209801
Unnao - किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन,डीएम ने किसान मेले का किया निरीक्षण
Husain Nagar, Uttar Pradesh:भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को निराला प्रेक्षागृह में "किसान सम्मान दिवस" के रूप में गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के अग्रणी किसानों को सम्मानित किया गया और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी किसानों को चेक वितरित किए गए। बता दे कि किसान सम्मान दिवस समारोह की शुरुआत डीएम गौरांग राठी ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडला में चेन स्नेचिंग: CCTV से अपराधी की पहचान की कोशिश
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला शहर के नर्मदा जी वार्ड की हैं, जहां बुधवार रात चेन स्नेचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। सराफा दुकान जाने के लिए घर से निकलीं ममता अग्रवाल अभी महज 5 से 6 फीट ही आगे बढ़ी थीं कि बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और किसी कटरनुमा औजार से सोने की चेन काटकर फरार हो गए। पीड़िता के गले में करीब 22 से 23 ग्राम की सोने की चेन और 5 से 6 ग्राम का लॉकेट था। अचानक हुई इस वारदात में महिला बदमाशों के चेहरे और बाइक का नंबर नहीं देख सकीं। हालांकि पीछे बैठे युवक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। वारदात के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सीसीटीवी में कैद इन चेन लुटेरों तक पुलिस कब पहुंच पाती है।0
0
Report
धनतेरस के मौके पर बाजार गुलजार, खरीदारी में तेजी
Chhindwara, Madhya Pradesh:कल धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार देर रात खरीदी के बाद सुबह होते ही खुल रही दुकानें धनतेरस में खरीदी का अलग ही महत्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शुक्रवार को धनतेरस मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार भी गुलजार हो गया है. कपड़ा, बर्तन, ज्वैलरी से लेकर हर तरफ दीप पर्व की रौनक छायी हुई है. देर रात तक लोग खरीददारी कर रहे हैं. कल शुक्रवार को त्रयोदशी तिथि का होना अत्यंत शुभ माना गया है. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से संबंधित होने के कारण धन, वैभव और और सुख-समृद्धि की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. धनतेरस में नई वस्तुओं को खरीदना शुभ माना गया है. धनतेरस पर नई वस्तु खरीदने की परंपरा अब भी बरकरार है.शुभता और मान्यताओं को आज भी माना जा रहा है. शुक्रवार के दिन धनतेरस होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. सोने-चांदी के आभूषण एवं सिक्के के साथ ही झाडू और बर्तन खरीदने की परंपरा आज भी निभाई जा रही है. पहले पीतल, तांबे एव स्टील के बर्तनों की खरीददारी प्रमुख रहती थी, लेकिन समयपरिवर्तन के साथ ही अब इस सूची में इलेक्ट्रानिक सामान भी शामिल हो गए हैं. कल धनतेरस से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूवात होगी.0
0
Report
ओम प्रकाश राजभर का दावा: राम ही लाएंगे जीत, अखिलेश यादव पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी के पोस्टर में दम नहीं है और दम इसलिए नहीं है क्योंकि खुद अखिलेश यादव मथुरा जाते नहीं हैं, न कृष्ण भगवान के दर्शन करने जाते हैं, न उनको मानते हैं और भाजपा कार्यालय के सामने जो पोस्टर लगा हुआ है, वो भगवान का मंदिर भी बनवाए हैं, भगवान के यहां दर्शन करने अकसर जाते हैं; तो दोनों में जमीन आसमान का फर्क है। जो राम को लाए हैं तो राम उन्हीं को ले आएंगे और अखिलेश यादव कितना भी त्रिशूल और चक्र लेकर घूमेंगे; कुछ नहीं होने वाला है।"0
0
Report
Advertisement
मनेंद्रगढ़ में अवैध खैर लकड़ी परिवहन: पिकअप पकड़ गया
Muju, Jeonbuk State:एंकर – मनेंद्रगढ़ में वन विभाग ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी का परिवहन करते एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ के रतौरा बीट अंतर्गत धरमपुरा और रतौरा गांव के बीच यह कार्रवाई की गई। पिकअप में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी लदी हुई थी, जबकि कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है. सवाल – आखिर जंगलों से खैर की लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन कैसे हो रहा है? क्या वन विभाग को इसकी भनक पहले से नहीं थी? लकड़ी कहां से काटी गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था? फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होगी? क्या इस अवैध कारोबार में कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? अब सवाल यह है कि वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद जंगलों से कीमती लकड़ियों की तस्करी पर पूरी तरह लगाम क्यों नहीं लग पा रही है?0
0
Report
अब्दुल वाहिद: 8 साल बाद चुनाव एक उत्सव की तरह, ओवैसी पर जवाब
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अब्दुल वाहिद ने कहा कि 8 साल बाद हो रहे चुनाव एक फेस्टिवल की तरह है; सभी छात्र जोर-शोर से हिस्सा ले रहे हैं. ओवैसी के बयान पर कि अब्दुल दड़ी नहीं बिछायेगा पर उन्होंने कहा बिल्कुल यह बात सही है. अब्दुल नेता बनेगा. यह बात पूछने पर कि क्या ओवैसी के अब्दुल आप ही हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा यह तो वही बता सकते हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अब्दुल वाहिद से बातचीत.0
0
Report
गोंडा के कुम्हार 4 लाख मिट्टी के दीये भेजे, अयोध्या दीपोत्सव अब बेहद भव्य
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा से सटे श्री राम नगरी अयोध्या 7 नवंबर को 10वें भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए गोंडा से कुम्हारों द्वारा बना करके इस साल 4 लाख मिट्टी के दीये आज गुरुवार सुबह 9 बजे तक अयोध्या भेजे दिए गए हैं। इन दीपकों को राम पैड़ी सहित अन्य स्थानों पर लगाया जा रहा है जहां 7 नवंबर को इन दीये में तेल डाल करके जलाकर भव्य उत्सव मनाया जाएगा। इतने बड़े स्तर पर कुम्हार को ऑर्डर मिलने से कुम्हार काफी खुश नजर आ रहे हैं और कुम्हारों को यह सौभाग्य मिल रहा है कि उनके हाथों से बनाया हुआ दीपक अयोध्या के दीप उत्सव कार्यक्रम में शामिल हो रहा है। हालांकि इस वर्ष 1 लाख कम दीपक बनाने का गोंडा के कुम्हारों को ऑर्डर मिला था पिछले वर्ष 5 लाख दीपक गोंडा से भेजा गया था। इस वर्ष लगभग 3 लाख रुपए की गोंडा के कुम्हारों की आमदनी हुई है। कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दिए को बनाकर के एकत्रित किया गया और फिर इसे ठेकेदार के माध्यम से अयोध्या में छोटे-छोटे गाड़ियों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से भेजा गया है ताकि कोई भी दीपक खराब ना हो। पिछले वर्ष भी गोंडा की कुम्हार द्वारा लगभग 5 लाख दीपक बना करके अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर के भेजा गया था। दरअसल गोंडा की भूमि को राजा दशरथ की कर्म भूमि तो अयोध्या की भूमि को राजा दशरथ की जन्म भूमि मानी जाती है। गोंडा की धरती पर राजा दशरथ की गाय चराने के लिए आया करती थी। इसीलिए हर वर्ष योगी सरकार बनने के बाद दीप उत्सव के लिए लाखों दीयों का आर्डर गोंडा के कुम्हारों को अवश्य दिया जाता है। और गोंडा के कुम्हार द्वारा बनाए गए दीयों को ही राम पैड़ी पर लगाया जाता है जहां धनतेरस के दिन भव्य तरीके से अयोध्या में दीप उत्सव का कार्यक्रम होता है।0
0
Report
Advertisement
SIR process in final stage: voters questioned in Garhwa
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एसआईआर की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण मे है, गढ़वा डीसी ने 80 गढ़वा विधानसभा एवं 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र मे वोटर के गाँव पहुंच कर पूछताछ। जिले के डीसी ने सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला आयोजित की गई। इसके बाद स्वयं 80-गढ़वा विधानसभा के लगमा स्थित बूथ संख्या 206, 207, 208 का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। वहीं 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 340 बूथ संख्या रमना प्रखंड के कोरबा गाँव पहुंच कर मतदाताओं से पूछताछ कर एसआईआर के बारे मे जाना एवं नाम जुड़ा है की नहीं घर पर नए मतदाता है की नहीं सहित अन्य जानकारिया हासिल की। मौके पर डीसी ने कहा की एसआईआर की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण मे है हमारे यंहा दो विधानसभा क्षेत्र पड़ते है जिसमे 80 गढ़वा -रंका विधानसभा एवं 81 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र आता है हम गाँव मे जाकर पता कर रहे है की हमारे कर्मियों ने काम अच्छा से किया है की नहीं कहीं किसी का नाम छूटा तो नहीं है।।0
0
Report
अररिया के रानीगंज में सिपाही प्रदीप कुमार की संदिग्ध मौत सामने
Forbesganj, Bihar:अररिया के रानीगंज में सिपाही प्रदीप कुमार का शव रानीगंज सरसी सड़क मार्ग पर संदिग्ध परिस्थित में एक गड्ढे में मिला. मृतक प्रदीप कुमार रानीगंज थाना में अग्निशमन विभाग में तैनात थे और रात में खाना खाने के लिए थाना से निकले थे लेकिन सुबह में उनकी लाश मिली. घटना की सूचना पर अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया. एसडीपीओ के मुताबिक मृतक के शरीर पर जख्म के कोई निशान नहीं हैं सिर्फ नाक के पास चोट लगी हुई है जिसकी जांच की जा रही है. मृतक प्रदीप कुमार बेगूसराय जिले के साहेबपुर श्रीचंदपुर के रहने वाले थे और 2015 बैच के सिपाही थे0
0
Report
RSS पर निशाना, सुधाकर सिंह बोले 13 करोड़ वोटर लिस्ट से बाहर
Buxar, Bihar:बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि देश में अपेक्षित बदलाव नहीं हुआ। बदलाव इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि अंग्रेज तो देश छोड़कर चले गए, लेकिन उनकी कुछ औलाद RSS के रूप में रह गई। सांसद ने आरोप लगाया कि ये लोग नहीं चाहते कि गरीबों और महिलाओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार मिले। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से 13 करोड़ लोगों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया। सुधाकर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और राममनोहर लोहिया ने सभी लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग करने की आजादी दिलाने की बात कही थी। दरअसल, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह जिले के केसठ में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। यह सभा SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर आयोजित की गई थी। इसी दौरान उन्होंने RSS पर टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए।0
0
Report
Advertisement
दीपावली पर मिट्टी के दीयों की डिमांड बढ़ी, कुम्हारों की चमक लौट आई
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में दीपावली को लेकर इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है। आधुनिकता के इस दौर में कुछ वर्षों बाद एक बार फिर से मिट्टी के दीयों की मांग तेजी से बढ़ी है। इस मांग को पूरा करने के लिए कुम्हार समाज के लोग दिन-रात अपनी चाक पर मशगुल हैं। हालांकि, इस बार 'अर्नब' तूफान के चलते मौसम की बेरुखी ने उनकी परेशानियों को थोड़ा बढ़ा दिया, लेकिन इसके बावजूद त्योहार की खुशियों को रोशन करने के लिए उनके प्रयास पुरजोर तरीके से जारी हैं। चीनी लाइटों और प्लास्टिक के दीयों को दरकिनार कर, लोग एक बार फिर अपनी मिट्टी की परंपरा की तरफ लौट रहे हैं। यही वजह है कि बाजारों में मिट्टी के दीयों की डिमांड अचानक बढ़ गई है, जिससे कुम्हारों के चेहरे पर सालों बाद रौनक लौटी है।0
0
Report
जमानत मिलने पर नाबालिग हत्यारे के गैंगस्टर स्टाइल शक्ति प्रदर्शन: बोलेरो बोनट पर सिगरेट के साथ जुलूस
Satna, Madhya Pradesh:नाबालिग के हत्यारे को बनाया जा रहा हीरो,जमानत मिली तो दिखाया लश्कर खुली कार में बैठकर निकाला जुलूस - जेल से बाहर आते ही गैंगस्टर स्टाइल में शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर पी सिगरेट... - ये हीरो नही हत्यारा है जिसे हीरो बनाया जा रहा है...16 साल के सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में 14 महीने से था बंद, साथियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, बाइक रैली का वीडियो वायरल... - हत्या के मामले में 14 महीने जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आए आरोपी का शहर की सड़कों पर अंदाज देखकर लोग हैरान और दहशत में आ गए। जेल से सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित घर तक निकाली गई इस रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - इस रिहाई के बाद आरोपी और उसके साथियों का काफिला जेल परिसर से बिड़ला रोड होते हुए सिद्धार्थ कॉलोनी पहुंचा। बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीने और बाइक रैली निकालने के इस अंदाज को लेकर शहर में चर्चा है। हत्या के आरोपी के इस तरह खुलेआम शक्ति प्रदर्शन से लोगों में दहशत का माहौल बनने की बात सामने आई है। - 14 महीने पहले गोली मारकर की गई थी नाबालिग की हत्या... (वीडियो जुलूश)0
0
Report
सिंगापुर के Marina Bay Sands में Rain Oculus से वर्षा जल भर रहा है
Noida, Uttar Pradesh:Rain Oculus, in Marina Bay Sands, Singapore, a skylight and rain collector Rain water descends two stories, recycled rainwater fuels the dynamic whirlpool and fills a canal in the atrium0
0
Report
Advertisement
आग्निवीर सेवा अवधि 2 वर्ष बढ़ाने पर प्रमोद तिवारी बोले—खैरात नहीं, पूर्ण कार्यकाल चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ाए जाने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "मैं फिर कह रहा हूं कि मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं और मैं इसे खैरात मानता हूं। एक बार जब भारत का नौजवान सेना की वर्दी पहन ले तो वो जब तक सेवानिवृत्त ना हो जाए, ये विसातर (Extension) पर न चले। आपने 2 साल बढ़ाया। एक गोली जो चलती, जिससे शहीद होता है, उसमें तो एक पल लगता है तो 2 साल बढ़ा देने से क्या होगा? जब वर्दी पहन ले और भारत माता की रक्षा के लिए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दे तो सेवानिवृत तक, पहले जो कांग्रेस के सरकार के जमाने में था, पूर्ण कार्यकाल मिलना चाहिए। दूसरा हर हाल में उसके परिवार जो सुविधाएं मिलती हैं, उस पर कोई समझौता नहीं हो सकता...0
0
Report
जालोरी गेट पर डंपर हादसा, बाइक चपेट में आई—चालक बाल-बाल बचा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. जालोरी गेट पर डंपर का कहर डंपर की चपेट में आई बाइक बाइक का अगला हिस्सा डंपर के पहिए के नीचे आया हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बचा सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर महात्मा गांधी अस्पताल नजदीक होने के साथ साथ शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल0
0
Report
घाटशिला की सड़क गड्ढों से प्रभावित, दुखनी सोरेन ने मरम्मत की मांग तेज की
Ghatshila, Jharkhand:पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में रANKनी मंदिर फ्लाईओवर और दामाकी पुल की सड़क पर गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। सड़क की बदहाली के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ रहा है, खासकर दोपहिया चालकों के लिए यह चुनौती है। बारिश के बाद गड्ढे और गहरे हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी बहन दुखनी सोरेन ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल मरम्मत की मांग की। स्थानीय निवासियों ने भी सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं व वाहन नुकसान भी होता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
Advertisement
