Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sultanpur228001

सुल्तानपुर में स्पेक्टर अरुण द्विवेदी को गोली: अस्पताल में इलाज शुरू

ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 29, 2026 15:15:40
Sultanpur, Uttar Pradesh
सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाने में तैनात स्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी को आज संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर के अंदर गोली लग गई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि आज अरुण द्विवेदी अपने कमरे में साफ सफाई कर रहे थे इसी बीच उनके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चल गई पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है इंस्पेक्टर की हालत खतरे से बाहर है साथ ही लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु उन्हें डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया गया है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SRSANJAY RANJAN
Mar 29, 2026 16:17:25
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:मैट्रिक में बेटियों का जलवा: सुप्रिया 8वीं, नंदनी 10वीं रैंक से अरवल का नाम रोशन अरवल जिले के लिए इस साल मैट्रिक परीक्षा का परिणाम गर्व और खुशी की सौगात लेकर आया है, जहां बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। फखरपुर हाई स्कूल की छात्रा सुप्रिया कुमारी ने 483 अंक प्राप्त कर बिहार में 8वां स्थान हासिल किया है, जबकि कुर्था की नंदनी कुमारी ने 481 अंक के साथ राज्य में 10वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। सुप्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित सेल्फ स्टडी को दिया है। वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा। उनका सपना बिहार प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है। वहीं नंदनी ने भी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी लगन और समय प्रबंधन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इन बेटियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
0
comment0
Report
ATArun Tripathi
Mar 29, 2026 16:17:10
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के दीदार के फेर में पर्यटकों सहित आवाजाही करने वालों को नियमों को धता बताकर मार्ग पार कर रहे बाघ को दोनों ओर से घेर लिया, बाघ के स्वभाव के लिए यह घटना प्रतिकूल तो है ही साथ ही देखने वालों के लिए भी खतरे की घंटी है, हालांकि बाघ अपनी मौज में था तो चला गया अन्यथा कुछ भी सकता था। उमरिया ताला मार्ग का है, जहां मगधी प्रवेश द्वार के समीप बांधवगढ़ का प्रभावशाली बाघ खितौली जोन से मगधी जोन में प्रवेश कर रहा है, बाघ दर्शन की ये तस्वीरें बांधवगढ़ में तो कैजुअली है लेकिन बाघ के आक्रामक होने और उसके बाद के दुष्परिणामों का भी खतरा बना रहता है。
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 29, 2026 16:16:32
Deoria, Uttar Pradesh:एंकर ....देवरिया जनपद में आज 29 मार्च को पूर्वांचल क्रांति दिवस मनाया गया । 1857 की क्रांति के नायक मंगल पांडे को याद करते हुए मशाल जुलूस निकाला गया। देवरिया से भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मशाल जुलूस और अमृत प्रयास कार्यक्रम के माध्यम से पूर्वांचल के वीरों को श्रधांजलि दी गई। यह मशाल जुलूस देवरिया क्लब से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगते रहे। आपको बता दें मशाल जुलूस से पहले देवरिया क्लब में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद के अलावा सदर विधायक शलभ मणि, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया व अन्य नेता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे। बाइट..शशांक मणि त्रिपाठी...बीजेपी सांसद
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 16:15:22
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला के उसायनी स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने रविवार की प्रातः नाले में शव परा मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है झारखंड राज्य के जिला बैजनाथपुर क्षेत्रके गांव मंगरा निवासी 46 वर्षीय सुरेंद्र यादव पुत्र लालू यादव अपने भाई सत्येंद्र के साथ राजा का ताल स्थित न्यू आनंद ग्लास फैक्ट्री में काम करता था भाई सत्येंद्र के अनुसार सुरेंद्र शराब पीने का आदी था सत्येंद्र ने बताया शनिवार की रात सुरेंद्र कमरे पर नहीं लौटा तो सत्येंद्र ने उसकी तलाश की तलाश करते समय कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक का शव नाले में पड़ा है तब वहां जाकर देखा की शव उसके भाई का ही था सूचना पुलिस को दी तब तक वहां काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को नाले से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है जहां शव को विच्छेदन गृह में रखवा दिया है
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 16:06:50
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद के थाना रामगढ़ के चनोरा पुल के समीप रविवार की दोपहर वैगन आर और पिकअप गाड़ी में भिड़ंत हो गई जिसमें वेगन आर में बैठे पांच लोग घायल हो गए जबकि चालक की मौत हो गई सरकारी एम्बुलेंस सभी को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव रोसिहपुर निवासी 32 वर्षीय प्रभु दयल पुत्र दर्शनसिंह उसकी पत्नी 30 वर्षीय पूनम 45 वर्षीय रेखा पत्नी हेमराज 27 वर्षीय उदय प्रताप पुत्र प्रदीप कुमार एक अन्य के साथ किराए की वैगन आर गाड़ी द्वारा आगरा जा रहे थे तभी रास्ते में थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा कट के समीप वैगन आर पहुंची ही थी तभी एक पिकअप गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके फल स्वरुप वैगन आर में सवार सभी लोग घायल हो गए घटना देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई सूचना 108 एंबुलेंस को दी पुलिस ने सभी घायलों को उपचार केलिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया वही चालक के शवको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई जहां शव को अज्ञात के रूप में बिछेदनगृह मैं रखवा दिया है
1005
comment0
Report
Mar 29, 2026 16:05:12
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश; 72 घंटे में चार गिरफ्तार रिपोर्ट- अखिलेश सिंह प्लेस- जालौन यूपी डेट-29- 03- 2026 एंकर जनपद के थाना कैलिया क्षेत्र में एक युवक की हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि बीती 24 मार्च को थाना कैलिया में ग्राम उमरी का पुरा, थाना रेंढर निवासी गिरजाशंकर ने तहरीर दी कि उनके पुत्र अमित नरवरिया (24) की हत्या कर शव को जला दिया गया है। पीड़ित के अनुसार, अभियुक्तों ने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस तहरीर के आधार पर थाना कैलिया में मुकदमा
808
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 29, 2026 16:04:35
Jamui, Bihar:जमुई रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक वृद्ध की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लगमा निवासी 65 वर्षीय बृजनाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बृजनाथ सिंह अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रिश्तेदार को ट्रेन पर बैठाने के बाद वह रेलवे लाइन पार कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के इंजन के तेज झटके से वह दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
759
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 29, 2026 16:04:16
Dhanbad, Jharkhand:रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव की घटना के बाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल इस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस, राजद और जेएमएम नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों के परेड कराए जाने को गलत बताया है। राजद ने धनबाद पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर आरोप लगाया; नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े किए और मानवाधिकारों के खिलाफ है। वहीं धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस, जेएमएम और राजद पर उपद्रवियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। उन्होंने एक पूर्व घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बागान में जानवर का सिर मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शत्रुध्न महतो पर ही एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही रामनवमी पथराव में घायल तीन हिंदू युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि पुलिस निर्दोष लोगों को भी फंसा रही है। सांसद ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ खड़ी है। हालांकि, उन्होंने आरोपियों की परेड को लेकर कहा कि पुलिस ऐसा इसलिए करती है ताकि अपराधियों में भय कायम हो और समाज में कानून का संदेश जाए। ढुल्लू महतो सांसद धनबाद इधर, पूरे मामले को लेकर जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर विपक्ष पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, तो वहीं सत्तारूढ़ दल और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है。
941
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 29, 2026 16:03:45
Bagaha, Bihar:अच्छी खबर पश्चिम चंपारण जिला के बगहा से है जहाँ डॉन के सुदूरवर्ती इलाकों में चम्पारण का पहला गार्गी पाठशाला खुला है। रामनगर क्षेत्र अंतर्गत गार्गी पाठशाला का उद्घाटन बिहार पुलिस के सीनियर आईपीएस और IG विकास वैभव ने किया। दरअसल 'लेटस इंस्पायर बिहार' के संस्थापक विकास वैभव रामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने SSB कमांडेंट और रामनगर राजघराने की रानी प्रेमा विक्रम शाह के साथ SDPO रागिनी कुमार की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर ग्रामीण पाठशाला की शुरुआत किया। बताया जा रहा है की बगहा के तत्कालीन SP विकास वैभव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में شمار रहे गोबर्धना डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गाँव में गार्गी पाठशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में बुनियादी शिक्षा बहुत जरूरी है और शिक्षित रहने से ही बिहार सुदृढ़ और समृद्ध बनेगा। लिहाजा चम्पारण का यह पहला गार्गी पाठशाला निश्चित तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। नक्सलियों और दस्युओं से लोहा लेने वाले आईपीएस विकास वैभव ने मीनी चंबल के नाम से विख्यात रहे चम्पारण से जंगल राज के सफाया करने समेत डाकूओं के आत्मसमर्पण योजना को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई जिसके बाद अपराध से इलाके को निजात मिला और डाकू समेत नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़े यहीं वजह है कि आज बगहा पुलिस जिला नक्सल मुक्त जिला घोषित हो चुका है। विकास वैभव को चाहने वालों ने उन्हें फूल मालाओं और अंग वस्त्र समेत बुके देकर सम्मानित किया। बता दें की सीनियर आईपीएस विकास वैभव ने उम्मीद जताई है कि गार्गी पाठशाला में पढ़कर बच्चे आगे चलकर अच्छे पद पर पहुंचकर सबका नाम रोशन करेंगे। समाजसेवी निधि राय द्वारा संचालित यह पाठशाला पश्चिम चंपारण में पहला प्रयास है। इस मौके पर विकास वैभव ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की ग्रामीणों से अपील की。
919
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 29, 2026 16:03:27
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले बदमाश सक्रिय हो गए हैं. सिलाव थाना क्षेत्र के मस्जिद गली में आपसी वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घटना सिलाव थाना क्षेत्र की है, जहां मस्जिद गली में बदमाशों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है. डीएसपी राजगीर सुनील कुमार सिंह ने बताया की गोलीबारी की सूचना मिली है. थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गौरतलब है कि 31 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली हैं. उनके आगमन को लेकर राजगीर, सिलाव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
941
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 29, 2026 16:02:17
830
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 29, 2026 16:01:57
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बिस्टान थाना के नगरीय क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका आयुषी पटेल की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन और स्लाइन लगाने के कारण बेटी घबराहट से मर गई। सर्दी और खांसी का इलाज कराने निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉ प्रकाश चंद्र गुप्ता के पास गए। पिता गजराज पटेल ने बताया कि वह अपने पैर में जख्म दिखाने जा रहा था, बेटी को भी सर्दी खासी कुछ दिनों से हुई थी। गांव बिस्टान में निजी डॉक्टर गुप्ता को दिखाया गया, उसने इंजेक्शन और बैटलब्लांड करने का बोला। उपचार के बाद कुछ ही देर में बेटी को घबराहट हुई और वह बेहोश हो गई; फिर खरगोन ले जाया गया और निजी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। बालिका एक दिन पहले ही कक्षा 9वीं का रिजल्ट 75% लाकर उत्तीर्ण हुई थी। परिजनों ने बिस्टान थाना में निजी डॉ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस ने मर्ग कायम किया है। थाना बिस्टान के प्रधान आरक्षक सतीश कुशवाह ने बताया कि बालिका का पीएम कराया जाएगा, जो भी सामने आएगा, कार्रवाई होगी।
910
comment0
Report
Advertisement
Back to top