Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sultanpur228001

Sultanpur: अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 73 लीटर कच्ची शराब बरामद

Jan 25, 2025 12:15:32
Sultanpur, Uttar Pradesh

जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय और नेहा श्रीवास्तव के साथ बिलहरी चौकी इंचार्ज भारत सिंह की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ककरवारपुर, काछाभिटौरा, नटवा बिलहरी, मीरपुर सरैया और मटिया मयांग में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 73 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और 300 किलोग्राम लहान को मौके पर नष्ट किया। इसके अलावा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBindu Bhushan
Dec 09, 2025 14:04:01
Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में दो युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई,घटना बासोपट्टी थाना के कौआहा -मानसिंह पट्टी गांव के पास की है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच सड़क जाम कर की आगजनी।एक शव निजी स्कूल के पास बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला वहीं दूसरा शव खेत मे धान के बोझे से ढंका हुआ मिला।शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।शव पर जख्म का निशान था और ब्लड भी गिरा हुआ था।बताया जा रहा है दोनों युवक कल देर शाम से गायब था और आज दोनों का शव बरामद हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है । घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुट गई है FSL टीम को बुलाया गया है।इलाके में दो युवक का शव मिलने से दहशत है
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Dec 09, 2025 14:03:00
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Dec 09, 2025 14:02:22
Baran, Rajasthan:108 में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया बालक को जन्म बारां के शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के ग्राम कस्बानौनेरा मझारी गांव के बीच मंगलवार को 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई जानकारी के अनुसार मंडी भोर से 108 एम्बुलेंस को गर्भवती महिला के लिए कॉल आया कॉल पर एंबुलेंस महिला को लेने पहुंच गई और महिला को अस्पताल लाते समय प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके चलते रास्ते में एंबुलेंस को रोक कर एंबुलेंस स्टाफ द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया महिला लासो बाई ने स्वस्थ शिशु लड़के को जन्म दिया है जच्चा बच्चा दोनों सकुशल हैं, स्टाफ ने जच्चा बच्चा को शाहबाद अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया गया है जहां जांच तथा उपचार किया जा रहा है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Dec 09, 2025 14:02:10
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Dec 09, 2025 13:50:37
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ଠାରୁ ଭୁବନେଶ୍ୱର (ପି ଟୁ ବି) ଟ୍ୟାକ୍ସି ଓନର ଆସୋସିଏସନ ର ସାଧାରଣ ବୈଠକ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଇଛି । ପାରାଦୀପ ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ କରି ରାହାମା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଥିବା ସମସ୍ତ ସଂଘ ଗାଡି ମାଲିକ ମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଏହି ସଂଘ ଗଠନ କରାଯାଇଛି । ପାରାଦୀପ ଉପକଣ୍ଠ ପାରାଦୀପ ଗଡ ଠାରେ ପି ଟୁ ବି ସଂଘ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ରେ ଏକ ସାଧାରଣ ବୈଠକ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି । ଆୟୋଜିତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ସଂଘର ସଭାପତିଙ୍କ ସମେତ ସଂଘର ଅନ୍ୟ କର୍ମକର୍ତା ଓ ଟ୍ୟାକ୍ସି ମାଲିକ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଟ୍ୟାକ୍ସି ସମସ୍ୟା ଉପରେ ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ । ରାସ୍ତାରେ ଗାଡି ଚାଲିବା ସମୟରେ ଆସୁଥିବା ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟା ଉପରେ ସହଯୋଗ କିପରି ମିଳିପାରିବ ତାହା ଉପରେ ବିସ୍ତୃତ ଆଲୋଚନା ହୋଇଥିଲା । ଆସୋସିଏସନର ପ୍ରତ୍ୟେକ ସଭ୍ୟ ପାଇଁ ବୀମା ବ୍ୟବସ୍ଥା କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ସଡକ ସୁରକ୍ଷା କୁ ନେଇ ସଚେତନତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରାଯାଉଛି ବୋଲି ପ୍ରକାଶ କیاଯାଇଛି । ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ଲାଇନ ଗ୍ରୁପ ଓ ଉବେର ହେବା ପଳିଳାର ପାଇଁ ସାଧାରଣ ଗାଡି ମାଲିକ ମାନେ ତାଙ୍କର ଗୁଜୁରାଣ ମେଣ୍ଟାଇନ କରିବା ସହିତ ସମସ୍ୟାର ସମାଧାନ ପାଇଁ ଚେଷ୍ଟା କରୁଛନ୍ତି । ପ୍ରଶାସନର ସମସ୍ତ ସହଯୋଗ ସହ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ମାଲିକଙ୍କୁ ପି ଟୁ ବି ରେ ଅନ୍ତର୍ଭୁକ୍ତ ହେବାକୁ ଆହ୍ବାନ ଦିଆଯାଇଛି ।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Dec 09, 2025 13:49:31
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। द्वितीय वर्ष के 97 छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रत्येक पर पाँच हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया है। शिकायत एंटी रैगिंग सेल, नई दिल्ली से मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। कौशांबी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग के एक गंभीर मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। 30 नवंबर 2025 को एंटी रैगिंग सेल, नई दिल्ली से प्राप्त शिकायत के आधार पर कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच शुरू की थी。 जांच में यह पुष्टि हुई कि द्वितीय वर्ष के 97 छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की थी। इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए कॉलेज प्रशासन ने सभी 97 छात्रों को एक माह के लिए निलंबित करने और पाँच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश जारी कर दिया。 प्रशासन का कहना है कि मेडिकल कॉलेज जैसी संवेदनशील और प्रतिष्ठित संस्था में अनुशासन सर्वोपरि है, और रैगिंग को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。 इस कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में बड़ी चर्चा है। छात्रों का कहना है कि यह कॉलेज की सबसे कठोर कार्रवाई है。 कुल मिलाकर, कॉलेज प्रशासन का यह कदम रैगिंग पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराता है। अब देखना होगा कि आगे ऐसी घटनाओं पर कैसे अंकुश लगाया जाता है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Dec 09, 2025 13:49:02
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ , 9 दिसंबर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार हड़ताल पर गए चिकित्सकों की उचित मांगों के समाधान के लिए संवाद एवं चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने व्यापक जनहित में, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज़ एसोसिएशन के सभी चिकित्सकों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपनी ड्यूटी जॉइन करें तथा हड़ताल को तुरंत प्रभाव से वापस लें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हड़ताल के दौरान अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को रुकने नहीं दिया। काफी चिकित्सकों , जिनमें मेडिकल रिसर्च , नेशनल हेल्थ मिशन तथा आयुष चिकित्सकों ने मरीजों के ईलाज एवं चिकित्सा सेवाओं को जारी रखने में सहयोग किया है , इसके लिए उनका आभार जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताल पर गए चिकित्सकों को वापस काम पर लौटने का अनुरोध किया है। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज़ एसोसिएशन के आह्वान पर की गई हड़ताल के दृष्टिगत, आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने तथा राज्य के विविध स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले सभी रोगियों को भविष्य में निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थिति को राज्य सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग, आयुष विभाग, आयुष्मान भारत, लेबर/ईएसआई विभाग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आदि सहित विभिन्न हितधारकों के साथ अंतर विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई है। राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में निरंतर एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इन हितधारक विभागों एवं संस्थानों के मानव संसाधन (विशेषज्ञ/चिकित्सक) को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया गया है। लगभग 540 चिकित्सक DMER से, 500 चिकित्सक आयुष विभाग से, 75 चिकित्सक ईएसआई से, 300 चिकित्सक आयुष्मान भारत से संबद्ध निजी अस्पतालों से तथा 490 चिकित्सक NHM से विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य विभाग की सभी आवश्यक मूलभूत सेवाएं जैसे ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, आईसीयू/एचडीयू, नवजात शिशु देखभाल इकाइयां, ऑपरेशन थिएटर, मेडिको लीगल सेवाएं, लैब सेवाएं, फार्मेसी सेवाएं तथा पोस्ट मॉर्टम सेवाएं राज्य के सभी जिलों में सुचारू रूप से संचालित रहीं। इन सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु ड्यूटी रोस्टर निर्धारित कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उनके लिए राज्य की जनता के हित सर्वोपरि हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top