249001
चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आंदोलन समाप्त, मंत्री ने लिखित आश्वासन दे दिया
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी के चंबा में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहा धरना स्वास्थ्य मंत्री के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है, आपको बता दे कि चंबा अस्पताल के उच्चीकरण, डॉक्टरों की नियुक्ति सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र नेता और जनप्रतिनिधि 29 अक्टूबर से धरने पर थे पूर्व विधायक धन सिंह नेगी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात और वार्ता हुई, मंत्री द्वारा सभी मांगों पर सहमति जताते हुए और लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में बाइक खंभे से टकराई; 22 वर्षीय युवक की मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाइक खंभे से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौत सुबह करीब 7 बजे हुआ हादसा, पत्नी और तीन साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में नेकपुर गुमटी के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया。 हादसे में लालजीत सक्सेना पुत्र स्वर्गीय बलबीर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बाइक से घर से फतेहगढ़ की ओर जा रहा था। नेकपुर गुमटी के पास रेलवे क्रॉसिंग के सामने उसकी बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में लालजीत गंभीर रूप से घायल हो गया。 परिजन आनन-फानन में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई。 लालजीत की मां का नाम सीमा है। उसकी पत्नी निशा और तीन साल की बेटी है। महज 22 साल की उम्र में लालजीत की मौत से पत्नी और मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है。 बताया गया कि लालजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार में तीन बहनें भी थीं। इनमें एक भाई और एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। अब परिवार में दो भाई शेष हैं।0
0
Report
मोकामा में अनंत-नीरज समर्थकों के धक्कामुक्की से तनाव; पांच हिरासत
Barh, Bihar:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोकामा में अनंत समर्थक और नीरज समर्थकों के बीच धक्का मुक्की होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसडीपीओ रामकृष्ण ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। मोकामा प्रखंड कार्यालय के पास जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और धक्का मुक्की होने लगी। पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस विवाद के कारण का पता करने में जुटी है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी है। जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज को मोकामा विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल है। वहीं, जेडीयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार के चुनाव मैदान में होने से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी है।0
0
Report
सीतामढ़ी में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान जारी; मंत्री श्वेता गुप्ता अपील.
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान जारी है। सीतामढ़ी में बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने नया मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। इन्होंने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदाता अपना मतदान करें। पहले मतदान करें फिर जलपान करें। ज्यादा से ज्यादा लोग आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि लोकतंत्र मजबूत हो।0
0
Report
Advertisement
पंचायत समिति चुनाव: आज नामांकन का अंतिम दिन, मनजीत कौर ने किया दाखिला
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। जोन संख्या 1 से 19 तक के नामांकन उपखंड कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक भरे जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी, जबकि 25 और 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी ली जाएगी। 26 अक्टूबर को ही 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। अब तक लगभग 20 प्रत्याशियों ने 25 फॉर्म भरे हैं। वहीं जोन-5 से कांग्रेस प्रत्याशी मनजीत कौर ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों के साथ पहुंचे महावीर मिड्डा ने कांग्रेस का प्रधान बनाने का दावा किया。0
0
Report
बस्तर दशहरा: मुरिया दरबार में पहली बार शामिल होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रचेंगी इतिहास
Chhattisgarh:75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के तहत सिरहासार भवन में आयोजित 'मुरिया दरबार' में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। यह पहला अवसर है जब देश का कोई राष्ट्रपति इस ऐतिहासिक जनसंवाद का हिस्सा बन रहा है। वर्ष 1876 से चली आ रही इस 150 साल पुरानी परंपरा में 80 परगना के मांझी (मुखिया) सीधे प्रशासन और शासक के समक्ष जनसमस्याएं रखते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति की इस यात्रा को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है।Bastar Dussehra: President Droupadi Murmu Scripts History by Attending Muria Darbar0
0
Report
दिल्ली में आईफोन डुओ बिक्री लिए उपलब्ध, साकेत स्टोर पर इसे अनुभव कर रहे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन, 'आईफोन डुओ', भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ग्राहक दिल्ली में एप्पल के साकेत स्टोर पर जाकर आईफोन डुओ का अनुभव ले रहे हैं0
0
Report
Advertisement
स्कूटी चलाते मोबाइल इस्तेमाल पर पटवारी दंपत्ति से भिड़ंत, थाने में हंगामा वायरल वीडियो
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के सुरतगढ़ से खबर स्कूटी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना पटवारी दम्पति को पड़ा भारी स्कूटी पर चलते समय मोबाइल पर बात करने पर सिटी थानाधिकारी ने पटवारी दम्पति को रोका वहीं रोकने के बाद थानाधिकारी कलावती चौधरी व पटवारी दम्पति में हुई बहस बहस होने पर सीआई साहिबा ने फ़ोन कर DO को बुलाया मौके पर मौके पर मौजूद पटवारी दम्पति व आसपास के लोगो की पुलिस के साथ जमकर हुई नोकझोंक वायरल वीडियो में पटवारी की पत्नी सीआई साहिबा के आगे हाथ जोड़ती हुई आ रही है नजर जिले के सुरतगढ़ के सिटी थाना का मामला वहीं मामला बढ़ता देख पटवारी व अन्य युवकों को पुलिस ले आई थाने पूरी घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पटवारी ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप थाने ले जाकर पटवारी ने लगाया सिटी थानाधिकारी पर मारपीट का आरोप बाईट पीड़ित पटवारी देवीलाल0
0
Report
फतेहपुर शराब ठेके पर सेल्समैन की हत्या, लूट की आशंका के बीच सनसनी
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में शराब ठेके पर सो रहे सेल्समैन की निर्मम हत्या अज्ञात हमलावरों ने पेड़ की टहनी से सिर पर किए कई वार हत्या की वारदात से इलाके में फैली सनसनी हमलावरों पर कैश लूटकर ले जाने का आरोप हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के दिए निर्देश बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव का मामला0
0
Report
आकाश अग्रवाल के आरोपों का राजनीतिक घमासान, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल
Agra, Uttar Pradesh:विधान परिषद के चुनावों के बीच सपा खंड शिक्षक प्रत्याशी आकाश अग्रवाल का पुलिस और प्रशासन पर बड़ा और गंभीर आरोप पुलिस और प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट बनकर कर रहे काम इनसे अच्छी तो कांग्रेस थी, जिसने 1975 में घोषित आपातकाल लगाया लेकिन इन लोगों ने अघोषित आपातकाल लगाया है इन लोगों को हम पाकिस्तान से आए हुए लोग लगते हैं और जैसे हम कोई आतंकवादी है आकाश अग्रवाल ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए है0
0
Report
Advertisement
लखनऊ। एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का लगाया
Lucknow, Uttar Pradesh:एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। बाइट एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह0
0
Report
नीतीश कुमार MLC चुनाव के बीच सक्रिय, पटना की सड़कों पर बूथों का निरीक्षण
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग MLC चुनाव के बीच नीतीश कुमार हुए एक्टिव। पटना की सड़कों पर घूमने निकले। गाड़ी के बैठ कर बूथों का कर रहें हैं निरीक्षन।0
0
Report
बिहार MLC सीटों के बीच अनंत सिंह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार को लेकर संदेश
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में ही रहे MLC के 8 सीटों पर वोटिंग के बीच JDU विधायक अनंत सिंह का आया बड़ा बयाननीरज कुमार के घर नीतीश कुमार गए थे उसको लेकर कहा नीतीश जी हमर गुरु जी है सब जहां ले जाता है जाते है। ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है तीन जिला में रसगुल्ला जाने में गाड़ी का किराए लग जाएगा। जनता मालिक है हमारा जीत होगा वोट दीजिए अच्छे से0
0
Report
Advertisement
रोमांच लॉ पास: रोमांच महाजन के नाम पर न्यूयॉर्क में कानून, घोड़ा-गाड़ी खत्म
Noida, Uttar Pradesh:न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हादसे का शिकार हुए पठानकोट निवासी रोमांच महाजन के नाम पर अमेरिका में बना नया कानून 'रोमांच लॉ' पास हो गया। इसके साथ ही न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर दशकों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही पारंपरिक घोड़ा-गाड़ियों का सफर अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। राइडर लॉ के नाम से जाना जाने वाला यह कानून अब रोमांच की स्मृति में रोमांच लॉ कहलाएगा। 'रोमांच लॉ' विधेयक के पक्ष में 49 में से 40 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 7 वोट आए और 2 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। बताएं कि परिवार सहित अमेरिका घूमने गये 18 साल के रोमांच महाजन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में जिस बग्गी में बैठे थे, उसका घोड़ा बिदक गया। रोमांच की मां प्रिया बग्गी से गिर गईं। मां को बचाने के लिए रोमांच ने भी छलांग लगा दी। हादसे में प्रिया को हल्की चोटें आईं, लेकिन रोमांच के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से न्यूयॉर्क की कई संस्थाएं और नेता सामने आए और राइडर लॉ को रोमांच के नाम पर रखकर पास करने की मांग ने जोर पकड़ा। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल में यह विधेयक काउंसिल मेंबर क्रिस्टोफर मार्टे द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसे मेयर जोहरान ममदानी और स्पीकर जूली मेनिन की सहमति के बाद बहुमत से पास कर दिया गया।0
0
Report
मेरठ-सहारनपुर खंड एमएलसी चुनाव: बैलट पेपर से मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के तहत महत्वपूर्ण मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया है। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के लिए एक कड़ा इम्तिहान माना जा रहा है, जिसमें मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच है, हालांकि कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान को त्रिकोणीय और रोचक बना रहे हैं। हालांकि सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया को लेकर मतदाता जागरूक नहीं दिखाई दे रहे अभी भी मतदान केंद्र खाली पड़े है। कुल प्रत्याशी 18 (शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8) कुल मतदाता 1,93,120 स्नातक सीट पर 1,28,595 और शिक्षक सीट पर 64,525 कुल मतदान केंद्र 248 स्नातक के लिए 127 और शिक्षक के लिए 121 मतदान का तरीका पूरी तरह से बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से। भाजपा से दिनेश गोयल और सपा से प्रमेंद्र सिंह आमने-सामने हैं। इनके अलावा अमित कुमार जैन, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा, राहुल कुशवाहा, विक्रांत त्यागी और विजय कुमार त्यागी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा की तरफ से श्रीचंद शर्मा और सपा की तरफ से नितिन कुमार तोमर मैदान में हैं। कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह जैसे प्रत्याशी भी टक्कर में हैं। मेरठ जिले में कुल 22,100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6,500 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 15,600 मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 107 बूथ (30 शिक्षक और 77 स्नातक क्षेत्र के लिए) बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ एडीएम और एसपी स्तर के अधिकारियों को भी मैदान में उतारा गया है। मतदान संपन्न होने के बाद सभी जिलों की मतपेटियों (बैलट बॉक्स) को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए मजबूत स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराया जाएगा। यहीं पर 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। अफवाह फैलाने या चुनाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर जिला प्रशासन और पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें पैनी नजर रखे हुए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पात्र स्नातक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष अवकाश दिया गया है, ताकि कोई भी मतदाता कार्ययोजना के चलते वोट डालने से वंचित न रहे।0
0
Report
आरा के नूतन छात्रावास पर पुलिस छापेमारी, 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के आरा में स्थित नूतन छात्रावास में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने दल बल के साथ कल देर रात आरा के नूतन छात्रावास पर छापेमारी किया. जिसमें पुलिस को छापेमारी के दौरान 1 पिस्टल 1 मैगजीन दर्जनों जिंदा गोली, कई ब्लूटूथ जैसे डिवाइस और रेलवे से चुराई गई सामान के साथ कई बाइक भी बरामद हुई है. वहीं नूतन छात्रावास से 6 बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई है. जिनको पुलिस ने पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस को सूचन मिली थी कि कुछ लोग इस हॉस्टल में जुट कर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. वहीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से हथियार के साथ 6 बदमाशों गिरफ्तार कर लिया. भोजपुर जिले में आए दिन हो रहे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इन दोनों भोजपुर पुलिस काफी तत्पर दिखाई दे रही है. पुलिस के इस करवाई के बाद जिले के छात्रावासों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा है की भोजपुर पुलिस आपराधिक गतिविधि पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है. फिलहाल नूतन छात्रावास को पुलिस ने सील कर दिया है.0
0
Report
Advertisement
