Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001

उत्तराखंड सरकार का सतर्कता अभियान: भ्रष्टाचार के खिलाफ ZERO टॉलरेंस, 339 गिरफ्तार

SDSurendra Dasila
Oct 27, 2025 13:42:02
Dehradun, Uttarakhand
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में "सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी" थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह जन जागरूकता कार्यक्रम प्रदेशभर में राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर 2025 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत की एकता, अखंडता और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सिद्धांत मात्र नहीं, बल्कि उसे धरातल पर उतरने का कार्य किया है। सरकार को पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के लिए जन-केंद्रित बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। राज्य गठन के बाद सतर्कता विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 339 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पिछले तीन वर्षों में सतर्कता विभाग द्वारा 78 भ्रष्टाचारियों के साथ ही अन्य मामलों में 27 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और शासन व्यवस्था को पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से टोल फ्री नंबर 1064 संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से बीते तीन वर्षों में लगभग दस हजार शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 62 शिकायतों में ट्रैप और 4 शिकायतों में खुली जांच की कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह सलाखों के पीछे होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों द्वारा इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 27, 2025 16:34:49
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Oct 27, 2025 16:31:03
Noida, Uttar Pradesh:पीपलू (टोंक ) बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत अवैध बजरी से भरी बताई जा रही है ट्रैक्टर ट्ऱॉली पीपलू थाना क्षेत्र के गुडा रामदास इलाके का है मामला अंबालाल बैरवा निवासी मनोहरपुरिया की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज़ रफ़्तार से आया था बजरी से भरा ट्रैकटर स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही पकड़ा घटना की सूचना से गुस्साए ग्रामीणॉ पीपलू थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौड़ टीम के साथ पहुंचे मौके पर मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए , सरकारी नौकरी और मौके पर पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर ग्रामीण बैठे धरने पर पुलिस और प्रशासन कर रहा ग्रामीणों से समझाइश
0
comment0
Report
BSBhushan Sharma
Oct 27, 2025 16:30:41
Nurpur, Himachal Pradesh:1 किलो 131 ग्राम चिट्टा व 69.45 लाख नकदी के साथ पकड़े गए आरोपी का मकान ध्वस्त यह संदर्भ Himachal Pradesh NDPS Act के तहत दर्ज अभियोगों और अवैध मकानों के ध्वस्तीकरण की समग्र कार्यवाही को दर्शाता है। दिनांक 25.10.25 को कुख्यात नशा तस्करी सोनिया पत्नी नरेन्द्र कुमार निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा (हि०प्र०) तथा दीपक राज पुत्र मनोहर लाल निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के अवैध रूप से सरकारी भूमि पर निर्मित मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था तथा परमजीत गोशा पत्नी अजय कस्तुरी लाल निवासी भदरोया जिला कांगड़ा तथा बुआ दास पुत्र जगदीश राज निवासी भदरोया जिला कांगड़ा के रिहायशी मकानों को सील करके सस्कारी कब्जे में ले लिया गया था। डोराने जाँच पाया गया था कि परमजीत गौशा पत्नी अजय कस्तुरी लाल उपरोक्त एक कुख्यात महिला तस्कर है जिस पर NDPS Act के अधीन 07 अभियोग दर्ज है। इसके अलावा परमजीत के परिवार के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से नशा तस्करी के अवैध कार्य में शामिल है। دوران जाँच यह भी पाया गया है कि परमजीत गोशा पत्नी अजय कस्तुरी लाल के परिवार के अन्य सदस्यो पर भी NDPS Act के अधीन 07 अन्य अभियोग दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी बुआ दास पुत्र जगदीश राज उपरोक्त के विरुद्ध NDPS Act के अधीन 02 अभियोग दर्ज हैं। دوران जाँच यह भी पाया गया है कि बुआ दास पुत्र जगदीश राज उपरोक्त के परिवार के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है तथा इसके पारावारिक सदस्यो पर NDPS Act के अधीन 07 अभियोग दर्ज हैं। आरोपी बुआ दास के बेटे रोहित कुमार के कब्जे से अभियोग संख्या 36/23 दिनांक 01.02.23 अधीन धारा 21,22,29 ND&PS Act थाना नूरपुर के अधीन 1 किलो 131 Grams हीरोईन/ चिट्टा व 69,45,330/ रुपये की नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई थी। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियो की संपत्ति की वित्तीय जाँच भी की, जिसमें यह पाया गया था कि उपरोक्त आरोपियो के द्वारा मुहाल भदरोया उप-तहसील गंगथ जिला कांगड़ा मे विभिन्न जगहो पर अपने लिये रिहायशी मकानो का निर्माण किया हुआ है। राजस्व विभाग से उपरोक्त घरो की निशानदेही करवाने पर यह पाया गया कि यह सभी मकान हिमाचल प्रदेश सरकार की जमीन पर बनाये गये थे। जिला पुलिस नूरपुर के द्धारा उपरोक्त निर्मित अवैध भवनो पर कार्यवाही करने हेतु स्थानीय प्रशासन से लगातार पत्राचार व कार्यवाही की गई। जिला पुलिस नूरपुर के प्रयत्नो के परिणाम स्वरुप राजस्व विभाग मे कार्यरत सहायक समाहर्ता द्वितीय श्रेणी, उप-तहसील गंगथ द्वारा हिमाचल प्रदेश भूमि राजस्व अधिनियम, 1954 की धारा 163 तथा भूमि अभिलेख नियमावली, 1992 के पैरा 13.15 के अंतर्गत उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भूमि बेदखली वारंट (Warrants of Ejectment) जारी किए गए थे। जिला पुलिस नूरपुर के प्रयत्नो से दिनांक 25.10.25 को Himachal Pradesh Land Revenue Act 1954 की धारा 163 के अधीन सहायक समाहर्ता द्धितीय श्रेणी, उप-तहसील गंगथ जिला कांगड़ा के द्वारा जारी Warrant of Ejectment की अनुपालना में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियो की उपस्थिति मे दिनांक 25.10.25 को अवैध रूप से निर्मित दो मकानों को ध्वस्त कर दिया गया तथा परमजीत @ गोशा पत्नी अजय कस्तुरी लाल निवासी भदरोया जिला कांगड़ा व बुआ दास पुत्र जगदीश राज निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा (हि०प्र०) दो अन्य मकानों को स्थानीय प्रशासन द्वारा अपने कब्जे में ले लिया। जो आज दिनांक 27.10.25 को जिला पुलिस नूरपुर के सहयोग से उपरोक्त दोनो अवैध मकानो को ध्वस्त कर दिया। जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करती है कि वे सरकारी या शामलात भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की पुष्टि नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने की!
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Oct 27, 2025 16:06:13
Noida, Uttar Pradesh:SIR को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बीजेपी पर हमला एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि भाजपा चाहे जितनी साजिशें रच ले... लेकिन जनता अपने वोट से और लोकतंत्र से इनको करारा जवाब देगी! राजस्थान में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। मतदाता सूची में सुधार के नाम पर दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साजिश है। दरअसल भाजपा को पंचायत और निकाय चुनावों में हार का डर sata रहा है, इसलिए कभी "एक राज्य, एक चुनाव" तो अब SIR की आड़ में चुनाव टालकर ग़रीबों का वोट छीनने का काम कर रहे हैं। वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएंगी एवं अगले साल 7 फरवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट का पब्लिकेशन होगा, पूरी मशीनरी SIR में लगी रहेगी और इस दौरान OBC की गणना भी नहीं हो पाएगी। यानी स्पष्ट है कि सरकार की मंशा अनुरूप पंचायत व निकाय चुनाव अगले साल बजट के बाद मई-जून तक नहीं होंगे, जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी लगातार कर रही है। 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात चुनाव नहीं करवाना संविधान की खुली अवहेलना है। संविधान ने नागरिकों को वोट देने का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा अपने डबल इंजन के प्रभाव और चुनाव आयोग के जरिए इस अधिकार को छीनना चाहती है। ये लोग जनता की आवाज़ को दबाने, ग्रामीण व शहरी निकायों में ब्यूरोक्रेसी से मनमानी करने और लोकतांत्रिक ढांचे को ध्वस्त करने में लगे हैं।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 27, 2025 16:03:56
Puri, Odisha:() ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରମ୍ପରା ସହ ଜଡ଼ିତ କାକଟପୁରର ଦେଉଡ଼ି ମଠକୁ ଭବ୍ୟ ପରିବେଶ ମଧ୍ୟରେ ଗଲା ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ରଥର ଗୋଟିଏ ଚକ। ଘଣ୍ଟ ଘଣ୍ଟା ଶଂଖ ହୁଳହୁଳୀରେ ପ୍ରକମ୍ପିତ ହେଉଥାଏ ବଡ଼ଦାଣ୍ଡ। ସୁସଜ୍ଜିତ ଗାଡ଼ିରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ପତିତପାବନ ମୁର୍ତ୍ତୀଙ୍କ ଉପାସନା ଚାଲିଥାଏ। ଭବ୍ୟ ପରିବେଶ ମଧ୍ୟରେ ଏହି ବିଶାଳ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଅସ୍ତରଙ୍ଗରେ ପହଞ୍ଚିଛି। ଦେଉଳି ମଠରେ ରଥଚକ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ନବକଳେବର ସମୟରେ ଦେଉଳିମଠର ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଭୂମିକା ରହିଥାଏ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦାରୁ ଚିହ୍ନଟ ପାଇଁ ଦାରୁ ସଂଗ୍ରହ ହୋଇଥାଏ।ହେଲେ ଏପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏହି ପିଠାକୁ ରଥଚକଟିଏ ଯାଇନଥିଲା। ଅସ୍ତରଙ୍ଗ ସାମ୍ବାଦିକ ସଂଘ ପକ୍ଷରୁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକଙ୍କୁ ଆବେଦନ କରାଯାଇଥିଲା। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ରଥଚକ ଦେବା ପାଇଁ ସ୍ୱୀକୃତି ମିଳିବା ପରେ ଆଜି ଅସ୍ତରଙ୍ଗର ସାମ୍ବାଦିକ ସମାଜ ପକ୍ଷରୁ ରଥଚକ ନେଇ କାକଟପୁର ଯାଇଛନ୍ତି.
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 27, 2025 16:02:33
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर पुलिस ने किया अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, सप्लायर को किया गिरफ्तार सुमेरपुर। ऑपरेशन गुप्त और प्रहार के तहत सुमेरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी से पिस्टल बरामद करने के बाद उसके सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। एसपी आदर्श सिधु ने बताया कि 25 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर सरहद बिसलपुर क्षेत्र से करणसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी बिसलपुर को पकड़ गया, जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मिली। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया, जिसके बाद 26 अक्टूबर को पुलिस ने शिवगंज के हीरागर वाड़ी निवासी विशालसिंह पुत्र जितेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक अवैध कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 27, 2025 16:02:14
Gumla, Jharkhand:गुमला में छठ महापर्व की आस्था का अद्भुत नज़ारा — सिसई के घाटों पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का सायंकालीन पहला अर्घ्य आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। सिसई प्रखंड के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालु जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना करते नजर आए गुमला – सिसई प्रखंड क्षेत्र में सोमवार शाम छठ महापर्व का पहला अर्घ्य पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अर्पित किया गया। ग्रामीण इलाकों के कुदरा छठ तालाब, सिसई छठ घाट, कुदरा बांध, बसिया रोड परास नदी और नागफेनी कोयल नदी सहित विभिन्न जलाशयों पर व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ व्रतियों ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य की आराधना की और छठी मईया से अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में “छठी मईया की जय” के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। छठ पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं सिसई रेफरल अस्पताल की टीम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर लगाया। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। मौके पर एसडीओ राजीव नीरज, बीडीओ रमेश कुमार यादव, सीओ अशोक बड़ाइक, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहे। कल सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top