228001
गोसाईगंज में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी, 3 गिरफ्तार
Sultanpur, Uttar Pradesh:आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय और गोसाईगंज थाना के उपनिरीक्षक गुलाबचंद की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम 4 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत, छपरहवा और पठानीपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 7 कुंतल लहन नष्ट किया गया और 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में फूलचंद, विकास दुबे और राम किशोर निवासी सिरवारा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली नगर निगम के 23 टीवीसी: शांतिपूर्ण मतदान, लगभग 41% मतदान
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम की 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों के गठन हेतु मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन् लगभग 41 प्रतिशत हुआ मतदान 12 जोनों में निर्धारित सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुआ मतदान मतगणना 4 अगस्त, 2026 को अधिसूचित मतगणना केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगी स्ट्रीट वेंडर्स (प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग) अधिनियम, 2014 तथा दिल्ली स्ट्रीट वेंडर्स नियम, 2017 के प्रावधानों के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम की 12 जोनों में 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों (टीवीसी) के गठन हेतु आज आयोजित मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप एमसीडी के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री संजीव मित्तल, अपर आयुक्त, के नेतृत्व में संबंधित केंद्रीय लाइसेंसिंग विभाग तथा जोनल उपायुक्तों एवं रिटर्निंग अधिकारियों के पर्यवेक्षण में संपन्न कराई गई। मतदाजन प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ हुआ और सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुचारु रूप से संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मतदाता सुविधा, विधि-व्यवस्था तथा आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं प्रभावी निगरानी के लिए सभी जोनों के नियंत्रण कक्षों से पूरे दिन प्रति घंटे मतदान की प्रगति एवं मतदान प्रतिशत की सतत समीक्षा की गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध एवं व्यवस्थित रूप से संचालित होती रही। मतदान का विवरण कुल पंजीकृत मतदाता : लगभग 90000 मतदान प्रतिशत : लगभग 41 % स्थापित स्ट्रांग रूम : 15 स्थापित मतगणना केंद्र : 17 मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा तथा कहीं से भी किसी अप्रिय अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। इस विज्ञप्ति के जारी करने तक कुछ मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी होने के खबरे भी प्राप्त हुईं। उल्लेखनीय है कि मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 अगस्त, 2026 को अधिसूचित मतगणना केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। दिल्ली नगर निगम निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले केंद्रीय लाइसेंसिंग विभाग, निर्वाचन विभाग तथा निर्वाचन अधिकारियों, मतदान कर्मियों, जोनल प्रशासन, सुरक्षा बलों और सभी संबंधित विभागों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। दिल्ली नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्स (प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग) अधिनियम, 2014 तथा दिल्ली स्ट्रीट वेंडर्स नियम, 2017 के प्रावधानों के अनुरूप लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता एवं सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः व्यक्त करता है तथा स्ट्रीट वेंडर्स के प्रभावी प्रतिनिधित्व, सहभागिता एवं समावेशी शहरी प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।0
0
Report
अजमेर: सावन में कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पुष्कर में चार पहिया प्रवेश बंद
Ajmer, Rajasthan:श्रावण माह में शिवाभिषेक के लिए जल लाने वाले कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर अजमेर जिला पुलिस ने सरकार की मंशा के अनुरूप रणनीति बनाई है ...पुष्कर में कावड़ियों को सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक रविवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक पुष्कर घाटी में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रखने का निर्णय लिया गया है... जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने इस मुद्दे पर पुष्कर थाने में आयोजित सामुदायिक संपर्क समूह की बैठक के बाद यह जानकारी दी...एसपी अग्रवाला ने बताया कि पुष्कर में बढ़ते यातायात दवाब और पर्यटकों की संख्या यातायात व्यवस्था में प्रमुख चुनौती बन गई है.. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी.. साथ ही सावन के सोमवार, आगामी मेलों और त्योहारों के दौरान वन-वे व्यवस्था तथा दोपहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने की कवायद की जाएगी...0
0
Report
AIIMS कल्याण में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न
Ranaghat, West Bengal:AIIMS কল্যাণীতে ‘নেশা মুক্ত যুব, বিকশিত ভারত’ সংকল্প অভিযান অনুষ্ঠিত আজ AIIMS কল্যাণীতে কেন্দ্রীয় যুব বিষয়ক ও ক্রীড়া মন্ত্রকের মাই ভারত, নদিয়া-র উদ্যোগে "নেশা মুক্ত যুব, বিকশিত ভারত" সংকল্প অভিযান সফলভাবে অনুষ্ঠিত হয়। অনুষ্ঠানে প্রধান অতিথি ও বিশিষ্ট অতিথি হিসেবে উপস্থিত ছিলেন প্রাক্তন সাংসদ লকেট চট্টোপাধ্যায়, পশ্চিমবঙ্গ সরকারের স্বাস্থ্য ও পরিবার কল্যাণ দপ্তরের প্রতিমন্ত্রী সুমনা সরকার, AIIMS কল্যাণীর নির্বাহী পরিচালক ড. সপ্তর্ষি বিশ্বাস, বিধায়ক অনুপম বিশ্বাস, বিধায়ক অসীম সরকার এবং বিধায়ক বঙ্কিম ঘোষ। অনুষ্ঠানে বক্তারা যুব সমাজকে মাদকাসক্তির কুফল সম্পর্কে সচেতন হওয়ার আহ্বান জানান এবং একটি সুস্থ, সচেতন ও নেশামুক্ত সমাজ গঠনের জন্য সকলকে একযোগে কাজ করার বার্তা দেন। তাঁরা বলেন, দেশের উন্নয়নের মূল শক্তি যুবসমাজ। তাই নেশামুক্ত যুব সমাজই গড়ে তুলতে পারে একটি শক্তিশালী ও বিকশিত ভারত। উল্লেখযোগ্য এই কর্মসূচির মাধ্যমে যুবসমাজের মধ্যে সচেতনতা বৃদ্ধি এবং সামাজিক দায়বদ্ধতার বার্তা ছড়িয়ে দেওয়ার লক্ষ্যে বিভিন্ন কার্যক্রম পরিচালিত হয়। সমগ্র অনুষ্ঠানটি অত্যন্ত সুশৃঙ্খল ও সফলভাবে সম্পন্ন হয়।0
0
Report
Advertisement
दीघा में समुद्रतट सुरक्षा: स्विमसूट जरूरी, शराब पर सख्त रोक का संकेत
Dihierench, West Bengal:स्वास्थ্যমंत्री के संदेश: दीघा में समुद्रस्नान सुरक्षा के लिए कड़े उपाय, स्विमसूट अपनाने की सलाह दी गई। तामसिक द्रव्य, मद्यपान समुद्रतट पर निषिद्ध। दीघा में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्रस्नान के नियमों में नया निर्देश जारी करने की बात कही गई है। शनिवार को दीघा स्टेट जनरल अस्पताल में एक पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सप्ताहांत में भारी संख्या में पर्यटक समुद्र में उतरते हैं। शाड़ि या सलवार-कमीज़ पहनकर स्नान करने वाले लोगों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनज़र स्विमसूट या समुद्रतट के अनुकूल कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। हालांकि शाड़ि या सलवार-कमीज़ पहनना पहले ही निषिद्ध नहीं किया गया है, यदि किसी को परेशानी हो तो उन्हें पहने हुए कपड़ों के रंगों में ऐसा कुछ किया जाएगा जिससे उनकी पहचान आसान हो। तटवर्ती क्षेत्र में शराब और तामसिक पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया गया है। तटवर्ती इलाकों में अनेक रेस्टोरेंट हैं, खाने-पीने की दुकानों के साथ बार-केयर यूनिट भी खोला जाएगा। ministra ने यह भी कहा कि पर्यटकों को फ्लोरोसेंट कैप पहनाने की सलाह दी जाएगी ताकि दूरी से पहचान आसान हो सके। साथ ही समुद्रतट पर हर 100 मीटर पर प्रशिक्षित विशेषज्ञों की तैनाती और बेहतर लाइफगार्डिंग व्यवस्था की योजना है ताकि डूबने की घटनाओं को रोका जा सके। यह कदम सरकार समुद्र में डूबने से होने वाले मौतों को रोकने के लिए ले रही है।0
0
Report
अंबरनाथ में शिवसेना वाळेकर-किनीकर संघर्ष फिर गरम, एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
Ambernath, Maharashtra:अंबरनाथमध्ये शिवसेनेतील वाळेकर-किणीकर संघर्ष पुन्हा एकदा पेटला आहे. कारण शनिवारी अंबरनाथमध्ये झालेल्या शिवसेना मेळाव्यात शिवसेना शहरप्रमुख अरविंद वाळेकर यांनी आमदार डॉ. बालाजी किणीकर यांच्यावर टीका केली, तर आमदार बालाजी किणीकर यांनी रविवारी वाळेकर यांच्या टीकेला आक्रमक शब्दात प्रत्युत्तर दिलं. त्यामुळं आता या संघर्षात पुढे काय होतं? याकडे अंबरनाथकरांचं लक्ष लागलंय. अंबरनाथमध्ये शनिवारी झालेल्या शिवसेनेच्या मेळाव्यात बोलताना आमदार डॉ. बालाजी किणीकर हे अनधिकृत बांधकामं अधिकृत करण्याच्या जीआरवरून फक्त भूलथापा मारत असल्याची टीका शिवसेना शहरप्रमुख अरविंद वाळेकर यांनी केली होती. तर हौसिंग बोर्डच्या इमारतींचा पुनर्विकास रखडल्यावरूनही वाळेकरांनी किणीकरांना लक्ष्य करत आमदार काय करतात? फक्त फार्म हाऊसवर जाऊन बसतात, असं विधान केलं होतं. याचवेळी गटनेते रवी करंजुले यांच्यावरही निशाणा साधत अनधिकृत होर्डिंगच्या मुद्द्यावर गटनेते काहीच बोलत नाहीत, असं अरविंद वाळेकर म्हणाले होते. वाळेकरांनी केलेल्या या वक्तव्यामुळे पुन्हा एकदा वाळेकर आणि किणीकर यांच्यात संघर्षाची ठिणगी पडली. वाळेकर यांनी केलेल्या टीकेनंतर आमदार डॉ. बालाजी किणीकर यांनीही वाळेकर यांना नाव न घेता प्रत्युत्तर दिलं. ज्या अज्ञानी लोकांना जीआर माहित नसेल त्यांनी त्याचा अभ्यास करावा, तसंच काही लोकांनी खासदार डॉ. श्रीकांत शिंडे आणि मला, तसंच काही नगरसेवकांना निवडणुकित पडण्याचा प्रयत्न केला, पण ते पडले नाहीत, उलट जे पडायचे तेच पडले, त्यामुळे लोकांनी तुम्हाला कुवत दाखवली, असं म्हणत आमदार बालाजी किणीकर यांनी आक्रमक शब्दात प्रतिक्रिया दिली. तर फार्म हाऊसच्या टीकेवर बोलताना आम्ही कार्यकर्त्यांना गावी पाठवून त्यांच्या बायकांसोबत मिटिंग करत नाही, असं किणीकर म्हणाले. यामुळे अंबरनाथमधील शिवसेनेचं अंतर्गत राजकारण पुन्हा तापलं आहे. हा वाद इथंच थांबणार की आणखी भडकणार? वरिष्ठ नेते यात हस्तक्षेप करून संघर्ष मिटवणार की हा वाद आणखी चिघळणार? याकडे संपूर्ण अंबरनाथचं लक्ष लागलंय.0
0
Report
सहारनपुर मंदिर के बाहर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, वीडियो वायरल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर फूल-माला बेचने वाले दो पक्षों के बीच अतिक्रमण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्ष अलग-अलग फोल्डिंग लगाकर दुकान चला रहे थे। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष पहले भी कई बार भिड़ चुके हैं। लोगों ने धोबी घाट पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नियमित पुलिस तैनाती और मंदिर परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाकर दुकानों को व्यवस्थित करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
रोडवेज बस यात्रा में सोने की टप्पेबाजी: 650 ग्राम सोना बरामद, 4 गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस ने पिछले महीने रोडवेज बस में यात्री का बैग पार कर हुई सोने की बड़ी लूट (टप्पेबाजी) का सफल अनावरण किया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 650 ग्राम सोना बरामद किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि बरामद सोना पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत (550 ग्राम) से भी अधिक निकला. क्या थी पूरी घटना? वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार के अनुसार, पिछले महीने की 24 तारीख को दोपहर लगभग 1 बजे एक व्यक्ति बैग में सोना लेकर रोडवेज बस से यात्रा कर रहा था. उसी दौरान शातिर चोरों ने उसका बैग पार कर दिया और मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने कुछ दूरी तक आरोपियों का पीछा किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी. गांव के ही व्यक्ति ने रची थी साजिश. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज की. घटना के खुलासे के लिए थाना हाईवे, फरह, रिफाइनरी, SOG और SWAT की संयुक्त टीमों का गठन किया गया. जांच में सामने आया कि घटना का मुख्य साजिशकर्ता उपेंद्र (निवासी राजस्थान) है, जो पीड़ित और रोडवेज बस चालक के ही गांव का रहने वाला है. उपेंद्र को इस बात की सटीक जानकारी थी कि पीड़ित नियमित रूप से एक निश्चित समय पर दिल्ली सोना ले जाता है. इसी का फायदा उठाकर उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और घटना को अंजाम देने के बाद अलग-अलग स्थानों पर छिप गए. पुलिस टीमों ने भौतिक, भौगोलिक और तकनीकी साक्ष्यों का सटीक विश्लेषण करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों का फिलहाल कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, फिर भी विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस बात की भी गहनता से जांच की जा रही है कि पीड़ित के पास इतनी बड़ी मात्रा में सोना कहां से आया. क्या यह व्यापार वैध (लीगल) चैनलों के माध्यम से किया जा रहा था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए आयकर विभाग (Income Tax) और अन्य संबंधित विभागों से पत्राचार किया जा रहा है. पुलिस टीम को 25 हजार का नकद पुरस्कार: शत-प्रतिशत बरामदगी और घटना का त्वरित अनावरण करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही उच्च अधिकारियों ने भी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है.0
0
Report
शाहपुरा गौरव सम्मान समारोह: NEET, JEE आदि में चयनित 135 प्रतिभाओं का सम्मान
Jaipur, Rajasthan:जिला - JAIPUR विधानसभा - शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण) शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण 3100 मीटर तिरंगे के साथ निकला युवा जулूस, शाहपुरा में प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, शाहपुरा गौरव सम्मान समारोह में NEET, JEE, RAS सहित 135 प्रतिभाओं का सम्मान, सुसज्जित ट्रेलर में निकली सफल विद्यार्थियों का जुलूस, ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत。 शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- भाग्योदय सेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार को "शाहपुरा गौरव सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NEET, JEE, RAS एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित करीब 135 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। संस्था के संस्थापक उपेन यादव ने बताया कि इस वर्ष शाहपुरा क्षेत्र से करीब 150 विद्यार्थियों का NEET में चयन हुआ है। समारोह से पूर्व खोरी रोड स्थित नारायण दास स्मृति पार्क से 3100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य युवा जुलूस निकाला गया। सम्मानित छात्र-छात्राओं को सुसज्जित ट्रेलर में बैठाकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया, जहां विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। समारोह में भाजपा जिला प्रभारी लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने उपेन यादव के जनहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल ने कहा कि सफलता का आधार कठोर परिश्रम और अनुशासन है तथा ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
किठाना गाँव में विवाहिता प्रियंका की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:किठाना गाँव में विवाहिता प्रियंका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुलताना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा जांच शुरू कर दी। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। परिजनों के अनुसार प्रियंका की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। विवाह के समय उनकी आर्थिक क्षमता के अनुसार घरेलू सामान से लेकर मोटरसाइकिल तक दहेज में दिया गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल से संतुष्ट नहीं था और कार की मांग कर रहा था। कार नहीं देने पर विवाहिता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर दहेज को लेकर लगातार ताने देते थे। वहीं, जम्मू में भारतीय सेना में तैनात उसका पति भी फोन पर उसे प्रताड़ित करता था। परिजनों का कहना है कि सुबह करीब साढ़े छह बजे काका-ससुर ने फोन कर प्रियंका की मौत की सूचना दी। पीहर पक्ष का दावा है कि प्रियंका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल सुलताना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर पहुंचीं बबीता चौहान; 2027 में भाजपा सरकार के संकेत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान बुलंदशहर पहुंची। बबीता चौहान ने समाजवादी पार्टी पर कहा कि समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर जो पोस्टर लगे हैं इससे साफ है कि वह पोस्ट समाजवादी पार्टी या उसके समर्थकों ने ही लगाए होंगे, लेकिन 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है और योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री होंगे। जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पीएम मोदी द्वारा माफ करने पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना सबका अधिकार है लेकिन वहां जो अश्लीलता और उपद्रव हुआ उससे लगता है कि यह भारत के संस्कार नहीं हो सकते हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि यह बच्चे किस दिशा में जा रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी ने उनको माफी देकर बड़प्पन दिखाया है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कावड़ियों के पैर दबाना कुछ गलत नहीं है। नौकरी अलग है और इंसानियत अलग है, राज्य को धर्म से अलग नहीं किया जा सकता है, धर्म को दूर करके राज्य को नहीं चलाया जा सकता। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के द्वारा किए गए नाटकीय प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और यह एक बेहूदा प्रदर्शन रहा है। बबीता चौहान ने कहा कि अगर राम मंदिर में चंदा चोरी हुआ है तो उसे पर जांच भी की जा रही है और कार्रवाई भी हुई है। पेपर लीक मामले पर बबीता चौहान ने कहा कि पेपर लीक नहीं होते हैं बल्कि पेपरों को बेचा जाता है और इस पर जो प्रदर्शन हुआ है वह विपक्ष की साजिश है। उन्होंने कहा कि गालियां देने की आजादी केवल भारत में ही मिल सकती है यह लोग किसी इस्लामिक देश में चले जाएं तो पता चल जाएगा।0
0
Report
गोरखपुर में सिरफिरे युवक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला, घायल सिपाही सुरक्षित
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाथ में चाकू लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहे एक सिरफिरे युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। आरोपी को दबोचने के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया अचानक हुए हमले में एक रिक्रूट कांस्टेबल के हाथ में चाकू से गहरा चोट लग गया और खून बहने लगा। और सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीओ-: घटना गीडा थाना क्षेत्र की नौसढ़ चौकी अंतर्गत बाघागाड़ा पुलिस पिकेट की है। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हाथ में नारियल काटने वाला बड़ा सा चाकू लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर पुलिस ने युवक को घेरकर पकड़ लिया। लेकिन गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हाथ में मौजूद चाकू को झटके से रिक्रूट सिपाही के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया हमले के दौरान रिक्रूट कांस्टेबल दिवाकर त्रिवेदी के हाथ में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल आरोपी को काबू में किया और घायल सिपाही को जिला अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुनील वर्मा, पुत्र रामसूरत वर्मा, निवासी बेतियाहाता,थाना कैंट, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में था। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है。 पुलिस का कहना है कि घटना में घायल कांस्टेबल की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बरामद चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी वारदात की फिराक में था या नशे की हालत में इलाके में घूम रहा था।फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। दिनदहाड़े चाकू लेकर घूमने और पुलिस पर हमले की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
सावन के पहले सोमवार पर सुरक्षा के कड़े नियम लागू
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:सावन के सोमवार पर अलर्ट मुजफ्फरनगर पहुँचे सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह ने सावन के पहले सोमवार को मध्य नज़र रखते हुए जिले के कई स्थानों पर पहुँच कर निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही एसएसपी संजय वर्मा व एसपी सिटी अमृत जैन भी डीआईजी के साथ में मौजूद रहे, डीआईजी ने नेशनल हाईवे 58 स्थित कावड़ मार्ग रामपुर तिराहे पर बने निगराणी वॉच टावर पर भी चढ़कर दूर तक की व्यवस्थाओं को परखा। डीआईजी ने कहा शहर में मानक में पूरे 12 फीट ऊंचे और 10 फीट चौड़े डीजे को ही जाने की एंट्री दी जाएगी बाकी सभी हाईवे से निकलेंगे ताकि नागरिकों की सुरक्षा और जाम की स्थिति को शहर से दूर रखा जाए।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ पुलिस ने सीईआईआर से 394 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाये; कुल 12 करोड़ की रिकवरी
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़: सीईआईआर पोर्टल के जरिए करीब 91 लाख रुपये के 394 मोबाइल रिकवर हुए। बरामद मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी भी सम्मानित किए गए। जनपद आजमगढ़ की पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से जुलाई 2026 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए 394 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। इनकी अनुमानित कीमत करीब 91 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार विगत 30 माह में कुल 5416 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिसकी कुल कीमत लगभग 12 करोड़ 95 लाख रुपये का बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। आजमगढ़ जिले में फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिसके आधार पर सीसीटीएनएस प्रभारी एवं संबंधित पुलिस टीमें मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद करती हैं। उसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण ने बरामद 394 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। 2026 में अब तक जिले की पुलिस ने 1,779 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दी है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 26 लाख 75 हजार रुपये है। इस अवसर पर थाना स्तर पर गुमशुदा मोबाइल बरामदगी में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसपी ग्रामीण ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की。0
0
Report
राज्यमंत्री ने सपा पर हमला, 2027-29 चुनाव में पार्टी का भविष्य सवालों के घेरे में
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह का समाजवादी पार्टी पर हमला, मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही हैं सपा - मंत्री 2027 के चुनाव में सपा 50 सीट भी पार नहीं कर पाएगी, 2029 की तो बात ही छोड़ दो - मंत्री वो केवल मुस्लिमों की वोट चाहते हैं और हमें उनकी वोट मिले या न मिले... हमें तो हिंदुत्व वाली वोट चाहिए - मंत्री चंदा चोरी पर बोले - सपा के लोग बताएं कि उन्होंने कितना चंदा दिया है - मंत्री चंदा हमारा, हमारे लोगों ने चोरी किया है और उन्हें सजा दी गई है - मंत्री पेड़ कर्मचारियों ने चोरी की है ना कि संतों ने की है - मंत्री ये तो चोरी, डकैती, अपहरण और बलात्कार करवाते थे - मंत्री राहुल गांधी पी-खा कर जाते हैं और कुछ भी बोल देते हैं - मंत्री पीएम मोदी ने नशे से दूर रहकर युवाओं को नई राह दिखाई है - मंत्री नेता वही बनेगा जो नशा नहीं करेगा और जो नशा करेगा वो नेता नहीं बन सकता - मंत्री मोदी बड़े दिल के हैं, जंतर मंतर के प्रदर्शनकारियों का लालन पालन सही नहीं हुआ - मंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बेची और अब पंजाब बेच रहे हैं - मंत्री केजरीवाल महा बेईमान और आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जेल जा चुका है - मंत्री केजरीवाल ने पंजाब को नशेड़ी बना दिया - मंत्री0
0
Report
सावन की पहली महाकाल सवारी: उज्जैन में सुरक्षा घेरे के साथ लाखों श्रद्धालु जुटेंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:कल सावन का पहला सोमवार... पहली महाकाल सवारी को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 1600 जवानों का सुरक्षा घेरा; 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान 250 से अधिक सीसीटीवी, 3 ड्रोन और 13 जोन से होगी हर पल निगरानी 70 हजार से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग और डायवर्जन प्लान तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील उज्जैन श्रावण मास का पहला सोमवार और बाबा महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। सोमवार को निकलने वाली सवारी में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन तक हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न बने। सवारी मार्ग पर करीब 1600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 150 महिला पुलिसकर्मी और 300 से अधिक यातायात पुलिसकर्मी शामिल हैं। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 3 ड्रोन लगातार आसमान से सवारी मार्ग पर नजर रखेंगे। इसके अलावा पूरे क्षेत्र को 13 जोन में विभाजित कर कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और डॉग स्क्वाड की टीमें लगातार सवारी मार्ग, आसपास की गलियों और प्रमुख स्थानों की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है। शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं और मार्गों पर बड़े-बड़े सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से ट्रैफिक प्लान की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर तक करीब 2.5 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके थे, लेकिन कहीं भी जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। सोमवार को पहली सवारी के दौरान 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने और 70 हजार से ज्यादा वाहनों के शहर में आने का अनुमान है। एसपी प्रदीप शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर डायवर्जन के कारण 5 से 10 मिनट का अतिरिक्त समय लग सकता है, लेकिन यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को मंदिर और सवारी मार्ग के अधिक निकट पहुंचाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस का प्रयास है कि हर श्रद्धालु बाबा महाकाल की पहली सवारी के दर्शन सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज वातावरण में कर सके।0
0
Report
Advertisement
