228142
सुल्तानपुरः सड़क के ऊपर से गुज रहे तार में फंसा ट्रक, लाइनमैन गिरकर हुआ चोटिल
Baharpur, Uttar Pradesh:मोतिगरपुर के दियरा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। चौराहे से पीढ़ी रोड पर जा रहा एक ट्रक सड़क के ऊपर से गुजरी केबिल को खींचते हुए आगे बढ़ गया, जिससे 5 खंभे टूट गए और फाल्ट ठीक कर रहा लाइनमैन संतोष कुमार खंभे से गिरकर घायल हो गया। घटना में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जेई अनिल कुमार यादव ने घायल लाइनमैन को प्राथमिक उपचार दिलाकर घर भेज दिया। खंभे टूटने से मोबाइल टॉवर और कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस: गणेश विसर्जन के दौरान 17 वर्षीय किशोर नहर में डूबा, नाबालिग बचाए गए
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा लाखनू नहर में डूबा 17 वर्षीय किशोर विकास दीक्षित की नहर में डूबने से हुई मौत कक्षा 12 का था छात्र विकास विसर्जन के दौरान 4 नाबालिग नहर में डूबे थे 3 नाबालिगों को ग्रामीणों ने समय रहते बचाया मौके पर पुलिस ने गोताखोरों, स्थानीय लोगों की मदद से चलाया सर्च ऑपरेशन देर रात नहर से निकला विकास का शव थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाखनू गांव की घटना0
0
Report
पंजाब के होशियारपुर में सीएम धामी ने ड्रग्स से दूर रहने की अपील की
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब होशियारपुर सीएम पुष्कर सिंह धामी पंजाब के होशियारपुर दौरे पर है जहां मुख्यमंत्री ने एंटी ड्रग्स अवेयरनेस कार्यक्रम में भाग लिया और ट्रैक्टर राइड लेकर लोगों को ड्रग्स से दूर रहने की अपील की है पुष्कर सिंह धामी आज पंजाब के होशियारपुर जिले के ग्रामीण-मुकेरियां इलाके में लगातार तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। धामी सबसे पहले गढ़दीवाला, दोपहर में दसूआ के सामने कैंब्रिज स्कूल क्षेत्र और शाम को नंगल बिहाल में जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लौटेंगे। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं और भाजपा ने राज्य में अभी से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज किया है।0
0
Report
पुंछ के आंगनवाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स का धरना चौथे दिन जारी, जल्द समाधान की मांग
Chikri Ban, पुंछ में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन आज चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कृष्ण चंद्र पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस समय विधानसभा का सत्र चल रहा है, लेकिन अभी तक उनकी मांगों और समस्याओं को विधानसभा में नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया और जल्द समाधान नहीं किया, तो वे अपने आंदोलन को आमरण अनशन में बदलने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने हवेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक के प्रति भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके निर्वाचित प्रतिनिधि विधानसभा सत्र के दौरान उनकी समस्याओं को सदन में उठाएंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार से मांग की कि उनकी सभी जायज मांगों पर तत्काल ध्यान दिया जाए और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं。0
0
Report
Advertisement
आर्मी चीफ जेनरल धीरज सेठ ने Kupwara में परिचालन तैयारी की समीक्षा की
Srinagar, Uttarakhand:FEED :- 2C ATTACHED VISUALS / BYTE :- Army Chief General Dhiraj Seth Visits Kupwara, Reviews Operational Preparedness Indian Army Chief General Dhiraj Seth visited Kupwara district of Jammu and Kashmir on September 25, 2026, including a visit to frontline areas such as Tangdhar. General Seth attended the closing ceremony of the Tangdhar phase of Operation Drishti, a specialised mega eye and cataract surgery camp organised by the Army. During the two-day camp, military doctors successfully performed 220 sight-restoring surgeries in the shelling-prone sector along the Line of Control (LoC). Accompanied by senior military commanders, including the Chinar Corps leadership, the Army Chief reviewed the operational readiness, combat preparedness and counter-terrorism strategy across forward areas and hinterland sectors of the region. The visit also highlighted the Army's efforts to provide medical assistance and essential healthcare services to communities living in remote and strategically sensitive areas along the LoC.0
0
Report
पटना में 58 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने जायजा लिया
Patna, Bihar:पटना: राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा और निर्बाध यातायात को लेकर 58 राजमार्ग गश्त वाहनों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने जायजा लिया।0
0
Report
भाद्रपद पूर्णिमा पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जन सैलाब
Deoghar, Jharkhand:देवघर आज भाद्रपद की पूर्णिमा है ऐसे में आज देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है पूर्णिमा को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही कतार में लग बाबा बैद्यनाथ का पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं बाबा बैद्यनाथ मंदिर पुरोहित लंबोदर महाराज ने बताया कि आज भद्रपूर्णिमा होने की वजह से काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर बाबा बैद्यनाथ पर गंगाजल अर्पित कर रहे हैं आज के दिन जो भक्त बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित करते हैं उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और सुख शांति समृद्धि वैभव मिलता है इसके अलावा उन्होंने बताया कि कल से अढ़ैया मेला भी लगने जा रहा है यह मेला ढाई दिन का लगता है जो अतिप्राचीन मेला में शामिल है सावन मेला से भी पहले इस मेला का महत्व बाबा बैद्यनाथ मंदिर में है खास बात यह रहती है कि इस मेले में किसान वर्ग के श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम 105 किलोमीटर की पांव पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते है जो सिर्फ लगभग 15 से 20 घंटे में बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंच बाबा का जलार्पण करते है0
0
Report
Advertisement
एटा में 5 से अधिक युवक बाइक पर सवार, तेज रफ्तार के वायरल वीडियो के बीच सुरक्षा नियमों की अनदेखी
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग.... एटा में एक बाइक पर 5 से ज्यादा युवक हुए सवार,जान जोखिम में डालकर सफर करते दिखाई दिए, एक-दूसरे को पकड़कर बाइक पर सवार नजर आए कई युवक, बारिश के बीच देर रात GT पर खतरनाक बाइक सवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते दिखे युवक, पीछे चल रहे कार सवार ने कैमरे में कैद किया लापरवाही का वीडियो, वहीं स्थानीय लोग अब पुलिस से कार्रवाई की कर रहे है मांग, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज चुंगी के पास का बताया जा रहा वायरल वीडियो。0
0
Report
महरोली सरकारी अस्पताल में देर रात हंगामा, बुजुर्ग की मौत के बाद विरोध बढ़ा
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर महरोली सरकारी अस्पताल में हंगामे का मामला, देर रात्रि से चल रहा विरोध प्रदर्शन मृतक बाबुलाल घोड़ीवाल की मौत के बाद अस्पताल में लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही, एंबुलेस की व्यवस्था आदि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम और मोर्चरी की व्यवस्था करवाने समेत अन्य मांगें उठाईं. तहसीलदार राकेश पूनियां और पुलिस मौके पर पहुंचे, समझाइश का प्रयास किया गया. ग्रामीणों और समर्थकों ने मौके पर SDM समेत उच्च अधिकारियों को बुलाकर समाधान कराने की मांग रखी. विरोध प्रदर्शन जारी है.0
0
Report
जेलम जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:JHELUM BIRTHDAY0
0
Report
Advertisement
कपासन नगरपालिका के नए अध्यक्ष ने विकास की नई योजनाओं की घोषणा की
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। नगर पालिका परिसर के बाहर बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में मुंगाना धाम से आए बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में कपासन विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने गुलाब सागर सौंदर्यीकरण के द्वितीय चरण, सीवरेज लाइन, राजेश्वर तालाब की पाल के सौंदर्यीकरण और जीURNोद्धार, सामुदायिक भवन, चौपाटी, मसाला चौक और सुंदर सिंह भंडारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार सहित विकास कार्यों की बात कही। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता और नगरवासी भी मौजूद रहे。0
0
Report
मंडावा में अवकाश के दिनों में गैर-आपातकालीन कार्य पर रोक का ज्ञापन
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं शनिवार—रविवार को काम नहीं करवाने की मांग मंडावा में संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन कहा— राजकीय अवकाश के दिन गैर-आपातकालीन कार्य नहीं करेंगे पटवारियों, कृषि पर्यवेक्षकों तथा वीडीओ संघ ने सौंपा ज्ञापन कर्मचारियों ने कहा— अवकाश लेना कर्मचारियों का वैधानिक अधिकार पांच दिवसीय कार्यप्रणाली के अनुसार कर्मचारियों को मिले अवकाश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर झुंझुनूं जिले के मंडावा में पटवार संघ, कृषि निरीक्षक संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर राजकीय अवकाश के दिनों में गैर-आपातकालीन कार्य नहीं करवाने की मांग की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार, रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाश के दिनों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी भी प्रकार के गैर-आपातकालीन शिविर, अभियान अथवा अन्य विभागीय कार्यों के लिए कार्मिकों को नहीं बुलाया जाए। कर्मचारी संगठनों ने कहा कि राजकीय कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा पारिवारिक दायित्वों की रक्षा के लिए अवकाश के दिनों का सम्मान किया जाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश के दिनों में आयोजित किए जाने वाले गैर-आपातकालीन अभियानों का कर्मचारी बहिष्कार करेंगे। संगठनों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पांच दिवसीय कार्य प्रणाली के तहत नियमानुसार अवकाश पर रहना प्रत्येक कर्मचारी का वैधानिक अधिकार है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश के दिनों में किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि सेवा सेतू कार्यक्रम के तहत कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार—रविवार व अन्य अवकाश के लिए भी बुलाया जा रहा है। जिसके विरोध में कर्मचारी उतर आए है.0
0
Report
जमुई- लखिसराय मार्ग पर ज्वेलर्स चोरी: करीब 14 लाख के नकद-जेवेरात ले गए चोर
Jamui, Bihar:जमुई- लखिसराय मुख्य मार्ग पर मनिअड्डा में अवस्थित जितेंद ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर नगद समेत 13 लाख 95 हज़ार रुपए के चोरी की घटना ने एक बार भी पुलिस की सुरक्षा और गश्ती पर सवाल खड़ा कर दिया है। घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। दुकान संचालक जितेंद राम को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई है। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दुकान से खंती और चप्पल बरामद किया गया है। साथ ही दुकान के पीछे झाड़ी में जेवरात के खाली डब्बे और प्लास्टिक फेंका हुआ पाया गया है। घटना को लेकर पीड़ित दुकान संचालक जितेंद राम ने शनिवार की सुबह 10:00 बजे टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उक्त चोर पर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि चोर ने पहले ग्रिल के ताला को तोड़ा फिर खंती से दुकान के शटर को एक ओर से कबाड़ कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है, चोरों ने दुकान के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया, दुकान के सभी डोर और लॉकर को बारी- बारी से तोड़कर सारे आभूषणों की चोरी कर ली और सारे सामान को बिखेर दिया। इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने में अनुमानित एक घंटा का तो समय लगा ही होगा, लेकिन इसकी भनक न स्थानीय लोगों को हुई और न ही गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी को हुई। मुख्य मार्ग पर यह घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पीड़ित दुकान संचालक ख़ैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी जितेंद राम ने बताया कि वे मनिअड्डा में करीब चार वर्षों से ज्वेलर्स की दुकान चला रहे हैं। हमेशा की तरह शुक्रवार की रात भी दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा शनिवार की सुबह घटना की जानकारी दी। जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर खंती से चांड़ कर तोड़ दिया गया है और दुकान में रखे एक लाख 95 हज़ार रुपया नगद और सोने चांदी के आभूषण समेत करीब 13 लाख 95 हज़ार रुपए के सामानों की चोरी कर ली गई है। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को भी चोर लेकर चले गए हैं। फिलहाल चोर की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है और चोर की तालाश कर रही है.0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बारिश से तीन फीट पानी, गंगा एक्सप्रेसवे और जलभराव संकट
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: उन्नाव में 36 घंटे से लगातार बारिश जारी। बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे toll के पास भरा तीन फीट तक पानी। बशीरतगंज के पास जलभराव से आवागमन हुआ बाधित। औद्योगिक गलियारे की सर्विस रोड बनी तालाब। सड़क पर पानी भरने से पैदल राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें। वाहन चालकों को भी जलभराव के बीच आवाजाही में परेशानी। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक। करोड़ों की परियोजनाओं के बीच जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल। लगातार बारिश ने गंगा एक्सप्रेसवे क्षेत्र में व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। प्रयागराज से मेरठ जाने वाली लेन पर उन्नाव पॉइंट्स पर भरा तीन फिट पानी।0
0
Report
मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक का लाइसेंस छह महीने से समाप्त
Malda, West Bengal:অনুমোদন ছাড়াই চলছে মালদা মেডিকেল কলেজ হাসপাতালের ব্লাড ব্যাঙ্ক। ছয় মাস আগেই মালদা মেডিকেল কলেজ হাসপাতালের লাইসেন্সের মেয়াদ উত্তীর্ণ হয়ে গেছে। মেডিকেল কলেজের স্বাস্থ্যকর্তারা বারংবার রাজ্য স্বাস্থ্য দপ্তরে ব্লাড ব্যাঙ্কের লাইসেন্স নবীকরণের জন্য আবেদন করেছেন। কিন্তু তৃণমূল আমলে স্বাস্থ্যকর্তারা কর্ণপাতই করেন নি। আর তাই লাইসেন্স নবীকরণ হয় নি। মালদা সফরে এসে স্বাস্থ্য দপ্তরের প্রতিমন্ত্রী সুমনা সরকার বিষয়টি নিয়ে ক্ষোভ প্রকাশ করেন।0
0
Report
अंबाला पुलिस ने चोरी के सोने के जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर लिया
Ambala, Haryana:अंबाला सदर थाना पुलिस ने चोरी के लाखों के जेवरात खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंबाला छावनी के श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के मालिक करण को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से लगभग 15 से 20 लाख रुपए के सोने के डायमंड वाले जेवरात बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है。 अंबाला कैंट थाना सदर पुलिस ने चोरों को पकड़ने के 24 घंटे के अंदर ही चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलर्स तक भी शिकंजा कस दिया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी धर्मवीर सैनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तोपखाना माल रोड निवासी नरेश कुमार के घर 9 सितंबर को चोरी हुई थी। चोर घर की अलमारी से 15 से 20 लाख रुपए के सोने के जेवरात और नगद लेकर फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। SHO ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने चोरी का सोना अंबाला छावनी के श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के करण को बेचा था। चोरी के सामान में एक डायमंड का हार, दो अंगूठियां और एक डायमंड का ब्रेसलेट सहित अन्य जेवरात शामिल थे, जो ज्वेलर्स ने कम दाम पर खरीद लिए थे। आज पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी ज्वेलर्स के खिलाफ चोरी का सामान खरीदने का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे बकाया सोने और चांदी का सामान भी बरामद करेगी। इस मौके पर SHO ने चोरी का सामान खरीदने वाले अन्य ज्वेलर्स और कबाड़ियों को भी सख्त चेतावनी दी कि यदि उन्होंने आइंदा भी चोरी का सामान खरीदा तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
