भभुआ में बच्चों के विवाद में वृद्ध पर हुआ हमला
Varanasi, Uttar Pradesh:भभुआ के मचियाव गांव में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आपको बता दें कि 70 वर्षीय वृद्ध जब मामला सुलझाने गए, तो एक पिता और उनके बेटे ने उन पर गडांसी से हमला कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि विवाद वृद्ध के बेटे और अन्य बच्चों के बीच शुरू हुआ था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
