Back
गैरसैंण में Budget सत्र पर कांग्रेस का निशाना: क्या होगी बीजेपी-कांग्रेस भिड़ंत?
SDSurendra Dasila
Feb 19, 2026 07:34:23
Dehradun, Uttarakhand
एंकर उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैंण में होने जा रहा है। विधानसभा सत्र आहूत होते ही कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया है। आखिर क्यों कांग्रेस सरकार पर हमलावर है देखिए इस रिपोर्ट में
साल 2014 में हरीश रावत सरकार में 9 जून 2014 से 11 जून 2014 तक 3 दिन सत्र गैरसैण में आयोजित हुआ
साल 2015 में हरीश रावत सरकार में 2 से 3 नवंबर को गैरसैंण में 2 दिन का विधानसभा सत्र आयोजित किया गया
साल 2016 में मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत की सरकार में 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय विधानसभा का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया
साल 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान 7 और 8 दिसंबर को 2 दिवसीय गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किया गया
साल 2018 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में 20 मार्च से 26 मार्च तक 6 दिन का विधानसभा सत्र गैरसैण में आयोजित किया गया
साल 2019 में गैरसैण में विधानसभा का सत्र आयोजित नहीं हुआ ।
साल 2020 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में 3 मार्च से 7 मार्च तक 5 दिन का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया
साल 2021 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में 1 मार्च से 6 मार्च तक 6 दिन का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया
साल 2022 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित नहीं हुआ
साल 2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार में 13 मार्च से 16 मार्च तक 4 दिन का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया
साल 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक तीन दिन का सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया
साल 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार में 19 अगस्त से 20 अगस्त 2 दिन का सत्र गैरसैण में आयोजित किया गया
साल 2026 में 9 मार्च से 13 मार्च तक 5 दिन का विधानसभा सत्र गैरसैंण में प्रस्तावित है।
विओ - 9 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में होगा। इसके लिए बाकायदा राज्यपाल ने स्वीकृति भी दे दी है। 9 मार्च से 13 मार्च तक के लिए गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहूत किया गया है। सत्र आहूत होते ही कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा सरकार 2017 से सत्ता में आई है विधानसभा का सत्र सोमवार को नहीं होता है। इस बार भले ही सोमवार से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही हो लेकिन सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा ऐसे में प्रश्न काल नहीं होता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि सोमवार के दिन मुख्यमंत्री के विभाग जैसे गृह , आबकारी, परिवहन और ऊर्जा से संबंधित प्रश्न होते हैं इसलिए सरकार सोमवार से विधानसभा सत्र करने के लिए हमेशा बचती नजर आई है।
बाइट गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड
वी ओ - वहीं भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक बयान बाजी करती है । जबकि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में कांग्रेस स्वयं मौजूद रहती है। सत्र में किस तरह से एजेंडा रहेगा यह इस कार्य मंत्र समिति की बैठक में तय किया जाता है। लेकिन कांग्रेस बैठक में कभी भी मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखती है। भाजपा का कहना है कि सदन की अवधि सरकार के बिजनेस पर भी निर्भर करती है आपके पास जितना सरकारी कार्य होगा उसी हिसाब से आप दिन को निर्धारित करते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि कांग्रेस अगर मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित प्रश्न करना चाहती है तो उसमें कोई रोक-टोक नहीं है । नियम 58 और नियम 310 के तहत किसी भी प्रश्न को या ज्वलंत विषय को कांग्रेस सदन में उठा सकती है।
बाइट सुरेश जोशी मुख्य प्रवक्ता भाजपा उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर भाजपा कांग्रेस में लगातार बयान बाजी चल रही है। सोमवार से सत्र की शुरुआत हो या फिर सत्र की अवधि दोनों ही मामले में राज्य में किसी की भी सरकार रही हो स्थिति हमेशा एक जैसी ही रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 19, 2026 09:07:200
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 19, 2026 09:06:460
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 19, 2026 09:06:31Noida, Uttar Pradesh:मौलाना हाजी उवैश on Suvendu Adhikari Tweet video
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 19, 2026 09:05:200
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 09:05:08Begusarai, Bihar:बेगूसराय में मेला देखने जाते जीजा–साला की बाइक हादसे में जीजा की मौत
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 19, 2026 09:04:060
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 19, 2026 09:03:360
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 19, 2026 09:03:250
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 19, 2026 09:02:330
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 09:02:210
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 19, 2026 09:02:020
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowFeb 19, 2026 09:01:410
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 09:01:220
Report