Back
उत्तराखंड को व्यापार सुधार अचीवर्स पुरस्कार, सुगमता में देशभर में उच्च स्थान
SDSurendra Dasila
Nov 13, 2025 01:46:37
Dehradun, Uttarakhand
मुख्यमंत्री को सौंपा प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मिले व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत टॉप अचीवर्स पुरस्कार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया
राज्य को मिला यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव विनय शंकर पाण्डेय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह अचीवर्स पुरस्कार उत्तराखंड को देश में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता एवं श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वाेच्य उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है
मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की व्यवसाय सुगमता के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को यह पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। जो व्यापार सुधार कार्य योजना के लिये राज्य के सतत प्रयासों का प्रतिफल है
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने सतत और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इन सुधारों का उद्देश्य न केवल निवेश में तेजी लाना है, बल्कि पारिस्थितिक अखंडता और समान विकास को भी बनाए रखना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास प्रदेश की समृद्धि और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का माध्यम बन रहा है। बी.आर.ए.पी. 2024 में देश के शीर्ष राज्यों में स्थान पाना निवेशकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगा
बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 03:49:150
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 10, 2026 03:49:040
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 10, 2026 03:48:500
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 03:48:330
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 10, 2026 03:48:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 03:47:500
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 10, 2026 03:47:330
Report
MPManish Purohit
FollowMar 10, 2026 03:46:470
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 10, 2026 03:46:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 10, 2026 03:45:570
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 03:45:260
Report
IAIqbal Ahmad
FollowMar 10, 2026 03:43:220
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 10, 2026 03:34:300
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 03:34:150
Report