Sumerpur - ट्रेलर ने मारी टक्कर , वृद्ध की गई जान
Sumerpur, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर सलाहपुर निवासी नीमर यादव (65) सोमवार सुबह 12 बजे टांडा बांदा हाइवे पर एक ढाबे से चाय पीकर घर वापस जा रहे थे। हाइवे पर सेमरी बायपास के पास ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन निजी वाहन से बिरसिंहपुर अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया।
Sumerpur- अजगर निकलने से गांव में मचा हड़कंप
Sumerpur, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर कोतवाली के सराय जहेली गांव में प्राइमरी स्कूल के पास बृहस्पतिवार की दोपहर दस फीट लंबा एक अजगर सांप दिखाई दिया। अजगर को देखते ही आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। अजगर निकलने की सूचना गांव में सनसनी की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को एक बोरे में भरकर गांव के किनारे जंगल में छोड़ आए, तब जागर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।डंफर ने तीन साल के मासूम को कुचला, मौत
Mahmud Pur Semari Bazar, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर कोतवाली के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनागरपुर गांव के पास शुक्रवार को तीन साल के मासूम को डंफर ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. चालक डंफर लेकर फरार हो गया। मासूम की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है,अंबेडकरनगर जिले के खालीपुर मालीपुर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता विजलेंस में कांस्टेबल के पद पर एपीटी सुलतानपुर में तैनात है.वह अपने तीन साल के बेटे आयांश गुप्ता के साथ घर वापस आ रहा था.तभी हादसा हो गया।
जयसिंहपुर-टांडा बांदा हाइवे पर सफारी कार ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक समेत 3 घायल
Mahamudpur Semari, Uttar Pradesh:जयसिंहपुर के टांडा बांदा हाइवे पर बिरैता गांव के पास शुक्रवार सुबह 9 बजे सफारी कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया. ऑटो चालक महाराजदीन निवासी सजवन हरिनाथपुर थाना जयसिंहपुर, उसपर सवार दीपा सिंह व लक्ष्मी सिंह पुत्री हरिशंकर सिंह निवासी डीहभिखारी जजरही थाना जयसिंहपुर घायल हुए हैं. घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल भेजा गया है,पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।
सुल्तानपुरः डीएपी के लिए किसानों की उमड़ी भीड़, एक-एक बोरी बांटी गई खाद
Sumerpur, Uttar Pradesh:साधन सहकारी समिति महमूदपुर सेमरी पर डीएपी खाद आने की सूचना मिली तो बुधवार को गोदाम पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसी को एक तो किसी को दो बोरी डीएपी की आवश्यकता थी। गोदाम पर किसानों की लंबी कतार लग गई। किसानों की भारी भीड़ देखकर समिति के सचिव भूपेंद्र मिश्र ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने किसानों को लाइन में लगवाकर डीएपी का वितरण करवाया। सचिव ने बताया कि गोदाम पर 300 बोरी ही खाद उपलब्ध थी। साधन सहकारी समिति के नोडल डॉ वीरेंद्र की देखरेख में किसानों को एक-एक बोरी खाद बांटी गई।
