icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228132
B K PandeyB K PandeyFollow28 Nov 2024, 10:06 am

सुल्तानपुरः डीएम के निर्देश के बाद जगा तहसील प्रशासन, बुलडोजर चलाकर हटवाया अवैध अतिक्रमण

Motigarpur, Uttar Pradesh:

सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के सरैंया गाँव में खलिहान और बंजर खाते की भूमि पर अतिक्रमण कर बनवाये गए निजी मार्ग को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। ग्राम प्रधान विंदवन कंचन वर्मा द्वारा कई बार तहसील प्रशासन से मामले की शिकायतें की गई। राजस्व गाँव सरैंया निवासी मुकेश यादव ने खलिहान की गाटा संख्या-116 और बंजर भूमि गाटा संख्या- 117 पर अतिक्रमण कर निजी मार्ग का निर्माण कर लिया गया है। लेखपाल की जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रधान ने मामले की शिकायत डीएम से की थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पांचना बांध विवाद सुलझने के आसार, हाई लेवल कमेटी ने 39 गांवों के लिए पानी शुरू करने की सहमति दी

Karauli, Rajasthan:पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने का विवाद अब सुलझने की दिशा में है। जयपुर में मंगलवार को हाई लेवल कमेटी की बैठक में बांध के कमांड, कैचमेंट और नदी किनारे बसे ग्रामीणों की सरकार से सहमति बनती नजर आ रही है। सहमति बनने से पानी को लेकर लगभग 21 वर्षों से चले आ रहे विवाद का समाधान होगा। बैठक में गुडला पांचना लिफ्ट परियोजना के कार्य शीघ्र शुरू करने पर सहमति दी गयी, जिससे बांध क्षेत्र के आसपास के 39 गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलने का रास्ता साफ होगा। परियोजना का कार्य शुरू होने के बाद कमांड और बांध के आसपास के क्षेत्र की नहरों और गंभीर नदी में पानी छोड़ने की सभी पक्षों ने सहमति दी है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे पानी को लेकर विवाद का अब समाधान होने की उम्मीद है।
0
0
Report

अलवर में BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित मांगों पर सरकार-प्रबंधन से कार्रवाई मांग

Alwar, Rajasthan:अलवर में बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी बुधवार को अलवर में बीएसएनएल एम्पलॉइज यूनियन (BSNLEU) के बैनर तले कर्मचारियों ने बीएसएनएल के जीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की。 प्रदर्शन के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने जीएमडी के नाम जीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द मांगों के समाधान की मांग की। यूनियन के जिला सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि बीएसएनएल एम्पलॉइज यूनियन ने 1 जुलाई 2026 को पूरे देश में “राष्ट्रीय विरोध दिवस” मनाने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों से जुड़े वर्षों से लंबित मुद्दों की ओर सरकार और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि यूनियन कई बार नेशनल काउंसिल की बैठकों, द्विपक्षीय वार्ताओं और प्रबंधन के साथ चर्चाओं में इन मांगों को उठा चुकी है। प्रबंधन द्वारा कई बार इन मांगों को जायज मानते हुए समाधान का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ती है। यूनियन की प्रमुख मांगों में करीब 15 वर्षों से लंबित तीसरे वेतन संशोधन (3rd PRC) और वेतन समझौते को मंजूरी, नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए पदोन्नति नीति में सुधार, भत्तों और सुविधाओं में संशोधन, सेवानिवृत्ति लाभ में वृद्धि, सभी कैडरों में एलआईसीई परीक्षा आयोजित करना, कश्मीर घाटी भत्ता लागू करना, लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान, स्थानांतरण नीति में बदलाव, प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाना तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सीमा में संशोधन शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सीधी के कन्या महाविद्यालय में सुविधाओं के अभाव पर छात्राओं का बड़ा प्रदर्शन

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी। "बेटी पढ़ाओ" और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के दावों के बीच सीधी के शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को व्यवस्थाओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया। दोपहर करीब 1 बजे सैकड़ों छात्राएं प्राचार्य कक्ष पहुंचीं और कॉलेज में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि महाविद्यालय में शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। छात्राओं का सबसे बड़ा आरोप लाइब्रेरी को लेकर है। उनका कहना है कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी पिछले एक वर्ष से अधिक समय से उनके लिए लगभग बंद है। आईडी कार्ड जारी नहीं होने का हवाला देकर उन्हें लाइब्रेरी में प्रवेश नहीं दिया जाता, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं और नियमित पढ़ाई की तैयारी प्रभावित हो रही है। पेयजल व्यवस्था भी छात्राओं के गुस्से की बड़ी वजह बनी। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने बताया कि कॉलेज का वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण पानी की गुणवत्ता खराब हो गई है और उसमें कीड़े तक दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि मजबूरी में उन्हें वही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। महाविद्यालय की विद्युत व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। छात्राओं के अनुसार कई कक्षाओं में पंखे और बिजली की व्यवस्था खराब है। छात्रा कोमल सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले एक पंखा छात्रा के सिर पर गिर गया था, लेकिन मामले को सार्वजनिक नहीं होने दिया गया और छात्रा को चुप रहने के लिए कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं ने चिंता जताई। उनका कहना है कि कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे छात्राओं को असुरक्षा महसूस होती है। वहीं परिसर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे भी लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर हो गई है। छात्रा प्रियांशी सिंह ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं हुआ। इसी कारण एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार के नेतृत्व में करीब 200 छात्राओं ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि परीक्षा से पहले आईडी कार्ड, लाइब्रेरी, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं बहाल नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य ओपी नामदेव ने कहा कि छात्राओं द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षाओं में हो रही देरी विश्वविद्यालय स्तर की प्रक्रिया के कारण है और महाविद्यालय का इसमें कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं है。 अब सवाल यह है कि जब छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, तो आखिर जिला मुख्यालय के कन्या महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का यह संकट कब खत्म होगा। फिलहाल छात्राओं ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका आंदोलन और उग्र हो सकता है
0
0
Report

48 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ...अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही.....48 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार....देवभोग पुलिस को मिली बड़ी सफलता....चारपहिया वाहन में गांजा की तस्करी करते पुलिस ने धर दबोचा....अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए तस्कर....जब्त गांजे की कीमत 31 लाख लाख 31 हजार रुपये आंकी गई.....गिरफ्तार तीनो आरोपी में 2 आरोपी महाराष्ट्र के एक आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला का रहने वाला है....उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र की और जा रहे है, थे आरोपी....गिरफ्तार तस्करों से पुलिस कर रही है, पूछताछ。
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक, दी बधाई

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र मेहनौन से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी गोंडा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र मेहनौन में सभी विकासखंड के सभी सेक्टरों में धूमधाम से मनाया गया।सपा नेता सुरेश कुमार शुक्ल ने विधानसभा मेहनौन स्थित रामदेव नगर इटियाथोक गोंडा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर संतोष तिवारी, मंसाराम मिश्र प्रधान , अबरार खान प्रधान, धीरेंद्र तिवारी पूर्व प्रधान ,अजीम वारसी ,अमीन खान, केडी यादव, वीरेंद्र गौतम, माजिद बाबा ,नान बच्चा तिवारी, मनोज मिश्र, राजेश वर्मा ,राजेंद्र वर्मा संजय सिंह ,अमित सिंह, गीता कश्यप ब्रजेश कश्यप, भगवान दत्त शुक्ल,अशोक दुबे, लक्ष्मण प्रसाद कुरील ,इस्माइल खान सहित बड़ी संख्या में प्रधानों ,पार्टी नेताओं एवं जिला पंचायत सदस्य सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा और ईश्वर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता सुरेश कुमार शुक्ल ने सपा सुप्रीमो से अनुरोध करते हुए कहा कि ईश्वर और उत्तर प्रदेश की जनता आपके साथ है आने वाले दिनों में आप मुख्यमंत्री का पद संभाले और अत्याचारी किसान एवं नौजवान विरोधी बीजेपी सरकार को उत्तर प्रदेश से हटाने का कार्य करें
0
0
Report

बस्तर में धर्मांतरण पर बड़ा बयान: फंडिंग रोकने से स्थिति बदलेगी?

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तरिया राज मोर्चा के संस्थापक सदस्य मनीष कुंजाम ने बस्तर में आदिवासियों के धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा बस्तर में बने नए चर्चों में अमेरिका से फंडिंग हो रही है और बस्तर में धर्मांतरण हो रहा मनीष कुंजाम ने कहा अगर इस फंडिंग को सरकार रोक देती है तो बस्तर में धर्मांतरण रुक जाएगा इसके साथ ही मनीष कुंजाम ने कहा बस्तर में साल 2000 से पहले बसे हुए लोगों को ही बस्तर वासी माना जाना चाहिए, दरअसल में आदिवासियों की घटती आबादी और बस्तर में बाहरी लोगों के बसने के मुद्दे पर उन्होंने उक्त बयान दिया है। मनीष कुंजाम नेता बस्तरिया राज मोर्चा
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर रोड पर गाय के कारण यातायात बाधित, प्रशासन से त्वरित कदम की मांग

Sirohi, Rajasthan:पिंडवाड़ा शहर के उदयपुर रोड पर एक गाय के कारण राहगीरों और बाइक सवारों के लिए परेशानी की स्थिति बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय कई बार अचानक बाइक सवारों के पीछे दौड़ पड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बुधवार को एक दंपती भी गाय के पीछे दौड़ने से संतुलन खो बैठा और बाइक सहित सड़क पर गिर गया। वहीं, कई अन्य बाइक सवारों के साथ भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें उन्हें अचानक बचाव करना पड़ा। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका एवं प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर घूम रहे पशुओं के उचित प्रबंधन की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है।
0
0
Report

16 टन बजरी 950 किमी दूर भेजने पर TP विवाद गहराया

Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। 16 टन बजरी, 950 किलोमीटर की टीपी! खान विभाग में एक बजरी लीज की टीपी बनी चर्चा का विषय। Bayvar के जूंठा स्थित लक्ष्मी डवलपर्स की टीपी की डिस्टेंस बहुत अधिक। रोज एक नहीं, दर्जनों टीपी में डिस्टेंस होती 900 से 1 हजार किमी तक। 2 से 3 दिन का समय लिया जाता है टीपी में। जबकि टीपी में बजरी का वजन होता है महज 16 से 20 टन के बीच ही। आख़िर इतनी कम मात्रा में इतनी अधिक दूर बजरी मंगवाता कौन है? जबकि इक्का-दुक्का टीपी 63 टन तक की काटी हुई। आखिर इतनी कम बजरी 950 किमी दूर भेजने का क्या है औचित्य? सूत्रों के मुताबिक, 3 दिन की वैलिड टीपी से होता है खेल। एक टीपी के जरिए गाड़ी से कर दिए जाते हैं 2 से 3 चक्कर। इस तरह राज्य सरकार को भी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे लीज होल्डर
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी की पहली बारिश में जलभराव ने नगर निगम की तैयारी पर सवाल उठाए — देखें पूरा मामला

Haldwani, Uttarakhand:मानसून की पहली बारिश... और हल्द्वानी की सड़कों पर पानी ही पानी! नगर निगम की मानसून तैयारी के दावों की पहली बारिश में ही पोल खुलती नजर आई। अप्रैल से नालियों और नालों की सफाई का दावा करने वाला नगर निगम अब जलभराव वाले इलाकों में सफाई अभियान चलाता दिखाई दे रहा है。 हल्द्वानी में मानसून की पहली बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की तस्वीर सामने ला दी। सड़कों पर जमा पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में हालात ऐसे बने कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। लोगों का कहना है कि अगर पहली बारिश में ही ये हाल हैं तो आने वाले दिनों में भारी बारिश के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। जलभराव से परेशान व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बरकरार है। व्यापारियों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या सामने आती है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है。 वीरेंद्र गुप्ता, व्यापारी नगर निगम लगातार दावा कर रहा था कि मानसून से पहले बंद पड़ी नालियों और बड़े नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन पहली बारिश के बाद सामने आए जलभराव ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर जलभराव हुआ, वहां सफाई और सुधार का काम जारी है। जलभराव की सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और नालियों की सफाई शुरू कराई गई। पारितोष वर्मा, नगर आयुक्त, हल्द्वानी नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि बारिश के बाद सामने आई समस्याओं और जल निकासी से जुड़े संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर लिया गया है। नगर निगम अब नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने और बारिश के पानी की बेहतर निकासी के लिए लगातार काम करने का दावा कर रहा है। गजराज सिंह बिष्ट, मेयर, हल्द्वानी नगर निगम पहली बारिश में ही हल्द्वानी की सड़कों पर जलभराव के हालात ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि आने वाली बारिशों में प्रशासन के दावे जमीन पर कितने असरदार साबित होते हैं।
0
0
Report

हनुमानगढ़ पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा पर संपर्क सभा, संसाधनों की समीक्षा

Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महिला सुरक्षा हेतु राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत एसपी नरेंद्र सिंह मीणा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में एक विशेष 'संपर्क सभा' आयोजित की गई। सभा का मुख्य उद्देश्य फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों को महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं, हेल्पलाइनों और कानूनी प्रावधानों की समुचित जानकारी देना तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों व उनके समाधान पर विचार-विमर्श करना रहा। महिला बीट प्रणाली को ओर प्रभावी बनाने और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की समीक्षा की गई। सभा में मौजूद पुलिस व महिला कार्मिकों ने अपने विभागीय और व्यक्तिगत मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने मौके पर ही सभी जायज़ समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top