icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाप पंचायत ने शीलू पहलवान-मुस्कान मामले में माफी और बच्चे के भविष्य के कदम मंजूर

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:रोहतक-अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू पहलवान की पत्नी मुस्कान आत्महत्या मामले में महम चौबीसी की सर्वखाप पंचायत का अहम फैसला,शीलू पहलवान,उनके पिता,माता और भाई को किया माफ। चारो आरोपियो ने पंचायत में मांगी माफी,पंचायत ने दिखाया बड़ा दिल,सबको माफ करने की कही बात,दोनों पक्षो ने माना फैसला। खाप प्रतिनिधियो ने शीलू ओर मुस्कान के 8 माह बेटे के नाम,50 लाख की एफडी,हिस्से की जमीन नाम करने का फैसला,एक हफ्ते में करवानी हो सभी जरूरी कार्यवाही। 5 घण्टे चली पंचायत,दोनों पक्षों की सुनी दलील,पंचायत में ही दी माफी,महम चौबीसी व अठगामा की पंचयात हुई शामिल। पंचायत ने शीलू पहलवान की दोबारा शादी का भी दिया ऑफ़र, शीलू पहलवान,उनके भाई मनीष,पिता सुरेंदर बल्हारा रहे मौजूद। पुलिस में दी शिकायत भी वापिस लेगी पंचायत,पंचायत में वाद-विवाद,आरोप-प्रत्यारोप के बाद सुनाया फैसला महम चौबीसी और अठगामा की पंचायत में शीलू पहलवान, उनके भाई मनीष और पिता सुरेंदर बल्हारा मौजूद रहे। पंचायत के सामने चारों आरोपियों ने अपनी बात रखी और माफी मांगी। इसके बाद खाप प्रतिनिधियों ने बड़ा दिल दिखाते हुए सभी को माफ करने की बात कही। पंचायत ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय परिवार और बच्चे के भविष्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।पंचायत ने मुस्कान और शीलू पहलवान के करीब आठ माह के बेटे के भविष्य को लेकर भी अहम फैसला लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक बच्चे के नाम 50 लाख रुपये की एफडी कराने और हिस्से की जमीन उसके नाम करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी करने की बात कही गई है। पंचायत में शीलू पहलवान की दोबारा शादी का प्रस्ताव भी रखा गया। वहीं मुस्कान पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत को वापस लेने की बात भी पंचायत में सामने आई। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति और भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।पांच घंटे तक चली इस पंचायत में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। इसी दौरान कई मुद्दों पर बहस और आरोप-प्रत्यारोप भी हुए। आखिर में खाप प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया। अब पंचायत के फैसले के बाद देखना होगा कि बच्चे के नाम एफडी और जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया कितनी जल्दी पूरी होती है और पुलिस शिकायत वापस लेने की कार्रवाई किस तरह आगे बढ़ती है。
0
0
Report

पुणे में GCC इकोसिस्टम उभरा, फडणवीस बोले नई लहर, बड़ी कंपनियों ने भागीदारी

Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): DEVENDRA FADNAVIS (CHIEF MINISTER, MAHARASHTRA) ON TIRANGA RALLY, MARATHA COMMUNITY PROTEST, CHANDRASHEKHAR BAWANKULE REMARKS AND SUNETRA PAWAR COMMENTS पुणे, महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "आज पुणे में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) पर एक कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें भारत और दुनिया भर की लगभग 125 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हम जो नई लहर देख रहे हैं, वह GCC की लहर है। GCCs अच्छी सैलरी वाली नौकरियां पैदा करते हैं और ये सिर्फ़ आउटसोर्सिंग तक सीमित नहीं हैं। ये बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था को बदल रहे हैं, और मुझे खुशी है कि पुणे अब भारत के GCC इकोसिस्टम में एक प्रमुख शहर के तौर पर उभरा है..."
0
0
Report

पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने पोइजन खाकर अस्पताल में भर्ती

Sikar, Rajasthan:लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र बिडोदी बड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने प्रशासन की मौजूदगी में पोइजन का लिया। पुलिस प्रशासन युवक को गम्भीर अवस्था में नवलगढ़ के जिला अस्पताल लिए रवाना हुई। लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के बिडोदी बड़ी गांव में संजय नेहरा परिवारिक जमीनी विवाद को लेकर आज सुबह करीब 8.30 बजे गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया था। सूचना पर बलारां थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार मुकेश सिंहाग भी मौके पर पहुंचे और युवक स समझाइश का प्रयास किया। मौके पर सीकर सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया। लेकिन समझाइश के प्रयास विफल रहे। देर शाम को युवक की दोनों बहनों बड़ी सुमन ओर छोटी सुनीता को मौके पर बुलाया गया और समझाने के प्रयास किया। लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार मुकेश सिंहाग ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़े युवक सिविल डिफेंस की टीम के साथ टंकी से नीचे उतर रहा था इसी दौरान युवक ने सिविल डिफेंस की टीम को आगे चलने के बोलकर उनके पीछे नीचे उतर रहा था। सिहाग ने बताया कि इस बीच युवक संजय नेहरा ने चुहै मारने दवा खा ली थी। सिविल डिफेंस टीम युवक को तुरंत नीचे उतर कर 108 एम्बुलेंस गाड़ी से नवलगढ़ के जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सिहाग ने बताया कि जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है。
0
0
Report
Advertisement

WRD इंजीनियर मुकेश शर्मा NHM चीफ इंजीनियर पोस्ट पर विवाद; CM तक पहुंची शिकायत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता का स्वास्थ्य विभाग में चीफ इंजीनियर का जबरदस्त पॉवर है। हम बात कर रहे है मुकेश शर्मा की,जिनकी प्रतिनियुक्ति पर तो सवाल उठ ही रहे है। इसके साथ साथ ये सीट इतनी पॉवरफुल हो गई है कि मंत्री के आदेश को दरकिनार कर दिया। अब मामला सीएम तक पहुंच गया है। इंजीनियर का NHM में चीफ का पॉवर- WRD के इंजीनियर का NHM में चीफ का पॉवर!....चिकित्सा विभाग में प्रतिनियुक्ति का विवाद बढा....SE मुकेश शर्मा की प्रतिनियुक्ति पर उठे सवाल...मुकेश शर्मा की प्रतिनियुक्ति पर CM से शिकायत....नियमों के विपरीत प्रतिनियुक्त के गंभीर आरोप...! जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश शर्मा प्रतिनियुक्ति स्वास्थ्य विभाग में पॉवरफुल बन गई है। पहला तो मुकेश शर्मा को चीफ इंजीनियर NHM का अतिरिक्त चार्ज दे रखा है। दूसरा नियमों के विपरीत प्रतिनियुक्ति के गंभीर आरोप और तीसरा स्वास्थ्य मंत्री के आदेश भी मुकेश शर्मा की कुर्सी पर भारी पड रहे है। WRD के SE मुकेश शर्मा की विवादित प्रतिनियुक्ति का मामला सीएम तक पहुंच गया है। आरोप है कि मुकेश शर्मा 10 साल से ज्यादा प्रतिनियुक्ति पर रहे। लेकिन नियमों के तहत कोई भी अधिकारी अपने सेवाकाल में 10 साल से ज्यादा प्रतिनियुक्ति पर रह ही नहीं सकता। 5 साल बाद भी वित्त विभाग की अनुमति जरूरी है। शिकायत मे आरोप है कि मुकेश शर्मा की प्रतिनियुक्ति के लिए वित्त विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई। क्या कहते है वित्त विभाग के नियम- नियम 8 के तहत (i) ऐसा सरकारी कर्मचारी,जिसने किसी अन्य सरकारी विभाग,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्र,विदेशी सेवा में प्रतिनियुक्ति पर पांच वर्ष की अवधि पूरी कर ली है,उसे प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद तीन वर्ष की न्यूनतम अवधि तक अपने मूल विभाग में सेवा करनी होगी,तभी उसे फिर से प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकेगा। (ii) किसी सरकारी कर्मचारी की पूरे सेवाकाल के दौरान प्रतिनियुक्ति की कुल अवधि 10 वर्ष से अधिक नहीं होगी। - प्रतिनियुक्ति की अवधि को पांच वर्ष से आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव तब तक स्वीकार नहीं किया जाएगा, जब तक प्रतिनियुक्ति समाप्त होने से कम से कम दो महीने पहले प्रस्ताव प्रस्तुत न किया गया हो। प्रस्ताव में यह स्पष्ट कारण भी देना होगा कि प्रतिनियुक्ति की अवधि क्यों बढ़ानी जानी आवश्यक है। -यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की प्रतिनियुक्ति ऐसे पद पर जारी रहती है जो प्रतिनियुक्ति के कुल अधिकतम 5 वर्ष की अवधि में शामिल है, तो ऐसी निरंतर प्रतिनियुक्ति को भी अधिकतम 5 वर्ष की अवधि में ही शामिल किया जाएगा सुरक्षा मंत्री के आदेश भी हवा हवाई हो रहे- इधर स्वास्थ्य मंत्री के आदेश भी हवा हवाई हो रहे है। 8 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ और मिशन निदेशक एनएचएम जोगाराम को नोटशीट के जरिए देवेंद्र कुमार मीणा की प्रतिनियुक्ति पर सहमति देते हुए NHM चीफ इंजीनियर के पद पर पदस्थापन करते हुए रिपोर्ट आज भी भिजवाए के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक भी मुकेश शर्मा को हटाकर देवेंद्र कुमार मीणा की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई। विवादित प्रतिनियुक्ति पर मुकेश शर्मा का मूल विभाग WRD पूरी तरह से खामोश है। अब सवाल ये है? कि आखिरकार NHM में चीफ इंजीनियर की सीट के लिए इतना घमासान क्यों मचा है? क्या मुकेश शर्मा इतने पॉवरफुल हो गई कि उनकी प्रतिनियुक्ति के लिए नियम दरकिनार कर दिए गए?
0
0
Report
Advertisement

बगहा के वाल्मीकि रिजर्व जंगल में बंदर का सफल रेस्क्यू, स्कूल परिसर में अजगर पकड़ा

Bagaha, Bihar:राहत भरी बड़ी खबर बगहा से है जहाँ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-2 अन्तर्गत मदनपुर वन क्षेत्र सटे गोबरहिया गांव में पिछले एक सप्ताह से आतंक मचाये उत्पाती बंदर का वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू कर लिया है। बंदर के पकड़े जाने के बाद इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं मदनपुर वन क्षेत्र स्थित पंचरुखा विद्यालय के समीप विशालकाय अजगर दिखने से अफरा-तफरी मच गईं लेकिन स्कूल के बच्चों ने साहस और एकजुटता दिखाते हुए जहरीले अज़गर सांप को सुरक्षित पकड़ कर वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। खास बात यह है कि वन विभाग की टीम द्वारा उत्पाती लंगूर के रेस्क्यू की तस्वीरें सामने आईं हैं तो वहीं स्कूली बच्चों द्वारा पाइथन रेस्क्यू का वीडियो सोशल साइट्स पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। दरअसल बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल में जलभराव से भटककर एक बंदर गोबरहिया गांव में पहुंच गया। गांव में पहुंचने के बाद वह लगातार उत्पात मचा रहा था। कई बार बंदर ने गाँव के लोगों पर हमला कर दिया था; दो-तीन दिन पहले उसने दो लोगों को काटकर जख्मी किया था। इनमें 40 वर्षीय बउक साह और 45 वर्षीय धनेश राम की पत्नी सुनैना देवी शामिल हैं। दोनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। गनीमत यह है कि स्कूल परिसर में विशालकाय अजगर दिखते ही बच्चों ने सुरक्षित पकड़ लिया गया। बताया गया है कि बंदर के हमलावर व्यवहार से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया था। लोगों ने वन विभाग से बंदर को पकड़कर गांव से दूर ले जाने की मांग की थी। सूचना नयागांव रामपुर पंचायत के पूर्व सरपंच हरेंद्र राम को मिली। उन्होंने वन विभाग को मामले की पूरी जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता लालबाबू सहनी जंगल जीव-जंतुओं से बचाव को लेकर वन विभाग से समय रहते रोक-थाम की मांग किया है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र के वनपाल विवेक सागर के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम गांव पहुँची। रेस्क्यू टीम ने बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। बंदर पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया। वन अधिकारीयों के मुताबिक बंदर को लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूर हरनाटांड़ वन क्षेत्र के घने जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद गोबरहिया गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पंचरुखा गांव में अजगर पकड़े जाने से स्कूल परिसर समेत आसपास में होने वाली अनहोनी टली है; यही वजह है कि वन विभाग के अधिकारीयों ने भी राहत की सांस लिया है।
0
0
Report
Advertisement

जायल में मानसून ने दो घंटे बारिश से जलभराव, किसानों के चेहरे खिले

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) जायल में झमाझम बारिश, दो घंटे लगातार बरसे बादल लीलण चौक से पुराना बस स्टैंड तक जलभराव सरकारी अस्पताल के सामने भरा पानी, राहगीर हुए परेशान अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिली संजीवनी जायल में मानसून एक बार फिर मेहरबान हुआ है। मंगलवार शाम करीब दो घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। शाम ढलते ही शुरू हुई झमाझम बारिश से लीलण चौक, पुराना बस स्टैंड और अस्पताल के सामने निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बारिश के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में खड़ी खरीफ फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी मानी जा रही है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव के बाद नगरपालिका टीम भी एक्टिव देखी गई टीम द्वारा जलभराव स्थलों का जायजा लिया ।
0
0
Report

नशा तस्करी रोकथाम: संगरिया में 8 बीघा जमीन फ्रिज, कीमत 1.20 करोड़

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संगरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संगरिया थाना पुलिस ने NDPS Act की धारा 68एफ के तहत नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति को फ्रिज किया है। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी की चक 8 NKR रोही में स्थित 8 बीघा जमीन को फ्रिज किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ दो NDPS Act के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उसके कब्जे से डोडा-पोस्त की बड़ी खेप बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ नशा तस्करी का रैकेट चलाने की बात बताई थी। जांच में आय का वैध स्रोत नहीं मिलने पर पुलिस ने जमीन को फ्रीज करने की कार्रवाई की।
0
0
Report

राजस्थान में 55 हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा, PPP मॉडल पर बल

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बाह्य सहायता से चल रही 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारत सरकार की आर्थिक कार्य सचिव अनुराधा ठाकुर ने परियोजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की प्राथमिकताओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के साथ परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में जयपुर मेट्रो फेज-2, शहरी विकास, पेयजल-सीवरेज, सड़क नेटवर्क, कौशल विकास, उच्च शिक्षा और पीपीपी मॉडल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा हुई। आर्थिक कार्य सचिव ने राजस्थान में लागू वित्तीय नवाचारों ‘एसएनए स्पर्श’ और ‘साइबर ट्रेजरी’ की सराहना करते हुए इन्हें दूसरे राज्यों के लिए भी अनुकरणीय मॉडल बताया। बैठक में जयपुर मेट्रो फेज-II की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। एडबी सहायता से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक करीब 41 किमी लंबी मेट्रो लाइन विकसित की जानी है। परियोजना की लागत 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। अधिकारियों ने इसकी प्रगति की जानकारी दी और निर्धारित समय में काम पूरा करने पर जोर दिया। द्वितीयक शहर विकास परियोजना के तहत राज्य के 26 शहरों में चल रहे पेयजल और सीवरेज कार्यों की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं के 95% से अधिक काम पूरे हो चुके हैं। इनसे 18 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलने की जानकारी दी गई। राज्य राजमार्ग निवेश कार्यक्रम के तहत 900 किमी से अधिक राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण की प्रगति भी बैठक में रखी गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। आर्थिक कार्य सचिव ने सुझाव दिया कि राज्य में अर्बन मोबिलिटी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, हाईवे विकास और अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में पीपीपी मॉडल को बढ़ावा दिया जाए। इससे निजी क्षेत्र की पूंजी और विशेषज्ञता का बेहतर इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। संबंधित विभागों को इस दिशा में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में सिंगल नोडल एजेंसी प्रणाली को मजबूत करने के लिए ‘एसएनए स्पर्श’ और वित्तीय लेनदेन को तेज व पारदर्शी बनाने के लिए ‘साइबर ट्रेजरी’ प्रणाली संचालित की जा रही है। केंद्र की आर्थिक कार्य सचिव ने दोनों वित्तीय नवाचारों की सराहना की और इन्हें अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया। बैठक में कौशल विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बाह्य सहायता से नई परियोजनाएं शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही ‘सूत्रा’ (सतत शहरी परिवर्तन) योजना के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर में अर्बन मोबिलिटी तथा ग्रीन स्पेस विकसित करने की योजनाओं पर भी मंथन किया गया। बैठक के अंत में केंद्र और राज्य के अधिकारियों ने सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं के साथ नियमित संपर्क रखते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

अगावली, बयाना में वैध सिलिका खनन बढ़ाने की मांग पर ग्रामीणों की रैली

Jaipur, Rajasthan:भरतपुर के बयाना स्थित अगावली गाँव में सिलिका सैंड के वैध खनन के समर्थन में स्थानीय ग्रामीणों ने रैली निकाली है। स्थानीय ग्रामीणों ने वैध खनन को बढ़ावा देने की मांग की है। साथ ही वैध खनन रोकने के लिए कुछ लोगों द्वारा की जा रही झूठी शिकायतों पर उचित जांच कराने की मांग की है। अगावली में शिवालिक सिलिका के नाम से खनन लीज संख्या 2/93 संचालित है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 50 वर्षों से गाँव में वैध तरीके से नियमानुसार खनन किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के नियमों के पालन के साथ ही कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग की जाती है। पर्यावरणीय स्वीकृति, सुरक्षा निदेशालय से अनुमति ली हुई है। गाड़ियाँ भी अंडरलोड संचालित होती हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा द्वेषवश विरोध किया जा रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपके उचित कार्यवाही की मांग की है।
0
0
Report

चंदवाजी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार, पिस्टल-देशी कट्टा बरामद

Jaipur, Rajasthan:चंदवाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार निम्स यूनिवर्सिटी के पास काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आती दिखी; पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, पर चालक ने मोड़ दिया. चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने स्कॉर्पियो को रोका. गिरफ्तार आरोपी अविनाश उर्फ करण राजपूत के जींस से पिस्टल मिली. पूछताछ से जुड़े और भी जानकारी मिल रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top