उन्नावः बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से गंगा कटरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान
Bangarmau, Uttar Pradesh:बांगरमऊ कोतवालीे प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक और आबकारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे के जरिए अवैध कच्ची शराब बनाने और विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सर्च अभियान चलाया गया। क्षेत्र के गहर पुरवा, मल्लाहनपुरवा, सिरधरपुर गढ़ेवा, कुशाल पुरवा, भुड्डा व रतई पुरवा सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों के ऊपर ड्रोन उड़ाया। पुलिस और आबकारी टीम लगातार ड्रोन में क़ैद फोटो की निगरानी करती रही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
