Back
ओबरा नगर में पाइप फटने से सड़क पर पानी फैलाव, मोहल्ला जलमग्न
ADArvind Dubey
Mar 25, 2026 13:10:27
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र के ओबरा नगर में लापरवाही की एक तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब खुदाई के दौरान पानी का पाइप फट गया और देखते ही देखते पूरा इलाका जलमग्न हो गया। सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे सड़क ने तालाब का रूप ले लिया और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। फव्वारे की तरह उफनते पानी ने न सिर्फ लोगों की परेशानी बढ़ाई, बल्कि सिस्टम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला ओबरा नगर के वन विभाग रोड का है, जहां किसी निर्माण या खुदाई कार्य के दौरान अचानक पानी का पाइप फट गया। पाइप फटते ही तेज दबाव के साथ पानी फव्वारे की तरह सड़क पर बहने लगा और कुछ ही देर में पूरा मोहल्ला पानी-पानी हो गया। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं कई जगहों पर रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया। स्थानीय लोगों का کہنا है कि बिना उचित सतर्कता और योजना के की जा रही खुदाई का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि सूचना के बाद संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन जब तक स्थिति नियंत्रण में आती, तब तक सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बह चुका था। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:16:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:16:220
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 25, 2026 14:16:080
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 25, 2026 14:15:530
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 25, 2026 14:15:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 25, 2026 14:15:340
Report
967
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:07:36955
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 14:07:12849
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 25, 2026 14:06:30Noida, Uttar Pradesh:चंद सेकंड में आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया...हालांकि दुकानदार ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की...लेकिन तब तक वो रफूचक्कर हो गया
952
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 14:06:11969
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 25, 2026 14:05:51868
Report