राहुल गांधी मामले में अगली तारीख 12 अगस्त
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उन्हें फंसाया गया है। न्यायाधीश ने राहुल गांधी से चार सवाल किए, जिसमें राहुल ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु में पत्रकार वार्ता के दौरान कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया। मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी, जब अध्यक्ष विजय मिश्रा के अधिवक्ता गवाह पेश करेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीरज कुमार के अस्पताल से डिस्चार्ज पर अनंत सिंह ने जीत का दावा किया
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जीत का दावा किया। नीरज कुमार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने कल ही इस बारे में बता दिया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीरज कुमार टोटका करते हैं, लेकिन इस बार टोटका करने से उनका काम नहीं चलने वाला है। वहीं, अनंत सिंह जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात करने उनके आवास जा रहे हैं。मोहसिन रजा बोले- बीजेपी मुस्लिमों के साथ है, विपक्ष पर उठे सवाल
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मोना ने SIR में यूपी में 3 करोड़ नाम काटे जाने के आरोप में बीजेपी के पूर्व मंत्री अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा कांग्रेस का खुद का कोई कद उत्तर प्रदेश में बच्चा नहीं है 403 में से एक विधायक उनका बचा है उनका वजूद खत्म हो रहा है इस तरह इस तरह के बेगुनियत आरोप लगाकर प्रदर्शन करती है इस प्रदर्शन से पब्लिक का ही नुकसान होता है अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर मोसिन रजा ने कहा अब तो मुसलमान की याद उनको आ रही है अब तो दौरे पर जाना पड़ेगा अब उनको आजम खान की याद आएगी और उनकी बीवी की भी चुनाव जो करीब आ गए है एआइएमआइएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा मोसिन रजा ने कहा अब्दुल से तो आप दरी ही बिछवा रहे हैं बीजेपी ने तो मुसलमान को सम्मान दिया एक हाथ में लैपटॉप एक हाथ में कुरान दिया मैं खुद आज अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष हूं और मुस्लिम आप खुद देखिए पीस पार्टी और एआइएमआइएम के गठबंधन और तीसरे मोर्चे पर बोले मोहसिन रजा कोई भी मुसलमान को पता चल गया है कि बीजेपी उनके साथ है और उनके मुद्दों को उठती है उनको जगह देती हैअलवर के कठूमर में रंजीता कोली ने 20 गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया
Alwar, Rajasthan:कठूमर में रंजीता कोली ने 20 से अधिक गांवों में किया जनसंपर्क, मीणा समाज की महिलाओं ने लोकगीतों और नृत्य से किया स्वागत अलवर। पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने अलवर जिले के कठूमर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी रखा। उन्होंने क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गांवों में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला जनसंपर्क के दौरान मीणा समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और मनमोहक लोकनृत्यों के माध्यम से रंजीता कोली का स्वागत किया। रंजीता कोली ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके.जेडीयू के निष्कासित नेताओं के बयानों से घमासान, एनडीए का एमएलसी चुनाव भारी जीत दावा
Patna, Bihar:जेडीयू प्रवक्ता शंभू नाथ सिन्हा ने संजय झा और उमेश कुशवाहा पर टिप्पणी करने वाले निष्कासित नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता ठेकेदारी, रंगदारी और निजी स्वार्थ के लिए पार्टी में शामिल हुए थे, जिनकी पहचान कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। उन्होंने दावा किया कि आगामी 23 नवंबर को विधान परिषद की आठों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे. सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक ने जेडीयू के निष्कासित नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के नेता यह पहचानने में सक्षम हैं कि किन लोगों ने व्यक्तिगत प्रलोभन में आकर पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने कहा कि यह जेडीयू का अंदरूनी मामला है और पार्टी अपने स्तर पर ऐसे लोगों को बाहर निकालने में सक्षम है। एजाज अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि निष्कासित नेता ठेकेदारी और रंगदारी जैसे कामों में शामिल थे, तो जेडीयू ने उन्हें इतने दिनों तक पार्टी में क्यों बनाए रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू में ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता रहा है। जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने निष्कासित नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी से निकाले गए नेता गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद पार्टी के नेताओं को प्राप्त है और ऐसे बयानों से एमएलसी चुनाव में उम्मीदवारों की जीत प्रभावित नहीं होगी। स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने जेडीयू को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्कासित नेता अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को लेकर बयान दे रहे हैं। उन्होंने जेडीयू में टूट का दावा करते हुए एमएलसी चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों पर भी सवाल उठाए।पिथौरागढ़: गुलदार के हमले से गोशाला में छह बकरियां मौत, किसान सहायता की मांग
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़: बडालू गांव में गुलदार का हमला, गोशाला में घुसकर 6 बकरियों को मार डाला गरीब किसान कुन्दन चंद के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट, पीड़ित परिवार ने प्रशासन और वन विभाग से लगाई आर्थिक सहायता की गुहार पिथौरागढ़। जनपद के बडालू गांव में बीती रात वन्यजीव के हमले से एक गरीब किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गोशाला में घुसकर गुलदार ने छह बकरियों को मार डाला। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आजीविका और भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, बडालू गाँव निवासी कुन्दन चंद पुत्र श्री दीवान चंद बकरी पालन और खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बकरियां उनकी आजीविका का प्रमुख साधन थीं। एक ही रात में छह बकरियों की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है。 पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और वन विभाग से गुहार लगाते हुए तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली, तो उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो सकता है। वहीं, ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी ने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि वन विभाग और जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद के लिए कितनी जल्दी आवश्यक कदम उठाते हैं।सौरभ राजपूत हत्याकांड: मकान का ताला कब खुलेगा, ओमपाल की मुश्किलें बढ़ीं
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मकान मालिक ओमपाल की पीड़ा, फैसले के बाद भी नहीं खुला मकान का ताला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद मकान मालिक ओमपाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, ओमपाल के मकान में ही सौरभ राजपूत की हत्या हुई थी। हत्याकांड के बाद पुलिस ने मकान के दो कमरों और गैराज में ताला लगा दिया था। ओमपाल का कहना है कि मामले में फैसला होने के बाद भी मकान से ताला नहीं खोला गया है। ओमपाल की जीविका किराए से चलती है। ऐसे में मकान के हिस्सों पर ताला लगा होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर पीड़ित मकान मालिक ओमपाल एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। अब सवाल यह है कि आखिर फैसला होने के बाद भी मकान के बंद कमरों और गैराज का ताला कब खुलेगा और ओमपाल को राहत कब मिलेगी? बाइट: ओमपाल, शिकायतकर्ताजालौन नगरपालिका लापरवाही से गौवंश नाले में गिरा, रेस्क्यू जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में नगर पालिका की लापरवाही के चलते नाले में गिरी गौवंश, खुले नाले में गिरकर गौवंश के फंस जाने से मचा हड़कंप, नगर पालिका कर्मचारियों के साथ लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, नाले के ऊपर रखी सीमेंट की पट्टियो को तोड़कर किया गया रेस्क्यू, जालौन कोतवाली क्षेत्र के इंडियन बैंक के पास का मामला。जशपुर में भाजपा नेता पर डांस वीडियो वायरल, अश्लील हरकत का आरोप
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर जशपुर में भाजपा नेता का डांसरों के साथ डांस का वीडियो वायरल, भाजपा नेता का आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में डांसर के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल, आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर को नोट दे रहे बीजेपी नेता, डांसर की गोद मे लेटे दिख रहे भाजपा नेता, महादेवडाँड़ मंडल का उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया में तेजी से वीडियो हो रहा जमकर वायरल。झालावाड़ के पंचायत राज चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान आज, सुरक्षा पुख्ता
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कल और पंच एवं सरपंच पदों के लिए शनिवार 24 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके तहत आज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज झालावाड़ में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद पंचायत समिति डग, भवानीमंडी, अकलेरा एवं मनोहरथाना क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। वहीं सभी मतदान केन्द्रो पर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों के कुल 467 मतदान केन्द्रों तथा 128 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दलों की रवानगी हुई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों, मतदान केन्द्रों पर अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा निर्वाचन दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सारे मामले मे जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने मतदान दलों के कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी मतदानकर्मी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान प्रत्येक प्रक्रिया में विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की शंका या समस्या होने पर तत्काल संबंधित उच्चाधिकारी को सूचित करें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचन्द्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा सहित संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।हांसी नागरिक अस्पताल में कैशलेस भुगतान और ओपीडी पर्ची के लिए यूपीआई QR कोड
Hansi, Haryana:हांसी नागरिक अस्पताल में 5 रुपए से 250 रुपए तक की फीस डिजिटल जमा होगी, कैशलेस भुगतान शुरू क्यूआर कोड से यूपीआई भुगतान शुरू, खुले पैसों की समस्या से राहत; घर बैठे बनवा सकेंगे ओपीडी पर्ची हांसी। नागरिक अस्पताल हांसी में मरीजों की सुविधा के लिए कैशलेस भुगतान व्यवस्था शुरू की गई है। बैंक से मिले क्यूआर कोड विभिन्न भुगतान काउंटरों पर लगाए गए हैं। अब मरीज ओपीडी पर्ची की पांच रुपये की फीस से लेकर मेडिकल लीगल केस यानि एमएलसी की 250 रुपये की फीस और अन्य शुल्कों का भुगतान यूपीआई से कर सकेंगे। इससे नकदी और खुले पैसों की समस्या दूर होगी। डिजिटल भुगतान की सुविधा न रखने वाले मरीजों के लिए नकद भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. पुलकित कुमार ने बताया कि सरकार के डिजिटलाइजेशन अभियान और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर किसी भी शुल्क का डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। फिलहाल तीन से चार काउंटरों पर यह सुविधा उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाकर छह की जा सकती है। डिप्टी सीएमओ डॉ. पुलकित कुमार ने बताया कि अस्पताल में प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू किया गया है। मरीज ई-उपचार पोर्टल eupchar.org.in के माध्यम से घर बैठे ओपीडी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अस्पताल पहुंचने पर वे प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर से सीधे पर्ची ले सकेंगे। इससे लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी。 डिप्टी सीएमओ ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों से आभा आईडी बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आभा आईडी से मरीज का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इसमें पुरानी बीमारियों, दवाओं से एलर्जी और अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ी जानकारी मरीज की सहमति और लागू व्यवस्था के अनुसार उपलब्ध कराई जा सकती है। अस्पताल में आभा आईडी बनाने के लिए स्कैनर की सुविधा भी उपलब्ध है। मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु और एबीडीएम के आधिकारिक माध्यमों से भी जानकारी ली जा सकती है। परेशानी होने पर मरीज अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. पुलकित कुमार के अनुसार, आभा आईडी से स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहने पर मरीजों को पुरानी मेडिकल फाइलें साथ रखने की जरूरत कम होगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित रिकॉर्ड डॉक्टर को उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे पुराने उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समझने में मदद मिलेगी। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य डिजिटल सुविधाओं के जरिए मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं देना है।झज्जर में ओवरऐज वाहनों के खिलाफ मेगा अभियान, 514 इम्पाउंड
Jhajjar, Haryana:उम्र पूरी कर चुके वाहनों को किया जा रहा इम्पाउंड। झज्जर पुलिस ने छेड़ा मेगा अभियान। अब तक 514 वाहन किये गए इम्पाउंड। 100 हैवी व्हीकल और 400 से ज्यादा मोटरसाइकिल हुई इम्पाउंड। झज्जर जिले में करीब 4200 हैवी व्हीकल कर चुके हैं उम्र पूरी। दिल्ली एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर लटकी है तलवार। ट्रैफिक पुलिस ने एसडीएम और डीटीओ को पत्र लिखकर मांगा है पुराने वाहनों का डाटा। पुलिस की अपील- पुराने वाहनों को करवाएं स्क्रेप। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब प्रशासन और पुलिस ने सख्ती का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में झज्जर पुलिस ने ओवरऐज यानी अपनी मियाद पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर आपने अपने पुराने वाहन को खुद कबाड़ (स्क्रेप) में नहीं बदला, तो पुलिस उसे घर से उठाकर ले जाएगी। दिल्ली से सटे झज्जर जिले में सड़कों पर दौड़ने वाले पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की अब खैर नहीं है। एनसीआर क्षेत्र के नियमों का सख्ती से पालन करवाते हुए झज्जर ट्रैफिक पुलिस ने ओवरऐज वाहनों के खिलाफ एक मेगा अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 514 वाहनों को इम्पाउंड किया जा चुका है। अकेले झज्जर जिले में ही करीब 4,200 भारी वाहन अपनी तय उम्र पूरी कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी (NGT) के स्पष्ट निर्देश हैं कि दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन सड़क पर नहीं चल सकते। प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित एसडीएम और डीटीओ (DTO) को पत्र लिखकर ऐसे सभी पुराने और अनफिट वाहनों का पूरा डेटा मांगा है। एनसीआर के नियमों के तहत ओवरऐज वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक एसएचओ सतीश कुमार का कहना है कि हमने अभी तक 500 से ज्यादा वाहन इम्पाउंड किए हैं। हमारी वाहन चालकों से अपील है कि वे खुद अपने पुराने वाहनों को स्क्रेप करवाएं, अन्यथा पुलिस उनके घर तक पहुंचकर कार्रवाई करेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि लोग खुद आगे आकर अपने वाहनों को अधिकृत केंद्रों पर स्क्रेप करवाएं, वरना पुलिस इन्हें सड़कों से या सीधे उनके घरों से उठाकर जब्त कर लेगी।टाइगर श्रोफ फायरिंग केस: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 10 दिन पुलिस कस्टडी दी
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA) THREE ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE PRODUCED BEFORE COURT, COURT GRANTS 10 DAYS POLICE CUSTODY मुंबई की किला कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा।CM Mann के एयरपोर्ट हिरासत पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Tikshan sood नेता बीजेपी BJP Leader Manoranjan Kalia Reax on CM Mann Detention at Airport BIKRAM SINGH MAJHETHIA TWEET ON BHAGWANT MANNनवरात्र के दौरान सीने पर कलश रखते महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
Bihar:सुपौल में सीने पर कलश रखकर मंदिर में नौ दिन तक महिला ने माता की आराधना की, व्रत पूरी होने के बाद घर लौटते ही महिला बीमार पड़ गई, अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 4 का है, त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड चार निवासी वीरेंद्र यादव की 35 वर्षीय पत्नी सचिता देवी ने त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर माता की आराधना की, देर रात व्रत पूर्ण होने के बाद सचिता देवी मंदिर परिसर से अपने घर लौट गई. बताया गया कि आधी रात को सचिता देवी की तबियत बिगड़ गई, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसके परिजन उसे अहले सुबह त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ उमेश यादव ने सचिता देवी की मौत की संभावित वजह डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी समस्या की आशंका जाहिर की है. हालांकि सचिता देवी की मौत का वास्तविक कारण क्या है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है। नवरात्र का व्रत कर रही महिला की बीमार होने के बाद अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।वाराणसी: नवरात्रि पर नई सुबह संस्था का संकल्प - हर घर में दुर्गा सुरक्षित हो
Varanasi, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था का संकल्प - मंदिर में ही नहीं, हर घर में दुर्गा सुरक्षित हो वाराणसी।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नई सुबह - एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरे 9 दिन शहर के कई वार्डों में चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बेटियों और महिलाओं ने भाग लिया। संस्था की अध्यक्ष ममता जी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटियों को सिर्फ पूजना नहीं, बल्कि उन्हें शक्तिशाली बनाना है। ममता जी ने उपस्थित बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर बेटी का आत्मनिर्भर और जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्हें अपनी आत्मरक्षा के तरीके आने चाहिए, गलत बात पर आवाज उठाने और ना कहने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बेटी को कानून और अपने अधिकारों की जानकारी, डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तौर-तरीके, अपनी सेहत और मानसिक मजबूती का ध्यान रखना और गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील विषय को समझना भी जरूरी है, ताकि वह किसी भी परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सके। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी इस अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही।
संस्था ने बताया कि नवरात्रि में हम देवी के शक्ति स्वरूप की पूजा करते हैं, इस अभियान के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारे घर की बेटी भी उसी दुर्गा का रूप है और उसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।
