Back
सोनभद्र टोल प्लाजा मामला: टोल कर्मियों की मारपीट से कानून व्यवस्था पर सवाल
ADArvind Dubey
Feb 01, 2026 14:19:09
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कानून की बात करने पर टोल प्लाजा कर्मियों ने कानून को ही हाथ में ले लिया। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके साथियों के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट ने न सिर्फ सवाल खड़े किए हैं बल्कि टोल प्लाजा पर आमजन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है और पूरा मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है।
मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा का है। जानकारी के मुताबिक महिला अधिवक्ता अपने परिजनों और साथियों के साथ कार से गुजर रही थीं। टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी और अनावश्यक देरी को लेकर जब महिला अधिवक्ता ने टोल कर्मियों से सवाल किया तो यही सवाल विवाद की वजह बन गया। आरोप है कि टोल कर्मियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए महिला अधिवक्ता और उनके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में महिला अधिवक्ता के तीन साथियों को चोटें आईं जबकि एक महिला की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही वकीलों में रोष फैल गया और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की तहरीर राबर्ट्सगंज कोतवाली में देकर दोषी टोल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वकीलों का कहना है कि जब कानून से जुड़े लोग ही टोल प्लाजा पर सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में टोल कर्मियों के व्यवहार पर क्या कार्रवाई करती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने केंद्रीय
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 01, 2026 16:46:310
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 01, 2026 16:45:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 16:45:480
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 01, 2026 16:31:240
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 01, 2026 16:31:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 01, 2026 16:31:050
Report
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 01, 2026 16:30:450
Report