icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228142
Hemant NishadHemant NishadFollow28 Nov 2024, 11:18 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल टली, लोगों को राहत

Hisar, Haryana:हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल को सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद दो दिन में ही टाल दिया गया, जिससे आम जनता ने बड़ी राहत की सांस ली है। हिसार समेत कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने से दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिससे लोग सड़कों पर भी उतर आए थे। हालांकि, सरकार की त्वरित मध्यस्थता से संकट टलने पर लोगों ने सरकार की सराहना की है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने सरकारी व्यवस्था में ढिलाई का हवाला देते हुए बिजली सेवाओं के निजीकरण की भी वकालत की है。
0
0
Report

लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ: भाजपा का नया अभियान इंदौर से शुरू

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी का अभियान लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ का नाम बदला गया अभियान से भीड़ तंत्र हटाओ शब्द हटाया गया अब लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ नाम रखा गया है कांग्रेस और cjp के खिलाफ भाजपा का ये अभियान शुरू हुआ है भाजपा के नए आधिकारिक पत्र में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ नाम दिया गया है। जबकि दो दिन पहले इंदौर में इस अभियान को लेकर हुई बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए थे तब बैठक में पोस्टर लगे थे लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें लिखा है लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ !!! लोकतंत्र की मर्यादा, जनहित की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव प्रतिबद्ध रही है। इसी क्रम में आज इंदौर में पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की बैठक में सहभागिता कर संबोधित किया।
0
0
Report
Advertisement

सड़क पर बाइक फिसलने से घायल हुए रोजगार सेवक की इलाज के दौरान मौत

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। सडक पर बाइक फिसलने से नीचे गिरे रोजगार सेवक के सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के करीमडीह कला गांव निवासी 50 वर्षीय नृपेंद्र कुमार मिश्र उर्फ बाबू 22 अक्टूबर की शाम इटियाथोक बाजार से घर लौट रहे थे अयाह गांव के पास सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए,उन्हें इलाज के लिए गोंडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई,नृपेन्द्र मिश्रा अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटों और दो बेटियों की शादी होनी बाकी है। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सरोज मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।साथी रोजगार सेवक अजय तिवारी, दिलीप सिंह और सुरेंद्र प्रजापति ने नृपेन्द्र मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
0
0
Report

परतावल में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ शिक्षक एमएलसी चुनाव, 85.26 प्रतिशत मतदान

Dipu RawatDipu RawatFollow10m ago
Kamhariya Khurd, Uttar Pradesh:312 मतदाताओं में 266 ने किया मतदान, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम परतावल (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए परतावल ब्लॉक में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर शिक्षक मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कुल 312 पंजीकृत मतदाताओं में से 266 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान प्रतिशत करीब 85.26 रहा। मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव कर्मियों ने मतपेटियों को सील कर सुरक्षित जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मतपेटियों के साथ जमा केंद्र तक जाने की तैयारी में दिखे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे मतपेटियों के सुरक्षित जमा होने तक निगरानी बनाए रखेंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे और पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान समाप्त होने के साथ ही अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिक गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

मजदूर की मौत पर विधायक के नेतृत्व में मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन,आया सीओ का बयान

Manoj KumarManoj KumarFollow35m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सातवीं मंजिल से गिरा मजदूर। मौत ,ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया धरना प्रर्दशन,आया क्षेत्राधिकारी का बयान सकलडीहा।भोजपुर गांव स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवें मंजिल से गिरकर 33वर्षीय अशोक राय पिता रामजी राय मजदूर की मौत हो गई । इस घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहरा मच गया एवं ग्रामीणों में मातम छा गया। मजदूर अशोक की मौत की घटना को लेकर उग्र ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे वही सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने भी धरना प्रदर्शन में शामिल होकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में मुआवजे की मांग करने लगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण ने प्रदर्शन एवं धरना को देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स म मौजूद होगयी हैं। इन सभी घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी सकलडीहा का बयान आ गया जिसमें परिवार को आर्थिक सहायता दे दी गयी सुने कैसे समाप्त हुआ धरना प्रदर्शन
0
0
Report

लखनऊ में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर CBN की बड़ी कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने की कार्रवाई। खुफिया जानकारी के आधार पर CBN ने बिछाया जाल। लखनऊ में ड्रग्स की डिलीवरी करने आ रही थीं दोनों महिलाएं। गिरफ्तार महिलाओं के तार मानव तस्करी से भी जुड़े सुषमा अस्पताल के पास CBN की टीम ने दोनों को रोका। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से 'आइस' ड्रग्स बरामद। दोनों महिलाओं के कब्जे से 100 ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त । 22 अक्टूबर 2026 को CBN ने चलाया विशेष ऑपरेशन। उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय, लखनऊ के नेतृत्व में कार्रवाई। खुफिया इनपुट मिलने के बाद टीम का किया गया था गठन। ड्रग्स की सप्लाई से पहले ही दोनों महिलाओं को पकड़ा गया। बरामद मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया। NDPS एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं में दोनों की गिरफ्तारी। नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई से मचा हड़कंप । क्रिस्टल मेथामफेटामाइन को 'आइस' के नाम से भी जाना جاتا है। यह एक शक्तिशाली और बेहद खतरनाक उत्तेजक मादक पदार्थ है। लखनऊ में ड्रग्स की सप्लाई के नेटवर्क को लेकर जांच जारी। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ में जुटे अधिकारी। ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किसे डिलीवरी होनी थी, इसकी जांच जारी। CBN की कार्रवाई के बाद अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जामिया कैंपस में विवादित नारे, सीसीटीवी से जुड़ी जांच जारी

NNavnesh1h ago
Noida, Uttar Pradesh:जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में कैंपस के अंदर विवादित स्लोगन लिखे जाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है दरअसल जामिया में छात्र संघ के चुनाव कराने को लेकर पिछले कुछ दिनों से छात्र धरने पर बैठे थे इसी दौरान कुछ लोगों ने जामिया कैंपस के अंदर फ्री टू कश्मीर फ्री टू शरजील इमाम को लेकर विवादित नारे लिखे इसे लेकर आप राजनीति भी शुरू हो गई है कल देर रात कांग्रेस ने नेता इमरान मसूद भी यहां पर पहुंचे और वह छात्रों के समर्थन पर उतरे थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया. वही दिल्ली पुलिस इस मामले में कैंपस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया और जांच कर रहे हैं कि किन लोगों ने कैंपस के अंदर विवादित नारे लिखे
0
0
Report

नायब सिंह सैनी का दिनभर का दौरा: पावर प्लांट विस्तार और SIP चर्चा

NNavnesh1h ago
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई बैठक करेंगे। सीएम सुबह करीब 9:00 बजे सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचकर लोगों के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 11:00 बजे दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के विस्तार प्रोजेक्ट्स को लेकर अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीएम दोपहर 12:00 बजे PM-SETU के तहत कुरुक्षेत्र के SIP पर SFC-C के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम करीब 1:00 बजे हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की HPWC बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीएम शाम 5:00 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे और देर रात चंडीगढ़ वापिस लौटेंगे。
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: गंगा तट पर विंग्स ओवर गंगा की गूंज, नमामि गंगे ने आरती कर किया पीएम मोदी का अभिनंदन

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। मां गंगा के पावन आंचल में देश की सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक सैन्य शक्ति के अद्भुत संगम के अवसर पर शनिवार को नमामि गंगे ने सामने घाट पर काशीवासियों के साथ हर-हर महादेव के उद्घोष, डमरुओं की थाप और पुष्पवर्षा के बीच मां गंगा की आरती उतार कर सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। 25 अक्टूबर रविवार को एयर शो के मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के मद्देनजर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में काशी विश्वनाथ और मां गंगा से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के सर्वांगीण विकास का आशीर्वाद मांगा गया। आरती के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा, स्वदेशी तकनीक से बने तेजस, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर और पीएम मोदी की तस्वीर शामिल कर मेक इन इंडिया के संकल्प को जीवंत करने वाले आयोजन के प्रति आभार जताया गया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना का भव्य मेगा एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' राष्ट्र की सैन्य शक्ति और शौर्य का अभूतपूर्व प्रदर्शन है। वायुसेना के विमानों ने अपनी गर्जना से पूरी काशी को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है। इस एयर शो में वायुसेना के बेड़े के 20 से अधिक विमान हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें स्वदेशी तकनीक से बने तेजस, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर मेक इन इंडिया के संकल्प को जीवंत कर रहे हैं। भारत में स्वदेशी तकनीक से बने हेलीकॉप्टरों का विकास और उनका प्रदर्शन आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। आयोजन में प्रमुख रूप से राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद सिंह, लल्लन सिंह बांसुरी वाले, प्रमोद कुमार पांडेय, राम सिंह, ऊषा सिंह, रामाशंकर पांडेय, लीलावती द्विवेदी, तनु त्रिवेदी, गोपाल पांडेय, अवधेश सिंह, आशीष राय आदि लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

कन्नौज में एमएलसी चुनाव मतदान में भाजपा नेता पुलिस कर्मी में तीखी नोकझोक

Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज में एमएलसी चुनाव मतदान में भाजपा नेता पुलिस कर्मी में तीखी नोकझोक का वीडियो वायरल मोबाइल मतदान केंद्र में ले जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ा, पुलिस को भाजपा नेता दी धमकी बोला नौकरी करना सीखा दूंगा, वोट के बाद भी दिन होता है बहुत कायदे से, गुस्से में लाल हुआ एसआई ने भाजपा नेता को केंद्र से बाहर निकाला, पुलिस कर्मी बोला नौकरी सिखाएगा हमको हरामखोर, सीओ ने मामला कराया शांत, इस मामले के बाद डीआईजी कानपुर जोन यमुना प्रसाद पहुंचे कन्नौज। डीएम एसपी के साथ एमएलसी चुनाव का जाना हाल। तेराजाकेट स्थित केंद्र पर पहुंचे डीआईजी ने मतदान प्रक्रिया का जायजा ले दिये निर्देश। ड्यूटी पर तैनात अफसरों, कर्मियों को सतर्कता के साथ मुस्तैदी का पढ़ाया पाठ। सदर क्षेत्र के ब्लाक में बने मतदान केंद्र का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top