icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Uttarkashi
HNHemkant NautiyalFollow3 Aug 2024, 02:33 pm

आपदा प्रभावित क्षेत्र के सीरी व धौन्तरी गांव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक

Uttarkashi, Uttarakhand:

उत्तरकाशी में गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गाजणा पट्टी के सीरी व धौन्तरी गांव पहुंच कर बीते दिन अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। बादल फटने की घटना से अत्यधिक पानी व मलबे की चपेट में सिरी, ढुंग, कोनगढ, धौन्तरी के ग्रामीणों की उपजाऊ कृषि भूमि बह गई है। अतिवृष्टि के कारण हुई क्षति में कुछ मवेशियों की भी मृत्यु हुई है पैदल संपर्क मार्ग, सिंचाई नहर, सुरक्षा दीवार, आर.सी.सी.पुलिया, घराट, गौशाला, कृषि भूमिपेयजल योजनाओं व प्राकृतिक जल स्त्रोतों को भारी नुकसान हुआ है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डीएम से रोड बनवाने की गुहार में बाराबंकी की मासूम का वीडियो वायरल

Barabanki, Uttar Pradesh:DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए, गड्ढों और जलभराव से परेशान मासूम बच्ची ने लगाई गुहार, वीडियो वायरल बाराबंकी शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत क्रिस्टल गार्डन के पास का एक बेहद भावुक और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नन्हीं और मासूम बच्ची बाराबंकी के जिलाधिकारी से अपने मोहल्ले की जर्जर सड़क बनवाने की मासूमियत भरी गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची का यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग उसकी बेबाकी और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में मासूम बच्ची हाथ जोड़कर और बेहद भोलेपन के साथ कह रही है, 'डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए, इसमें बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश का गंदा पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है।' स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके की सड़क लंबे समय से बदहाल है, इस समय बारिश के मौसम में जलभराव के चलते बच्चों व बुजुर्गों का निकलना दूभर हो गया है। अब देखना यह होगा कि इस नन्हीं बच्ची की यह दर्दभरी आवाज डीएम की चौखट तक पहुंचकर सड़क की सूरत बदलती है या फिर प्रशासनिक फाइलों और सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह जाती है।
0
0
Report

बरसात ने गुरसराय कस्बे मेन बाजार को तालाब बना दिया, दुकानों में पानी घुसा

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसराय कस्बे में रुक रुककर लगातार हो रही बारिश लोगों के लिये आफत बन गई और बारिश का पानी दुकानों में घुस गया जिससे कारोबारियों का नुकसान भी हो गया। ये तस्वीर कस्बे के मेन बाजार की है जहां सडके बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो गई जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं बारिश बंद होने के बाद स्थानीय लोग बाजार में भरा पानी को देखने आ रहे है। जहां कमर तक पानी भरा हुआ है। दरअसल गुरसरांय नगर पालिका इलाके में लगातार हुई बारिश के पानी से कस्बे की सडके तालाब में तब्दील हो गई और बारिश का पानी कस्बे की कई दुकानों में भर गया, जिससे दुकानदारों के माल का नुकसान हो गया, इसके अलावा मोहल्ला गांधी नगर, मातवाना, टीचर्स कॉलोनी और नई बस्ती में बारिश का पानी भर जाने से ये मोहल्ले टापू की तरह नजर आ रहे है। वहीं रुक रुककर हो रही बारिश ने नगर पालिका के सफाई अभियान की पोल खोल दी और व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े कर दिये है।
0
0
Report

त्योहारी मौसम से पहले दिल्ली की जेब पर महंगाई का बड़ा भार

New Delhi, Delhi:दिल्ली में त्योहारों से पहले महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। घर की रसोई का बजट गड़बड़ा चुका है और बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को हर जरूरी सामान के लिए पहले से अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई दे रहा है। प्याज की कीमतें लगभग 70-75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। चीनी के दामों में भी करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल रही है। महंगाई की मार सिर्फ प्याज और चीनी तक सीमित नहीं है; सब्जियों, दाल, चावल, सरसों तेल और अन्य खाद्य पदार्थ भी धीरे-धीरे महंगे हो रहे हैं। त्योहारों से पहले अगर घर में मेहमान आना हैं या मिठाई बनानी है, खर्च बढ़ रहा है। आम लोगों का कहना है कि पहले सोना महंगा था, पेट्रोल-डीजल के दामों से परेशान थे, अब खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। खासकर मजदूर और कम आय वाले परिवार सबसे अधिक परेशान हैं। खुदरा महंगाई दर 4.45 प्रतिशत तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जो लगभग 19 महीनों के उच्चतम स्तर के बराबर है। सवाल है—क्या त्योहारों से ठीक पहले बढ़ती कीमतों पर लगाम लगेगी? ग्राहक कीमत पूछ कर खरीदारी कर रहे हैं; राशन की बढ़ती कीमतों के बीच घर चलाने में मुश्किल हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बख्तियारपुर फोरलेन हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर जताया विरोध

Barh, Bihar:बाढ थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर फोरलेन पर बहराम गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बलिंदर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वे सुबह फोरलेन पर सडक किनारे पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे भारी वाहन ने उन्हें 50 मीटर की दूरी तक घसीट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलिंदर कुमार बहरामा गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर पटना मोकामा फोरलेन जाम कर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

सीकर में रक्षा बंधन की रौनक, डायमंड राखी की तेज डिमांड

Sikar, Rajasthan:सीकर में रक्षा बंधन की चमक, राखियों से सजे बाजार तबेला बाजार में राखियों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, डायमंड राखी की बढ़ी डिमांड तबेला बाजार, जाट बाजार, घंटाघर से सूरजपोल गेट, सुभाष चौक और फतेहपुरी गेट क्षेत्र में 200 से ज्यादा राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजारों में महिलाएं, युवतियां और बच्चे खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शाम के समय बाजार में भीड़ बढ़ने से कई जगह ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति भी बन रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार डायमंड राखियों की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके अलावा धागे वाली राखी, ब्रेसलेट स्टाइल राखी और बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी पसंद की जा रही हैं। बाजार में 10 रुपए से लेकर 300 रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं। शहर के तबेला बाजार के राखी व्यापारी ईशवर दोदराजका ने बताया कि इस बार डायमंड राखियों की मांग सबसे अधिक है। वहीं सुभाष चौक के दुकानदारों के मुताबिक बच्चों में छोटा भीम, मोटू-पतलू और लाइट वाली राखियों का खास क्रेज है। बाजार में दुकानों के साथ हाथ ठेलों पर भी राखियों की बिक्री हो रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा डिजाइन और रंग की राखियां खरीद रही हैं। दुकानदार भी त्योहार को देखते हुए सुबह जल्दी दुकानें खोल रहे हैं। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा और हर परिस्थिति में साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। बाइट: ईशवर दोदराजका, (बुजुर्ग महिला) दुकानदार। बाइट: अनीता (पिंक साड़ी पहने) बाइट: पूजा (व्हाइट प्रिंटेड कपड़े पहने) बाइट: रिंकू (पीले कपड़े पहने) बाइट: सरला
0
0
Report

जामनगर में अवैध लाइम स्टोन खनन का पर्दाफाश; 1.40 करोड़ का माल जब्त

Jamnagar, Gujarat:જામનગર જિલ્લામાં શેઠવડાળા પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં ગેરકાયદેસર લાઇમ સ્ટોનનું ખેની અને વહન કરતા તત્વો સામે રાજકોટ રેન્જ ટીમે મોટી કાર્યવાહી હાથ ધારેલી છે. જામજોધપુર તાલુકાના ભોજાબેડી ગામે લીઝ વિસ્તારમાંથી ગેરકાયદેસર રીતે ખન્યિજ લાઇમ સ્ટોનનું ખનન કરી વહન કરતા બે ટ્રક અને બે હિટાચી મશીન મળી કુલ રૂ.1 કરોડ 40 લાખનો મુદ્દામાલ સીઝ કરવામાં આવ્યો છે. રાજકોટ રેન્જના નાયબ પોલીસ મહા આઈએમ નિર્લિપ્ત રાય (IPS)ની સૂચના અને પોલીસ ઇન્સ્પેક્ટર અપૂર્વ પટેલના માર્ગદર્શન હેઠળ રાજકોટ રેન્જની ટીમ ગેરકાયદેસર પ્રવૃત્તિઓ પર નજર રાખી રહી હતી. દરમિયાન મળેલી બાતમીના આધારે PSI સી.એમ. કાંટેલિયા અને સ્ટાફે ભોજાબેડી ગામની સીમમાં આવેલા લીઝ વિસ્તારમાં દરોડો પાડ્યો હતી. કાર્યવાહી દરમ્યાન લાઇમ સ્ટોન ભરેલા બે ટ્રક તેમજ ખનન માટે ઉપયોગમાં લેવાતા બે હિટાચી મશીન મળી આવ્યા હતા. પોલીસે ટ્રકના ચાલકો પીઓષભાઇ કારાભાઇ રાઠોડ અને રોહીતભાઈ રણછોડભાઈ ધાંગડ તેમજ હિટાચી મશીનના ચાલકો રાજુ બ્રીજબીહારીઓ યાદવ અને મોતીલાલ ગોવીંદરાય યાદવને હસ્તગત કર્યા હતા. તમામ મુદ્દામાલને ખાણ-ખનીજ વિભાગના અધિકારીઓને સોંપી જરૂરી રોજદુમ કરાવવામાં આવ્યું હતું. બાદમાં રૂ.1.40 કરોડના મુદ્દામાલને શેઠવડાળા પોલીસ સ્ટેશન ખાતે સોંપવામાં આવ્યો છે.
0
0
Report

रक्षाबन्धन पर खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया; 200kg छेना नष्ट

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम छापेमारी कर अशुद्ध और मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट कराकर इसे बेचने वालों के खिलाफ एक्शन ले रही है। जिले में चल रहे इस विशेष अभियान के क्रम में सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत में एक मिठाई की दुकान میں छापेमारी कर 200 किलो ग्राम छेना नष्ट कराया। टीम की जांच में यह छेना मिठाई अशुद्ध और मानक विहीन पाई गई थी और इसमें मक्खियां मरी मिली थी। इसके साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई में इस्तेमाल के लिए रखी 73 किलोग्राम साईट्रिक एसिड और 9 किलोग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट को सीज कर दिया।टीम ने दुकान से दो सैंपल छेना, एक सैम्पल खोए का , एक सैम्पल मिल्क केक, एक सैम्पल सोडियम बाई कार्बोनेट और एक सैम्पल साईट्रिक एसिड का सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। टीम ने दुकानदार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, राजनीतिक मोर्चे पर बवाल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है— “सबको गाली, सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान”। पोस्टर के नीचे “जातिवादी सपा” भी लिखा गया है। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से नेताओं के कथित विवादित बयानों का जिक्र किया गया है। पोस्टर में ब्राह्मण, क्षत्रिय, राजभर और निषाद समाज को लेकर कथित बयानों को आधार बनाकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया है। जयंत चौधरी को लेकर कथित बयान का भी पोस्टर में उल्लेख किया गया है। बताया जा रहा है कि बागपत के राष्ट्रीय वंदना चौक से लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक करीब आधा दर्जन होर्डिंग लगाए गए थे। पोस्टर की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी नेता बिल्लू प्रधान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और होर्डिंग उतार दिए। इस दौरान समर्थकों ने पोस्टर लगाने का विरोध भी जताया। पोस्टर को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पोस्टर में लगाए गए आरोपों और उसमें इस्तेमाल किए गए बयानों की स्वतंत्र पुष्टि बागपत खबर नहीं करता है। अब देखना होगा कि इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और दूसरे राजनीतिक दलों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
0
0
Report

नीमगांव में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, CCTV रिकॉर्डिंग वायरल

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में घर की बाउंड्री में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों कहासुनी, के बाद गालीगलौच मारपीट हो गई विवाद हो गई. विवाद के दौरान अवधेश कुमार तिवारी और उनके पुत्र के साथ मारपीट की गई. हाथापाई और मारपीट की पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. नीमगांव थाना में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top