228161
SULTANPUR-एटीएम कार्ड बदलकर छात्रा से 25 हजार की ठगी, केस दर्ज, सीसीटीवी आया सामने
Khalispur Gopalpur, Uttar Pradesh:लंभुआ कोतवाली क्षेत्र की नरेंद्रापुर निवासी रिशु सिंह अपनी मां निशा सिंह का एटीएम कार्ड लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इसी दौरान पीछे खड़े दो शातिर युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और चालाकी से एटीएम कार्ड बदल दिया। बदले हुए कार्ड पर सानिया नाम लिखा था। इसके बाद उचक्कों ने खाते से 25,000 रुपए निकाल लिए। पूरी घटना एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुखनी सोरेन ने डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर डुमरिया प्रखंड के एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिलीं दुखनी सोरेन डुमरिया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, डुमरिया-कानासोल में शिक्षकों की कमी को लेक पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री दुखनी सोरेन ने दो दर्जन से अधिक अभिभावकों के साथ पूर्वी सिंहभूम के उपयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्यालय में जल्द पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था कराने की मांग की। दुखनी सोरेन ने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण और आदिवासी परिवारों से आते हैं। शिक्षकों के कई पद रिक्त रहने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी से बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि डुमरिया स्थित एकलव्य विद्यालय में जल्द से जल्द आवश्यक शिक्षकों की व्यवस्था प्रतिनियुक्ति या अन्य वैकल्पिक माध्यम से की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से संचालित हो सके। दुखनी सोरेन ने कहा कि आदिवासी बच्चों के लिए बनाए गए आवासीय विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होना गंभीर विषय है। बच्चों का भविष्य प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी का शिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य से जुड़ा सवाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो अभिभावकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल सकारात्मक पहल करने की मांग की।0
0
Report
यूथ कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:निर्वाचन आयोग के खिलाफ यूथ कांग्रेस का राष्ट्राविपी प्रदर्शन झारखंड यूथ कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का कर रही घेराव यूथ प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव विरोध प्रदर्शन में शामिल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर लगी बैरिकेट्स यूथ कांग्रेस के नेता बैरिकेट्स पर चढ़कर कर प्रदर्शन निर्वाचन कार्यकालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद प्रदर्शन के दौरान स्प्रे पेंट से इलेक्शन कमीशन के बोर्ड को काले रंग से रंग दिया गया इलेक्शन कमिशन की दीवारों पर कर लिख दिया गया इलेक्शन कमीशन के गेट पर भाजपा कार्यालय का पोस्टर भी यूथ कांग्रेस के नेताओं ने लगा दिया0
0
Report
नर्मदा नदी के ककरा घाट पर 25 वर्षीय युवक लापता, SDRF-पुलिस खोज में
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत नर्मदा नदी के ककरा घाट से एक 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घाट के किनारे युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस और SDERF की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है लापता युवक की पहचान तेंदूखेड़ा निवासी दीपक जाटव के रूप में हुई है। पुलिस को डायल 100 के जरिए युवक के गायब होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने तलाश शुरू की तो ककरा घाट पुल के पास उसकी बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। इसी आधार पर कल सुबह से एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की संयुक्त टीम गोताखोरों की मदद से नर्मदा नदी में सर्चिंग कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पानी के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी युवक की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 140/3 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बाइट-किशोर बामनकर (थाना प्रभारी, तेंदूखेड़ा) बाइट-सोनू जाटव ( लापता युवक का भाई)0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: मुख्यमंत्री और बीजेपी के आठ राज्यसभा उम्मीदवार विधानसभा में नामांकन के लिए पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Chief Minister and BJP's eight Rajya Sabha candidates arrive at the Assembly for nominations / visuals0
0
Report
खंडवा के रोशनाई गांव में ट्रैक्टर पलटने से 7 साल के बच्चे की मौत
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में ट्रैक्टर दबने से 7 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा और पिता बच गए। घटना खंडवा के रोशनाई गांव की है। यहां एक पिता खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर में उसके साथ 7 और 4 साल के दो बेटे भी बैठे थे। खेत के पास ही एक सुखा नाला था। खेत में हाल चलाने के दौरान ट्रैक्टर को रिवर्स लेते समय वह नाले के किनारे पर आ गया जिससे ट्रैक्टर पीछे से ऊंचा होकर नाले में जा गिरा। गिरते समय छोटा बेटा समतल जमीन पर गिर गया जिससे वह बच गया लेकिन बड़ा बेटा शिवम नाले में ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में पिता भी दबा था लेकिन उसे ज्यादा चोट नहीं आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। तुरंत ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल है।0
0
Report
रायबरेली के बछरावां में सई नदी बाढ़, तीन गांव प्रभावित; राहत के निर्देश दिए गए
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के बछरावां में सई नदी बाढ़, तीन गांव प्रभावित; राहत के निर्देश दिए गए0
0
Report
Advertisement
साहिबगंज के यात्रियों को राहत: आज से 13 लोकल व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- साहिबगंज और इसके आस पास के लोगो के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी खुश खबरी सामने आई हैँ. पिछले आठ दिनों से बंद ट्रेनों का परिचलान आज से शुरू करने की घोषणा की गई हैँ. जो आज से दोपहर एक बजे साहिबगंज से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रैन चलाया जायेगा. इसके बाद शाम से सभी ट्रेनों का परिचलान होगा. जिससे तक़रीबन 13 लोकल ट्रेने और कई मेल एक्सप्रेस ट्रैन चलाया जायेगा. इसकी जानकारी मालदा रेल मण्डल के ADRM अमरेंद्र कुमार मौर्या ने दी. आपको बता दे की 29 सितम्बर से गंगा कटाव के करण सकरीगली - महाराजपुर के बीच रेलवे ट्रैक को यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दर्जन से अधिक ट्रैन रद्द था और कई ट्रैन का मार्ग बदला गया था. जिससे साहिबगंज और आस पास के रेल यात्रियों को काफ़ी परेशानी हो रही थी.आज से ट्रेनों का परिचलान शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी.0
0
Report
200 साल से अधिक पुराने मैपल पेड़ के पतझड़ रंग दिखे
Noida, Uttar Pradesh:The autumn colours of this maple tree that’s over 200 years old0
0
Report
आठ दिन से लेन-देन ठप, दो माह से पासबुक प्रिंटर खराब अपने ही पैसे के लिए भटक रहे खाताधारक
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल। नगर पंचायत परतावल स्थित पोस्ट ऑफिस की तकनीकी व्यवस्था की बदहाली से खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है। राउटर मशीन करीब आठ दिनों से खराब पड़ी है, जिसके चलते लेन-देन प्रभावित है। वहीं पासबुक प्रिंटर मशीन भी करीब दो महीने से खराब होने के कारण खाताधारकों की पासबुक अपडेट नहीं हो पा रही है। अपने ही खाते से पैसे निकालने के लिए लोग कई दिनों से पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर हैं। खाताधारक राम प्यारे ने बताया कि वह लगातार चार दिनों से पैसे निकालने के लिए पोस्ट ऑफिस आ रहे हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका। राम मिलन ने कहा कि जरूरत के समय खाते में जमा अपने ही पैसे नहीं मिल पाना बेहद परेशानी की बात है। खाताधारक चंद्रावती ने भी व्यवस्था को लेकर परेशानी जताई। पोस्ट मास्टर मंगला ने बताया कि राउटर मशीन करीब आठ दिनों से खराब है, जिससे लेन-देन नहीं हो पा रहा है। वहीं पासबुक प्रिंटर मशीन करीब दो महीने से खराब पड़ी है, जिसके कारण खाताधारकों की पासबुक प्रिंट नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर उच्च स्तर पर बातचीत की गई है और जल्द ही व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। एक तरफ राउटर खराब होने से लेन-देन ठप है तो दूसरी ओर दो महीने से पासबुक प्रिंटर खराब पड़ा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तकनीकी खराबियों को दूर कराने में इतनी देरी क्यों हो रही है और खाताधारकों को अपने ही पैसे के लिए आखिर कब तक पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे।0
0
Report
Advertisement
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अमित शाह व चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयार
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अमित शाह व चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयारी; पुलिस फोर्स तैनात मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयारी की जा रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन तहसील परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
ASHA कर्मियों ने बक्सर जिला कार्यालय पर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
Buxar, Bihar:अपने विविध मांगों को लेकर आशा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया और बक्सर समाहरणालय पहुंचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कर्मियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने और भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। आशा कर्मियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद सरकार की ओर से लगातार मानदेय और सुविधाओं में कटौती की जा रही है। वहीं, समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही आशा कर्मियों ने कहा कि मौजूदा मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की है। आशा कर्मियों का कहना है कि लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन उसके अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं。0
0
Report
मैन्युअल व्हीलचेयर को इलेक्ट्रिक ट्राइक में बदलने वाला स्नैप-ऑन फ्रंट ड्राइव
Noida, Uttar Pradesh:A snap-on front drive that turns a manual wheelchair into an electric trike0
0
Report
Advertisement
कृषि मंत्री विजय सिन्हा का लखीसराय में सहयोग शिविर; लोगों की समस्याओं का समाधान
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दौरे की शुरुआत उन्होंने बड़हिया स्थित शक्तिपीठ जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया, सदर प्रखंड और लखीसराय नगर में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘आपकी सरकार, आपके द्वारा’ कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुनना और यथासंभव उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया。0
0
Report
बांसवाड़ा के हरिपुरा में कवेलू मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के हरिपुरा गाँव में एक कवेलू पोश मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में मकान अपने आगोश में चला गया, और मकान पूरी तरह जल गया तथा मकान में रखा सारा सामान राख हो गया। इस आग से मकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीण और खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक मकान जलकर राख हो गया था। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया; आग से घर में बंधे पशु भी जल गए।0
0
Report
रील रिएक्शन: सोशल मीडिया पर तेज़ वायरल प्रतिक्रिया
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
