Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Varanasi221001

युवक ने अस्पताल पर लगाए आरोप, अब मांगी माफी!

Oct 22, 2024 13:51:38
Varanasi, Uttar Pradesh

वाराणसी के आशीर्वाद हॉस्पिटल और डॉक्टर सेहरा खातून पर अपनी पत्नी की मृत्यु का आरोप लगाने वाले युवक ने माफी मांगते हुए कहा कि अस्पताल और डॉक्टर ने उनकी भरपूर मदद की और बेहतर इलाज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हॉस्पिटल में पत्नी की मृत्यु नहीं हुई, बल्कि डॉक्टर द्वारा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। पवन ने बताया कि पत्नी की मृत्यु के बाद उनकी सोचने की क्षमता प्रभावित हुई, जिससे उन्होंने लोगों के बहकावे में आकर अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियाँ कीं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASALMAN AMIR
Mar 10, 2026 06:32:01
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के सुरक्षित थाना, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट टीम ने 2 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामियां वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिड्डे उर्फ राजेंद्र है जो बाजार थाना क्षेत्र के सेमरा कला गांव का रहने वाला है। 2024 में शिड्डे के ऊपर दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से वह अपनी लोकेशन बदलते हुए गिरफ्तारी से बच रहा था। इस गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 हजार के इनाम वाले इस अपराधी को करीब 2 साल से फरार रहते पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शिड्डे की गिरफ्तारी उसका थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की गई। अतिरिक्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2024 में इसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। चार अभियुक्त पहले ही पकड़ लिए गए थे और यह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार रहता था। गिरफ्तार शिड्डे उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 10, 2026 06:30:44
Jaipur, Rajasthan:मरुधरा के अन्नदाताओं से राज्य सरकार MSP पर खरीदेगी रबी की उपज,केंद्र ने घोषित किया न्यूनतम समर्थन मूल्य जयपुर-राजस्थान के किसानों के लिए राहतभरी खबर,इसी महीने से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर रबी की खरीद शुरू होगी.राज्य सरकार किसानों से सरसों और चने की न्यूनतम समर्थन पर खरीद करेगी.इसी महीने से रजिस्ट्रेशन के होगा,उसके बाद खरीद प्रक्रिया शुरू होगी.आखिरकार किस उपज का कितना समर्थन मूल्य निर्धारित किया केंद्र सरकार ने..देखे इस रिपोर्ट में! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद खरीद- मरुधरा के अन्नदाताओं से राज्य सरकार इसी महीने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करेगी.राजफैड द्धारा सरसों और चना की समर्थन मूल्य पर खरीद जल्द होगी.राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा,अजमेर,भरतपुर और श्रीगंगानगर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से और खरीद 25 मार्च से शुरू होगी. जबकि,बाकी चार क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर नें ऑनलाइन रजिसेशन की प्रक्रिया 20 मार्च और खरीद 1 अप्रेल से शुरू होगी. सरसों और चने का समर्थन मूल्य- केंद्र सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,200 रुपये प्रति क्विंटल और चने का समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. राज्य में सरसों की 13.78 लाख मीट्रिक टन और चने की 5.53 लाख मीट्रिक टन खरीद की सीमा निर्धारित की गई है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिलेवार सीमा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है. अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों में एनसीसीएफ द्वारा और जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर और भरतपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 22 जिलों में नेफेड द्वारा खरीद कार्य करवाया गया. क्षेत्रीय कार्यालयों के अंतर्गत जिले- जयपुर - जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, सीकर, टोंक, झुंझुनूं उदयपुर - उदयपुर, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा श्रीगंगानगर- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ भरतपुर - भरतपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर अजमेर - अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर, कुचामन-डीडवाना जोधपुर - जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालोर, बालोतरा, फलौदी बीकानेर - बीकानेर, चूरू कोटा - कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ असुविधा के लिए कॉल सेंटर- सरसों और चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर या ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे. समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी. केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड और एनसीसीएफ के लिए समर्थन मूल्य पर ख़रीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी. इस संबंध में राजफेड को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर ली जाए.किसान पहले की तरह एफएक्यू गुणवत्ता मानदंडों के अनुरूप अपनी फसल क्षेत्र की क्रय-विक्रय अथवा ग्राम सेवा सहकारी समिति केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे. किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है.
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Mar 10, 2026 06:30:25
Jaipur, Rajasthan:मरुधरा के अन्नदाताओं से राज्य सरकार MSP पर खरीदेगी रबी की उपज, केंद्र ने घोषित किया न्यूनतम समर्थन मूल्य आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान के किसानों के लिए राहतभरी खबर, इस महीने से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर रबी की खरीद शुरू होगी. राज्य सरकार किसानों से सरसों और चने की न्यूनतम समर्थन पर खरीद करेगी. इसी महीने से रजिस्ट्रेशन के होगा, उसके बाद खरीद प्रक्रिया शुरू होगी. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद खरीद मरुधरा के अन्नदाताओं से राज्य सरकार इसी महीने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करेगी. राजफैड द्वारा सरसों और चना की समर्थन मूल्य पर खरीद जल्द होगी. राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर और श्रीगंगानगर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से और खरीद 25 मार्च से शुरू होगी. जबकि, बाकी चार क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर नें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च और खरीद 1 अप्रेल से शुरू होगी. सरसों और चने का समर्थन मूल्य- केंद्र सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,200 रुपये प्रति क्विंटल और चने का समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है. राज्य में सरसों की 13.78 लाख मीट्रिक टन और चने की 5.53 लाख मीट्रिक टन खरीद की सीमा निर्धारित की गई है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिलेवार सीमा ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है. अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों में एनसीसीएफ द्वारा और जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर और भरतपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 22 जिलों में नेफेड द्वारा खरीद कार्य करवाया गया.
0
comment0
Report
Alok RanjanAlok Ranjan
Mar 10, 2026 06:26:44
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन अस्पताल परिसर से गरीब वर्ग के लोगों की साइकिलें चोरी हो रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में अमेठी कोतवाली पुलिस नाकाम दिख रही है। इससे पूर्व भी अस्पताल परिसर से साइकिले गायब हो चुकी हो और अभी तक इन साइकिलों को बरामद करने में पुलिस नाकाम साबित हुई है । दरअसल मंगलवार को एक बार फिर अमेठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक युवक की साइकिल चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार शोभनाथ वर्मा पुत्र राम अभिलाख निवासी बलभद्रपुर, अमेठी दवा लेने के लिए सीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी साइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी कर डॉक्टर को दिखाने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी साइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। जब युवक बाहर आया तो साइकिल गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित युवक अमेठी कस्बे में आरआरपीजी कॉलेज के सामने स्थित कमल सिंह के रेस्टोरेंट पर काम करता है। तबीयत खराब होने के कारण वह अस्पताल दवा लेने आया था। साइकिल चोरी होने की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 10, 2026 06:21:28
Siwan, Bihar:सीवान महाराजगंज में ज्वेलर्स से 6 लाख सोने की चोरी, CCTV में कैद युवक। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित अल्का ज्वेलर्स दुकान की है। दुकानदार अशोक कुमार सोनी ने बताया कि हमलोग दुकान पर बैठे थे तभी एक युवक आया और बोला कि हमें सोने का चैन चाहिए। हमलोग उसको चैन दिखाने लगे। करीब 6 चैन दिखाये तभी बोला कि नहीं मुझे इससे भारी चैन चाहिए। तभी मेरे भाई ने बगल से चैन लाने गये मैं पीछे मुड़कर अलमारी बंद करने लगे तभी मौके का फायदा उठाते हुए उस युवक ने सभी 6 चैन जो लगभग 70 ग्राम थे जिसकी कीमत 6 लाख रूपयों से अधिक थी लेकर फरार हो गया। जब मैं पीछे मुड़ना था तो वह युवक रफूचकर हो गया था। मैंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दुकान पहुंचकर मामले की जानकारी दी। थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि दुकान पर लगे CCTV में उक्त युवक दिखाई दे रहा है। वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है उसके नम्बर से भी पता किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इसी अल्का ज्वेलर्स की दुकान पर दिसम्बर 2025 में बदमाशों ने फायरिंग कर 20 लाख की रंगदारी का पर्चा फेंका था। उसके बाद जनवरी 2026 में दूसरी बार भी रंगदारी की मांग की थी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 10, 2026 06:20:43
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: घने कोहरे में रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल फर्रुखाबाद : थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहा था। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव तौफीक की मढैया के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया。 पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियाँ बीनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट :-- विशाल, पिकअप चालक
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 10, 2026 06:19:54
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा नगर परिषद ने शहर वासियों को स्विमिंग पूल की सौगात दिया है। सदर ब्लॉक के पास स्थित सरकारी जिम परिसर के पास नवनिर्मित स्विमिंग पूल उद्घाटन किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, सभापति रश्मि कुमार और उपसभापति सोनी कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शहर वासियों के गर्मी को देखते हुए 33 लाख रुपये की लागत से इस स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि स्विमिंग पूल में उच्च गुणवत्ता का मोटर लगाया गया है, जो पानी को लगातार फिल्टर कर साफ रखेगा। इससे लोगों को स्वच्छ पानी में स्नान और तैराकी की सुविधा मिल सकेगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही स्विमिंग पूल के उपयोग के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top