Back
बदरीनाथ धाम में मानसून के बाद तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ी
JPJitendra Panwar
Oct 16, 2025 08:02:18
Karnaprayag, Uttarakhand
बदरीनाथ धाम में मानसून सीजन की विदाई के बाद मौसम खुशगवार होने के साथ ही तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। बड़ी संख्या में देश विदेश से तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। जिससे बदरीनाथ धाम में एक बार फिर रौनक बढ़ गई है। धाम में चहल-पहल बढ़ने से व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं। अबतक 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम के दर्शन कर दिए हैं।
दरअसल मानसून सीजन में जगह – जगह बदरीनाथ हाईवे बंद होने और एक सितंबर से पांच सितंबर तक मौसम अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। इससे पहले भी एक दो बार भारी बारिश के चलते यात्रा पर रोक लगाई गई। जिसके चलते पित्र पक्ष में तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आई थी। जिससे चारधाम व्यवसाय पुरी तरह प्रभावित हुआ। अब मानसून सीजन की विदाई के बाद मौसम खुशगवार होने पर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है। इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में अभी कपाट बंद होने में एक माह से अधिक का समय शेष है।
25 नवम्बर 2025 को बदरी नाथ धाम के कपाट बंद होने तक बीच में कार्तिक पूर्णमासी स्नान पर्व और दीपावली पर तीर्थ यात्रियों की अच्छी आमद होने की उम्मीद है। पूरी बदरी पुरी इन दिनों तीर्थ यात्रियों की आमद से गुलज़ार नजर आ रही है।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowOct 16, 2025 12:01:050
Report
MMMohammad Muzammil
FollowOct 16, 2025 11:54:183
Report
RZRajnish zee
FollowOct 16, 2025 11:54:060
Report
GLGautam Lenin
FollowOct 16, 2025 11:53:580
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 16, 2025 11:53:320
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 16, 2025 11:53:210
Report
HBHemang Barua
FollowOct 16, 2025 11:52:43Noida, Uttar Pradesh:Rekha Gupta
माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla से आज उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 16, 2025 11:52:330
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 16, 2025 11:52:200
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowOct 16, 2025 11:52:130
Report
HBHemang Barua
FollowOct 16, 2025 11:52:040
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 16, 2025 11:51:320
Report
TSTushar Srivastava
FollowOct 16, 2025 11:50:380
Report
SKSumit Kumar
FollowOct 16, 2025 11:50:290
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 16, 2025 11:50:180
Report