Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
राम लीला मैदान के पास 19 मार्च 2026 को ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ संभावित
KSKashish Singh
Mar 19, 2026 02:15:23
Noida, Uttar Pradesh
TRAFFIC ADVISORY Special traffic arrangements will be in place in view of “Kisan Panchayat” at Ram Leela Maidan on 19.03.2026 (Thursday). Traffic movement will be regulated/diverted in Central Delhi and commuters may experience congestion around Ram Leela Maidan and adjoining roads. Time: 06:00 AM – 04:00 PM Diversions/restrictions on need basis at JLN Marg, Asaf Ali Road, Chaman Lal Marg, Ajmeri Gate, Minto Road, Delhi Gate & R/A Kamla Market. Avoid affected stretches, plan your journey in advance & use public transport wherever possible. Stay updated through Delhi Police Traffic channels.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRajesh Nilshad
Mar 19, 2026 03:03:46
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर चैत्र नवरात्रि की आज से शुरुआत.. राजधानी रायपुर में उत्साह के साथ मनाई जा रही नवरात्रि.. आज से नौ दिन माता की नौ स्वरूपों की होगी पूजा - अर्चना.. मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, दुर्लभ संयोग में होगी कलश स्थापना.. शुक्ल और ब्रह्मा योग का बना अदभुद संयोग.. रायपुर महामाया मंदिर में 11 हजार से ज्यादा ज्योत जलेंगे.. आकाशवाणी काली माता मंदिर में 2500 ज्योति कलश जलेंगे.. समता कॉलोनी शक्ति पीठ में 200 ज्योति कलश स्थापित होंगे.. डंगनिया शीतला माता मंदिर में 1100 ज्योति कलश स्थापित होंगे.. गर्मी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में.. धूप से बचने मंदिरों में ग्रीन नेट.. महामाया मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे.. श्रद्धालुओं ने बताया कि 9 दिन पूरी तरह से माता की आराधना करेंगे.. यह नौ दिन बेहद खास है..
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 19, 2026 03:00:50
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक गरीब उपभोक्ता को बिजली विभाग की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार की भारी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। अचानक लाखो रूपए का विल देखकर बुजुर्ग चाय विक्रेता को हार्ट अटैक आ गया. जिससे बुजुर्ग की मौत हो गयी. आक्रोशित परिजन शव लेकर बिजली कार्यालय पहुँच गये. इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के महावीर नगर मोहल्ला निवासी शिवपाल सिंह कश्यप, जो हाथ ठेले पर चाय बेचकर अपना जीवन यापन करते थे, उनके घर का स्मार्ट मीटर से दो महीने का बिजली बिल अस्सी हजार रुपये आ गया। भारी भरकम बिल देखकर शिवपाल सिंह परेशान हो गए और बिल संशोधन के लिए कई बार बिजली विभाग के चक्कर लगाए। आरोप है कि हर बार उन्हें टाल दिया गया और देर रात जब तीसरे महीने का बिल एक लाख 40 हजार रूपए देखा तो बुजुर्ग को सदमा लगा और बुजुर्ग की मौत हो गयी। लगातार मानसिक और आर्थिक दबाव के बीच शिवपाल सिंह को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजन शव को भरथना बिजली घर के अंदर रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए करीब तीन घंटे तक प्रशासन परिजनों को समझाने में जुटा रहा वहीँ सम्बंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है मामला संज्ञान में आया है पुराने मीटर की रीडिंग देखी जाएगी और उसके बाद जांच पड़ताल की जाएगी और आगे की कार्यवाही जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 19, 2026 02:47:41
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल पर गया लाइन के नीचे एक नए अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह अंडरपास शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। अंडरपास निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन भी निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संवेदक (ठेकेदार) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि काम में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और तय समय सीमा के भीतर अंडरपास को पूरा किया जाए। वहीं धनबाद के उपायुक्त ने बताया कि गया पुल के बगल में बन रहे इस अंडरपास का निर्माण कई विभागों की निगरानी में हो रहा है। निर्माण स्थल के पास पेयजल एवं नगर निगम की पाइपलाइन गुजर रही है, साथ ही एफसीआई गोदाम, पथ निर्माण विभाग और रेलवे से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी समन्वय किया जा रहा है। इन सभी विभागों के बीच तालमेल बनाकर कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आदित्य रंजन डीसी धनबाद वहीं स्थानीय लोगों ने भी अंडरपास निर्माण कार्य को लेकर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि इसके पूरा होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा। शशि प्रकाश , सांसद प्रतिनिधि गौरतलब है कि अंडरपास बन जाने के बाद धनबाद शहर में लगने वाले जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
926
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 19, 2026 02:46:45
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 14वाँ दिन डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल देंगे सवालों के जवाब वितरित फोर्टीफाइड चावल में अनियमितता मामले में ध्यानाकर्षण PDS पर ध्यानाकर्षण विधायक ओंकार साहू ने लगाया दूसरा ध्यानाकर्षण विधायक सुशांत शुक्ला लगाएंगे विशेष सहायता योजना की राशि व्यय अनियमितता पर ध्यानाकर्षण विधानसभा में आज पारित होंगे अहम विधेयक धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के पुनःस्थापन पर होंगी निगाहें छग नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक पर होगी चर्चा छग गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक होगा पारित विधायक सुशांत शुक्ला के तारांकित प्रश्न पर आधे घंटे की होगी चर्चा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री देंगे जवाब
826
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Mar 19, 2026 02:46:31
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में पुलिस आमने-सामने की मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। थाना वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में लूट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी लव को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में लव के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लव के पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अवैध असलाह भी बरामद किया है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी और मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। राज और दर्शन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। वह इस घटना को अंजाम देने वाले लव और योगेंदर फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि लव डासना के रास्ते से जाने वाला है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया, जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। बारिश होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी。
854
comment0
Report
Advertisement
Back to top