Back
रामनगर में आदमखोर बाघ के हमलों के बीच टाइगर ऑपरेशन तेज
VKVINOD KANDPAL
Feb 28, 2026 03:03:14
Haldwani, Uttarakhand
रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में पिछले 15 दिन में बाघ के 2 हमलों के बीच ऑपरेशन टाइगर जारी है, 3 दिन से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन वन विभाग के हाथ अभी खाली हैं, हमलावर बाघ को पकड़ने के लिये वन विभाग के आला अधिकारियो समेत 50 से अधिक कर्मचारियों की टीम जंगल की खाक छान रही है, एक विशेष रिपोर्ट देखिये...
आदमखोर का पहला हमला :12 फरवरी
आदमखोर का दूसरा हमला : 26 फरवरी
ऑपरेशन टाइगर में अब तक क्या हुआ :
DFO, 3 एक्सपर्ट डॉक्टऱ समेत 50 सदस्यों की टीम जंगल की खाक छान रही हैं
50 से अधिक कैमरा ट्रैप
लेकिन आदमखोर का सुराग नही....
DFO का कहना है की फ़िलहाल चारे पत्ती की ब्यबस्था ग्रामीणों को उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है, साथ ही ग्रामीणों से अपील की हैं की वे जंगल से दूरी रखें, बाघ या लेपर्ड की सूचना डायल 112 या फॉरेस्ट को दें,
बाइट : ध्रुव मर्तोलिया, DFO रामनगर वन प्रभाग
जनाक्रोश और दहशत के बीच DM नैनीताल ने रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। DM ने आदमखोर की निरंतर ट्रैकिंग, ट्रैप कैमरा-ड्रोन व थर्मल तकनीक के उपयोग तथा विशेषज्ञों की मौजूदगी में ट्रेंकुलाइज/कैप्चर अभियान चलाने को कहा है। साथ ही वन क्षेत्रों से लगे गांवों में दिन-रात गश्त करने क्यूआरटी तैनाती, ग्रामीणों को एस्कॉर्ट, स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध अनिवार्य किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मुनादी के जरिए अलर्ट, रात में अनावश्यक आवाजाही पर रोक और भीड़ नियंत्रण के लिए राजस्व-पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई भी आज ही से सुनिश्चित कराई जाए।
बाइट : ललित मोहन रयाल, DM नैनीताल
फिलहाल बाघ पकड़ने के लिये सर्च ऑपरेशन जारी है, बाघ के संभावित मूवमेंट वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है, फिलहाल रणनीति बाघ को मारने की नहीं बल्कि सुरक्षित पकड़ने की है उसको देखते हुए अन्य इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी गई है,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SGSatpal Garg
FollowFeb 28, 2026 04:36:180
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 04:36:030
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 04:35:260
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 04:35:000
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 28, 2026 04:33:540
Report
JAJhulan Agrawal
FollowFeb 28, 2026 04:33:260
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 28, 2026 04:33:130
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 28, 2026 04:32:550
Report
0
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 28, 2026 04:32:000
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 28, 2026 04:31:230
Report
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 28, 2026 04:30:230
Report
0
Report
