221001
वाराणसी में पुर्वांचल एक यात्रा ट्रस्ट ने 51 छात्राओं को दिए शैक्षिक उपकरण
Varanasi, Uttar Pradesh:नवरात्रि के अवसर पर पुर्वांचल एक यात्रा ट्रस्ट ने वाराणसी के BLW में 51 जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल बैग और स्टडी किट वितरित किए। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को क्रमशः 2000, 1500 और 1000 रुपये के पुरस्कार दिए गए। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन स्नेहा उपाध्याय और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश कुमार पटेल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जबलपुर में पनागर पुलिस ने चोरी के तीन बदमाश गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश में पनागर पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से चुराया हुआ माल जप्त किया गया है. आरोपी शुभम निषाद, सोनू चौधरी, राज निषाद कटनी जिले के रहने वाले हैं जिन्होंने पनागर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जप्त हुई है. फिंगरप्रिंट मैपिंग के आधार पर एक आरोपी की पहचान हुई. इसके बाद उसे पकड़ने पर उसने राज उगल दिया. मुख्य आरोपी शुभम निषाद के ऊपर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. तीनों शातिर चोर बताए जा रहे हैं जो अलग-अलग जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.0
0
Report
CM विष्णु देव साय भोरमदेव मंदिर में पूजा के साथ विकास योजनाओं की घोषणा
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा सीजी दिनांक 28 जुलाई, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोरमदेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उनके साथ मौजूद रहीं। मंदिर परिसर में केरल से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा में भाग लिया तथा भगवान भोरमदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत भोरमदेव धाम में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह में भोरमदेव पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों का स्वागत करने के लिए वे स्वयं यहां आएंगे और उन पर पुष्प वर्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा और सम्मान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाकर्मी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे。0
0
Report
डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में आग, दमकल ने नियंत्रण पाया
Begun, Rajasthan:प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में अचानक आग लग गई.. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया.. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां, एसडीआरएफ, नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.. वॉक थ्रू बाइट- डॉ संतोष सोनकर, अधीक्षक, अंबेडकर अस्पताल0
0
Report
Advertisement
EOU-SFT की छापेमारी से जमुई सिकंदरा में हड़कंप, दुलारी देवी परिवार ठिकानों पर कार्रवाई
Jamui, Bihar:जमुई मंगलवार सुबह जमुई जिले के सिकंदरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव, भाई ललन यादव सहित उनके सहयोगियों और अन्य संबंधित लोगों के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने संबंधित परिसरों में प्रवेश कर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच शुरू की। जांच एजेंसियां संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों, निवेश, वित्तीय लेन-देन तथा अन्य अभिलेखों की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों द्वारा सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कथित बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि गुड्डू यादव पहले से आर्थिक अपराध इकाई की निगरानी में थे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह उनके जमुई,सिकंदरा आवास, खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव स्थित ननिहाल, सिकंदरा के प्रवीण मिश्रा, मिंचु मियां, उप प्रमुख नैयर खान, सोनू यादव, पचमहुआ निवासी प्रमोद यादव एवं अनीश यादव, खेसर गांव निवासी छोटू यादव तथा शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी सहयोगी अनुज यादव के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इसके अलावा अन्य संबंधित स्थानों पर भी कार्रवाई जारी रही। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आर्थिक अपराध इकाई की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। छापेमारी को लेकर पूरे सिकंदरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई है। सिकंदरा के प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा संबंधित सभी ठिकानों, आवासों एवं पेट्रोल पंपों पर अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। इस व्यापक कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई एवं एसटीएफ की टीम दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष और आर्थिक अपराध इकाई की आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
गोरखपुर के खजनी में 10 वर्षीय वैभव की हत्या, पड़ोसी टीचर गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी लक्ष्मी नारायण वर्मा के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा के अपहरण की आशंका ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का रूप ले लिया। सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद लापता हुआ मासूम का शव मंगलवार को पड़ोसी के मकान के बेसमेंट से बरामद हुआ। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले कम्प्यूटर टीचर सर्वेश भट्ट उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप के मुताबिक जांच में सामने आया कि आरोपी ही बच्चे को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उसके घर के बेसमेंट से शव बरामद किया गया। अब पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।0
0
Report
बिहार कैडर के IAS दिवेश सेहरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, वित्तीय सेवाओं में संयुक्त सचिव बने
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिवेश सेहरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। उन्हें वित्तीय सेवाएं विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है0
0
Report
Advertisement
बीकानेर रेंज में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, आईजी का सख्त एक्शन प्लान
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर रेंज में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है. आईजी ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता में कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरे रेंज में बड़े स्तर पर नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों में जागरूकता शिविर आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों को NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत फ्रीज किया जाएगा और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पूरे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
गाजियाबाद में कावड़ यात्रा के लिए 170 शराब दुकानों को कवर्ड रखने की तैयारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में कावड़ यात्रा को लेकर आबकारी विभाग ने भी तैयारी जोरों के साथ शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में संचालित 170 शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से ढका जाएगा, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। इन 170 दुकानों में देसी शराब के ठेके, भांग की दुकान और कंपोजिट मॉडल शॉप शामिल है। आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में इस समय 170 शराब की दुकानें संचालित है। सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी दुकान को पूरी तरह से कवर्ड करके रखें। कार्यों की देखरेख के लिए 6 टीम में बनाई गई हैं, जो इन दुकानों का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लेगी。0
0
Report
आसमान में छाई काली घटाओं के बीच मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत
Gurugram, Haryana:सुबह से ही आसमान में छाई हुई थी काली घटाये मूसलाधार बारिश से शहर वासियों को गर्मी से मिली राहत फिलहाल कई जल भराव कि जानकारी नहीं0
0
Report
Advertisement
SIR प्रक्रिया के लिए 15 दिन अतिरिक्त समय मांगते कांग्रेस, देवघर मेले का असर
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार को ज्ञापन सौंपकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के लिए 15 दिन अतिरिक्त समय देने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि फिलहाल राज्य में श्रावणी मेले के कारण देवघर समेत आसपास के कई जिले प्रभावित हैं, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। इसलिए मतदाताओं के हित में समयसीमा बढ़ाई जानी चाहिए। केशव महतो कमलेश ने कहा कि 29 जुलाई सत्यापन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई तक करीब 13 लाख लोगों का सत्यापन हुआ था, जो 27 जुलाई तक बढ़कर लगभग 40 लाख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ऑनलाइन सूची भी अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है और बड़ी संख्या में मतदाता अनट्रेसेबल की श्रेणी में आ रहे हैं। ऐसे में 5 अगस्त के बाद होने वाली सुनवाई की प्रक्रिया के लिए कम-से-कम 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 29 जुलाई फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि लगभग 99 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद सभी पोलिंग स्टेशनों पर सूची प्रदर्शित की जाएगी और राजनीतिक दलों को हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आपत्तियां दर्ज करा सकें। समय बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी आवश्यकता नहीं है। हालांकि, आगे की प्रक्रिया आयोग के निर्देशों के अनुसार होगी。0
0
Report
PoK के मीरपुर में पाक सेना की आग, प्रदर्शनकारियों पर गोलाबारी—5–6 मौतों की आशंका
Jammu, Tensions escalate in PoJK's Mirpur as Pakistani forces allegedly open direct fire on protesters. Around 5–6 casualties are feared, according to initial reports. The situation is developing, and official confirmation is awaited.0
0
Report
धौलपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरने पर स्वागत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- bhanu sharma मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे धौलपुर, गांव फूलपुर के पास बने हेलीपैड पर उतरा सीएम भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर, गृह राज्य एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने की अगवानी, संभागीय आयुक्त आईजी भरतपुर जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया स्वागत0
0
Report
Advertisement
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत, विदेशों से छात्रों ने प्रवेश लिया
Khairgarh, Uttar Pradesh:नए सत्र के शुभारंभ के साथ विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। दूर-दराज़ राज्यों और विभिन्न देशों से पहुंचे विद्यार्थी यहां भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और ललित कला की विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए रुचि दिखाई है, जिससे विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है。0
0
Report
जन विश्वास अभियान पर सियासत: कांग्रेस-भाजपा के बीच तकरार तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जन विश्वास अभियान शुरू करने पर सियासत कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा का बयान भाजपा जनता से खो चुकी है विश्वास प्रदेश के युवा किसान परेशान जनता सब जानती है बीजेपी के सारे नेता चुनाव में लगे हैं0
0
Report
भोपाल में बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप पर लूटपाट CCTV में कैद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में बदमाशों का आतंक नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद आई20 कार से आए बदमाशों पर लूट की नीयत से पहुंचने का आरोप देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आई20 कार में सवार कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ की मारपीट0
0
Report
Advertisement
