icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209801
Navin SinghNavin SinghFollow1 Feb 2025, 05:33 am

Unnao: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपर और एक पोकलैंड मशीन जब्त

Husain Nagar, Uttar Pradesh:

उन्नाव में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रखेड़ा में चल रहे अवैध खनन की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा। सदर उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने दो डंपर और एक पोकलैंड मशीन को मौके से पकड़ा। राजस्व टीम को देखते ही खनन में लगे वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन लेखपालों ने तुरंत घेराबंदी कर सभी वाहनों को पकड़ लिया। टीम ने सभी जब्त वाहनों को सीज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध खनन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना ब्रेकिंग: बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की घोषणा

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- विधान परिषद चुनाव का ऐलान, बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर चुनाव का ऐलान 29 सितंबर 2026 को जारी होगा चुनावी नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026 को होगा मतदान मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती 31 अक्टूबर 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव: भाजपा बहुमत के संकेत

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है। डूंगरपुर व सागवाड़ा निकायों में वाइस चेयरमैन के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान डूंगरपुर नगरपरिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा से अनिल पटेल ने भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, सभापति सुशीला गुप्ता के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। वही कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा से योगेश जैन ने सागवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पेश किया वही कांग्रेस से भावेश खांट ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी और तुरंत बाद मतगणना होगी। इधर दोनों निकाय में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से भाजपा का उपसभापति व पालिका उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है। डूंगरपुर में 40 पार्षदों में से भाजपा के पास 24, कांग्रेस के 12, बीएपी के 3 और भाजपा समर्थित 1 निर्दलीय पार्षद है। वही सागवाड़ा में 35 में से 23 पार्षद भाजपा, 8 कांग्रेस व 4 पार्षद बीएपी के है।
0
0
Report

दमोह के सीतानगर डेम में डूबे दो युवकों का शव बरामद, इलाके में मातम

Damoh, Madhya Pradesh:दो दिन बाद मिला डेम में डूबे युवक का शव. दमोह जिले के सीतानगर में एक दर्दनाक हादसे में डेम में डूबे दूसरे युवक का भी आज दूसरे दिन शव बरामद किया गया है। दो दिनों से जारी SDRF के सर्च ऑपरेशन के बाद ये दूसरा शव बरामद किया गया है। दरअसल रविवार को सीतानगर डेम में नहाने गए चार युवकों में से दो युवक देवेंद्र और दिनेश डूब गए थे। रविवार से ही युवकों की तलाश की जा रही थी और करीब 22 घंटे बाद एक युवक देवेंद्र का शव बरामद हुआ था जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। SDRF इंचार्ज प्राची दुबे के नेतृत्व में दो दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के तहत आज मंगलवार को दोपहर में लापता दिनेश का शव भी बरामद किया गया है। दो मौतों के बाद इलाके में मातम पसरा है वहीं दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
0
Report

नौकरी और भवन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: दो गिरफ्तार

Dhamtari, Chhattisgarh:नौकरी और भवन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मंत्रालय में नौकरी और गृह निर्माण मंडल का भवन दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, भानपुरी निवासी मनीष साहू की फरवरी 2024 में रुद्री रोड स्थित एक होटल में शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि दोनों ने खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताते हुए मनीष को गृह निर्माण मंडल का पारिजात भवन दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी बात को पुख्ता दिखाने और मनीष का भरोसा जीतने के लिए उसे महानदी भवन मंत्रालय के बाहर तक ले गए। इसके बाद पारिजात आवास की कीमत 14 लाख 12 हजार रुपये बताई गई। पुलिस के अनुसार, इसी भरोसे में मनीष ने अलग-अलग बैंक खातों के साथ फोन-पे, गूगल-पे और नकद के जरिए किस्तों में कुल 9 लाख 8 हजार रुपये दे दिए। लेकिन रकम देने के बाद भी जब न मकान मिला और न ही किए गए वादे पूरे हुए, तब मनीष को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। वही तकनीकी सबूतों और साक्ष्यों की पड़ताल के बाद पुलिस ने शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को TAB DBT के जरिये दिए जाएंगे

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार जल्द ही प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों को TAB देने जा रही है। दरअसल कुछ दिनों पहले छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कई बार घर में दूसरा मोबाइल नहीं होता है या लैपटॉप नहीं होता है । ऐसे में बच्चों को लैपटॉप या TAB अगर सरकार की ओर से मिल जाए तो ऑनलाइन पढ़ाई आसान होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया है कि इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं जल्द ही एक कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के 10वीं और 12वीं के सरकारी स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से TAB की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बच्चों की पढ़ाई और बेहतर होगी ऑनलाइन शिक्षा के जरिए वह घर बैठे बेहतर शिक्षा ले पाएंगे।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत: संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का मामला

Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर संदिग्ध परिस्थितियों में पति का कमरे में लटकता और पत्नी का मृत्यु अवस्था में फर्श पर मिला शव।। 24 घंटे पहले हुई थी दोनों की रीतिरिवाज से शादी。 21 सितंबर दिन सोमवार को बांसी स्थित टेकधर बाबा मंदिर में दोनों की पारिवारिक राजामंदी से हुई शादी।। आज सुबह करीब 5 बजे दोनों का घर के अंदर मिला शव।। अनीता का मायका जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कडजहवा गांव मे बताया जा रहा।। सूचना मिलने पर बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी मय टीम के साथ पहुंचे आगे विधिक कार्रवाई में जुटे।। देशराज चौहान और अनीता चौहान का शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चल रही चर्चाएं।। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव की घटना।।
0
0
Report
Advertisement

करमा महोत्सव: महिलाएं करम डाल से भाई की उम्र बढ़ाने और प्रकृति सुरक्षा की कामना

Koderma, Jharkhand:प्रकृति पर्व करमा की धूम शुरू हो गई है। कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के जामु खाड़ी मैदान में करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। घटवार आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में महिलाएं करम डाल की पूजा कर प्रकृति और अपने भाई की रक्षा के लिए वरदान मांग रही है। वीओ :- 1 करम डाल में रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई के लंबी उम्र का वरदान मांगती ये महिलाएं करमा उत्सव मनाने में जुटी है। यूं तो समाज का हर तबका करमा उत्सव मनाता है लेकिन आदिवासी समाज के लिए यह पर्व खासा महत्वपूर्ण है। कोडरमा के चंदवारा के जामु खाड़ी मैदान में घटवार घटवाल आदिवासी महासभा की ओर से करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां पारंपरिक वेशभूषा में विधि विधान से महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और अपने भाई की लंबी उम्र के साथ प्रकृति की रक्षा की कामना कर रही है। बाइट :- पर्व मनाती युवतियां वीओ :- 2 करमा महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां स्कूली छात्राएं आकर्षक आदिवासी नृत्य पेश कर रही है, जबकि करमा महोत्सव में शामिल महिलाएं झूमर डांस कर खुशियां मना रही है। मांदर की थाप पर आज हर कोई प्रकृति पर्व के मौके पर झूम रहा है और नाच गा कर प्रकृति के हरे भरे रहने की कामना करते हुए भाई के लिए वरदान मांग रहा है। बाइट :- कृष्णा सिंह घटवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, घटवार आदिवासी महासभा वीओ :- 3 कार्यक्रम के आयोजक राजेश सिंह घटवार ने बताया कि जंगल झाड़ के बीच रहते हुए आदिवासी जल जंगल की सुरक्षा में लगे हुए हैं और इस महोत्सव के जरिए अपने भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। बाइट :- राजेश सिंह घटवार, आयोजक-ब्लू बंडी में अंतिम वीओ :- प्रकृति हरा भरा रहे, खेती बारी में अच्छी हो, इसी मनोकामना के साथ महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और रक्षा सूत्र बांधकर भाई के लंबी आयु के लिए वरदान मांग रही है। कमोबेश देश के हर हिस्से में आज करमा पूजा को लेकर कुछ यही उत्साह नजर आ रहा है。
0
0
Report

सूरज जायसवाल हत्याकांड: ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां सूरज हत्याकांड मामले ने तूल पकड़ लिया है आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर दिया बेतिया सरिसवा मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा आक्रोशित परिजन और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है बता दे की कल पूर्व के विवाद में लालगढ चौक पर दो चचेरे भाई सूरज जायसवाल और शिवम जायसवाल पर दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें सूरज जायसवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई एक का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया मौके पर बीजेपी के पूर्व चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया कड़ी मशक्कत के तीन घंटा बाद सड़क जाम हटाया गया मामला पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को हिरासत में लिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
0
0
Report
Advertisement

सीएम दौरे पर NDA मंत्री का बयान: स्थिति जानने के लिए यात्रा जरूरी

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री के संभावित बिहार दौरे को लेकर एनडीए नेता ने कहा कि उन्हें अभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य के हालात जानने, लोगों के दुख और तकलीफ को सुनने और उसके निदान के लिए यात्रा पर जाना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री जिला-जिला जाते हैं, तो यह राज्य के लिए अच्छी बात है। जेडीयू में चल रही कथित खींचतान और बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में 'ऑल इज वेल' है। उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतज़ार कीजिए, सब कुछ ठीक हो जाएगा। पार्टी में कोई इधर-उधर की बात नहीं है और सब लोग एक साथ हैं। कभी-कभी पार्टियों में इस तरह की बातें चल जाती हैं, लेकिन समय आने पर सब ठीक कर लिया जाएगा। प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव में 5 उम्मीदवारों की घोषणा और रोजगार के वादों पर नेता ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक पार्टी को अपने उम्मीदवार खड़े करने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी के समय में 11 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी और 40 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने दावा किया कि 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का जो वादा किया गया था, उस दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है। अभियान बसेरा के तहत 3 डिसमिल जमीन देने के वादे पर पटना में जुटी महिलाओं की भीड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह काम बहुत पहले से हो रहा है। बिहार देश का पहला राज्य है, जहां नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते जमीन देने की बात हुई थी। उन्होंने बताया कि जो लोग सड़क, आहर या पोखर के किनारे बसे हैं और उनके पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें सरकार या तो 5 डिसमिल जमीन देगी या जमीन खरीदने के लिए राज्य के खजाने से 1 लाख रुपये देगी। इसके साथ ही 1 लाख 20 हजार रुपये घर बनाने के लिए, 12 हजार रुपये शौचालय के लिए और मनरेगा के तहत 300 रुपये के हिसाब से 90 दिन की मजदूरी भी दी जा रही है।
0
0
Report

छपरा डबल डेकर फ्लाईओवर: तीन शिफ्ट में 24 घंटे, मार्च 2027 डेडलाइन पर सवाल

Chapra, Bihar:जिस डबल डेकर से छपरा को जाम से मुक्ति मिलनी थी, वही अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा सबब बन गया है। आठ साल से निर्माणाधीन यह परियोजना अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। 411 करोड़ से शुरू हुआ प्रोजेक्ट अब करीब 696 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। तारीखें बढ़ती रहीं, लागत बढ़ती रही और जनता जाम, धूल, जलजमाव और बैरिकेडिंग के बीच पिसती रही। लेकिन अब लोगों की लगातार शिकायतों और ज़ी मीडिया के जरिए मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने निर्माण एजेंसी पर शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम कराने और लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। सवाल यही है—इस बार डेडलाइन बदलेगी या शहर की तस्वीर? छपरा शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू हुआ डबल डेकर प्रोजेक्ट अब खुद लोगों की परेशानी की वजह बन गया है। वर्ष 2018 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। आ eight साल गुजर गए... शहर की सड़कें आज भी निर्माण के बोझ तले हैं। कहीं बैरिकेडिंग, कहीं निर्माण सामग्री, कहीं धूल और कहीं जलजमाव। गांधी चौक, मौना चौक, नगरपालिका चौक समेत कई प्रमुख इलाकों में लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल परियोजना की बढ़ती लागत को लेकर भी है। डबल डेकर की शुरुआती लागत करीब 411 करोड़ 31 लाख रुपये थी। निर्माण में देरी और परियोजना में हुए बदलावों के बाद संशोधित लागत करीब 696 करोड़ 26 लाख रुपये तक पहुंच गई। यानी लागत में करीब 285 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। उधर, निर्माण की धीमी रफ्तार का असर सीधे आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। व्यस्त समय में वाहन रेंगते नजर आते हैं। दुकानदारों की परेशानी बढ़ी है। बारिश के बाद कई जगह पानी जमा होने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। धूल और कीचड़ के बीच शहरवासी लंबे समय से निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जनता की लगातार शिकायतों और मीडिया में मामला उठने के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्माण कार्य की समीक्षा की और एजेंसी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने साफ निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य को तीन शिफ्टों में 24 घंटे कराया जाए। मशीन और मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए और लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। प्रशासन की ओर से परियोजना को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया गया है। “डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम कराया जाएगा और मशीन एवं मैनपावर बढ़ाकर लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। काम को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।” यानि अब प्रशासन के सामने सिर्फ डबल डेकर का निर्माण पूरा करने की चुनौती नहीं है, बल्कि वर्षों से परेशान शहरवासियों को राहत देने की भी बड़ी जिम्मेदारी है। 411 करोड़ से शुरू हुआ प्रोजेक्ट... 696 करोड़ तक पहुंची लागत... 2018 से चल रहा निर्माण... 2026 भी बीतने को है... और अब मार्च 2027 की डेडलाइन सामने है। लोगों को डबल डेकर से शिकायत इसकी जरूरत से नहीं है। शिकायत है तो सिर्फ इस बात की कि जिस परियोजना से शहर को राहत मिलनी थी, उसके निर्माण ने ही वर्षों से शहर की रफ्तार रोक रखी है अब जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद उम्मीद जगी है कि निर्माण की रफ्तार बढ़ेगी और शहरवासियों को जल्द राहत मिलेगी। लेकिन असली परीक्षा अब निर्माण एजेंसी की है—क्या तीन शिफ्टों में काम का आदेश जमीन पर दिखेगा और क्या मार्च 2027 तक छपरा को उसका डबल डेकर मिल पाएगा?
0
0
Report

सीकर के 13 नगर निकायों में उपसभापति-उपाध्यक्ष के चुनाव आज

Sikar, Rajasthan:सीकर: सीकर के 13 नगर निकायों में उपसभापति व उपाध्यक्ष के चुनाव आज सीकर नगर परिषद उपसभापति चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन कांग्रेस से अशोक चौधरी व भाजपा से रेखा बिजारणिया ने किया नामांकन दाखिल सीकर जिले की 13 नगर निकायों में आज उपसभापति एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। हालांकि जिले की 14 नगर निकायों में से खाटू नगर पालिका में सभापति पद के लिए एक पार्षद के मतदान के लिए नहीं पहुंचने के चलते आज उपाध्यक्ष का मतदान भी आगामी तारीख तक स्थापित किया गया है, जिसके चलते अब जिले की तेरा नगर निकायों में आज उपसभापति व उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होंगे। वहीं सीकर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 41 की पार्षद रेखा बिजारणिया ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 34 के नवनिर्वाचित पार्षद अशोक चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। अशोक चौधरी पूर्व में दो बार सीकर नगर परिषद के उपसभापति रह चुके हैं और अब तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि सीकर नगर परिषद के उपसभापति चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। सीकर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र शर्मा ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top