Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Almora263601

उत्तराखंड में माल्टा-नींबू महोत्सव से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

DBDEVENDRA BISHT
Dec 26, 2025 11:35:51
Almora, Uttarakhand
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखंड द्वारा एक दिवसीय माल्टा तथा नींबू वर्गीय फल महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य नींबू वर्गीय फलों की वैज्ञानिक खेती, प्रबंधन और खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना और बागवानी को प्रोत्साहित करना रहा कार्यक्रम की शुरुआत कृषकों एवं प्रदर्शों के पंजीकरण के साथ हुई। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक लक्ष्मी कांत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्श समिति द्वारा प्रदर्शों का मूल्यांकन किया। महोत्सव के दौरान कृषकों के लिए तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिसमें नींबू वर्गीय फलों जैसे माल्टा, कागजी नीबू, महाड़ी नीबू, मौसम्बी, चकोतरा, संतरा और किन्नू की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्में, रोपण विधि, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गई खाद्य प्रसंस्करण सत्र में बताया गया कि नींबू वर्गीय फलों से जूस, स्क्वैश, शरबत, आचार, मुरब्बा, जैम, केंडिड पील तथा आवश्यक तेल जैसे उत्पाद तैयार कर उनके स्वाद, पोषण मूल्य और भंडारण अवधि को बढ़ाया जा सकता है। इससे फलों की क्षति कम होती है और किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलते हैं महोत्सव में कृषकों से संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए। अंत में उत्कृष्ट कृषकों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASArvind Singh
Dec 26, 2025 13:22:44
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-शिकायत निराकरण एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 26 दिसम्बर 2025 एंकर-सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर काना राम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शिकायत निराकरण एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई । बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए संकट के समय सुरक्षा कवच है, अतः प्रत्येक प्रकरण का तथ्यपरक परीक्षण कर शीघ्र निर्णय सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा रबी 2025-26 में फसल बीमा नामांकन की प्रगति की समीक्षा एवं खरीफ-2025 में सम्पादित किए गए फसल कटाई प्रयोगों में की गई। बैठक में अनियमितताओं से जुड़े लंबित एवं विवादित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंक एवं बीमा कंपनी प्रतिनिधियों को सभी प्रकरणों में समुचित रिपोर्ट, अभिलेख एवं तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी रबी 2025-26 में सभी केसीसी धारकों को, जिन्होंने योजना से बाहर रहने का विकल्प नहीं दिया है, अनिवार्य रूप से फसल बीमा कवरेज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि कोई पात्र किसान बीमा सुरक्षा से वंचित न रहे। इस दौरान कलेक्टर ने फसल कटाई प्रयोग में गाइडलाइन के उल्लंघन पर सख्त रूख अपनाते हुए डूंगरी पटवारी मुरारी लाल सामरिया, खानपुर बडौदा पटवारी राजाराम गुर्जर को निलंबित करने एवं मुई पटवारी अनिता शर्मा, जस्टाना पटवारी हरि ओम मीना, मेई कलां पटवारी विराट शर्मा, अहमदपुरा पटवारी श्रीमोहन रैगर, बाढ़कलां पटवारी अमित कुमार अग्रवाल, टोकसी पटवारी पवन कुमार मीना को 16 सीसी नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए। बीमा कंपनियों की सहमति से गाइडलाइन के अनुरूप नहीं पाए गए फसल प्रयोगों को निरस्त किया गया। साथ ही आगामी रबी फसल कटाई प्रयोगों को लेकर सभी पटवारियों एवं कृषि पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजन के निर्देश उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी डॉ. डिम्पल गुर्जर को दिए।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Dec 26, 2025 13:22:28
Kota, Rajasthan:शहर एवं देहात कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से निकली जन जागरण रैली, राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा अरावली खनन एवं मनरेगा नामकरण के विरोध में निकाली रैली, अरावली पर्वत माला को खनन माफियाओं के हवाले कर खनन पट्टे आवंटित करने का किया विरोध, मनरेगा रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर मजदूरों के कानूनों का हनन करने का जताया विरोध, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर निकली जन जागरण रैली, जिलाध्यक्ष राखी गौतम एवं भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसी, कांग्रेस कार्यालय से इंदिरा गांधी सर्किल तक निकला पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, अपने चहेते उद्योगपतियों के दबाव में आकर लिया केंद्र सरकार ने निर्णय - देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सरकार एक पेड़ मां के नाम पर लगा रही, वहीं दूसरी तरफ अरावली पर्वत को नष्ट करने की बना रही योजना, राजस्थान की जैवविविधता से कर रही सरकार खिलवाड़, देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दोनों फसलों को बताया जनविरोधी निर्णय, मनरेगा में परिवर्तन से ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के अर्थव्यवस्था से कर रहे खिलवाड़
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Dec 26, 2025 13:21:50
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के चौमूं कस्बे में देर रात मचे बवाल के बाद अब हालात पूरी तरह काबू में है, यह कहना है प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का। चौमूं कस्बे में हुए उपद्रव और पथराव की घटना को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि चौमूं कस्बे में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर देर रात विवाद हो गया था। पुलिस जब अतिक्रमण कर लगाई गई रेलिंग हटाने लगी थी, तभी गुस्साए उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए जमकर पथराव किया। इस हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात काबू किया। पुलिस ने मामले में करीब 110 लोगों को हिरासत में लिया है। इस उपद्रव और पथराव में प्रदेश के बाहर के भी लोग शामिल रहे हैं। प्रदेश में जो भी उपद्रव कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम करेगा, पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं चौमूं कस्बे में हुई घटना को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि इस घटना पर डोटासरा ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि पुलिस की मंशा मस्जिद हटाने की थी, लेकिन पुलिस सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाने का काम कर रही थी। ऐसी घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि शांति के प्रयास किए जाने चाहिए।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 26, 2025 13:20:23
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 26, 2025 13:19:06
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम गोडलवाही मे अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज ने शक्ती दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया ।कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह सांसद संतोष पाँडे सहित अन्य जनप्रतिनिधी शामिल हुए ।इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद गैदलाल नायक की प्रतिमा का अनावरण किया । शहीद गैदलाल नायक के नेतृत्व मे आदिवासी स्वाभिमान और मातृभूमि की आजादी के लिए हल्बा मुरिया और अबुझमाडिया आदिवासीयो के साथ तत्कालीन शासन के विरुध्द विद्रोह का बिंगुल फूका था । हालाकि ब्रिटीश सरकार ने विद्रोह के नायक गैदलाल को गिरफ्तार कर लिया था और फाँसी की सजा दी गई थी । अमर शहीद गैदलाल नायक को छग का पहला हल्बा वीर शहीद माना गया है कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र मे उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की घोषणा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार धरती आबा योजना संचालित कर वनवासी आदिवासीयो की चिंता की है ।और उनके उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने कहा कि धर्मान्तरण का विरोध यदि कोई समाज कर रहा है तो वह हल्बा आदिवासी समाज है ।उन्होने कहा कि क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांग महाविद्यालय की थी उसे आज पूरा किया गया है उन्होने कहा कि अब क्षेत्र के विद्यार्थीयो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने 50 से 60 किमी का रास्ता तय नही करना पडेगा । विधानसभा अध्यक्ष इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय खोलने, सडक निर्माण सहित स्कूल बाउण्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की है ।कार्यक्रम मे मंत्री महेश गागडा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधी सहित हल्बा हल्बी समाज के लोग बडी संख्या मे उपस्थित थे ।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 26, 2025 13:18:38
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे 9829102621 एंकर. राजस्थान लोक सेवा आयोग नए साल के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है.. अगले साल आयोग 18 परीक्षाएं लेगा जिनमे दो ऑनलाइन आयोजित कीजाएगी यह ऑनलाइन परीक्षा 6 साल बाद आयोजित होगी जिसे लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही कई नये नवाचारों के साथ आरपीएससी नये साल मे प्रवेश करने जा रहा है... देखिये यह रिपोर्ट.... राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नए साल के आगाज से पहले ही प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है। आयोग ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत 2026 की परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 के साथ होगी। क्रंसं - चयनित परीक्षा कार्यक्रम: डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 (11 जनवरी 2026), लेक्चरर आयुर्वेद विभाग (12 जनवरी 2026), सहाय‌क विद्युत निरीक्षक ऊर्जा विभाग (1 फरवरी 2026), जूनियर केमिस्ट (जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग) (1 फरवरी 2026), सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (कार्मिक विभाग) मुख्य परीक्षा-2024 (15-18 मार्च 2026), सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती (5 अप्रैल 2026), वेटेनरी ऑफिसर भर्ती (19 अप्रैल 2026), असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (कृषि विभाग) भर्ती (19 अप्रैल 2026), आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित (26 अप्रैल 2026), आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित (3 मई 2026), प्राध्यापक, प्राध्यापक कृषि एवं कोच माध्यमिक शिक्षा विभाग भर्ती (31 मई-16 जून 2026), वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा भर्ती (12-18 जुलाई 2026), कनिष्ठ विधि अधिकारी जे़डीए भर्ती (26-27 जुलाई 2026), सांख्यिकी अधिकारी भर्ती (30 अगस्त 2026), निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स भर्ती (20 सितम्बर 2026), निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर-रसायन भर्ती (20 सितम्बर 2026), सहायक निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती (13-16 अक्टूबर 2026), संरक्षित अधिकारी भर्ती (15 नवंबर 2026), आरक्षित (29 नवंबर 2026), आरक्षित (6 दिसंबर 2026), आरक्षित (27 दिसंबर 2026) संदर्भ. आयोग अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा सुचिता और निष्पक्षता के साथ हो इसे लेकर बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। आरपीएससी ने राजस्थान सरकार से आग्रह किया था कि फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्र से कई लोग आवेदन करें जिसके कारण काफी समय खराब हो रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय निजी और सरकारी में क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए ताकि सरकार स्वीकार करे और इसे लागू किया जाए। आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 के इंटरव्यू भी पूरे करने का काम किया जा रहा है और आगामी अप्रैल व मई में इसे पूरा कर लिया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और आधुनिकता लाने के उद्देश्य से आयोग कई परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित करेगा। साथ ही परीक्षा में अनावश्यक उम्मीदवारों के कारण लाखों रुपए के नुकसान को रोकने के लिए आवेदन शुल्क की व्यवस्था भी तैयार की जा रही है, और जो अभ्यर्थी परीक्षा देगा उसका शुल्क ऑनलाइन वापस दिया जाएगा.
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Dec 26, 2025 13:18:08
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Dec 26, 2025 13:17:47
Barh, Bihar:बख्तियारपुर जंक्शन के नाम बदले जाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र होने के कारण यह मुद्दा राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। यहां के स्थानीय लोग भी मुगल आक्रांता बख्तियार खिलजी के नाम पर अपनी पहचान को मिटाना चाहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमारी पहचान गुलाम संस्कृति से दिखाता है, इसका नाम जितनी जल्दी हो बदला जाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के राघोपुर में बख्तियार खीरजी के नाम का एक मजार भी है, जहां ईद के दिन उर्स का मेला लगता है। लोग इस मजार के भी विरोध में हैं। वे अपनी कोई भी पहचान आक्रांत बख्तियार खिलजी से नहीं जोड़ना चाहते। हालांकि इस बात को लेकर मतभेद है कि बख्तियारपुर शहर का नाम आक्रांत बख्तियार खिलजी के नाम पर पड़ा या फिर सूफी संत बख्तियार काकी के नाम पर। वही मुस्लिम समाज के लोगों का विचार है कि शहर का नाम बदलने से विकास नहीं होगा। यहां लोगों की बेसिक ज़रूरतें पूरी होनी चाहिए, नाम बदलने से क्या होगा।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Dec 26, 2025 13:16:51
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *সাহা আব্দুল করিম এর গান তোমরা কুঞ্জ সাজাও গো, গানটি লালন মেলায় লোকসংস্কৃতি মঞ্চে গাইতেই শিল্পী মধুমন্তী মুখার্জী হতাশ মনক্ষুণ্য হয়ে ফেসবুকে পোস্ট শিল্পীর,পোস্টে নানান জনা কমেন্টে বিতর্ক শুরু।* ঘটনা নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জ মাজদিয়া এলাকায় লালনমেলা চলছিল গত কয়েকদিন ধরে,21 তারিখ শিল্পী যায় চুক্তিভিত্তিক গান গাইতে, সেখানে সাহা আব্দুল করিম এর গান তোমরা কুঞ্জ সাজাও গো গাইতে গাইতে গানের মাঝখানে সাধন বিস্বাস নামে এক লোক মঞ্চে উঠে গানটি গাওয়া বন্ধ করতে বলে, সেখানে লালন ম mela র লোক গান গাওয়া যাবে না বলে, পরবর্তীতে কমিটির লোকজন বলে লালন মেলায় লোকসংস্কৃতি মঞ্চে লোক গান গাওয়া কোনো অসুবিধা নেই,এখানে শুধু লালন এর গান আলাদা মঞ্চ রয়েছে,সেখানে যেতে বলে যারা লালন গান শুনবেন। মিঠে যায়,তবে শিল্পী ফেসবুকে পোস্ট এর পর কমেন্ট গুলো যা করেন অনেকে সেটা নিয়ে বাতবিতর্ক চলছে বিভিন্ন জায়গায়, তবে এই লালন মেলার কমিটির সম্পাদক এবং ক্যাশিয়ার বলেন বিষয় টা খুব বেদনাদায়ক,শিল্পী কষ্ট পেয়েছেন,আমরাও দুঃখিত, তবে কমেন্ট যারা করছে পোস্টে সেটা খুবই খারাপ বিষয়, বাইট লালন মেলার কমিটির দুই সদস্য। ছবি 2সি তে শিল্পীর পোস্ট এর ভিডিও সহ লালন মেলার ভিজুয়াল এবং কমিটির দুই জনের বাইট একত্রে 2সি তে 261225ZG_NAD_LALON_MELA নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Dec 26, 2025 13:15:23
Sahibganj, Jharkhand:बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने रैली निकाली। रेलवे मैदान स्थित तारा मंदिर परिसर से सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में विरोध रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक आदित्य यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली कलिंगा होटल, नगर थाना मोड़, Patel चौक, रेलवे स्टेशन चौक, ग्रीन होटल मोड़ और टमटम स्टैंड होते हुए पूर्वी फाटक तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर कड़ा हस्तक्षेप करने और वहां रह रहे हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 13:15:07
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top