Back
जसपुर में रिश्वत मांगने वाले वीडियो पर विधायक आदेश चौहान ने तहसीलदार के नाम पर हंगामा मचाया
SKSATISH KUMAR
Feb 12, 2026 06:22:10
Jaspur, Uttarakhand
जसपुर में तहसीलदार के नाम पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर विधायक आदेश चौहान गुस्सा गए। उन्होंने तहसील एवं लेखपालों द्वारा किराए पर लिए मकान पर पहुंचकर हंगामा काटा। विधायक ने मौके पर तहसीलदार को बुलाकर वीडियो दिखाया। साथ ही किसी लेखपाल के लिए काम कर रहे दलाल पर रकम मांगने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाही को कहा। विधायक ने कानूनगो एवं लेखपालों को भी काम में सुधार की हिदायत दी और साफ कहा कि जनता को बेवजह परेशान किया तो खैर नहीं होगी। तहसीलदार ने वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। विधायक आदेश चौहान तहसील परिसर के बाहर बने एक निजी मकान में पहुंच गए। उस मकान में लेखपाल एवं कानूनगो सरकारी काम करते देखे गए। विधायक को आता देख उनके कुछ दलाल वहां से खिसक लिए। विधायक ने कानूनगो, लेखपालों को वीडियो दिखाकर तहसीलदार के नाम पर रकम मांगने वाले के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बता सके। तब विधायक ने तहसीलदार दलीप सिंह को मौके पर बुला लिया। विधायक ने वीडियो दिखाई। साथ ही एक निजी घर में सरकारी रिकॉर्ड रखने, इधर उधर रखे रिकॉर्ड, शराब की खाली बोतलें रखने पर हंगामा काटा। तहसील पहुंचे विधायक ने सभी कानूनगो, लेखपालों को हिदायत दी कि वह अपना काम इमानदारी से करें। नागरिकों को छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान न करें। उन्होंने तहसीलदार से प्रकरण में जांच कराकर रकम मांगने वाले दलाल के खिलाफ कार्रवाही करने को कहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 12, 2026 11:02:360
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 11:02:180
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 12, 2026 11:01:560
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 12, 2026 11:01:380
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 12, 2026 11:01:200
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 12, 2026 11:01:020
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 12, 2026 11:00:320
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 11:00:11Noida, Uttar Pradesh:इंसानों की तरह रोबोट्स की ट्रेनिंग
0
Report
0
Report
दुर्ग: परसादा खार में अज्ञात महिला का 10-15 दिन पुराना शव बरामद, हाथ पर "विनोद शर्मा" टैटू; पहचान के
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 12, 2026 10:49:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 10:49:40Noida, Uttar Pradesh:शादी समारोह में पुशअप कंपटीशन
0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 12, 2026 10:49:310
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 10:49:12Noida, Uttar Pradesh:लड़कियाँ कर रही थीं भरतनाट्यम
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 12, 2026 10:49:020
Report