263139
हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर फिर हुआ भू-धंसाव, यातायात प्रभावित
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर एक बार फिर भू-धंसाव हुआ है। सड़क का एक हिस्सा पानी के रिसाव के कारण अचानक धंस गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। एक महीने पहले भी वर्कशॉप लाइन में इसी तरह का भू-धंसाव हुआ था जिसके कारण यातायात को काफी समय तक डायवर्ट करना पड़ा था। प्रशासन का कहना है कि सिंचाई विभाग की पुरानी नहरों के कारण बार-बार इस तरह की समस्या हो रही है। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने बताया कि सिंचाई विभाग ने नैनीताल रोड पर हुए धसाव की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी महापालिका के सामने दिव्यांगों का धरना, पेंशन की मांग 5 हजार
Thane, Maharashtra:भिवंडी अपंग विकास महासंघाचं बेमुदत धरणे आंदोलन, महापालिका मुख्यालयासमोर ठिय्या, पेन्शन 5 हजार + अर्थसहाय्यच्या मागण्या भिवंडी महापालिका मुख्यालयासमोर दिव्यांगांचा एल्गार! अपंग विकास महासंघाच्या वतीने बेमुदत धरणे आंदोलन सुरू. पेन्शन 5 हजार, अर्थसहाय्य, स्टॉल परवाना अशा मागण्यांसाठी प्रशासनाविरोधात ठिय्या. भिवंडी महानगरपालिकेच्या मुख्य कार्यालयासमोर अपंग विकास महासंघाच्या वतीने दिव्यांगांनी धडक आंदोलन छेडलं आहे. सध्या मिळणारं मासिक पेन्शन तुटपुंजं असल्याने ते 5 हजार रुपये करण्याची मागणी आंदोलकांनी केली. तसेच दिव्यांगांना 1 लाख रुपये अर्थसहाय्य, महापालिकेकडून परवाना प्राप्त स्टॉल्स त्वरित देण्यात यावेत अशी मागणी आहे. स्टॉल परवान्याची अट शिथील करून वार्षिक भाडे आकारावं, दिव्यांग विवाहासाठी 1 लाखांचं अर्थसहाय्य द्यावं, दिव्यांग खेळाडूंना 1 लाखापर्यंत मानधन द्यावं अशी मागणीही करण्यात आली. याशिवाय मोफत कृत्रिम अवयव वाटप, सल्ला-सामुपदेशन केंद्र आणि 2017-2018 चा थकीत दिव्यांग निधी त्वरित वितरीत करावा अशी मागणी आंदोलकांनी केली आहे. मागण्या मान्य होईपर्यंत बेमुदत आंदोलन सुरूच राहणार असल्याचा इशारा देण्यात आला आहे. पेन्शनपासून स्टॉलपर्यंत, दिव्यांगांच्या मागण्यांवर महापालिका प्रशासन काय भूमिका घेणार, याकडे सगळ्यांचं लक्ष.0
0
Report
बिहार पंचायत चुनाव: दीपक प्रकाश ने दी बड़ी जानकारी, EVM से मतदान
Noida, Uttar Pradesh:बिहार पंचायत चुनाव पर मंत्री दीपक प्रकाश ने दी बड़ी जानकारी चुनाव की सुगबुगाहट तेज इस बार बदलेगा आरक्षण का रोस्टर. EVM से होगा चुनाव. बिना परिसिमन कराये इस बार चुनाव होगा0
0
Report
केलवाड़ा में शराब के नशे में युवक की मौत, शव मोर्चरी में रखा गया
Kota, Rajasthan:कोटा बारां जिले के केलवाड़ा थाना इलाके के नाटई गांव में शराब के नशे में 27 जून को गिर गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविदास नमक युवक शराब के नशे में अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल के पास खड़ा था वह नशे में गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई उसे पहले बारां अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर कोटा अस्पताल लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने सबको मोर्चरी पर रखवाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक विवाहित है और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।0
0
Report
Advertisement
तालेड़ा के साथेली फैक्ट्री में सांप के काटने से युवक की मौत, पुलिस जांच जारी
Kota, Rajasthan:तालेड़ा के निकट साथेली फैक्ट्री पर कार्य करते समय सांप के काटने से युवक की मौत. पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया. कोटा बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के साथेली फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान एक झारखंड निवासी युवक अनिल कुमार थूरिया निवासी झारखंड को सांप ने काट लिया, जिसे इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अनिल पिछले दो माह पूर्व फैक्ट्री में काम करने आया था. देर रात को वह अपने क्वार्टर में सो रहा था कि उसको जहरीले सांप ने काट लिया. उसे पहले तालेड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां से कोटा रेफर किया गया. जहां उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
सिकराय में विधायक के विरुद्ध धरना, 7 दिन में स्पष्ट न हो तो बड़ा आंदोलन
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा सिकराय में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन सिकराय के बाजार भी करवाए गए बंद विधायक विक्रम बंशीवाल के सीएम को लिखے पत्र का विरोध पत्र में कुछ विभाग सिकंदरा शिफ्ट करने का दिया हवाला विधायक ने लिखा सिकंदरा क्षेत्र के मध्य में है इससे सभी लोगों को होगी सुगमता लेकिन सिकराय के लोग उतरे इसके विरोध में एसडीएम ऑफिस पहुंचकर की नारेबाजी सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन दौसा के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने विधायक विक्रम बंशीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन किया जमकर नारेबाजी की लोगों का कहना है विधायक ने सिकराय के सरकारी ऑफिस सिकंदरा में शिफ्ट करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है ऐसे में लोगों ने विधायक और मुख्यमंत्री से मांग करते हुए सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा लिखा सरकारी कार्यालय यथा स्थिति में रहे अगर छेड़छाड़ की गई तो उग्र आंदोलन होगा लोगों ने पत्र के विरोध में सिकराय के बाजार भी बंद करवाएं साथ ही विधायक को इस पूरे मामले का पटाक्षेप करने के लिए 7 दिन का समय दिया है अगर 7 दिन में वस्तु स्थिति साफ नहीं हुई तो फिर क्षेत्र के लोग आंदोलन पर उतारू होंगे0
0
Report
कोटा विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय साख और वैश्विक सहयोग में वृद्धि
Kota, Rajasthan:कुलगुरु प्रो. (डॉ.) बी.पी. सारस्वत ने कहा कि यह उपलब्धि कोटा विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय साख, शैक्षणिक गुणवत्ता और वैश्विक सहयोग की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को वैश्विक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, शोध, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।0
0
Report
Advertisement
सिमलिया में बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने दवा खाकर आत्महत्या कर ली
Kota, Rajasthan:सिमलिया इलाके में अधेड़ ने बीमारी से तंग आकर चूहे मारने की दवा खाकर की आत्महत्या पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम कोटा कोटा जिले के सिमलिया थाना इलाके के पाचड़ा की झोपड़ियां गांव में एक अधेड़ ओमप्रकाश लश्करी ने बीमारी से तंग आकर चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या करली। सिमलिया थाना ASI गोरधन लाल ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया की पाचड़ा की झोपड़ियां गांव में रहने वाले ओमप्रकाश लश्करी जोक पैरालिसिस नामक बीमारी से पीड़ित था उसे परेशान होकर उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया उसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परियों को सौंप दिया मृतक के पुत्र विकास ने बताया कि उसके पिता पिछले 2 साल से बीमारी से परेशान थे पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
मानसून के दौरान मंडला की सभी रेत खदानें तीन महीने के लिए बंद
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले में मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब जिले की सभी रेत खदानों में तीन महीने तक खनन पूरी तरह बंद रहेगा। कलेक्टर राहुल नामदैव धोटे ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। मंडला में 30 जून 2026 की मध्यरात्रि से लेकर 30 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक जिले की सभी रेत खदानों में खनन कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला मानसून सत्र के दौरान पर्यावरण संरक्षण और नदी तंत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, खदानों से रेत निकासी के लिए बनाई गई अस्थायी संरचनाएं जैसे पुल, पुलिया, पहुंच मार्ग, मिट्टी और मुलम को नदी के जल प्रवाह क्षेत्र से हटाना अनिवार्य होगा, ताकि बारिश के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो। जिला खनिज अधिकारी का कहना है कि इस दौरान निर्माण कार्य प्रभावित न हो लिहाज रेत खदान मालिको को भंडारण की अनुमति दी गई है जहां से रेत आपूर्ति जारी रहेगी। अब सवाल यह है कि अभी बारिश शुरू नहीं हुई है और नदी नालों में बाढ़ की स्थिति नहीं है। ऐसे में रेत के अवैध उत्खनन की स्थितियाँ बन सकती है जो खनिज विभाग के लिए चुनौती होगी?0
0
Report
रायसेन सालेरा में खराब सड़क पर ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर निर्माण की मांग तेज
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय के ग्राम सालेरा के ग्रामीणों ने जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क तथा स्वीकृति के बाद भी सड़क नहीं बनने की समस्या से परेशान होकर जनसुनवाई में पहुंचकर दिया ज्ञापन। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही हमारी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रायसेन के वार्ड क्रमांक-4 स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास से ग्राम सालेरा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया एवं कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को दिया ज्ञापन। ज्ञापन से पहले धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वर्षों से खराब पड़ी सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लगभग 50 से 60 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, किसानों, मरीजों तथा आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों के कारण आवागमन और भी जोखिम भरा हो जाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को आवेदन एवं ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस बार भी उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल ऑक्सीजन पार्क के पास शांतिपूर्ण ढंग से धरना जारी है। इस मामले में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए तीन बार टेंडर निकाले गए थे लेकिन अभी तक कोई कंपनी नहीं आई; एक बार फिर इस सड़क का टेंडर निकाला जा रहा है; जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी सड़क का काम शुरू हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़: खेत आंगन में सो रही महिला को सांप ने डसा, मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के अंबेडी गांव में खेत पर बने मकान के आंगन में सो रही एक महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना 29 जून की देर रात की है। महिला को पहले दलोट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। निनोर चौकी इंचार्ज सूरज मल ने बताया कि अंबेडी निवासी 34 वर्षीय दुर्गा मीणा, पत्नी दशरथ मीणा, अपने खेत पर बने मकान के आंगन में पति और 8 वर्षीय बेटे के साथ सो रही थी। इसी दौरान देर रात किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए दलोट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे पति दशरथ मीणा और 8 वर्षीय बेटे को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। जिला अस्पताल की मोर्चरी में मृतका के पति ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
खूजरी गांव मामला: पुलिस पर गालियां और आंख पर वार, लड़की व आरोपी लापता
Madhubani, Bihar:मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र के खुजरी गांव से बेहद गंभीर मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि 112 नंबर की पुलिस जांच के दौरान घर पहुंची। दरवाज़ा खुलने में थोड़ी देर हुई तो पुलिसकर्मी महिला को गंदी-गंदी गालियां देने लगे। आरोप है कि इसके बाद बंदूक की नोक से महिला की आंख पर वार कर दिया, जिससे उसकी एक आंख फूट गई। भेजा थानाध्यक्ष ने बताया एक लड़की के उक्त घर मे होने की सूचना 112 पुलिस टीम को मिली थी,लड़की के परिजन ने शिकायत किया था।सूचना पर खजूरी गांव के आरोपी के घर पर पहुंची 112 टीम द्वारा घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा गया । लेकिन घर वालों ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला और इस दौरान लड़की को कहीं भगा दिया । पुलिस के द्वारा दरवाजा को धक्का देकर खोला गया इस दौरान महिला दीवाल से टकरा गई और पुलिस पर महिला के परिजनों द्वारा दबाव बनाने के लिए आंख पर मारने का आरोप लगाया जा रहा है।बहरहाल पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई है।प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है ,पुलिस टीम के साथ लड़की के परिजन भी मौजूद थे और अपनी लड़की देने की बात घर वालों से बोल रहे थे।लड़की और आरोपी लड़का दोनों गायब है हालांकि लड़की वाले ने थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लड़की अपर कास्ट से बतायी जा रही है और लड़का दलित पासवान से है।0
0
Report
चंपत राय बंसल के इस्तीफे और दान की राशि पर FIR की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:पत राय बंसल ही ट्रस्ट के सर्वेसर्वा थे। उन्होंने बस इस्तीफ़ा दे दिया है और अब वे इससे अलग होना चाहते हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूँ: जब महिपाल और कई अन्य लोगों ने आपके ध्यान में यह बात लाई कि भारी चोरी हो रही है, तो उन्हें क्यों हटा दिया गया? चंपत राय बंसल एक बड़ी मछली हैं। उन्हें बचाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। दान का पैसा कहाँ गया? चंपत राय बंसल को इस सवाल का जवाब देना होगा, और उन्हें बिना सज़ा पाए बच निकलने नहीं दिया जा सकता। उनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज होनी चाहिए.0
0
Report
Advertisement
गाय के हमले से युवक की मौत: कोटा के खानपुर में दर्दनाक घटना
Kota, Rajasthan:खानपुर थाना क्षेत्र के पिपलोद गांव में गाय के हमले से मोटरसाइकिल सवार घायल युवक धीरज जांगिड़ को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के पिपलोद गांव में मोटरसाइकिल सवार युवक पर गाय भागकर हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी थी और आज धीरज की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। खानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
प्रतापगढ़ NDPS: 45 मामलों में 3726 किलो डोडाचूरा सहित मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मालखाना निस्तारण अभियान के तहत NDPS एक्ट के 45 प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की बैठक के बाद निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान सेल बलवीर सिंह तथा अपराध सहायक पुलिस अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्रतापगढ़, हथुनिया, रठांजना, सुहागपुरा, घंटाली, पीपलखूंट, सालमगढ़, कोटड़ी, अरनोद, देवगढ़, धरियावद, छोटीसादड़ी, जलोदा जागीर और धोलापानी थाना क्षेत्रों के NDPS एक्ट के प्रकरणों में जब्त माल एवं न्यायालय से निर्णयित मामलों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान निस्तारण योग्य 45 प्रकरणों में जब्त 3726 किलो 99 ग्राम अवैध डोडाचूरा, करीब 690 ग्राम एमडीएमए, 6 किलो 737 ग्राम अवैध एमडी, 5 किलो 98 ग्राम गांजा, 4 किलो 219 ग्राम एमडी सहायक पाउडर तथा 446.78 ग्राम ब्राउन शुगर को नियमानुसार जला कर नष्ट किया गया। इसके अलावा करीब 3 किलो 34 ग्राम अवैध अफीम का सत्यापन कर उसे अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में जमा कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं नियमानुसार निस्तारण के उद्देश्य से की गई।0
0
Report
अनंतनाग में PDP युवा विंग ने NC की भर्ती आउटसोर्सिंग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया
Aram Pora, Ganderbal, The People's Democratic Party (PDP) Youth Wing today staged a peaceful protest in Anantnag against the National Conference (NC) government's outsourcing of government jobs and alleged backdoor appointments. The protest was led by PDP Youth Vice President Saqib Najmu and witnessed the participation of party leaders, youth activists, and workers. Addressing the gathering, Saqib Najmu alleged that the NC government's policies of outsourcing government jobs and facilitating alleged backdoor appointments are depriving deserving and qualified youth of fair employment opportunities. Saqib Najmu said that government recruitment must be carried out through a transparent, merit-based, and accountable process rather than through outsourcing or any other means that compromise fairness. Saqib Najmu urged the government to immediately withdraw the outsourcing policy, put an end to alleged backdoor appointments, and fill all vacant government posts through established recruitment agencies to restore the confidence of unemployed youth. The protesters raised slogans against the government's employment policies and reiterated the PDP's commitment to safeguarding the rights of educated unemployed youth. The party affirmed that it will continue its peaceful and democratic struggle until the genuine concerns of job seekers are addressed.0
0
Report
Advertisement
