Back
तल्ला पिपोला में आग से घर राख, चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू
YNYogesh Nagarkoti
Jan 07, 2026 13:22:23
Bageshwar, Uttarakhand
पहाड़ की खामोशी को चीरती लपटों ने कांडा के दूरस्थ गांव तल्ला पिपोला में एक परिवार की पूरी ज़िंदगी राख कर दी। जिस घर को 65 वर्षीय श्याम सिंह ने सालों की मेहनत-मजदूरी से ईंट-ईंट जोड़कर खड़ा किया था, वह कुछ ही घंटों में आग की भेंट चढ़ गया। विडंबना यह रही कि आग उस वक्त लगी, जब घर पर कोई नहीं था। लौटकर आए तो सामने आग कि उठती लपटे, धुआं, राख और टूटी उम्मीदें थीं।
सूचना मिलते ही बागेश्वर से फायर ब्रिगेड रवाना हुई, लेकिन गांव तक सड़क न होने के कारण फायर टेंडर रास्ते में ही थم गया। पुलिस और दमकल कर्मियों को पांच किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंचना पड़ा। ग्रामीणों ने बाल्टियों और टीन के डिब्बों से आग बुझाने की कोशिश की। 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया गया, लेकिन तब तक दो मंजिला मकान, अनाज, कपड़े, बिस्तर और ज़रूरी कागजात सब जलकर राख हो चुके थे। कुछ मवेशी भी झुलस गए।हादसे के बाद जब उन्होंने पटवारी को सूचना दी, तो जवाब मिला—“फोटो भेज दीजिए, यहीं से निरीक्षण हो जाएगा。”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowJan 08, 2026 15:48:220
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 08, 2026 15:47:490
Report
RMRoshan Mishra
FollowJan 08, 2026 15:46:510
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 08, 2026 15:46:240
Report
MSManish Sharma
FollowJan 08, 2026 15:45:370
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowJan 08, 2026 15:38:420
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 08, 2026 15:38:280
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 08, 2026 15:38:140
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowJan 08, 2026 15:37:510
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 08, 2026 15:37:370
Report
ASAkash Sharma
FollowJan 08, 2026 15:36:530
Report
RMRoshan Mishra
FollowJan 08, 2026 15:36:300
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 08, 2026 15:36:130
Report