icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow17 Nov 2024, 03:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टाटा की बुलडोजर कार्रवाई पर मनीफिट में दुकानदारों का विरोध, सड़क जाम

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: शहर के मनीफिट टॉप क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टाटा कंपनी की ओर से कथित अतिक्रमण हटाने और दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की तैयारी की गई। कार्रवाई की सूचना मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध कर बैठे दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। बतायातया गया कि बंटी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार और समर्थक मौके पर जुट गए तथा बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और भारी वाहनों सहित अन्य कमर्शियल गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से वे यहां अपनी दुकानों के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन अथवा टाटा कंपनी की ओर से उनके पुनर्वास और वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जारी रहेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार written तक विरोध-प्रदर्शन जारी था और स्थानीय लोग कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

करमा पर्व: जामताड़ा के ग्रामीणों में परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया

Jamtara, Jharkhand:प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और सुख-समृद्धि का प्रतीक करमा पर्व मंगलवार को जामताड़ा जिले में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल है। घर-आंगन की साफ-सफाई और पूजा स्थल की सजावट के बाद शाम को करम डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। करमा पर्व को लेकर युवतियां और महिलाएं विशेष रूप से उत्साहित हैं। कई स्थानों पर पारंपरिक करमा गीत और नृत्य की तैयारी की गई है। पूजा के दौरान बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, यह पर्व प्रकृति और कृषि संस्कृति से भी गहराई से जुड़ा माना जाता है। जामताड़ा के ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल इलाकों में करमा पर्व का विशेष महत्व है। पूजा के बाद देर रात तक पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का दौर चलने की उम्मीद है। पिछले वर्षों में भी जामताड़ा, नारायणपुर और फतेहपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करमा महोत्सव का आयोजन किया गया था।
0
0
Report
Advertisement

अजय चंद्राकार ने अदालत में मानहानि दावा पेश किया: वायरल वीडियो का नया सच

Dhamtari, Chhattisgarh:कुरूद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर मंगलवार को धमतरी जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया। मामला 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है। वीडियो में अजय चंद्राकर भाजपा का झंडा फहराते दिखाई दे रहे थे और इसे स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर पेश किया गया था। बाद में सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 22 मार्च 2026 को कुरूद में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम का था, न कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का। इस मामले को लेकर पहले पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई थी। वहीं अजय चंद्राकर का आरोप है पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा, लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी और उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वही अब इस मामले में अदालत के रुख और सुप्रिया श्रीनेत तथा नेहा सिंह राठौर की ओर से आने वाले जवाब पर नजर रहेगी
0
0
Report

बिहार में दुष्कर्म के आरोप: शिक्षकों की बर्खास्तगी और स्पीडी ट्रायल का दावा

Patna, Bihar:पटना में बक्सर में स्कूल की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसके बाद दोनों शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवाकी ने कहा कि बच्चियों के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा; मामला चाहे जमुई का हो या बक्सर का, कार्रवाई सख्त होगी और ऐसे मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। इसके अलावा बिहार में बाढ़ की स्थिति के कारण 1400 विद्यालयों में पढ़ाई बाधित हुई है और लगभग तीन लाख छात्र प्रभावित हैं; स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है और शिक्षकों के तबादले के ऑनलाइन आवेदन भी आगे बढ़ाए गए हैं।
0
0
Report

बरेली: क्योलड़िया में 3 महीने से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की ओर से अमीर नगर के जंगल में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम तेंदुए को अपने साथ ले गई। पिछले तीन महीने से तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल था। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए को फंसा देखा और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने छह सितंबर को अमीर नगर के जंगल में पिंजरा लगाया था। तेंदुआ द्वारा गाँव के एक मकान से कुत्तों को उठा ले जाने की घटना के बाद उठाया गया था। तेंदुए को पिंजरे की ओर आकर्षित करने के लिए उसमें बकरी बांधी गई थी। रात में तेंदुआ बकरी के लालच में पिंजरे के अंदर पहुंचा और उसमें कैद हो गया। पिंजरा लगाए जाने के 16 दिन बाद वन विभाग को सफलता मिली। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज में पुराने नियमावली पर टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न के आधार पर परीक्षा की मांग को लेकर अभ्यर्थी कर रहे प्रदर्शन, निदेशालय परिसर में जाने से रोकने पर पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच नोंकझोंक हुई, अभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए निदेशालय परिसर के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय के बाहर पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न के आधार पर टीजीटी पीजीटी परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। बीती पूरी रात बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय के परिसर में धरने पर बैठे रहे। कई अभ्यर्थी आमरण अनशन पर हैं जोकि रामनामी चादर को कफ़न की तरह ओढ़कर लेटे हैं। वही सुबह बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समर्थन देने के लिए जब पहुंचे तो शिक्षा निदेशालय के गेट पर पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लगा रखी थी। जिसको लेकर अभ्यार्थियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक के भी हालत बन गए। अभ्यर्थी निदेशालय परिसर के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेटिंग करके रोक लिया। जिसके बाद गेट के बाहर ही अभ्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं काफी अभ्यर्थी कल से ही निदेशालय परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। अभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निदेशालय परिसर के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अभ्यर्थी भी अपनी मांगो पर अड़े हैं, अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि अगर जब तक पुरानी नियमावली के जरिए टीजीटी पीजीटी परीक्षा कराए जाने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता है तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
0
0
Report

गरबा केवल मनोरंजन नहीं, धर्मीय अनुष्ठान है; हिंदू–मुस्लिम दृष्टिकोण पर बहस

Bhopal, Madhya Pradesh:गरबा कोई एंटरटेनमेंट का कार्यक्रम नहीं है... गरबा दुर्गा मां की अर्चना, पूजा और स्तुति है... गरबा एक धार्मिक अनुष्ठान है... बहनें स्तुति के लिए गरबा करती है... जो हिंदी धर्म का पालन करता है वो गरबा में आए... मंदिर में वही जाता है जो पूजा करता है, मस्ज़िद में वही जाता है जो नमाज अदा करता है, गुरुद्वारे में अरदास के लिए जाते हैं और चर्च में क्रिश्चियन प्रेयर के लिए जाते हैं... जो जिस धर्म का पालन करता हैं वो वहां जाए... यदि हम गरबे को मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे ये ठीक नहीं है... सीधी बात है यदि आप हिंदू धर्म का पालन और माता की स्तुति करते हैं तो आपको गरबे में जाना चाहिए... जो मुस्लिम हैं वो भी यही बोल रहे हैं जब हम माता की पूजा नहीं कर सकते तो गरबे में क्यों जाएं... एक तरफ वंदे मातरम् गाने में परहेज कर रहे हैं की ये धार्मिक है... वंदे मातरम् नहीं गाएंगे लेकिन गरबे में मनोरंजन के लिए जायेंगे...
0
0
Report

हनुमानगढ़ के पक्का भादवां में 70 वर्षीया वृद्धा पर परेशान करने के आरोप

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) 70 वर्षीय वृद्धा को परेशान करने का आरोप, पाबंद की मांग हनुमानगढ़ जिले के पक्का भादवां गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर 70 वर्षीय वृद्धा चावली देवी को परेशान करने के मामले में कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रेवंतराम के नेतृत्व में सौंपा गया। चावली देवी ने बताया कि उनकी पुत्रवधू रूकमा देवी करीब 17 वर्ष पहले उनके पुत्र को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी थीं। उन्होंने रूकमा देवी को 2 लाख 50 हजार रुपये दिए, जिसका लिखित प्रमाण उनके पास है। उन्होंने अपनी खेती की जमीन वर्ष 2012-13 में बेच दी थी, फिर भी रूकमा देवी उनसे और रुपये तथा जमीन में हिस्सा मांग रही हैं और पुलिस थाने में शिकायतें कर रही हैं। 70 वर्षीय बीमार वृद्धा को मानसिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रूकमा देवी को पाबंद करने और चावली देवी के पक्ष में कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top