Back
ऋषिकेश में प्रेम संबंधों के कारण सहायिका की हत्या, आरोपी फरार
ASAmit Singh01
Feb 01, 2026 13:31:45
Rishikesh, Uttarakhand
एक गोली… और खामोश हो गई एक ज़िंदगी प्रेम, भरोसा और टूटे सपनों के बीच हुआ कत्ल
मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग दौड़कर कमरे तक पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी वह महिला, जो हर दिन मरीजों की सेवा के लिए अस्पताल जाती थी और उस रात खुद मौत का शिकार बन गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, कमरे में पसरा था सन्नाटा
31 जनवरी की रात कोतवाली ऋषिकेश को सूचना मिली। शिवाजी नगर में एक महिला को गोली मार दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे का मंजर दिल दहला देने वाला था। मृतका की पहचान प्रीति रावत के रूप में हुई, जो एम्स ऋषिकेश में सहायिका थी और यहां अकेली किराये पर रहती थी。
बाइट : सुरेंद्र नेगी ( स्थानीय पार्षद )
नामजद आरोपी, लेकिन अब तक फरार
मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश गुप्ता को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज है, लेकिन आरोपी वारदात के बाद से फरार है。
बाइट : बच्चन सिंह ( मृतका का पिता )
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह महज़ हत्या नहीं, बल्कि एक उलझे हुए रिश्ते का खूनी अंजाम है। प्रीति रावत का कुछ साल पहले तलाक हो चुका था।
कोरोना काल में वह ऋषिकेश स्थित एक दुकान में काम करने आई, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई।
दोस्ती हुई… फिर प्यार… और दोनों ने साथ जीने का सपना देख लिया। लेकिन यही सपना आगे चलकर मौत की वजह बन गया。
बाइट : मृतिका की बहन
तलाक, समाज का दबाव और बढ़ता तनाव
जैसे ही इस रिश्ते की भनक सुरेश के परिवार को लगी, घर में विवाद शुरू हो गया। पत्नी से रोज़ झगड़े हुए, पंचायतें बैठीं, समझौते हुए—लेकिन बात नहीं बनी। आख़िरकार करीब चार महीने पहले सुरेश ने पत्नी से तलाक ले लिया, ताकि वह प्रीति से शादी कर सके。
बाइट : सुरेंद्र नेगी ( स्थानीय पार्षद )
35 लाख की संपत्ति… फिर भी नहीं मिला सुकून, पुलिस के मुताबिक, शादी से पहले ऋषिकेश में घर खरीदने की बात हुई। सुरेश ने लक्सर (हरिद्वार) की अपनी पैतृक संपत्ति करीब 35 लाख रुपये में बेच दी।
लेकिन न घर मिला… न स्थिर भविष्य…
इसी बीच रिश्तों में शक, तनाव और निराशा गहराती चली गई。
अवसाद… और फिर वो खौफनाक फैसला
पुलिस मान रही है कि आरोपी मानसिक दबाव और अवसाद में था। रिश्ते टूट रहे थे, पैसा खत्म हो चुका था और ज़िंदगी की दिशा भटक गई थी। और फिर… उसी अवसाद में उसने ट्रिगर दबा दिया。
एसएसपी ने झोंकी पूरी ताकत
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने साफ निर्देश दिए हैं—
आरोपी को हर हाल में जल्द गिरफ्तार किया जाए।
कोतवाली ऋषिकेश में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है。
बाइट : अजय सिंह ( एसएसपी, देहरादून )
पुलिस का दावा—जल्द होगा खुलासा
एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सबूत जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले से पर्दा उठेगा。
बाइट : अजय सिंह ( एसएसपी, देहरादून )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:32:510
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 01, 2026 14:32:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:32:17Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट बैंकर्स कमेटी के साथ बैठक की。
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 01, 2026 14:32:000
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 01, 2026 14:31:520
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 01, 2026 14:31:130
Report
SDShankar Dan
FollowFeb 01, 2026 14:30:550
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 01, 2026 14:30:290
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 01, 2026 14:19:090
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 01, 2026 14:18:50Ghazipur, Uttar Pradesh:बजट भाषण खत्म होते ही आम-आदमी की जुबान पर बस एक ही सवाल था... मेरे लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा...
इसके साथ ही मिनरल्स, स्क्रैप और शराब को महंगे किए जाने की भी घोषणा की गई है
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 01, 2026 14:18:320
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 01, 2026 14:18:200
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 01, 2026 14:18:040
Report