संविधान दिवस पर राष्ट्रीय युवा एकता मिशन के तत्वाधान में आज होगा महासम्मेलन, तैयारियां पूरी
Lambhua, Uttar Pradesh:लंभुआ सुल्तानपुर- लंभुआ तहसील क्षेत्र के पांडेपुर गांव में राष्ट्रीय युवा एकता मिशन के तत्वाधान में संविधान दिवस पर महासम्मेलन का आयोजन किया गया,आयोजक अंकित कोरी ने बताया कि 24 नवंबर दिन रविवार को सुबह 10 बजे से महासम्मेलन कार्यक्रम प्रारंभ होगा। मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली से बहुजन शायर अभिषेक कुमार जाटव तथा उद्घाटक के रूप में शैलेंद्र भीम मौजूद रहेंगे। महासम्मेलन की तैयारी कई दिन से चल रही थी, जिसे अंतिम रूप दे दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
