282001
दिसंबर 2026 से आगरा से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ানें शुरू, बेहतर कनेक्टिविटी
Agra, Uttar Pradesh:ताजनगरी वासियो के लिए हवाई उड़ान का जल्द होने जा रहा है सपना पूरा आगरा में निर्माण धीन एयरपोर्ट का जल्द होने जा रहा है कार्य पूर्ण केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के साथ मिलकर एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ की अहम बैठक प्रोफेसर एचपी सिंह बघेल ने सिविल एयरपोर्ट का लिया जायजा मंत्री ने निर्माण धीन एयरपोर्ट के बारे में बारीकी से ली जानकारी दिसंबर 2026 से आगरा हवाई जहाज से कर सकेंगे सफर डोमेस्टिक फ्लाइट से लेकर इंटरनेशनल फ्लाइट्स तक का सफर कर सकेंगे लोग/बघेल आगरा के धनौली ग्राम पंचायत में सिविल एयरपोर्ट का चल रहा है निर्माण ताजमहल जाने के लिए एयरपोर्ट से सड़कों की होगी कनेक्टिविटी बेहतर मुख्य जगनेर मार्ग का जल्द होगा चौड़ीकरण और सौंदरीकरण विश्व विख्यात ताजमहल के दीदार के लिए आगरा में सैलानियों का रहता है जमाम बाड़ा0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में आशा वर्करों ने 10 महीने से सैलरी नहीं मिलने पर प्रदर्शन
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय पर जिलेभर की आशा वर्करों ने केंद्र सरकार की तरफ से 10 महीने से सैलरी ना मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन कुरुक्षेत्र:- लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र पर जिलेभर की आशा वर्करों ने आज केंद्र सरकार की तरफ से 10 महीने से सैलरी ना मिलने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। और इस दौरान सभी आशा वर्कों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान जन संघर्ष मंच हरियाणा के पदाधिकारी ने आशा वर्कों के इस प्रदर्शन کا समर्थन किया है। आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान परमजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 महीने से केंद्र सरकार की तरफ से उनकी सैलरी नहीं आई है। और अन्य विभिन्न मांगों को लेकर आज यह प्रदर्शन किया गया है और यह प्रदर्शन पूरे हरियाणा प्रदेश के जिला लघु सचिवालय पर आशा वर्कों के द्वारा किया गया है। और इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगे नहीं मानी तो वह कोई बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर भी जा सकते हैं।0
0
Report
प्रसाद के नाम पर बिक रहे जहर के मिला एफ उप जिला अधिकारी ने चलाया अभियान
Govardhan, Uttar Pradesh:एंकर ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर खाद्य सामग्री एवं प्रसाद के नाम पर सिंथेटिक दूध से बनी प्रसाद सामग्री( मिठाइयां पेड बर्फी इत्यादि) एवं गिरिराज जी पूजा में उपयोग दूध की शिकायत आए दिन प्रशासन को मिल रही थी जिसको लेकर जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन मैं यूपी जिला अधिकारी गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी द्वारा दानघाटी मंदिर के समीप बनी प्रसाद एवं दूध की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई जहां दुकानों पर बिक रहे पैड एवं बर्फी व दूध के सैंपल लेकर उन्हें टेस्टिंग के लिए लैबोरेट्री पहुंचा यूपी जिला अधिकारी की इस कार्यवाही को देख क्षेत्र में बाकी दुकानदारों में भगदड़ देखने को मिली वहीं उप जिला अधिकारी ने सभी दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपनी दुकानों पर मिलावटी मिठाई व दूध ना बेच अगर कोई भी दुकानदार मिलावटी खाद्य सामग्री व दूध बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके मिला आर्थिक एवं कानूनी कार्रवाई दोनों ही की जाएगी0
0
Report
योगी से मुलाकात के बाद निर्माता बोले- कृष्ण जन्मभूमि रिलीज़ के लिए आभारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | UP के CM योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात के बाद प्रोड्यूसर सज्जन राजगुरु कहते हैं, "CM योगी से मिलकर बहुत अच्छा लगा... जिस तरह से उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। हम प्रशासन के भी शुक्रगुज़ार हैं कि हम 'कृष्ण जन्मभूमि' पर आधारित इस फ़िल्म को रिलीज़ कर पाए। उन्होंने हमसे कहा कि ऐसी और भी फ़िल्में बननी चाहिए..." डायरेक्टर हार्दिक गज्जर कहते हैं, "यह हमारा इतिहास है, कोई मिथक नहीं। यही वह चीज़ है जिसे हम आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचा सकते हैं... इस माध्यम से हम अपनी संस्कृति और धर्म का जितना हो सके, उतना प्रचार-प्रसार कर पा रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
महू के बड़गोंदा में सामूहिक दुष्कर्म, स्केच जारी और इनाम घोषित
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले के महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। केलोद गांव के बेरछा जंगल में हुई इस घटना में अब संदिग्ध आरोपियों के स्केच भी जारी किए गए हैं। पीड़ित युवक-युवती के बताए हुळिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, वहीं पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। दरअसल इस घटना के बाद ग्रामीण इंदौर पुलिस एक्शन मोड में है। अब तक 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती लगन सा बाबा मंदिर दर्शन के लिए गए थे, इसी दौरान जंगल में आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पूरे मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है。0
0
Report
छतरपुर SP दफ्तर में गर्मी से बचाव: पक्षियों के लिए पानी-खाना व्यवस्था
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर मे पारा 40 के पार चला गया है भीषण गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एसपी दफ्तर में एक सराहनीय पहल की गई। एसपी अगम जैन एवं एडिशनल एसपी आदित्य पटले के निर्देशन में परिसर में पक्षियों के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था कराई गई। इस दौरान मिट्टी के सकोलो में पात्रों में पानी भरकर पेड़ों पर टांगा गया, ताकि गर्मी के इस मौसम में पक्षियों को सहज रूप से पानी उपलब्ध हो सके। एसपी ने बताया कि जिस प्रकार गर्मी के दिनों में मनुष्यों के लिए पानी अत्यंत आवश्यक होता है, उसी तरह पक्षियों के लिए भी जल और दाना जरूरी है। इसी सोच के साथ यह व्यवस्था की गई है, जिससे पक्षियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही एसपी दफ्तर परिसर में आने वाले पीड़ितों और आम नागरिकों के लिए भी शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस पहल के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का एक अच्छा उदाहरण माना जा रहा है।0
0
Report
जालौन में फ़सल कटाई के दौरान हुआ हादसा,हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से लगी आग से मचा हड़कंप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में फ़सल कटाई के दौरान हुआ हादसा, हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से लगी आग से मचा हड़कंप, अपने अन्न को बचाने के चक्कर में खुद झुलसा किसान, मौके पर लोगों ने लगाया जाम, सूचना पर पहुंचे आलाधिकारी, आग से झुलसे किसान को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बंगरा मार्ग पर कमसेरा गांव के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
उधरनपुर सब्जी लेने गए युवक की बाइक चोरी, रिपोर्ट रिपोर्ट
Shahabad, Uttar Pradesh:कस्बे की उधरनपुर सब्जी मंडी से सब्जी लेने गए एक युवक की बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की लिखित तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोपहर 12:00 कोतवाली के ग्राम भूड़ा निवासी पुनीत कुमार पुत्र ओम प्रकाश के बताया 9 अप्रैल को अपनी बाइक से उधरनपुर बजार सब्जी लेने गए था। बाइक को बजार में ख़डी कर सब्जी खरीदने लगा। पांच मिनट बाद लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। उसने अपनी बाइक को काफ़ी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
नारी शक्ति वंदन बिल से महिलाओं का प्रतिनिधित्व और आवाज़ मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और भावात्मक दिन है। नारी शक्ति वंदन बिल सिर्फ़ एक बिल नहीं है, बल्कि सभी महिलाओं के संघर्ष, हिम्मत और ताकत का सम्मान है। सदियों से महिलाओं ने बिना किसी पहचान के अपने परिवारों और समुदायों को मज़बूत बनाया है। आज यह बिल उन्हें न सिर्फ़ रिप्रेजेंटेशन देता है बल्कि अपनी आवाज़ उठाने का मौका भी देता है... यह कदम आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को हिम्मत और कॉन्फिडेंस देने के लिए है कि वे भी डिसीजन-मेकर और पार्टनर बन सकती हैं, और अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।"0
0
Report
भीषण गर्मी में भिलाई जू के जानवरों की सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम Special Arrangements to Protect Anima
Durg, Chhattisgarh:भीषण गर्मी के बीच तापमान 41 डिग्री और रियल फील 45 पार पहुंचने से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे हालात में मैत्री गार्डन स्थित जू प्रबंधन ने बेज़ुबान जानवरों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। कूलर, शेड, पानी के स्प्रे और आहार में बदलाव के जरिए उन्हें राहत दी जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है, जिससे जानवरों को चिलचिलाती धूप से बचाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में CM साय ने 140 करोड़ की सडकें और अटल केंद्रों का उद्घाटन किया
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलरामपुर को करोड़ों की सौगात दी है...जशपुर से वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े सीएम साय ने 140 करोड़ 5लाख के कुल 58 सड़कों का शिलान्यास किया. इस सड़क PMGSY इकाई बलरामपुर के अलग अलग क्षेत्रों में बनेंगे जिससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. साथ ही जिले के 411 अटल डिजिटल सेवा केंद्र का भी उद्घाटन हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज ने सरकार का आभार जताया. विभाग के कार्यपालन अभियंता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि चतुर्थ फेस में यह सौगात प्राप्त हुई है।0
0
Report
थाने में युवक ने किया हंगामा, अज्ञात द्रव पीने से बिगड़ी हालत Man Creates Ruckus at Police Station,
Taga, Chhattisgarh:जिला जांजगीर-चांपा के कोतवाली थाने में 16 अप्रैल 2026 की रात एक युवक ने हंगामा कर दिया। गोपाल शर्मा नामक व्यक्ति नशे की हालत में थाने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। समझाने के बाद भी वह नहीं माना और लॉकअप में जाकर अपने साथ लाया अज्ञात द्रव पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने इलाज से इनकार किया। बाद में बेटे के आने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया।0
0
Report
खुद की जमीन पर निर्माण रोकने का आरोप, पीड़ित बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: जनपद के थाना अचलगंज क्षेत्र के ग्राम कोरारी खुर्द में जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग ने अपने ही परिजनों पर उत्पीड़न और हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, वह तीन भाई हैं और पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा कई बार आपसी सहमति से हो चुका है। उनका कहना है कि वर्ष 2010 और 2021 में रिश्तेदारों व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में घर और खेत का बंटवारा तय हुआ था, जिसमें उन्हें एक-तिहाई हिस्सा मिला है। इसके बावजूद उन्हें रहने की जगह और मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई करा रहे थे, तभी परिजनों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज की और पुलिस को बुलाकर काम रुकवा दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। साथ ही पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि परिजन लगातार झूठे प्रार्थना पत्र देकर उन्हें और उनके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और नौकरी से निकलवाने व जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार क्षेत्राधिकारी बीघापुर और थाना अचलगंज में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल, पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उनके हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा न डाली जाए और उन्हें शांतिपूर्वक रहने का अधिfकार दिलाया जाए0
0
Report
Advertisement
आगरा इटौरा होटल में प्रेमी-प्रेमिका हत्या, प्रेमिका ने गला काटा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के इटौरा में प्रेमिका ने प्रेमी की हथौड़े से हत्या की; होटल ताजपथ के कमरे में मिला प्रेमी का शव, मचा हड़कंप. प्रेमी-प्रेमिका के बीच झगड़े के बाद वारदात को दिया गया अंजाम. होटल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव के पास बैठी मिली प्रेमिका, पुलिस ने हिरासत में लिया. बताया गया है प्रेमी युगल ने पहले शराब पी, फिर विवाद हुआ. विवाद के बाद प्रेमिका ने प्रेमी का गला काटा, सिर भी कुचला. पुलिस मामले की जांच में जुटी, हत्या के कारणों की पड़ताल जारी. थाना मलपुरा के इटौरा स्थित होटल का मामला.0
0
Report
माननीय रेल मंत्री जी देश के रेलवे स्टेशनों पर रेलवे आदेशों व विधि के विरुद्ध बैटरी कार पर लगेज रेट अ
Jhansi, Uttar Pradesh:श्रीमान रेल मंत्री भारत सरकार आपको अवगत कराना है कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र संख्या 2024/TG-11/09/NR दिनांक 30.10.2025 एवं 2016/TOIV/10/PA/170/BOC दिनांक 06.07.2016 में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि बैटरी कार का उपयोग कुलियों के कार्य के स्थान पर नहीं, बल्कि केवल पूरक सुविधा के रूप में किया जाना है। खुद राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेतृत्व को रेल मंत्रालय द्वारा भेजे पत्र में कहा गया कि बैटरी कार और कुलियों का काम एक दूसरे का पूरक है। स्पष्टतः बैटरी कार विशेषकर असहाय, बीमार, वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए है और सामान ड्रोने का काम कुली करेंगे।किन्तु वर्तमान में देश के अनेक रेलवे स्टेशनों पर इन नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए बैटरी कार द्वारा यात्रियों के सामान की ढुलाई बड़े पैमाने पर की जा रही है। यहाँ तक कि उन पर लगेज रेट 30 रूपए प्रति सामान अंकित किया जा रहा है। इससे वर्षों से कार्यरत कुलियों की आजीविका पर सीधा आघात हो रहा है।0
0
Report
जौनपुर में रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मारी, चालक फरार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। लहनगपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावह तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
