Sultanpur - जेल में सजा काट रहे बंदी की मृत्यु , 76 वर्षीय बंदी की हार्ट अटैक से मृत्यु होने की संभावना
Sultanpur, Uttar Pradesh:फौजी हत्याकांड में सजा काट रहे बंदी सत्यनारायन सिंह की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, लगभग सवा तीन वर्ष पूर्व उसे उम्र कैद की सजा हुई थी. कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजा है. जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर निवासी रामनगर कोर्ट में अजय प्रताप सिंह की वर्ष 2009 में हत्या कर दी गई थी, केस चला जिसमें अपर जिला ने 30 सितंबर 2021 को सजा सुनाया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
