icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow10 May 2025, 08:04 am

Unnao: बांगरमऊ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ के संडीला रोड रेलवे क्रॉसिंग से करीब 300 मीटर दूर एक आम के पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव को किसानों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र लगभग 36 साल बताई जा रही है। वह पीली टी-शर्ट और जामुनी पैंट पहने था। शव के पास तंबाकू की पुड़िया और शराब के गिलास मिले हैं। शव दो-तीन दिन पुराना है, जिससे दुर्गंध आ रही थी और जानवरों के काटने के निशान भी दिखे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह किसी मील, कोल्ड स्टोर या भट्टे में काम करने वाला मजदूर हो सकता है और शायद किसी दूसरे राज्य का रहने वाला हो। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह और राजीव भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top