Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
192231
कंडिपोरा में भालू दिखा, वन विभाग ने बचाव अभियान शुरू किया
KAKHURSHEED AALAM
Mar 16, 2026 14:50:55
Kulgam,
Bear Spotted in Kandipora Area of Kulgam, Wildlife Team Launches Operation Kulgam, March 17: A wild bear was spotted in the Kandipora area of Kulgam on Monday, creating panic among local residents and shopkeepers. According to reports, the bear entered a nearby residential house, which triggered fear and concern in the locality. Soon after receiving the information, officials from the Wildlife Department, along with local police, rushed to the spot and launched a rescue operation to control the situation. Authorities have urged residents to remain indoors and avoid gathering near the area to ensure their safety and allow the rescue teams to carry out their work without disturbance. Officials said that the Wildlife Department is closely monitoring the situation and making efforts to safely capture the animal or drive it back to the nearby forest area
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYeswent Sinha
Mar 16, 2026 16:00:43
Nawada, Bihar:नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी बिहार के नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित डिज्नीलैंड मेले के पास हुई। घायल बच्चे की पहचान बादलपुर गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आयुष के दाहिने हाथ में गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है। राम नगर के कुंदन कुमार ने बताया कि गोली लगने वाला बालक रामनगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब 15 से 20 की संख्या में बदमाश मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और बच्चे को लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवादा में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस इलाके में पहले भी अपराधियों का हौसला बुलंद रहा है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि गोली बच्चे को छूकर निकल गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 16, 2026 16:00:18
Sambalpur, Odisha:ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ଏମ୍.ସି.ଏଲ ରେ କୋଲ୍ ଇଣ୍ଡିଆ ଇଣ୍ଟର-କମ୍ପାନୀ ଲନ୍ ଟେନିସ୍ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ର ଶୁଭାରମ୍ଭ ହୋଇଛି । ସମ୍ବଲପୁର ସ୍ଥିତ ମହାନଦୀ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏମଏସ୍‌ସିଏଲ୍) ମୁଖ୍ୟାଳୟରେ କୋଲ ଇଣ୍ଡିଆ ଇଣ୍ଟର୍-କମ୍ପାନୀ ଲନ ଟେନିସ୍ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ୨୦୨ଡ୫-୨୦୨୬ ଉତ୍ସାହଜନକ ଭାବେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଯାଇଛି। ମାର୍ଚ୍ଚ ୧୬ ରୁ ମାର୍ଚ୍ଚ ୧୮,୨୦୨୬ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ହେବାକୁ ଥିବା ଏମସିଏଲ ଦ୍ୱାରା ଆୟୋଜିତ ଏହି ତିନି ଦିବସୀୟ ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟ ରେ ବିଭିନ୍ନ କୋଇଲା କମ୍ପାନୀର ପ୍ରତିଭାବାନ ଖେଳାଳିମାନେ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରିଛନ୍ତି।କେଶବ ରାଓ, ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ (ମାନବ ସମ୍ବଳ), ପି.କେ. ପଟେଲ, ମୁଖ୍ୟ ସତର୍କତା ଅଧିକାରୀ (ସିଭିଓ) , ଏ.କେ. ବେହୁରା ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ (ଅର୍ଥ) ଏବଂ ଏସ. କେ. ଝା, ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ (ବୈଷୟିକ) ଉଦଘାଟନୀ ମ୍ୟାଚ୍ ଖେଳି ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟକୁ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ।ତିନି ଦିବସୀୟ ଏହି ଟୁର୍ଣ୍ଣାମେଣ୍ଟରେ କୋଲ ଇଣ୍ଡିଆ ଲିମିଟେଡର ଏବଂ କୋଇଲା ମନ୍ତ୍ରଣାଳୟ ଅଧୀନରେ ଥିବା ଅନୁଷଙ୍ଗୀ କମ୍ପାନୀ ତଥା ନର୍ଦନ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏନ ସି ଏଲ), ସେଣ୍ଟ୍ରାଲ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ସି ସି ଏଲ), ସାଉଥ୍ ଇଷ୍ଟର୍ଣ୍ଣ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏସ ଇ ସି ଏଲ), ସେଣ୍ଟ୍ରାଲ ମାଇନ୍ ପ୍ଲାନିଂ ଆଣ୍ଡ ଡିଜାଇନ୍ ଇନଷ୍ଟିଚ୍ୟୁଟ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ସି ଏମ ପି ଡି ଆଇ), ୱେଷ୍ଟର୍ଣ୍ଣ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଡବ୍ଲୁ ସି ଏଲ), ଭାରତ କୋକିଙ୍ଗ କୋଲ ଲିମିଟେଡ୍ (ବିସିସିଏଲ), ସିଙ୍ଗାରେନି କୋଲିୟାରୀଜ୍ କମ୍ପାନୀ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏS ସି ସି ଏଲ) ଏବଂ ଆୟୋଜକ ଦଳ ମହାନଦୀ କୋଲଫିଲ୍ଡସ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (ଏମ ସି ଏଲ) ର ମୋଟ ଆଠଟି ଦଳ ଅଂଶଗ୍ରହଣ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 15:51:36
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) के तहत जिले के 184 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से डीबीटी के जरिए यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी गौरांग राठी ने लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। बताया गया कि प्रदेश भर में करीब 90 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) की पहली किस्त जारी की गई है। वहीं उन्नाव जिले की तीन लाभार्थियों को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वीकृत पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी और अधिकारी उपस्थित रहे।
445
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 16, 2026 15:50:56
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 योजना के तहत 2045 परिवारों के खाते में 1 लाख रुपये की पहली किश्त भेजी गई। गांधी सभागार में लोगो ने सीएम योगी के लखनऊ से लाइव संबोधन को भी सुना। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह पैसा सच में जरूरतमंदों तक पहुंचा है। क्योकि कुछ दिन पहले बीजेपी के ही नगर महामंत्री ने डूडा अधिकारियों पर बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। कहा गया कि विशेष समुदाय के कई लोगों को लाभ दिया जा रहा है, जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं और आर्थिक हालत भी ठीक है। सैकड़ों जर्जर कच्चे मकान वालों की सर्वे रिपोर्ट होने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार कर अपात्रों को फायदा पहुंचाया गया।आज डीएम ने बताया कि शिकायत के बाद अपात्रों को हटाया गया है मगर सवाल है जिन अफसरों व कर्मचारियों ने गलत रिपोर्ट दी, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। इसका जवाब डीएम के पास नहीं था। अब सवाल है कि कब तक ऐसी योजनाओं में भ्रष्टाचार और पक्षपात की खबरें आती रहेंगी
540
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 16, 2026 15:50:18
Patna, Bihar:लोकेशन- पटना राजसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार की हार को लेकर राजद और तेजस्वी यादव को जेडीयू ने निशाना साधते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में भी सच सामने आ गया है। महागठबंधन के नेता श्री तेजस्वी यादव अपने ही सहयोगी दलों के विधायकों का विश्वास प्राप्त नहीं कर सके। स्थिति यह है कि उन्हें अपने विधायकों को होटल में नजरबंद रखना पड़ता है, फिर भी विधायक उनके संपर्क से दूर हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में उनके नेतृत्व पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव अपने ही विधायकों को विश्वास में नहीं रख पा रहे हैं, तब राज्यसभा चुनाव में हुई हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना अनुचित है। इस हार की पूरी जिम्मेदारी महागठबंधन के नेतृत्व, विशेषकर तेजस्वी यादव को लेनी चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेन्द्र धारी सिंह के पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए उन्हें आगे आकर यह खुलासा करना चाहिए कि राज्यसभा चुनाव में किन-किन लोगों ने उनका “धारण” किया है और पर्दे के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। सच्चाई सामने आना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
642
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 16, 2026 15:49:54
Indore, Madhya Pradesh:INDORE जज खुद भोजशाला जाकर देखेगी परिसर, हाईकोर्ट में भोजशाला को लेकर आज हुई बहस, 2 अप्रैल से लगातार होगी सुनवाई HC के मजिस्ट्रेट खुद भोजशाला जाकर देखेगी परिसर...इंदौर हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे तक चली बहस... धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद पर आज इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। - इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ में लगभग डेढ़ घंटे तक सुनवाई चली। - इस दौरान HC ने कहा कि कोर्ट खुद 2 अप्रैल के पहले भोजशाला जाकर परिसर देखेगी। - वहीं इस केस की सुनवाई 2 अप्रैल से लगातार होगी... हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कराए गए सर्वे की रिपोर्ट पर पक्षकारों से दावे, आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। सभी पक्षों की ओर से दिए गए जवाबों पर बहस हुई। 23 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एएसआई की सर्वे रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए सभी पक्षकारों को निर्देश दिए थे कि वे रिपोर्ट का अध्ययन कर अपने दावे, आपत्तियां और सुझाव अदालत में पेश करें।इसके बाद हिंदू पक्ष, मुस्लिम पक्ष और अन्य प्रतिवादियों की ओर से अलग-अलग आवेदन और आपत्तियां कोर्ट में दाखिल की गई हैं, जिन पर आज सुनवाई तय की गई है…
461
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 16, 2026 15:49:01
Ujjain, Madhya Pradesh:विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 103 गोल्ड मेडल, 74 पीएचडी और 1 डी-लिट की उपाधि; त्रिवेणी विहार में गीता भवन सहित कई विकास कार्यों का भूमिपूजन उज्जैन में कल शिक्षा और विकास से जुड़ा बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा।राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शहर के दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विक्रम यूनिवर्सिटी के माधव भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में 30वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 103 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 74 विद्यार्थियों को पीएचडी तथा 1 विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके बाद शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्थल पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। यहाँ लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन किया जाएगा। करीब एक लाख वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस भवन में 12,700 वर्गफीट का ऑडिटोरियम और 3,600 वर्गफीट की ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जहां सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इसके साथ ही उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इन कार्यों में नगर विकास योजनाओं के अंतर्गत सड़क, सीवर लाइन, वॉटर लाइन, अंडरग्राउंड विद्युत व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य शामिल हैं। साथ ही विक्रम नगर आरओबी, सिंहस्थ मेला कार्यालय भवन और कई प्रमुख मार्गों के विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से उज्जैन को लगभग 760 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, जो आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बाइट - कलेक्टर रोशन कुमार सिंह
536
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 16, 2026 15:48:48
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर स्थानीय-संवाददाता- सरदारशहर में अमर सुहाग की कामना को लेकर गणगौर पूजन में जुटी नवविवाहिताएं, कन्याए अच्छे वर के लिए कर रही पूजा सरदारशहर में गीत-संगीत के माहौल में 18 दिवसीय ईसर-गणगौर पूजन का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा हैं। आमतौर पर इस त्यौहार को 16 दिन का माना जाता है लेकिन इस बार यह त्यौहार 18 दिन का मनाया जा रहा है। शादी के जोड़े एवं परम्परागत परिधानों में 16 श्रृंगार किए हुए गणगौर पूजने वाली नवविवाहिताएं, युवतियां और महिलाएं गणगौर महोत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ मना रही है। शहर के वार्ड 13 में सौम्या भोजक विवाह के बाद अपने पीहर में गणगौर का पूजन कर रही है। शहर के भंवरलाल, बाबूलाल, संपत कुमार भंसाली के घर गणगौर का बिंदोरा निकालने पहुंची नवविवाहिता सौम्या भोजक ने बताया कि शीतलाष्टमी से ही नवविवाहिताओं ने मिट्टी की गणगौर बनाकर पूजन प्रारंम्भ कर दिया है। प्रतिदिन पूजन के बाद 21 मार्च की शाम इन्हें जल में विसर्जित कर दिया जाएगा। गणगौर को पार्वती और ईसर को शिवजी का प्रतीक मानकर यह पूजन किया जाता है। अब घर घर जाकर गणगौर की बिंदोरी निकाली जा रही है। और घरों में लोकगीत गाए जा रहे हैं। वहीं रात्रि के समय गणगौर पूजने वाली नव विवाहिताएं युवतियां और महिलाएं मिलकर नृत्य कार्यक्रम आयोजित कर गणगौर महोत्सव का आनंद ले रही है। सौम्या भोजक का कहना है कि ईसर गणगौर की पूजा शादी के बाद से की जाती है। मेरी पहली गणगौर है और होली दहन के बाद से ही 18 दिवसीय ईसर-गणगौर की पूजा अर्चना कर रही हूं। शादीशुदा महिला के लिए यह सौभाग्य है। गणगौर पूजन करने वाली महिला सुमन भंसाली ने बताया कि प्राचीन काल से ही ईसर-गणगौर पूजा में श्रृंगार का विशेष स्थान माना गया है। इसलिए ईसर-गणगौर की पूजा करने से पूर्व महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। ईसर गणगौर पूजा महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व है। 18 दिवस तक महिलाएं ईसर व गणगौर को शिव-पार्वती मानकर परम्परागत तरीके से पूजा अर्चना करती है। इस अवसर पर चुंदड़ी रो सर्व सुहाग, आज सवेरे उठास्या म्हे तो, बाड़ी वाला बाड़ी खोल बाड़ी की कивाड़ी खोल छोरियां आई दूब लेण, हां जी म्हारी गौरा बाईने चुंदड़ी रो चाव, ऊंचो चंवरो चौकूंटो जल जमुना रो नीर मंगायो जी, म्हारी गौर तीसाई ओ राज, धूपियो देर धूपाइयो, उदियापुर स्यूं आई गणगौर आदि गीत गाए जाते हैं। इस अवसर पर संजू देवी दूगड़, मोनिका अंचलिया, प्रमिला सोनी, संगीता भोजक, संतोष शर्मा, रेशमा स्वामी, सरोज कंवर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उपस्थिति रही।
392
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 16, 2026 15:48:33
Ghazipur, Uttar Pradesh:177 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना की पहली किश्त, जिला पंचायत सभागार में मिला प्रमाणपत्र पीएम आवास योजना शहरी के तहत खातों में भेजी गई पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से एक-एक लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को दिया गया प्रमाणपत्र आवास योजना का लाभ मिलने से लाभार्थियों में दिखी खुशी गाजीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 177 लाभार्थियों को अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है।सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में आवास निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। इस अवसर पर गाजीपुर जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से लाभार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने सरकार के इस कदम की सराहना की।
332
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 16, 2026 15:47:58
New Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा सचिवालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली प्रेस विज्ञप्ति दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को लिखा पत्र; कहा- पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध निष्कासन प्रस्ताव लाने का प्रयास संसदीय परंपराओं को कमजोर करता है श्री गुप्ता ने लोक सभा अध्यक्ष के विरुद्ध प्रस्ताव लाने के प्रयास पर चिंता व्यक्त की; संसदीय संस्थानों के सम्मान का किया आग्रह "पीठासीन अधिकारी की तटस्थता भारत के संसदीय लोकतंत्र का केंद्र है": विधानसभा अध्यक्ष श्री गुप्ता नई दिल्ली, 16 मार्च 2026 दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने आज लोक सभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला को एक पत्र लिखकर, विपक्षी दलों द्वारा लोक सभा में अध्यक्ष को हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। श्री गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि कुछ विपक्षी दलों ने संकीर्ण राजनीतिक हितों से प्रेरित होकर वर्तमान अध्यक्ष के विरुद्ध प्रस्ताव लाने का मार्ग चुना, जबकि यह कार्यालय दलीय राजनीति से ऊपर है और इसे संसद के नियमों, परंपराओं और गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि इस प्रस्ताव को सदन में ध्वनि मत से खारिज कर दिया गया, जिससे पीठासीन अधिकारी के अधिकार और निष्पक्ष कार्यप्रणाली में सदन के विश्वास की पुनः पुष्टि हुई है। श्री गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के संसदीय लोकतंत्र के कामकाज में अध्यक्ष का पद असाधारण महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सदन की गरिमा के अभिरक्षक और इसके नियमों, परंपराओं व संस्थागत अनुशासन के रक्षक होते हैं। पीठासीन अधिकारी का अधिकार यह सुनिश्चित करता है कि संसदीय कार्यवाही व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संचालित हो, साथ ही यह राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सभी सदस्यों के अधिकारों और विशेषाधिकारों की रक्षा भी करता है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में आगे कहा कि अध्यक्ष पद की शक्ति सदन के सामूहिक सम्मान और विश्वास से आती है। लंबे समय से चली आ रही संसदीय परंपरा के अनुसार, अध्यक्ष से यह अपेक्षा की जाती है कि वे दलीय हितों से ऊपर उठकर निष्पक्षता, संतुलन और संस्थागत अखंडता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने टिप्पणी की कि संसदीय संस्थानों की निरंतर विश्वसनीयता इसी गरिमा, तटस्थता और अधिकार को बनाए रखने पर निर्भर करती है। श्री गुप्ता ने आगे कहा कि यदि संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए अध्यक्ष के विरुद्ध प्रस्ताव लाए जाते हैं, तो इससे संसदीय प्रणाली की मूल भावना को नुकसान पहुँचने का जोखिम बना रहता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि लोकतांत्रिक शासन को बनाए रखने वाली संस्थाओं के प्रति संयम और जिम्मेदारी का भाव रखना चाहिए, ताकि संसदीय स्थिरता और लोकतांत्रिक मर्यादा बनी रहे। श्री गुप्ता ने उन सांसदों की भी सराहना की जिन्होंने इस प्रयास के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होकर संसदीय परंपराओं की पवित्रता बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अंत में, श्री गुप्ता ने कहा कि श्री ओम बिरला के नेतृत्व में लोक सभा ने संतुलन और गरिमा के साथ कार्य करना जारी रखा है, जिससे अनुशासन और शिष्टाचार के साथ सार्थक लोकतांत्रिक बहस संभव हुई है। उन्होंने माननीय लोक सभा अध्यक्ष के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि यह संस्थान भविष्य में भी संसदीय लोकतंत्र की उच्चतम परंपराओं को अक्षुण्ण रखेगा।
531
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 16, 2026 15:47:31
Saharanpur, Uttar Pradesh:शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में लगने वाले मेले में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन हो। मेले में दुकान लगाने वाले सभी हिंदू हों। मेले में रिक्शा चलाने वाले या अन्य काम करने वाले सभी लोगों की आधार कार्ड के जरिए पहचान की जाए। अगर वह गैर हिंदू हैं तो उन पर कार्रवाई की जाए।प्रशासन इसको लेकर नियम बनाए। अगर प्रशासन ने इसको लेकर कोई एक्शन नहीं लिया तो हिंदू समाज इसका विरोध करेगा।यह बात सहारनपुर में बजरंग दल के नेता हरीश कौशिक ने कही। उन्होंने कहा कि मेले में हिंदुओं के अलावा किसी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सोमवार को बजरंग दल के ब्लॉक उपासना प्रमुख और प्रांत संयोजक हरीश कौशिक ने अपने साथियों के साथ प्रदर्शन किया। मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति की ओर से क्षेत्र में फ्लेक्स और पोस्टर लगाए गए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में बड़ा मेला लगता है। जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।इस दौरान कुछ गैर-हिंदू लोग यहां आकर हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश करते हैं। पिछले सप्ताह कुछ मुस्लिम युवक मंदिर के बाहर मौसमी का जूस बेच रहे थे। जोकि खराब था। हम लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। यह श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्हें बीमार करने की साजिश हो सकती है। जिसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।कौशिक ने कहा कि समिति की मांग है कि मेले के दौरान सिद्धपीठ क्षेत्र में गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह बंद हो। मेले में करोड़ों रुपए का व्यापार होता है। इसका लाभ हिंदू समाज को मिलना चाहिए。
417
comment0
Report
Advertisement
Back to top