
0
0
Report

जयपुर साइबर पुलिस ने 40 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, 10 लाख के फोन बरामद

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu दीपावली पर 40 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान शहर पुलिस ने आमजन को दिया खुशियों का तोहफा साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय की कार्रवाई, ऑपरेशन रिकवरी के तहत 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद पुलिस ने ट्रेस किए चोरी और गुम हुए मोबाइल CEIR पोर्टल की मदद से राजस्थान सहित दूसरे राज्यों से ट्रेस किए मोबाइल करीब 10 लाख रुपए कीमत के 40 मोबाइल फोन किए बरामद मोबाइल फोन के असली मालिकों को बुलाकर किए सुपुर्द बुजुर्गों, महिलाओं, मजदूरों और विद्यार्थियों के मोबाइल भी बरामद किस्तों पर मोबाइल खरीदने वाले लोगों को भी मिली बड़ी राहत मोबाइल वापस मिलते ही खिल उठे पीड़ितों के चेहरे DCP क्राइम योगेश गोयल के निर्देश पर साइबर पुलिस ने की कार्रवाई कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और दिनेश कुमार की रही अहम भूमिका इससे पहले ऑपरेशन मुस्कान-मोबाइल अभियान में 70 मोबाइल लौटाए जा चुके
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में गैस रिसाव से घर में आग लगी, चाय बनाते समय हुआ हादसा, फ्रिज, टीवी, कपड़े और 11 हजार रुपए

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow4m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के तालिब सराय मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद एक घर में आग लग गई। परिवार के मुताबिक, आग में करीब 80 हजार रुपए का सामान और 11 हजार रुपए नकद जल गए। घर में मौजूद यूनुस की पत्नी और चार बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। यूनुस शहर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सराय में रहते हैं और फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बता दे की शुक्रवार सुबह घर में चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसने लगी। कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली और घर का सामान जलने लगा। यूनुस शहर कोतवाली क्षेत्र के तालिब सराय में रहते हैं और फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह घर में चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसने लगी। कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली और घर का सामान जलने लगा। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग घर से बाहर निकले। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने लगे। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में फ्रिज, टीवी, अलमारी, बिस्तर, नए कपड़े, रसोई का राशन और बक्सा जल गया। बक्से में रखे 11 हजार रुपए भी जल गए। परिवार ने करीब 80 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान जताया है।
0
0
Report

उन्नाव में डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या-54 पहुंची, दो साल का बच्चा और युवक संक्रमित;

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow6m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरों से बचाव और घरों के आसपास सफाई रखने की सलाह दी है। उन्नाव में शुक्रवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में इस सीजन में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। नए मरीजों में कबूलपुर जाजमऊ का दो साल का बच्चा और माखी का 44 वर्षीय युवक शामिल है। दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरों से बचाव और घरों के आसपास सफाई रखने की सलाह दी है। बता दे कि जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार के छह मरीज भर्ती रहे। इनमें एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षणों के आधार पर नौ आशंकित मरीजों की जांच कराई। वहीं, मलेरिया की आशंका में 14 लोगों के नमूने लिए गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 855 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। डॉक्टरों ने लोगों को बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर, गमले, पुराने टायर, छतों पर रखे बर्तन और अन्य जगहों पर जमा पानी नियमित रूप से साफ करने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए पानी जमा होने से रोकना जरूरी है। साफ-सफाई और बचाव के उपाय अपनाने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने घरों के आसपास सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने को कहा है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, ताकि डेंगू के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top