icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228145
Shyam Chandra SrivastavShyam Chandra SrivastavFollow24 Mar 2025, 04:36 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोगामेड़ी से लापता ईशिका की शीघ्र बरामदगी को लेकर पिता का एएसपी को ज्ञापन

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़। गोगामेड़ी से लापता हुई ईशिका की तलाश एवं शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर उसके पिता विजय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में थाना गोगामेड़ी में दर्ज एफआईआर की प्रभावी जांच करवाकर उनकी पुत्री की तलाश एवं बरामदगी करवाने की मांग की गई है। विजय ने बताया कि उनकी पुत्री ईशिका 28 अगस्त 2026 को गोगामेड़ी स्थित उनकी प्रसाद की दुकान से लापता हो गई थी। घटना के संबंध में थाना गोगामेड़ी में एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद पुत्री का कोई पता नहीं चल पाया है। इशिका के पिता ने आशंका जताई कि पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो सकती है अथवा उसे किसी व्यक्ति ने कहीं ले जाकर रखा हो सकता है। विजय ने एएसपी से थाना गोगामेड़ी में दर्ज एफआईआर की प्रभावी एवं निष्पक्ष जांच करवाने, ईशिका की तत्काल तलाश कर बरामदगी करवाने की माँग की है।
0
0
Report

टोंक की आवां पंचायत के सरपंच दिव्यांश भारद्वाज के विकास कार्य चर्चा में

Tonk, Rajasthan:टोंक आवां-सरपंच मुख्यमंत्री से बोले लाइब्रेरी में पढ़कर - छात्र-छात्रा RAS बन गए मुख्यमंत्री ने सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से किया संवाद, दिव्यांश ने गिनाए विकास कार्य एंकर...राजस्थान के बेस्ट सरपंच अवॉर्ड से मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके टोंक जिले की आवां पंचायत के सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से शुक्रवार को टोंक जिला परिषद के सभागार में गांधी जयंती पर आयोजित पंचायती राज जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद किया। अजमेर संभाग से एकमात्र विकास के पर्याय बने आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज को आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से गांधी जयंती पर संवाद के लिए चयनित किया गया था। सभागार में टोंक कलेक्टर टीना डाबी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,ADM विनोद कुमार मीना, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा समेत अन्य सरपंचो की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से पूछा कि आपकी पंचायत में आपके द्वारा जनहित में कौन कौन से काम किए है। इस पर सरपंच भारद्वाज ने कहा कि उनकी पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए है, इनमें सबसे ज्यादा कारगर साबित हो रही गर्ल्स और बॉयज के लिए वातानुकूलित लाइब्रेरी , जिसमें पढ़कर दो छात्र,छात्राएं तो RAS बन गए है। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। अभी भी गांव की छात्र छात्राएं दोनों लाइब्रेरी में निशुल्क अध्ययन कर रहे है। इसमें अलावा भी कई समुदायिक भवन समेत कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए है। इन सामुदायिक भवनों में लोग पर्व पर एकत्रित होकर त्यौहार मनाते है। इससे भाईचार बना रहता है। प्रगति की उड़ान योजना में टॉपर बच्चो को निशुल्क हवाई यात्रा करवाई जाती है। सरपंच भारद्वाज ने कहा कि उनकी पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए है, इनके अलावा आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को वन स्टेट वन इलेक्शन करवाने पर बधाई देते हुए कहा कि आपकी इच्छाशक्ति से देश में राजस्थान पहला राज्य बना है। सरपंच की ओर से पंचायत क्षेत्र में करवाए गए प्रमुख विकास कार्य: 1. हेरिटेज पंचायत भवन: यह गाँव की संस्कृति और राजस्थान की विरासत को दर्शाता है। 2. जयपुर शैली के डिवाइडर:मुख्य मार्गों पर सुंदर एवं व्यवस्थित जयपुर शैली के डिवाइडर ग्राम पंचायत की सुंदरता बढ़ा रहे है। 3. राम सागर श्मशान घाट का विकास: आवश्यक सुविधाओं के साथ व्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप का प्रतीक है। 4. अखनिया तालाब श्मशान घाट का विकास: साफ-सफाई, प्रकाश एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार। 5. राज कलेश्वर महादेव तीर्थ का विकास: यहां पर गोरा घाट एवं पुरुष घाट सहित तीर्थ क्षेत्र को सुविधायुक्त एवं आकर्षक बनाया गया है। 6. आधुनिक पंचायत भवन एवं लाइब्रेरी: युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण बना है। 7. भीम उद्यान: बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए हरित एवं मनोरंजन स्थल के रूप में। विकसित हुआ है। 8. श्मशान घाट विस्तार: रामसागर तालाब के पास बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया है। 9. मुस्लिम भाइयों के लिए कब्रिस्तान: सम्मानजनक एवं व्यवस्थित कब्रिस्तान की सुविधा विकसित की है। 10. सीसी रोड निर्माण : गाँव की आवश्यक गलियों एवं मार्गों को चरणबद्ध तरीके से सीसी रोड से जोड़ा है। 11. ‘प्रगति की उड़ान’ योजना: हर वर्ष गाँव के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप हवाई यात्रा का अवसर प्रदान करना। 12. ‘एक दिन की सरपंच’ पहल:हर वर्ष बालिका दिवस पर गाँव की एक मेधावी छात्रा को एक दिन के लिए सरपंच की जिम्मेदारी सौंपकर नेतृत्व और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है। स्वच्छता रहेगा फोकस: आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज में मीडिया से कहा कि उनकी पंचायत ने उनके परिवार को खूब स्नेह दिया है। पहले मेरे पापा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के प्रेस एडवाइजर महेंद्र भारद्वाज, फिर मेरी मम्मी शोभा देवी, फिर मुझे सरपंच बनाया, फिर जनरल महिला की सीट आई है। लोगों का आशीर्वाद फिर मिला तो गांव में और ज्यादा विकास करवाया जाएगा। सबसे ज्यादा स्वच्छता पर रहेगा। नालियों का फिर जीर्णोद्धार करवाया जाएगा, डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। गांव में किसी मरीज को आसानी से जल्दी इलाज मिले, इसकी पुख्ता व्यवस्था करने का प्रयास।करेंगे। उत्साह बढ़ाने वाला और प्रेरणा दायक रहा है संवाद कार्यक्रम: कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री का पंचायत राज जनप्रतिनिधियों से संवाद एवं सम्मेलन कार्यक्रम था। इसमें टोंक जिले के आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रें#स के जरिए संवाद किया है। मुख्यमंत्री ने उनसे विकास कार्यों की प्रगति जानी है। यह संवाद कार्यक्रम उत्साह बढ़ाने वाला और प्रेरणादायक रहा है। बाइट01 जिला कलेक्टर टीना डाबी बाइट 02 दिव्यांश भारद्वाज सरपंच
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान में 350 लोगों ने कराई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow1m ago
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सिविल लाइन मंडल के गोंदू कंपाउंड स्थित शिवा क्लिनिक में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 57 के शक्ति केंद्र संयोजक एवं चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार अग्रवाल के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीमती रमा आरपी निरंजन रहीं, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सीए दुष्यंत चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। शिविर में करीब 350 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, बीएमआई, शुगर, एचबीए1सी तथा बीएमडी यानी हड्डियों की मजबूती की जांच शामिल रही। जांच के बाद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य आमजन को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाला, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, गीतमाला गुप्ता, शिविर संयोजक मनमोहन गेड़ा, व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड अध्यक्ष 49 धीरज गोस्वामी, ऋषिकेश नायक, मंडल उपाध्यक्ष नितेश तिवारी सहित वार्ड 57 के बूथ अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा राजेंद्र अगरिया, सुभाष पुरवार, गीता गुप्ता, रवींद्र प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में सहयोग किया। जूनियर डॉक्टर ज्योति, वैष्णवी, तनिष्का, हर्ष तथा इंटास से सत्यम सिंह गौर और यूएसवी से विकास द्विवेदी ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया। शिविर के अंत में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों और शिविर में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर को जनसेवा की दिशा में उपयोगी पहल बताया।
0
0
Report
Advertisement

कमलजीत और सुरुचि का रेवाड़ी में शानदार स्वागत, ओलंपिक गोल्ड का बड़ा लक्ष्य

Rewari, Haryana:एशियन गेम्स के 'गोल्डन शूटर्स' कमलजीत और सुरुचि का रेवाड़ी में भव्य स्वागत, ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा— अब लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड... एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में देश को गोल्ड मेडल दिलाकर तिरंगा लहराने वाले स्टार निशानेबाज कमलजीत और सुरुचि सिंह का हरियाणा पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। कमलजीत के पैतृक गांव सुलखा में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें झज्जर की रहने वाली उनकी जोड़ीदार सुरुचि सिंह भी विशेष रूप से शामिल हुईं।इस सम्मान समारोह के दौरान दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की और अपनी इस ऐतिहासिक जीत से लेकर भविष्य के बड़े लक्ष्यों को साझा किया। ज़ी मीडिया से बातचीत करते हुए कमलजीत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, अपने पैतृक गांव सुलखा में इतना भव्य सम्मान समारोह देखकर दिल भर आया है। अपनों का यह प्यार और समर्थन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह मेडल सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे गांव की दुआओं का नतीजा है। वहीं, ज़ी मीडिया के साथ खास चर्चा में गोल्ड मेडलिस्ट सुरुचि सिंह ने खेल सुविधाओं को लेकर एक अहम मांग रखी। उन्होंने कहा,राज्य स्तर पर और अधिक शूटिंग अकादमियां खोली जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों से और भी विश्वस्तरीय निशानेबाज निकलकर देश का नाम रोशन करेंगे।कमलजीत और सुरुचि सिंह दोनों का स्पष्ट कहना है कि उनका अगला और सबसे बड़ा सपना ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।
0
0
Report

पलवल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और गांधी स्मृतियों पर जोर: गौतम का पुष्प अर्पण

Palwal, Haryana:गांधी जयंती पर हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने पलवल रेलवे स्टेशन परिसर में महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल रेलवे स्टेशन का महात्मा गांधी के जीवन से ऐतिहासिक संबंध है। उनके अनुसार, गांधी जी की पहली राजनीतिक गिरफ्तारी इसी स्टेशन पर हुई थी। उन्होंने गांधी जी के स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश का भी उल्लेख किया। गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से पलवल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने लिफ्ट सहित यात्रियों के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं विकसित کیے जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन का स्वरूप बेहतर होगा। उन्होंने पलवल के गांधी आश्रम और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों का भी उल्लेख किया तथा महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस के पलवल से संबंध की बात कही। मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके ‘जय जवान, जय किसान’ संदेश का उल्लेख किया। विमान घटना पर पायलट की सराहना उन्होंने हाल में एक विमान में हुई घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए पायलट द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और संकट की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को महत्वपूर्ण बताया। राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की विपक्षी दलों की मांग पर गौरव गौतम ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनके बीच आपसी मतभेद हैं और कई सहयोगी दल कांग्रेस के साथ एकजुट दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक नवंबर को प्रस्तावित विपक्षी रैली के संदर्भ में भी उन्होंने विपक्षी दलों के आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी बड़ा हमला करते हुए कहा कांग्रेस और उसके सहयोगी पूरी तरह से आपस में ही बिखर चुके हैं अब कांग्रेस को अपना जमीर बचाना भारी पड़ रहा है पूर्व मंत्री करण दलाल के बयान पर खेल मंत्री का पलटवार मंत्री गौरव गौतम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा देखो मैंने पहले ही कहा था कि मैं हारे हुए लोगों पर चर्चा नहीं करता लेकिन कुछ जब बात आ ही गई है तो मैं बोल भी देता हूं।कुछ जब बात आ ही गई है तो मैं बोल भी देता हूं। और ये आप चला भी देना। कि मरे हुए लोगों का पैसा खाकर को-ऑपरेटिव बैंक में, मरे हुए लोगों का पैसा, लोन लेकर जमानत पर घरवाले बाहर हैं। उनसे कोठियाँ बना ली, उनसे फार्म हाउस खरीद लिए। शर्म आनी चाहिए मरे हुए लोगों का पैसा खाकर भगवान भी जवाब देगा ऐसे लोग शर्म आनी चाहिए मरे हुए लोगों का पैसा खाकर भगवान भी जवाब देगा ऐसे लोग आज मोरली जिम्मेदारी नहीं बोल नहीं सकते। कोऑपरेटिव बैंक के घोटाले पर ज़मानत पर बाहर हैं। मरे हुए लोगों का लोन का पैसा खाकर घर की कोठियाँ बना ली, बंगले बना लिए, फार्म हाउस खरीद लिए। फरीदाबाद से लेकर दिल्ली, दिल्ली से लेकर खादर तक जमीन खरीदी हुई है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी वन सोसायटी से मोटरसाइकिल चोरी का मामला आया सामने

PBParveen BehlFollow12m ago
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी वन सोसायटी से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। सातवें एवेन्यू की पार्किंग में खड़ी रॉयल एनफील्ड जीटी स्पोर्ट्स बाइक को एक चोर चोरी कर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी हेलमेट पहनकर सोसायटी की पार्किंग में पहुंचा और बड़ी आसानी से बाइक लेकर निकल गया। पूरी वारदात सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। घटना सामने आने के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी सोसायटी की पार्किंग में चोर कैसे दाखिल हुआ और बाइक लेकर आसानी से फरार कैसे हो गया? घटना के बाद सोसायटी के लोगों में डर का माहौल है। वहीं, बिसरख थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाई, गांव में शोक की लहर

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया निवासी 25 वर्षीय शीलू प्रजापति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, शीलू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता था। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, युवक की मौत से पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वही, पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही फील्ड यूनिट और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित कर शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस तहक़ीक़ात कर रही है परिजनों की तरह से कोई तहरीर मिलती है तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report

खेतड़ी के बड़ाऊ में नोजल चोरी पर किसानों ने पुलिस चौकी घेर ली, धरना शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के बड़ाऊ में नोजल चोरी के विरोध में किसानों का आक्रोश सैकड़ों किसानों ने बड़ाऊ पुलिस चौकी का घेराव कर दिया धरना तीन दिन में 15 खेतों से 456 फव्वारा नोजल चोरी का दावा किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध चोरी के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, 7 अक्टूबर तक का दिया समय खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश यादव पहुंचे मौके पर, किसानों से की समझाइश नोजल चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें जांच में जुटीं झुंझुनूं जिले के बड़ाऊ और नंगली सलेदी सिंह गांव में लगातार हो रही फव्वारा नोजल चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फव्वारा नोजल चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से नाराज सैकड़ों किसनों और ग्रामीणों ने किसान नेता पूर्व सरपंच फतेह सिंह के नेतृत्व में बड़ाऊ पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। किसानों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों में बड़ाऊ और नंगली सलेदी सिंह गांव में करीब 15 किसानों के खेतों से 456 फव्वारा नोजל चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी आक्रोश है। धरने की सूचना पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश यादव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की। थानाधिकारी ने बताया कि नोजल चोरी की घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और अलग-अलग स्तर पर जांच जारी है। पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद किसानों ने 7 अक्टूबर तक का समय दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तय समय तक चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

पटना में महिला पुलिसकर्मी पर हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार

Patna, Bihar:बिहार में छात्राओं और महिला के साथ लगातार होने वाली घटना की शिकार महिला पुलिस कर्मी भी हो रही है. पुलिस का खौफ लफंगे और मनचलो के बीच नहीं रह गया है. अब तो मनचलों ने महिला पुलिस कर्मी को भी अपना शिकार बनाने लगे हैं. ताज़ा मामला बीते 30 सितम्बर 26 की शाम करीब साढ़े 6 बजे की है. पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनी चक सुभाष नगर में मनचलों की जांच करने रुकी महिला पुलिस कर्मियो को तीन शोहदों ने थप्पर मार दिया और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और CCTV और मानवीय सूचना के आधार पर महिला पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारने के आरोप में पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना 30 सितंबर की शाम खेमनीचक के सुभाषनगर की है. आप इस जगह को देखिए. यह वही जगह है जहां महिला पुलिस दीदी को लफंगों ने थप्पड़ मारा था. घटना के तीन दिन बाद यह इस इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दिया है. यह महिला और पुरुष पुलिस कर्मी लगातार इलाके में गश्त कर ही रहे हैं और दो फरार लफंगों को पकड़ने के लिए दबिश भी दे रहे हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि इलाके में लफंगों के कारण लड़कियां और महिलाओं के साथ स्कूल कालेज जाने वाली लड़कियां भयभीत रहती है. आम लोग भयभीत हैं. पटना पुलिस के डीएसपी मनोज कुमार ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 30 सितम्बर 2026 की शाम रामकृष्णानगर थाना की पुलिस दीदी टीम महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए नियमित गश्त कर रही थी. शाम करीब 6:30 बजे महिला पुलिस टीम खेमनीचक के सुभाषनगर के पास पहुंची. तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पुलिस दीदी की टीम ने तीनों को रोककर उनका नाम और पता पूछना शुरू किया. पुलिस का कहना है कि इसी दौरान एक युवक ने पुलिस दीदी को थप्पर मार दिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. पुलिस टीम ने घटना को अंजाम देने वालो को रोकने और हिरासत में लेने की कोशिश की. इसी बीच तीनों युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गए. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही मानवीय सूचना भी जुटाई गई. इन प्रयासों के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों में से एक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान 22 साल के प्रदीप कुमार के रूप में हुई है. वह पटना से सटे खुशरूपुर के कामेश्वर राय का बेटा बताया गया. पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस उनकी पहचान और ठिकाने का पता लगाने में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

मेरठ के परतापुर में MDA मुँह धोया: महिलाओं के भजन-प्रहार से ढह गया बुलडोजर

बुलडोजर पर 'भजन प्रहार' / मेरठ में MDA की फजीहत / मंदिर पर वार, बिना पुलिस बैकफुट पर MDA! एंकर :-मेरठ के परतापुर में MDA की तानाशाही की धज्जियां उड़ गईं, जब एयरपोर्ट एंक्लेव में बन रहे मंदिर को ढहाने पहुंची टीम को महिलाओं के 'भजन प्रहार' के आगे घुटने टेकने पड़े। बिना स्थानीय पुलिस बल के, दबे पांव कार्रवाई करने पहुंची MDA की टीम ने जैसे ही निर्माणाधीन मंदिर पर हाथ डालने की कोशिश की, महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे संभालकर ऐसा मोर्चा खोला कि अफसरों की सिट्टी-पिट्ठी गुम हो गई। मंदिर कमेटी के लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भारी तादाद में जमा हो गए। भजनों की गूंज और जनता के तीखे आक्रोश के बीच बिना पुलिस सुरक्षा के पहुंची MDA की टीम पूरी तरह बेबस नज़र आई। खुद को चारों तरफ से घिरा देख और माहौल बिगड़ता देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए उल्टे पांव भागने पर मजबूर होना पड़ा। महिलाओं के इस अनोखे 'भजन सत्याग्रह' ने फिलहाल तो आस्था के केंद्र को बचा लिया है, लेकिन बिना तैयारी और बिना पुलिस के पहुंची MDA टीम की इस जग-हंसाई ने प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top