Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209801

गंगाघाट में दबंगों का आतंक, बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

Mar 30, 2026 12:06:50
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मिश्रा कॉलोनी घाट पर कुछ दबंग युवकों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुरी तरह पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने खुलेआम दबंगई दिखाते हुए बुजुर्ग पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार वार करता रहा। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगाघाट क्षेत्र में दबंगों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। फिलहाल, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAjay Mishra
Mar 30, 2026 13:20:17
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के अमहिया मार्ग में प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रशासन द्वारा उक्त मार्ग में करीब 165 अतिक्रमणकारियो को चिंहित कर उन्हे नोटिस भी दी जा चुकी है और अब खुद से अतिक्रमण को हटाने की अपील की है। दरअसल रीवा शहर के सिरमौर चौराहे से अमहिया मार्ग होते हुए अस्पताल चौराहा तक नगर निगम आयुक्त ने राजस्व टीम के साथ आज निरीक्षण किया इस दौरान जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। निगम आयुक्त डॉक्टर सौरभ सोनवड़े ने बताया की उक्त मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चिन्हित 165 अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। बताया गया की सड़क को 18 मीटर तक चौड़ा करने के लिए नापजोख पूरी हो चुकी है और जल्द ही अवैध कब्जे हटाकर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। कई स्थानों पर 6 मीटर से अधिक सरकारी जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर रखा है। जिन्हें समझाइश दी गई है ज्यादातर लोग खुद ही अतिक्रमण को हटाने की सहमती व्यक्त किया है। निगम आयुक्त ने कहा कि शहर को जाम से राहत दिलाना और यातायात को सुगम बनाने के लिए यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है。 बाइट सौरभ सोनवड़े आयुक्त नगर निगम रीवा
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 30, 2026 13:19:09
Jaipur, Rajasthan:उदयपुर. चित्तौड़ के 62 वर्षीय शिक्षक कन्हैयालाल आनंद ने जीवनभर बच्चों को पढ़ाया, वे अपने अंतिम समय में दूसरों को जीवन देने की सीख दे गए। उनके ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनकी इच्छानुसार परिजनों ने उनके अंग उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में दान कर दिए। अंगदान के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उनकी दोनों किडनियों को उदयपुर से हवाई मार्ग से जयपुर के एसएमएस अस्पताल भिजवाया गया, जबकि आंखों को उदयपुर में आई बैंक सोसायटी को दिया गया है। इस दौरान माहौल अत्यंत भावुक हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कन्हैयालाल आनंद अमर रहें के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जीएमसीएच के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह ने समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराने में अहम सहयोग प्रदान किया। हॉस्पिटल की ऑर्गन ट्रांसप्लांट टीम में डॉ. गोविन्द मंगल, डॉ. निलेश भटनागर, डॉ. विनोद मेहता, डॉ. ऋषि मेहता, डॉ. करुणा शर्मा (नोडल ऑफिसर, ऑर्गन ट्रांसप्लांट), डीएमएस हर्षा सोनी तथा ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर राजेश मेहता के नेतृत्व में अंगदान की प्रक्रिया पूरी हुई। समाजसेवा में सक्रिय थे, हॉस्पिटल प्रबंधन ने जताया परिवार का आभार कन्हैयालाल के बेटे राहुल ने बताया कि उनके पिता समर्पित शिक्षक होने के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय थे। वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। जीएमसीएच के सीईओ श्री ऋषि कपूर ने हॉस्पिटल परिवार की ओर से अंगदाता और उनके परिजनों को नमन करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त जताया। अंगदान को समय पर जयपुर भिजवाने में के लिए डिविजनल कमिश्नर, आईजी, एसपी, सीएमएचओ, चिकित्सा विभाग तथा ट्रैफिक कंट्रोल टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। बता दें कि कन्हैयालाल 19 मार्च को हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उनहें 23 मार्च को ब्रेन डेड घोषित किया गया।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 30, 2026 13:18:07
Ujjain, Madhya Pradesh:नीलगंगा पुलिस की कार्रवाई: 340 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त जंतर मंतर चौराहे के पास घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज उज्जैन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीलगंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 340 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं शराब परिवहन में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त किया गया है。 पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2026 को थाना नीलगंगा की टीम सर्कल भ्रमण पर थी। इसी दौरान जंतर मंतर चौराहा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लेजर वाहन पर अवैध शराब लेकर सांवराखेड़ी रोड स्थित बंधन मैरिज गार्डन के आगे खड़ा है。 सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन उसे तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश पिता जगदीश बेडंवाल (29) निवासी दुदर्शी थाना नरवर जिला उज्जैन बताया。 तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो झोलों में कुल 340 क्वार्टर (61.20 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब बरामद की गईं, जिनमें से कुछ शराब बिना लेबल की भी थी। आरोपी के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 32 हजार रुपये कीमत की शराब और करीब 50 हजार रुपये कीमत का प्लेजर वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है。 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Mar 30, 2026 13:17:56
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्लग- यूपीपीसीएस में शुभम सिंह ने मारी बाजी, प्रदेश में 9वीं रैंक,परिवारजनों में खुशी की लहर एंकर - फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड के भुरचूनी गांव के शुभम सिंह ने यूपीपीसीएस 2024 में 9वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रविवार देर रात घोषित हुए परिणाम के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। आपको बता दें कि शुभम सिंह किसान राकेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा धाता के चौधरी रामचंद्र सिंह गुलजार सिंह प्राथमिक विद्यालय से हुई, इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिंदकी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। आगे उन्होंने IIT धनबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और उसके बाद दिल्ली में रहकर की गई कड़ी मेहनत का नतीजा यह रहा कि शुभम ने यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व का माहौल है। शुभम दो भाई है छोटा भाई की प्रारंभिक पढ़ाई शिक्षा धाता के चौधरी रामचंद्र सिंह गुलजार सिंह प्राथमिक विद्यालय से हुई, इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, बिंदकी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद गाजियाबाद के एक बीटेक कॉलेज से बीटेक की तैयारी कर रहा है।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 13:16:59
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 13:16:45
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी के टेंडर सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि नोएडा अथॉरिटी द्वारा दिए गए टेंडर अब लूट का अड्डा बनते जा रहे हैं, जहां टेंडर से जुड़े लोग मनमानी करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-94 स्थित जंगल ट्रेल का है, जहां आयोजित एक भजन क्लबिंग कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में आए लोगों से पैसे लेकर कई तरह की सुविधाएं देने का वादा किया गया था, लेकिन मौके पर उन वादों को पूरा नहीं किया गया। जिसके बाद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्यक्रम स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। आरोप है कि शो के नाम पर लोगों से पैसे वसूले गए, लेकिन बदले में उचित व्यवस्था नहीं दी गई। अब इस पूरे मामले में नोएडा अथॉरिटी और टेंडर लेने वाले ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या नोएडा अथॉरिटी की निगरानी में हो रहे ऐसे कार्यक्रमों में जनता के साथ धोखाधड़ी हो रही है? और अगर हां, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल, यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और लोग जांच की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top