221001
Varanasi: साझा विपक्ष ने मोदी-योगी सरकार पर लगाए दमन के आरोप
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के पराड़कर भवन में साझा विपक्ष और नागरिक समाज के लोगों ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार के शासन में बनारस बर्बर दमन का केंद्र बनता जा रहा है। लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने और जनता में डर का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। साझा विपक्ष ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में झटका लगने के बाद डबल इंजन की सरकार प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने जमीन लूट, फर्जी मुकदमों और बुलडोजर राजनीति की भी आलोचना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीति नवीन का इंदौर-उज्जैन दौरा: स्वामित्व योजना शुरू और मोदी के जीवन पर कार्यक्रम
Indore, Madhya Pradesh:BN: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन आज और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर है जिसके चलते हुए आज वे इंदौर पहुंचेंगे जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सेवा संकल्प अभियान के चलते स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांधी नगर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम को उज्जैन पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल पहुंच मार्ग का जायजा लिया नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि अहिल्या की नगरी इंदौर में उनका प्रथम नगर आगमन है और उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी उनका भविष्य स्वागत करने जा रही है जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया है इसी के चलते इंदौर के सुपर कॉरिडोर मैदान पर व्यापक स्तर तैयार है जहां विधायक मनोज पटेल इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा व जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा भी लिया0
0
Report
सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो महुआ जब्त
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर खरसावां थाना क्षेत्र के मधुसाई गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक अवैध चुलाई शराब अड्डे को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 5,000 किलो जावा महुआ और 40 लीटर महुआ चलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विभाग ने विधिवत जब्त कर लिया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध चुलाई अड्डे के संचालन से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है。 अवैध शराब के खिलाफ लगातार चलेगा अभियान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से निर्मित शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे अवैध शराब का सेवन न करें और न ही इसके निर्माण एवं बिक्री को किसी प्रकार का बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है। गुप्त सूचना देने की अपील उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए प्राप्त जानकारी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा。0
0
Report
वाराणसी से मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान व विश्वकर्मा योजना का शुभारम्भ
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है। आज उनके 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारम्भ होगा। साथ ही, सृजन और श्रम के आराध्य भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर लखनऊ में 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0' के अंतर्गत 'विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026' आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारम्भ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट का वितरण होगा। सेवा से संकल्प, श्रम से स्वावलंबन और स्वदेशी से समृद्धि की यह यात्रा 'विकसित भारत' के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगी।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में पार्षद और बेटी के लापता मामले पर सियासी ड्रामा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम बोर्ड के गठन से पहले बुधवार शाम से देर रात तक जोधपुर में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला। एयरफोर्स इलाके से जीती कांग्रेस की बागी निर्दलीय पार्षद निर्मला नायक और उनकी 5 साल की बेटी के तीन दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। पार्षद के ससुर लक्ष्मण नायक ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि भाजपा शहर विधायक अतुल भंसाली और अन्य लोगों ने उनकी बहू और पोती को बंधक बना रखा है। हालांकि विधायक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लक्ष्मण नायक के अनुसार, निर्मला की तबीयत खराब होने पर आईदान और भाजपा के पावटा मंडल अध्यक्ष जगदीश उसे अस्पताल दिखाने की बात कहकर कार में ले गए थे। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। उन्होंने जगदीश को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में वह विधायक अतुल भंसाली के घर पहुंचे। लक्ष्मण का आरोप है कि वहां विधायक ने उनकी पुत्रवधू और पोती के सुरक्षित होने तथा जल्द वापस आने की बात कही। लक्ष्मण ने बताया कि 15 सितंबर को एक फोन आया, जिसमें उनके बेटे लीतेश से बात कराई गई। बेटे ने भी जल्द लौटने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी निर्मला और बच्ची वापस नहीं आईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामलے की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के सैकड़ों नेता एयरपोर्ट थाने पहुंच गए। इसी दौरान लक्ष्मण नायक की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक पहुंच गए। उधर, विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि उन्हें निर्मला नायक और उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी पर आरोप लगा सकता है और लगाए गए आरोप झूठे हैं। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि परिवाद प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। नगर निगम के चुनावी समीकरणों के बीच यह मामला अहम माना जा रहा है। 99 घोषित सीटों में भाजपा और कांग्रेस 44-44 पर हैं। बहुमत के लिए 51 पार्षदों की जरूरत है। एक सीट आरएलपी और 10 निर्दलीयों के खाते में गई हैं। वार्ड 50 के एक बूथ पर पुनर्मतदान के नतीजे गुरुवार को आने हैं। ऐसे में बहुमत के लिए दोनों दलों की नजर निर्दलीय और अन्य सदस्यों पर है.0
0
Report
दलसिंहसराय में भीषण आग, कुलदीप मार्केट की दुकाने जलकर राख. दमकल ने काबू पाया
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में देर रात एक मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना महावीर चौक स्थित कुलदीप मार्केट की है, जहां आग लगने से आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि देर रात कुलदीप मार्केट में अचानक आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक करीब आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। अगलगी में दुकानों में रखा सामान भी जलकर बर्बाद हो गया। घटना के बाद दुकानदारों के बीच मायूसी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
नैनाबाग में नागदेवता महोत्सव: मक्खन की होली और शेषनाग झांकी आकर्षण
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:लोक संस्कृति के रंग में सराबोर, मक्खन की होली और शेषनाग की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र उत्तरकाशी: नैनबाग क्षेत्र के इड्वालस्यु पट्टी के सोलह गांवों के आराध्य देव नागदेवता का भव्य महोत्सव ग्राम घियाकोटी में श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक लोक संस्कृति के साथ बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ. तीसरे वर्ष आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नागदेवता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. सुबह मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ. दोपहर में भगवान नागदेवता की उत्सव डोली आंगन में पहुंची, जहां ढोल-दमाऊं और रणसिंघों की गूंज के बीच डोली ने पारंपरिक नृत्य किया. महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मक्खन की होली और भगवान शेषनाग की मनमोहक झांकी रही. शेषनाग की भव्य झांकी पूरे गांव में निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. मक्खन की होली में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भाग लिया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में रंग गया. गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जौनपुरी वेशभूषा पहनकर तांदी नृत्य प्रस्तुत किया. लोकगीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर प्रस्तुत नृत्य ने महोत्सव की सांस्कृतिक गरिमा को और भी बढ़ा दिया।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सिख संगत का प्रदर्शन तेज
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर सिख संगत का प्रदर्शन, निहंग सिंह भी पहुंचे कुरुक्षेत्र,1 अक्टूबर को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन कुरुक्षेत्र:- ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही के समक्ष नीली-पीली चौक पर बंदी सिंहों की रिहाई की मांग के लिए सिख समाज की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से उन बंदी सिंहों को रिहा करने की मांग की, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। संगत ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद संबंधित बंदियों की रिहाई नहीं हुई है। कमेटी सदस्य मोहनजीत सिंह ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है। सिख समाज के लोग अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 1 अक्टूबर तक लगातार प्रदर्शन किया जाएगा और उस दिन संगत एकत्र होकर प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि भाई जगतार सिंह हवारा को उनकी माता से मिलने की अनुमति दिए जाने की मांग भी उठाई जा रही है। कमेटी सदस्य हरमनजीत सिंह विर्क ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर किए गए आश्वासन पर भी अमल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की रणनीति कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से तय की जाएगी और संगत उसके कार्यक्रमों में शामिल होगी।0
0
Report
भोपाल: शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2-3 अभ्यर्थियों का धरना जारी, देर रात तक डटे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2-3 अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी लोकशिक्षण संचालनालय पर जारी अभ्यर्थियों का धरना करीब एक महीने से जारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन पदवृद्धि की मांग पर अड़े अभ्यार्थी DPI के बाहर भरी बारिश में भी देर रात तक डटे रहे अभ्यर्थी0
0
Report
अजमेर नगर निगम मामले में कांग्रेस का विरोध, फाइलें ले जाने के आरोप CCTV जाँच
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम से कथित रूप से फाइलें ले जाने का आरोप लगाकर बुधवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम की पुरानी बिल्डिंग के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के शहर जिला उपाध्यक्ष विवेक पाराशर और फखरे मोइन ने आरोप लगाया कि 2–3 गाड़ियों में भाजपा नेता निगम के अधिकारियों के साथ पुराने कार्यालय पंहुचे और फाइलें लेकर चले गए, कांग्रेस नेताओं ने सीसीटीवी फुटेज से जांच करवाने की माँग की है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में जवाहर नगर के युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की जांच शुरू
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR: हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में बुधवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 28-29 वर्षीय अमन ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि अमन ठाकुर क्षेत्र में एक महिला के घर पर रह रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को युवक की मौत की सूचना मिली थी, प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर तार से चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है और हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल की जा रही है। अवैध संबंधों के शक समेत कई पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस घर में मौजूद लोगों और महिला के दामाद समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी。0
0
Report
NSUI पर हमला, ABVP कार्यालय के पास भिड़ंत; दिल्ली पुलिस केस दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित कार्यालय के पास NSUI के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है और उनके साथ मारपीट की है दिल्ली पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक़ NSUI के कार्यकर्ताओं में विद्यार्थी परिषद के लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा वीडियो में मारपीट और एक दूसरे को दौड़ाते हुए देखा जा सकता है0
0
Report
खरसावां में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी, 5,000 किग्रा जावा महुआ बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर खरसावां थाना क्षेत्र के मधुसाई गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक अवैध चुलाई शराब अड्डे को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 5,000 किलो जावा महुआ और 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विभाग ने विधिवत जब्त कर लिया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध चुलाई अड्डे के संचालन से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध शराब के खिलाफ लगातार चलेगा अभियान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से निर्मित शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे अवैध शराब का सेवन न करें और न ही इसके निर्माण एवं बिक्री को किसी प्रकार का बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों का सहयोग भी बेहद重要 है। गुप्त सूचना देने की अपील उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए प्राप्त जानकारी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासาน का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
रथयात्रा में पुलिस की बड़ी छापेमारी: जुआ अड्डा ध्वस्त, 47 गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के रथयात्रा इलाके में बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा. पुलिस और SOG-2 की संयुक्त टीम ने मारा छापा. छापेमारी में 47 जुआरी गिरफ्तार किए गए. मौके से करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद. बड़ी संख्या में मोबाइल फोन भी पुलिस ने किए बरामद. जुआरियों के वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया. मकान के अंदर लंबे समय से जुए संचालित होने की सूचना थी. पुलिस टीम ने कार्रवाई से पहले तीन-चार दिन निगरानी की. निगरानी के बाद पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी. पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में मचा हड़कंप. मौके से बड़ी संख्या में जुआरी पकड़े गए. पुलिस के मुताबिक मकान विशाल सिंह ने लीज पर लिया था. इसी मकान में जुए का अड्डा संचालित किए जाने का आरोप है. पुलिस ने मौके से नकदी और अन्य सामान कब्जे में लिया. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू. जुए के अड्डे से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी. पुलिस गैंग से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी. रथयात्रा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से जुआ कारोबारियों में हड़कंप0
0
Report
गढ़वा में मुआवजे के विवाद में रैयतों व विधायक के बीच मांगें तेज
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में सड़क निर्माण के लिए रैयतों की जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद बढ़ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ जगहों पर रैयतों के विरोध के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। रैयतों का आरोप है कि उनकी जमीन की कीमत लाखों रुपये होने के बावजूद भू-अर्जन विभाग महज कुछ हजार रुपये प्रति डिसमिल की दर से मुआवजा तय कर रहा है। मामले को लेकर रैयतों ने गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से शिकायत की, जिसके बाद विधायक के साथ रैयतों ने डीसी से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर आवेदन सौंपा। गढ़वा सदर प्रखंड के फरठिया मोड़ से नावाडीह तक करीब 24 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। लेकिन मध्या पंचायत के पास कुछ हिस्से में निर्माण कार्य रैयतों के विरोध के कारण अधूरा पड़ा है। रैयतों का कहना है कि उनकी जमीन की बाजार कीमत लाखों रुपये है, लेकिन विभाग की ओर से महज आठ हजार रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से मुआवजा तय किया जा रहा है। रैयतों का कहना है कि जमीन चली जाएगी तो खेती का साधन भी खत्म हो जाएगा और उचित मुआवजा नहीं मिला तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इसी मामला को लेकर रैयतों ने गढ़वा विधायक से शिकायत की। इसके बाद रैयतों ने विधायक के साथ डीसी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की और उचित मुआवजे की मांग की। महावीर राम, रैयत राकेश चौबे, रैयत वहीं, गढ़वा के भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के मामले में रैयतों को उचित मुआवजा देने का प्रावधान है। उनका आरोप है कि मध्या गांव में सड़क निर्माण के लिए जमीन लिए जाने के बावजूद रैयतों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। विधायक का दावा है कि जिस जमीन की कीमत चार से पांच लाख रुपये है, उसका मूल्य महज आठ हजार रुपये तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी गांव में सड़क निर्माण के दौरान कुछ रैयतों को एक लाख 20 हजार रुपये की दर से मुआवजा दिया गया है। विधायक ने मामले में डीसी से मुलाकात कर आवेदन सौंपते हुए रैयतों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। सत्येंद्रनाथ तिवारी, भाजपा विधायक, गढ़वा0
0
Report
चिरा चास थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर छापा, 01 ट्रैक्टर जप्त
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिला खनन विभाग ने चिरा चास थाना अंतर्गत छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें चिरा चास से तलगड़िया जाने वाले पथ पर भलसुंधा के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे विधिवत जप्त कर चिरा चास थाना को सुपुर्द किया गया । उक्त अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
