Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001

उत्तराखंड में अप्रैल के अंत तक मकान गिनती, 2027 में देशव्यापी जनगणना की तैयारी

SDSurendra Dasila
Feb 06, 2026 07:20:22
Dehradun, Uttarakhand
एंकर देश में अगले साल जनगणना होनी है और इसके लिए सभी राज्यों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के पहले फेस के तौर पर उत्तराखंड में अप्रैल अंत के बीच मकानों की गणना की जाएगी। 15 दिन पहले जनता को सेल्फ न्यूमरेशन का मौका दिया जाएगा। फरवरी 2027 में पूरे देश में जनगणना शुरू हो जाएगी। सचिन जनगणना ने बताया है कि सभी 13 जिलाधिकारी को जनगणना से पहले के कार्यक्रम और तैयारी की जानकारी दी गई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MTManish Thakur
Feb 06, 2026 08:49:23
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के भुंतर से मणिकरण सड़क मार्ग की हालत 6 महीने के बाद भी सुधर नहीं पाई है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि पूरी सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं और कीचड़ से सैलानियों का स्वागत हो रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी जिला कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन तथा सरकार के कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष शेरा नेगी का कहना है कि आपदा के बाद भी भुंतर से लेकर मणिकर्न सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। जगह-जगह पर डगे गिरे हुए हैं और सड़क टूटी हुई है। लेकिन सरकार के द्वारा सिर्फ गड्ढों में मिट्टी भरी जा रही है। खराब सड़क के बावजूद भी सैलानी मणिकर्ण घाटी के विभिन्न पर्यटन स्थलों में दस्तक दे रहे हैं। लेकिन खराब सड़क की हालत को देखकर वह दोबारा यहां आने की योजना रद्द कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की लापरवाही का नतीजा मणिकर्ण घाटी के पर्यटन कारोबारी को उठाना पड़ेगा। शेरा नेगी ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह में मणिकर्ण घाटी का पर्यटन कारोबार शुरू हो जाता है और मई माह में यहां पर फलों का भी सीजन शुरू होता है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस सड़क की हालत को सुधारने के लिए कोई भी काम नहीं किया जा रहा है। ऐसे में पर्यटन और फलों के सीजन के दौरान भी यहां लोगों को दिक्कतें उठानी होगी। शेरा नेगी ने कहा कि इससे पहले जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। तो उस दौरान भी मणिकर्ण घाटी की सड़क बदहाली से जूझ रही थी। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो भी इस सड़क में कोई सुधार नहीं आया है। ऐसे में अगर मार्च महीने से पहले सड़क की हालत में सुधार नहीं लाया गया। तो आम आदमी पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 06, 2026 08:46:38
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Feb 06, 2026 08:46:12
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- छतारी थाना क्षेत्र बुढ़ासी गांव के पूर्व प्रधान की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत。 गुस्साए ग्रामीण और परिजनों को समझने मे जुटे शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा एसपी देहात और CO खुर्जा के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद अलीगढ़ डिबाई अनूपशहर मार्ग पर लगा हुआ जाम खोला। परिजनों का आरोप है हत्या करने के बाद दिया गया है एक्सीडेंट का रूप。 शिकारपुर विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा और एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया है घटना की निष्पक्ष जांच होंगी पूर्व मंत्री और शिकारपुर विधायक बोले घटना में जो भी दोषी होगा उसको बक्सा नहीं जाएगा जाम खुलने के बाद भी अभी कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद। शिकारपुर विधायक बोले मृतक के परिजनों को जो भी आर्थिक मदद होगी वह पूरी की जाएगी विधायक और अधिकारियों ने ग्रामीण और परिजनों को समझा बूझकर घर के लिए भेजा मृतक व्यक्ति गांव का बताया जा रहा है पूर्व प्रधान。 थाना छतारी क्षेत्र के बूढासी गांव के अलीगढ़- अनूपशहर हाईवे मार्ग का मामला。 बाइट अनिल शर्मा पूर्व मंत्री व शिकारपुर विधायक बाइट डॉ तेजवीर सिंह एसपी देहात बुलंदशहर
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 06, 2026 08:45:55
Noida, Uttar Pradesh:मसूदा,ब्यावर मसूदा पंचायत समिति सभागार में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सचिव एवं जिला कलेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वार्तालाप कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में उपस्थित काश्तकारों एवं ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हालांकि राजस्व विभाग के शिविर में ग्रामीणों की सहभागिता अपेक्षाकृत कम नजर आई। जिला कलेक्टर एवं प्रभारी सचिव की उपस्थिति में राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में तैयार किए गए बंटवारे के प्रकरणों को अधिकारियों एवं विधायक के हाथों वितरित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान वक्ताओं द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं — राजस्थान कौशल नीति, युवा कल्याण एवं खेल विकास, कौशल एवं तकनीक, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना तथा राजस्थान युवा नीति — के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मसूदा उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी, मसूदा तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़, मसूदा विकास अधिकारी संदेश पाराशर, नगर पालिका ईओ अक्षय राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 06, 2026 08:45:42
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी व्यापारी अभय जैन की पत्नी पूनम जैन (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। चिकित्सक کو दिखाने پر पूनम को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर का मानना है कि गीजर से निकली गैस मौत की वजह बनी। अभय जैन ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह दुकान पर आती थीं। बृहस्पतिवार को जब वह दुकान पर नहीं आईं तो उन्होंने फोन किया। घर पर फोन रिसीव नहीं हुआ, इसलिए वे घर पहुंचे। घर में बार-बार आवाज लगाने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है, तो उसे तोड़ा गया। पूनम बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी थीं। परिजनों ने गहरे गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक महिला के 22 साल की बेटी और 20 साल का बेटा नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पति-पत्नी दोनों घर पर अकेले रहते थे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 06, 2026 08:45:28
0
comment0
Report
PPPRASHANT PARDESHI
Feb 06, 2026 08:45:18
Dhule, Maharashtra:धुळे महापौर पदी भाजपाच्या मायादेवी परदेशी तर उपमहापौर पदी भाजपाच्या ज्योत्स्ना पाटील यांची निवड झाली. मायावर देवी परदेशी आणि ज्योत्स्ना पाटील यांना 50 मत मिळाले, तर राष्ट्रवादी शिवसेना युतीच्या उमेदवाराला 13 आणि एमआयएमच्या उमेदवाराला दहा मत मिळाले. एक नगरसेवक तटस्थ राहिला. पालकमंत्री जयकुमार रावल आणि आमदार अनुप अग्रवाल यांनी महापौर उपमहापौरांचे स्वागत केले. निवडीनंतर भाजपकडून महापालिका बाहेर जल्लोष करण्यात आला. पालकमंत्री जयकुमार रावल, आमदार अनुप अग्रवाल आणि भाजप नगरसेवक पदाधिकारी यांच्या कार्यकर्त्यांचा ढोलताशा डिजेच्या गजरात विजयी मिरवणूक निघाली. शहर विकासाला सर्वतोपरी प्राधान्य देणार असल्याचे प्रतिक्रिया महापौर माय देवी परदेशी यांनी विजयानंतर व्यक्त केले.
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 08:45:16
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 08:35:33
Mirzapur, Uttar Pradesh:चील्ह। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ कंपनी घाट मार्ग पर स्थित पीपा पुल पर बोलेरो पलटी बोलेरो सवार चार लोग बाल बाल बचे। भदोही जनपद के गोपीगंज निवासी सुधीर कुमार गुरुवार की रात 10:00 बजे अपने चार साथियों के साथ बोलेरो में सवार होकर कोल्हूआ कंपनी घाट मार्ग से होते हुए मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली थाना अंतर्गत बैशुखिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि जैसे ही कोल्हूआ कंपनी घाट मार्ग पर स्थित पीपा पुल पर पहुंचे थे कि बीच पुल पर बिछाए गए चद्दर उखड़े हुए थे जिसको देख बोलेरो चालक ने एकाएक ब्रेक लगाया की बोलेरो बीच पुल पर पलट गई जिसमें चार लोग बुरी तरह फस गए घटना को देख आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने किसी तरह बोलेरो सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शी विजय कुमार यादव, शीतला प्रसाद, शेरू या
1
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 06, 2026 08:35:23
Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के शहर अजमेर से सऊदी अरब मक्का मदीना पैदल सफर के लिए 28 साल का साहिल खान रवाना हुआ है। हज़ारों किलोमीटर हज के सफर की क़ामयाबी के लिए साहिल खान ने सबसे पहले हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह पर हाजिरी दी। जहा दरगाह के ख़ादिम सैय्यद सुल्तान चिश्ती उर्फ रोमी बाबा ने साहिल खान की गुलपोशी कर दस्तारबन्दी की। अजमेर से पैदल सफरे हज पर निकले साहिल खान ने बताया कि वो अजमेर का ही रहने वाला है और 7 कंट्री का सफर कर चुका है। इसी तरह उसने पहले उमराह भी किया है और अब पैदल हज का इरादा कर मुक़द्दस बारगाह मदीना शरीफ और खाना ए क़ाबा के दीदार के लिए निकल चुके है। साहिल खान का दरगाह के बाहर मकामियो ने हौसला अफजाई की और सफर के कामयाबी के लिए मुबारक़ बाद पेश की। साहिल खान ने बताया कि कई सदियों पहले जिस तरह लोग पैदल हज किया करते थे उसी के अहسास को महसूस करने और अक़ीदत ओ अहतराम से हज की नीयत की है। साहिल खान सबसे पहले अजमेर से मुम्बई का पैदल सफर करेंगे और उसके बाद भारत से दुबई और फिर वहां से पैदल हज के लिए जाएंगे।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 06, 2026 08:35:14
Jaipur, Rajasthan:रेलवे से धोखाधड़ी पर ईडी का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति जब्त, गलत कोड का यूज कर 120 रेक का अवैध परिवहन जयपुर-ईडी जयपुर जोनल ऑफिस ने भारतीय रेलवे से धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की. ये मामला एमएस विनायक लॉजिस्टिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एमएस विनायक लॉजिस्टिक्स और उनके प्रोपराइटर, डायरेक्टर प्रवेश काबरा से जुड़ा है. जिसमें ईडी ने एक्शन लेते हुए करोडों की संपत्ति को जब्त किया. अब तक 16 करोड की संपत्तियां जब्त- भारतीय रेलवे से धोखाधडी के मामले में प्रवृत्त निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया. ईडी ने 13.48 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. इस तरह जनवरी से अब तक कुल 16.15 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं. ईडी के मुताबिक- भारतीय रेलवे से धोखाधड़ी मामले में PMLA एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने साल 2021-22 के दौरान रेलवे बुकिंग रिकॉर्ड में भी हेरफेर किया था. मार्बल पाउडर, वेस्ट मार्बल पाउडर और डोलोमाइट जैसे महंगे माल को एलम पाउडर और पुट्टी जैसे कम कीमत वाले माल के रूप में दर्ज किया. इनका उद्देश्य रेलवे फ्रेट और GST की चोरी करना था. गुरुग्राम हरियाणा में 13 करोड़ की संपत्ति कुर्क- आरोपी ने फर्जी फॉरवर्डिंग नोट, ई-फॉरवर्डिंग नोट्स और गलत कोड का यूज कर 120 से ज्यादा रेक का अवैध परिवहन किया. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की जांच में साफ हुआ कि घोषित माल वास्तव में मार्बल और डोलोमाइट पाउडर था. इस धोखाधड़ी से आरोपियों ने 16.15 करोड़ रुपए की अवैध कमाई कर भारतीय रेलवे और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया. ईडी ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गुरुग्राम-हरियाणा में 13.48 करोड़ रुपए की आवासीय संपत्ति को कुर्क किया है. 2.67 करोड़ की पहले हुई कुर्की- ईडी ने इससे पहले 6 जनवरी 2026 को इनकी गुरुग्राम स्थित व्यावसायिक संपत्ति को 2.67 करोड़ रुपए की कुर्की की थी। आगे की वित्तीय जांच में सामने आया कि शेष राशि को आरोपियों ने अपने बिजनेस और प्राइवेट खर्च में यूज की है. जिसकी भरपाई के लिए ईडी ने गुरुग्राम, हरियाणा स्थित आवासीय संपत्ति को 13.48 करोड़ रुपए के बराबर मूल्य पर कुर्क किया.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top