228142
Sumerpur- अजगर निकलने से गांव में मचा हड़कंप
Sumerpur, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर कोतवाली के सराय जहेली गांव में प्राइमरी स्कूल के पास बृहस्पतिवार की दोपहर दस फीट लंबा एक अजगर सांप दिखाई दिया। अजगर को देखते ही आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। अजगर निकलने की सूचना गांव में सनसनी की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को एक बोरे में भरकर गांव के किनारे जंगल में छोड़ आए, तब जागर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग. स्पार्किंग के बाद धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके में मचा हड़कंप. आग की चपेट में आई पास की टीनशेड दुकान, बाल-बाल टला बड़ा हादसा. स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग पर पाया काबू, बिजली सप्लाई की गई बंद. चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे का मामला।0
0
Report
जदयू विधायक के विवादित बयान से सीमांचल में राजनीतिक उबाल, विरोध तेज
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने शेरशाहवादी मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणी कर सीमांचल की राजनीति को गरमा दिया है।जदयू विधायक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर कुछ शेरशाहवादी समुदाय के शिक्षकों को बीएलओ के पद से हटाने की मांग की। पत्र में विधायक ने शेरशाहवादी मुस्लिम को बांग्लादेशी करार देते हुए आरोप लगाया कि ये कथित रूप से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वोटर लijst में जोड़ रहे हैं।इस पत्र के बाद शेरशाहवादी समाज में आक्रोश फैल गया। ऑल बिहार शेरशाहवादी एसोसिएशन के बैनर तले कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,विधायक कमरुल हुदा समेत कई नेताओं ने जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि किसी भी समुदाय को इस तरह संबोधित करना सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने कहा कि विधायक खुद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विवाद खड़ा कर रहे हैं, जबकि AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान का आरोप है कि मुस्लिमों को टारगेट करके भाजपा को खुश करने की कोशिश की जा रही है。0
0
Report
बगहा में दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान का शुभारंभ, बूथ स्तर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ बीजेपी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ वाल्मीकिनगर स्थित कन्वेंशन सेंटर में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम, पश्चिम चम्पारण के सांसद सह लोकसभा सचेतक डॉक्टर संजय जायसवाल औऱ बगहा सदर विधायक राम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बताया जा रहा है कि दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया जबकि बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती हर साल की भांति इस बार भी निर्धारित किया गया है. बगहा में कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ताकत बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के साथ विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में आज का दिन बेहद खास रहा, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करने के साथ ही खेल और खिलाड़ियों के हित में एक बड़ी घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बगल में आरक्षित 60 एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी की मौजूदगी में गोरखपुर के ताल नदोर में करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 46 एकड़ में बनने वाला यह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला होगा। इसके साथ ही बगल की 60 एकड़ भूमि पर आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया जाएगा, जहां हर प्रकार के इनडोर गेम्स की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा हॉकी समेत अन्य आउटडोर खेलों की भी व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से इस पूरे क्षेत्र में होटल, रेस्त्रां और बाजारों की नई श्रृंखला विकसित होगी, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। लोककल्याण के लिए होना चाहिए सरकारी भूमि का उपयोग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताल नदोर क्षेत्र में हुए विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पांच वर्ष पहले यह इलाका बंजर और उपेक्षित था। यहां अवैध कब्जे की समस्या थी, लेकिन अब सरकार ने भूमि को कब्जामुक्त कराकर युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि का उपयोग लोककल्याण और विकास कार्यों के लिए होना चाहिए। इसी सोच के तहत यहां पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना भी की जा रही है। -जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले जनता के हितैषी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को माफियामुक्त, गुंडामुक्त, दंगामुक्त और कर्फ्यूमुक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि विकास से स्वतः रोजगार का सृजन होता है। मुख्यमंत्री ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जो लोग जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटते हैं, वे जनता के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सत्ता का उपयोग परिवारवाद और अराजकता फैलाने के लिए किया, जबकि वर्तमान डबल इंजन सरकार आमजन के कल्याण और रोजगार सृजन के लिए कार्य कर रही है। -500 खिलाड़ियों की नई भर्ती जल्द। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक 534 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के जरिए सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। साथ ही 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ललित उपाध्याय, दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, अर्जुन देशवाल, प्रवीण कुमार और राजकुमार पाल को उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधे डिप्टी एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं विजय कुमार यादव और दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार, प्राची और पुनीत कुमार को जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी गई है। -पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी नई खेल संस्कृति मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल स्पर्धा जैसी योजनाओं से देश में नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। इसका परिणाम है कि ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की भागीदारी और पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जिला स्तर पर स्टेडियम और मंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज विकसित कर रही है। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण भी पूरा हो चुका है और जल्द उसका भव्य उद्घाटन होगा। - दूरी घटाकर विकास की रफ्तार बढ़ा रही सरकार। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर यह स्टेडियम बन रहा है, वहां पहले वाराणसी पहुंचने में चार से पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी ढाई घंटे में पूरी हो रही है। इसी तरह गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा भी अब साढ़े तीन घंटे में संभव हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल दूरी ही नहीं घटा रही बल्कि विकास की गति भी तेज कर रही है। पश्चिमी एशिया संकट के बीच बेहतरीन प्रबंधन। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी एशिया संकट के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेट्रोलियम मंत्रालय ने बेहतरीन प्रबंधन किया है। ने उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ आने के बावजूद आम जनता को राहत देने का प्रयास लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए सीएसआर फंड से 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने पर पेट्रोलियम मंत्रालय, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का आभार व्यक्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन। शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। स्टेडियम के मॉडल और ड्रॉिंग का किया अवलोकन। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के ड्रॉिंग मैप और मॉडल का अवलोकन भी किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्य और प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।0
0
Report
आजमगढ़ के आराजी बाग में सांपों की अचानक बढ़ी संख्या, मोहल्ले में दहशत
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के आराजी बाग मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रिहायशी इलाके में एक साथ बड़ी संख्या में सांप निकलने लगे, सांपों को देख स्थानीय लोग दहशत में आ गये। रेस्क्यू करने वाली टीम ने मोहल्ले वालों को एक कोबरा सांप भी दिखाया और सांपों की प्रजातियों और उनके जहर के बारे में मोहल्ले वालों को जानकारी दी।0
0
Report
सीसीटीवी कैद में महिला जिंदा जलने का मामला, बहराइच पुलिस जांच में
Bahraich, Uttar Pradesh:CCTV में कैद हुई महिला की जिंदा जलते हुए तस्वीर, बहराइच से बड़ी खबर, संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला जिंदा जली, पीड़िता के सौतेले भाईयों पर लग रहा जिंदा जलाने का आरोप, जमीनी विवाद को लेकर चंदा नाम की महिला का उसके सौतेले भाईयों से चल रहा है काफी अर्से से विवाद, देर रात अचानक महिला घर के अंदर से जिंदा जलते हालत में बाहर भागती आई नज़र, पास में लगे CCTV में कैद हुई जीवंत तस्वीर, आनन फानन में महिला को इलाज के लिये। भेजा गया मेडिकल कालेज, हालत गंभीर होते देख लखनऊ हायर सेंटर हुई रिफर, थाना दरगाह क्षेत्र के नूरुद्दीन चक इलाके का मामला, पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
आसनसोल में पुलिस चेक पोस्ट के साथ हिंसक झड़प की रात के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:MORE NIGHT VISUALS FROM ASANSOL ON CLASH WITH POLICE MEN AT POLICE CHECK POST0
0
Report
डेब्रिगढ़ अभयारण्य में बलीया कुत्तों की जोड़ी दिखी, वैज्ञानिक चौंके
Sambalpur, Odisha:ଡେବ୍ରିଗଡ଼ ଅଭୟାରଣ୍ୟ ରେ ବଳିଆ କୁକୁର ଯୋଡି0
0
Report
गरियाबंद के जंगल में युवक की लाश: पहचान के साथ थाना पुलिस जांच में जुटी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ...जंगल में मिली युवक की लाश इलाके में फैली सनसनी...संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश....फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के रक्सा के जंगल में मिली युवक की लाश....मृतक की पहचान दस्तावेज के आधार पर ख़ेमप्रकाश दीवान के रूप में हुई, जो कि नागझर गांव का रहने वाला है....फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर मौजूद...मृतक का मोटर साइकिल उसके शव के पास मिला....फिंगेश्वर थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है......0
0
Report
Advertisement
खिरकिया के किसानों ने नहर में पानी नहीं छोड़ने पर चाय बनाकर धरना शुरू किया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के खिरकिया तहसील के ग्राम बावड़ियां में किसानों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसान सूखी पड़ी नहर में ही चूल्हा जलाकर चाय बना रहे हैं और खटिया डालकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक नहर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। किसानों का गुस्सा अब सड़क से लेकर सूखी नहर तक पहुंच गया है। पिछले दो दिनों से किसान नहर के बीच बैठकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। कोई चूल्हा जलाकर चाय बना रहा है तो कोई खटिया डालकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहा है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे फसलों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से मूंग फसलें सूखने की स्थिति में हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। नाराज किसानों ने अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों का साफ कहना है कि जब तक नहर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
दौसा पॉक्सो कोर्ट: नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल, संजीव मीणा को 20 साल सजा
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई सजा बीस साल कठोर कारावास और 1,52,000 रुपए से किया दंडित आरोपी बालाघाट थाना क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी संजीव मीणा अभियोजन पक्ष की ओर से 18 गवाह और 68 दस्तावेज किए गए पेश आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी किए वायरल 26 अप्रैल 2026 को महिला थाने में दर्ज हुआ था प्रकरण विशिष्ठ लोक अभियोजक जितेंद्र सैनी ने की पैरवी दौसा पॉक्सो कोर्ट की जज रेखा राठौड़ ने नाबालिग की अश्लील फोटो पीड़िता को दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और पीड़िता की अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी संजीव मीणा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथी एक लाख बावन हजार रुपए के अर्थ दंड से भी दंडित किया गया आरोपी संजीव मीणा करौली जिले के बालघाट थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव का निवासी है दरअसल दौरसा महिला थाने में 26 अप्रैल 2023 को पीड़िता द्वारा एक प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था मोहनपुरा निवासी संजीव मीणा द्वारा उसकी अश्लील फोटो ली गई और उन्हें दिखाकर डरा धमकाकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उन अश्लील फोटो को सोशल साइटों पर भी वायरल कर दिया गया यहां तक की पीड़िता के भाई को भी आरोपी द्वारा पीड़िता की अश्लील फोटो भेजी गई पुलिस ने प्रकरण का अनुसंधान कर न्यायालय में चार्जशीट पेश की इसके बाद प्रकरण में न्यायालय में सुनवाई शुरू हुई अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक जितेंद्र कुमार सैनी ने पैरवी की सैनी ने बताया मामले में 18 गवाह 68 दस्तावेज पेश किए गए जिनके आधार पर सुनवाई पूरी होने पर जज रेखा राठौड़ ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 1,52,000 रुपए के अर्थ दण्ड से दंडित किया गया वही लोक अभियोजक ने बताया आरोपी पीड़िता के भाई का दोस्त था और दोस्त ने ही दोस्त की बहन के साथ यह आपराधिक घटना घटित की ।0
0
Report
नर्मदा के बरमान रेत घाट पर डूबे दो युवक, एक बचा, दूसरा लापता—सर्च जारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एक्सक्लूसिव ब्रेकिंग नरसिंहपुर एंकर-नरसिंहपुर में नर्मदा नदी के बरमान रेत घाट पर बड़ा हादसा。 स्नान करने आए सागर जिले के दो युवक नदी में डूबे。 एसडीईआरएफ और गोताखोरों ने सौरभ यादव को सुरक्षित बचाया。 अंशु रजक अब भी लापता, लगातार चल रहा सर्च ऑपरेशन。 घटना के बाद घाट क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल。 नर्मदा में लगातार बढ़ रही डूबने की घटनाओं से चिंता बढ़ी। प्रशासन सख्त सुरक्षा के करे कड़े इंतजाम प्रशासन लगातार करता है सावधानी बरतने की अपील।0
0
Report
Advertisement
अजमेर दरगाह कमेटी की बेरुखी से जायरीन गर्मी में परेशान
Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह कमेटी की बेरुखी और गर्मी का सितम ज़ायरीन के लिए दुश्वारी बना हुआ है। तेज़ धूप और गर्म मौसम में पसीने छुड़ाने वाली गर्मी में दरगाह कमेटी को ज़ायरीन की परवाह नहीं है। अजमेर शरीफ़ दरगाह मैनेजमेंट कमेटी के ज़रिये खासो आम ज़ायरीन को गर्मी से राहत के नाकाफी इंतजामों से ना सिर्फ ख़ुद्दामें ख्वाजा नाराज़ है बल्कि ज़ायरीन में भी मायूसी देखी जा रही है। बाज़ariya मरकज़ी हुकुमत के तहत काम करने वाली दरगाह कमेटी स्टॉफ ज़ायरिन को कूलर पंखे और ठंडे पानी की सोहलियत मुहैया नही करा रही है। इसी ताल्लुक से सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह के ख़ुद्दामे ख्वाजा में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ख़ादिम सैय्यद मेहराज चिश्ती और सैय्यद नफिसुद्दीन चिश्ती ने बताया कि तेज़ धूप और शदीद गर्मी में ठंडे पानी के लिए ज़ायरीन परेशान हाल है। ऐसे में दरगाह कमेटी स्टॉफ के ज़रिए ज़ायरीन को गर्मी से राहत के माकूल इंतजाम भी नही किये गए है। जहा पंखे लगे हुए है उसे भी बन्द कर दिए गए है और दरगाह अहतराफ़ में ठंडे पानी के लिए ज़ायरीन परेशान है। मेहराज चिश्ती ने बताया कि दरगाह नाज़िम दफ़्तर में ज़ायरीन को गर्मी में राहत के इंतजामो को लेकर आगाह किया गया था। लेकिन 43 डिग्री तापमान में कोई राहत नज़र नही आ रही,बल्कि जुमे के दिन झालरा मैदान में ख़्वातीन नमाज़ियों को गर्म फ़र्श और तेज़ धूप में परेशान होते देखा जा सकता है। वही मुल्क भर से अजमेर दरगाह पहुंचे ज़ायरीन भी ख्वाजा गरीब नवाज़ से अक़ीदत के चलते हर परेशानी का सामना करने को तैयार है तो कुछ दरगह कमेटी की बेरुखी से भी मायूस है। दरगाह में ऐसे भी ख़ुद्दामें ख्वाजा है जो ज़ायरीन नमाज़ियों के लिए ठंडे पानी कि बोतले तक़सीम कर रही है और गर्मी में ज़ायरीन के हलक को ठंडा कर राहत पहुंचा रहे है। गौरतलब है कि दरगाह कमेटी दरगाह में ज़ायरीन के लिए बेहतर से बेहतर इंतजाम करती है लेकिन मौजूदा वक़्त में मरकज़ी हुकुमत की ज़ानिब से दरगाह कमेटी की तश्किल नही हुई है जिसकी वजह से ज़ायरीन को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दरगाह नाज़िम ही दरगाह के तमाम तर इंतजाम देख रहे है。0
0
Report
गरियाबंद में तेज तूफान से मची तबाही, राइस मिल का टीन शेड गिरा, राहगीर बचे
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग..गरियाबंद में तेज तूफान का कहर...दोपहर में अचानक हुए तेज हवा बारिश ने मचाई तबाही...राइस मिल का टीन शेड NH 130सी में गिरा...बाल–बाल बचे राहगीर, आवागमन हुई बाधित...राहगीरों ने इस तबाही का बनाया वीडियो...लगभग आधे घंटे की तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही。0
0
Report
यवतमाल के सत्य साईं मंगल कार्यालय के पास तनिष्क वायफाय शॉप में भीषण आग
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या सत्य साई मंगल कार्यालय परिसराजवळ असलेल्या तनिष्क वायफाय शॉप ला भीषण आग लागली. तिसऱ्या माळ्यावर असलेल्या या दुकानात मधून आगीचे लोट बाहेर येत असल्याचे दिसून आले. लागलीच आगीने रौद्ररूप धारण केल्याने दुकानातील संपूर्ण साहित्य जळून खाक झाले. आगीची माहिती समजतात अग्निशमन दलाच्या चार बंबाने ही आग विझविण्यात आली. वर्दळीच्या मार्गावर असलेल्या या वायफाय दुकानाला आग लागल्याने नागरिकांची मोठी गर्दी झाली होती. आज नेमकी कशी लागली याचे कारण अद्याप स्पष्ट झाले नाही.0
0
Report
Advertisement
