Sultanpur - पहलगाम में आतंकवादियों की नृशंस हत्या के खिलाफ प्रदर्शन
आतंकवादियों द्वारा पहलगाम कश्मीर में पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में आज कादीपुर उप जिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री गजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल नगर अध्यक्ष शिवमंगल सिंह सूरापुर अध्यक्ष बीके अग्रहरि ने अपने साथियों के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री गजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले ने हम सभी के दिल को दहला दिया है। हम सब आतंकवादियों के खिलाफ कठोरता कार्यवाही की मांग करते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|