221001
Varanasi: गणतंत्र दिवस पर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने आयोजित किया मेगा ब्लड डोनेशन कैंप
Varanasi, Uttar Pradesh:गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी में एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप में चिकित्सकों ने रक्तदान किया जिससे रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुना में ट्रांसफार्मर आग: तापमान बढ़ने से लोड बढ़ा, फ़ायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
Morena, Madhya Pradesh:गुना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण गर्मी के चलते एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि तापमान बढ़ने के कारण बिजली का लोड ज्यादा हो गया था, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर धधक उठा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई0
0
Report
जालौन में बालू से ओवरलोडेड डंपर अनियंत्रित होकर पलटा,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बालू से ओवरलोडेड डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, बालू से ओवरलोडेड डंपर सड़क किनारे पलटने से मचा हड़कंप, गनीमत रही हादसे में बाल-बाल बचे डम्पर चालक और क्लीनर, डंपर में क्षमता से अधिक बालू लदी होने से चालक को बैठा नियंत्रण, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, खनन माफिया की लापरवाही और ओवरलोडिंग के चलते हुए हादसा, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया रोड स्थित झलापठा के पास का हादसा।0
0
Report
मधेपुरा में यातायात नियमों की कड़ाई: चार दिन में 5.74 लाख जुर्माना
Madanpur, Bihar:मधेपुरा शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ रही है। यातायात पुलिस ने महज चार दिनों में 305 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई कर 5.74 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। यह सख्त अभियान यातायात उपाधीक्षक चेतनानंद झा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट चलने वालों पर हुई। 143 वाहन चालकों से 1.43 लाख रुपये वसूले गए। बिना इंश्योरेंस 66 वाहनों से 66 हजार और बिना सीट बेल्ट 26 मामलों में 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 44 वाहनों से 48 हजार रुपये वसूले गए, जबकि बिना अनुज्ञप्ति 19 वाहनों से 95 हजार रुपये की वसूली हुई。 नो एंट्री तोड़ने वाले 8 वाहन चालकों पर 40 हजार और नो पार्किंग में खड़े 139 वाहनों से 69,500 रुपये का जुर्माना किया गया। काले शीशे वाले 22 वाहनों पर भी 11 हजार रुपये का चालान काटा गया। डीएसपी चेतनानंद झा ने साफ कहा है कि नियम तोड़ेंगे तो कार्रवाई तय है। हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेज न सिर्फ कानूनी बाध्यता हैं, बल्कि जिंदगी की सुरक्षा की गारंटी भी हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाइट - चेतनानंद झा, यातायात डीएसपी, मधेपुरा0
0
Report
Advertisement
मरकाबेड़ा में नारायणपुर-ओरछा मार्ग का गुस्सा सड़कों पर, चक्काजाम जारी
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर–ओरछा मार्ग की जर्जर हालत से परेशान मरकाबेड़ा के ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। जगह-जगह गड्ढों और उड़ती धूल से त्रस्त सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गांव में नाका लगाकर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर माइंस के वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से सड़क की खराब स्थिति को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन केवल आश्वासन देकर उन्हें टालता रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, खासकर दोपहिया वाहन चालक माइंस के भारी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। बी.ओ.- ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बीमारों और गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। वहीं, माइंस की गाड़ियों से उड़ने वाली धूल घरों तक पहुंच रही है, जिससे लोगों में सांस और खांसी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। इन सभी समस्याओं से तंग आकर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर “खोखले आश्वासन” देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने छह महीने में सड़क बनाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आए ढाई साल बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा。0
0
Report
हर जीवन की अहमियत: हर कदम पर इंसानियत की मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:हर जीवन की अहमियत0
0
Report
सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, 8 घायल; कार-ई रिक्शा की जोरदार टक्कर
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक सीतापुर में भीषण सड़क हादसा। कार और ई रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर। 8 लोग घायल। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार दूर खाई में गिरी। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएससी में कराया गया भर्ती। संदना थाना क्षेत्र के मिश्रिख सिधौली मार्ग पर हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन की मौत, दो घायल
Banswara, Rajasthan:जिला - Banswara विधानसभा- Banswara लोकेशन - Banswara हादसा: Banswara जिले के सलोपट थाना क्षेत्र के रोहनवाड़ी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में रंगलाल पुत्र मजूडा, Nanu पुत्र Geba और लक्ष्मण पुत्र Geba की मौत हो गई। इनमें से दो मृतक आपस में सगे भाई थे, जो भंडारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि एक मृतक Amaria Pada का रहने वाला था। तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे में घायल पिता-पुत्र जयेश पुत्र उमेश और उमेश पुत्र रामजी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Hardoi, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: हरदोई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसपी ने जारी किया डायवर्जन प्लान उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने वाले 'गंगा एक्सप्रेसवे' का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री न केवल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, बल्कि मल्लावां क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रशासन द्वारा जनसभा स्थल पर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अनुमान है कि इस सभा में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जनपद और आसपास के क्षेत्रों से 2 से 3 लाख लोगों की भारी भीड़ जुटेगी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आगमन और सुरक्षा के मद्देनजर जनपद की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और जनसभा में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन के लिए एक व्यापक रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। एसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि 28 अप्रैल की शाम 6:00 बजे से ही पूरे जनपद में भारी वाहनों का डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा, जो 29 अप्रैल को कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मुख्य उद्देश्य यह है कि जनसभा में आने वाले आम नागरिकों और अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। डायवर्जन प्लान के तहत, कानपुर और कन्नौज से आने वाले भारी वाहनों को मल्लावां या बिलग्राम की ओर आने के बजाय कन्नौज बक्सीपुरवा से बिल्हौर होकर आगरा एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसी प्रकार, शाहजहाँपुर, सीतापुर और लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों जैसे NH-24 और आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सण्डीला, माधौगंज, बिलग्राम और साण्डी जैसे आंतरिक मार्गों पर भी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। इन सभी प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जा सके। अंत में, पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पुलिस द्वारा जारी किए गए रूट मैप का अनुसरण करें। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह प्रतिबंध केवल भारी वाहनों और कमर्शियल ट्रकों के लिए है, जबकि एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं और जनसभा में आने वाले छोटे निजी वाहनों को सुगमता से आने-जाने दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह है और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है。0
0
Report
अनूपगढ़ स्थापना दिवस: 348 साल पुरानी विरासत और किले की कहानी
Sri Ganganagar, Rajasthan:वेबसाइट और टीवी दोनो के लिए खबर जिला-श्रीगंगानगर विधानसभा-अनूपगढ़ लोकेशन-अनूपगढ़ अनूपगढ़ स्थापना दिवस विशेष, अनूपगढ़ के गढ़ का करीब 348 साल पहले का इतिहास अनूपगढ़ में पहली बार मनाया जा रहा है अनूपगढ़ स्थापना दिवस इंट्रो (एंकर) अनूपगढ़ में आज रविवार को अनूपगढ़ धरोहर संरक्षण समिति के द्वारा पहली स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इतिहास के जानकार तहसीलदार के पद पर कार्यरत मनजीत सिंह ने बताया कि अनूपगढ़ का इतिहास हड़प्पा कालीन सभ्यता से शुरू होता है। अनूपगढ़ में बसे 4 एमएसआर, 86 जीबी जैसे गांव आज भी प्राचीन इतिहास के साक्ष्य समेटे हुए हैं। शिवालिक की पहाड़ियों से निकली पवित्र सरस्वती नदी भी आकर अनूपगढ़ में विलुप्त हो गई थी। प्राचीनकाल में अनूपगढ़ का नाम चुघेर था। यहां भाटियों का वर्चस्व था, फिर यादवों के बसने से यह भूमि भाटी नाम से प्रसिद्ध हुई। राव राम सिंह के समय से लेकर दलपत सिंह के अधूरे किले तक, भाटियों के विरोध से लेकर 1612 में थाना उठाए जाने तक के इतिहास को अनूपगढ़ अपने अंदर समेटे हुए है। सन् 1677-78 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने महाराजा अनूप सिंह को औरंगाबाद का शासक बनाया। महाराजा अनूप सिंह ने चुघेर में किले का निर्माण कर नया इतिहास रचने का निर्णय लिया। भाटियों से निर्णायक युद्ध हुआ और अंत में विजय के साथ वैशाख शुक्ल दशमी 1678 (विक्रम संवत 1735) में अनूपगढ़ में यह नया गढ़ बना और तभी से यह अनूपगढ़ कहलाया। 1929 में महाराजा गंगा सिंह के प्रयासों से मेरे यहां मीटर गेज रेल लाइन बिछी, जो आज ब्रॉड गेज बन चुकी है। पहली बार रेल अनूपगढ़ से स्वरूपसर चली थी। हालांकि, जितना विकास रेल से होना चाहिए था, वह अब भी अधूरा है। लेकिन गंगा सिंह की गंगनहर की सौगात ने अनूपगढ़ को नया जीवन दिया। गंगनहर के बाद फिर आई इंदिरा गांधी नहर परियोजना जिसने अनूपगढ़ की धरती की तस्वीर ही बदल दी। अनूपगढ़ को एक नई पहचान, नई हरियाली और नई उम्मीद दी। राजनीतिक रूप से भी अनूपगढ़ ने अपना सफर तय किया। पहले अनूपगढ़ सूरतगढ़ विधानसभा का हिस्सा था। फिर 2008 के परिसीमन के बाद अनूपगढ़ को स्वतंत्र विधानसभा का दर्जा मिला। बाद में अनूपगढ़ को जिला बनाया गया। सरकार बदलने पर एक साल के बाद सत्ता की राजनीति ने अनूपगढ़ से जिले का दर्जा भी मुझसे छीन लिया।जो गढ़ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनाया गया आज वह गढ़ अपनी बदलाही के आंसू रो रहा है। यह किला सिर्फ ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि इतिहास की जीवित कहानी है। सन् 1678 में ही निर्मित यह किला उस समय रेगिस्तान के बीच एक मजबूत सामरिक चौकी के रूप में खड़ा किया गया था। तब यहां दूर-दूर तक रेत का विस्तार था और यह गढ़ सुरक्षा, प्रशासन और शक्ति का प्रतीक माना जाता था। समय के साथ यह किला सिर्फ शासन का केंद्र ही नहीं रहा, बल्कि संघर्षों और पीड़ा का साक्षी भी बना। अंग्रेजी शासन के दौरान इसे क्रांतिकारियों के लिए काले पानी जैसी सजा के स्थान के रूप में इस्तेमाल किया गया। उसकी काल कोठरियों में बंद स्वतंत्रता सेनानियों ने अमानवीय यातनाएं सही, जिनकी गूंज आज भी इन दीवारों की खामोशी में महसूस की जा सकती है। दाऊ लाल आचार्य और गंगादास कौशिक जैसे क्रांतिकारियों की पीड़ा इस किले के इतिहास का अभिन्न हिस्सा है। आज यह किला अपने गौरवशाली अतीत के साथ खामोश खड़ा है। कभी जहां सैनिकों की आवाजाही और रियासत की गतिविधियां होती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। फिर भी इसकी दीवारें आज भी उस बीते दौर की कहानी कहती हैं, जो अनूपगढ़ की पहचान और विरासत का आधार है। अगर इस गढ़ की ओर सरकारें ध्यान दें तो इतिहास को भी लंबे समय तक सहेजा जा सकेगा, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब अवशेष भी नहीं बचेंगे।0
0
Report
Advertisement
रिजर्व पुलिस लाइन उरई में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2025-26 बैच का भव्य दीक्षांत परेड समारोह
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी रिजर्व पुलिस लाइन उरई में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2025-26 बैच का भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न 387 प्रशिक्षु सफलतापूर्वक पासआउट, 10 माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद बने आरक्षी मुख्य अतिथि आईजी झांसी आकाश कुलहरी ने ली परेड की सलामी, किया निरीक्षण जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी रहे मौजूद प्रशिक्षुओं ने शानदार मार्चपास्ट व अनुशासन का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन सधे कदम, एकरूपता और तालमेल ने जीता दर्शकों का दिल, गूंजा मैदान तालियों से डीजीपी व मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ प्रसारण, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा पर दिया जोर आईजी ने कहा—पुलिस सेवा नौकरी नहीं, समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार रहने की दी गई सीख0
0
Report
बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अग्रवाल निवास पर श्रद्धांजलि दी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अग्रवाल निवास पहुंचे और भुजिया सम्राट शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने पुत्र दीपक अग्रवाल से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की. मेघवाल और शिवकिशन अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल और मधुसूदन अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की. भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, गुमान सिंह राजपुरोहित, संपत पारिक, प्रकाश मेघवाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे. बीकानेर में शोक संवेदनों का सिलसिला जारी है और बड़ी संख्या में लोग अग्रवाल निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.0
0
Report
श्री हरगोबिंदपुर में विरोध प्रदर्शन के ताज़ा दृश्य सामने
Chandigarh, Chandigarh:Visuals of Protest from Shri Hargobindpur0
0
Report
Advertisement
नाशिराबाद-जळगाव मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर में आग, किसानों की विद्युत सप्लाई बाधित
Jalgaon, Maharashtra:जळगांव नशिराबाद-जळगाव महामार्गालगत आज दुपारी मोठी आग लागल्याची घटना घडली असून महावितरणच्या विद्युत रोहित्राला शॉर्टसर्किटमुळे आग लागल्याने परिसरात एकच खळबळ उडाली. ही आग काही क्षणांतच भीषण रूप धारण करत जवळील गवतही जळून खाक झाले. आगीची तीव्रता एवढी होती की, रोहित्रावरील तारा आणि वायर पूर्णपणे जळून खाक झाल्या. परिणामी परिसरातील सुमारे 10 ते 15 शेतकऱ्यांचा वीजपुरवठा तात्काळ खंडित झाला आहे. ऐन उन्हाळ्यात विहिरीच्या पाण्यावर पिके वाचवण्याची धडपड सुरू असताना वीज खंडित झाल्याने शेतकरी मोठ्या संकटात सापडले आहेत. दरम्यान, आग वाढत असल्याची माहिती मिळताच नशिराबाद नगरपरिषदेच्या अग्निशामक दलाने घटनास्थळी धाव घेत आग आटोक्यात आणण्याचा प्रयत्न केला. मात्र, तोपर्यंत रोहित्राचे मोठे नुकसान झाले होते.0
0
Report
बीकानेर के एसपी मृदुल कच्छावा ने TCS 10K रन में मेडल जीता
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर एसपी मृदुल कच्छावा बैंगलोर में बढ़ाया पुलिस महकमे सहित राजस्थान का मान इंटरनेशनल इवेंट TCS 10 Km रन में लिया हिस्सा प्रोकेम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल एसपी मृदुल कच्छावा ने जीता मेडल फिटनेस और अनुशासन का दिया संदेश बीकानेर पुलिस के लिए गौरव का क्षण0
0
Report
होटल राजधानी के पास कंटेनर में आग, चालक ने जान बचाई
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब पार्सल से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा था, इसी दौरान चलते वाहन में धुआं उठने लगा और आग भड़क गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की दो दमकलें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
