Back
सोनभद्र में नहर निर्माण मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
ADArvind Dubey
Feb 02, 2026 16:48:37
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR: सोनभद्र से एक दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है,जहां विकास के नाम पर चल रही नहर परियोजना में काम कर रहे एक श्रमिक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।हादसे के बाद न सिर्फ परिजनों में कोहराम मचा है बल्कि ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है और साफ चेतावनी दी है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर मुआवजे का ऐलान नहीं करते,तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
VO: मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र का है।यहां कोलिंनडूबा ग्राम पंचायत निवासी विजय कुमार यादव कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत कुडवा ग्राम पंचायत में एमएस कंपनी द्वारा कराए जा रहे नहर निर्माण कार्य में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे।बीते शनिवार की शाम करीब चार बजे लेवल स्टॉप का कार्य करते समय वह अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए,जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद कोन पुलिस की पहल पर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव जब शाम करीब पांच बजे गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने शव को रखकर रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया।परिजनों की मांग है कि संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचें और मृतक के परिवार को समुचित मुआवजे की घोषणा करें। मृतक के भाई संजय कुमार का कहना है कि जब तक मुआवजे की स्पष्ट घोषणा नहीं होती,तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो परिजन और ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी है और संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से टेलीफोनिक संपर्क कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 02, 2026 18:04:130
Report
EGE GOPI
FollowFeb 02, 2026 18:03:230
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 02, 2026 18:02:410
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 02, 2026 18:01:470
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 02, 2026 18:01:330
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 02, 2026 18:01:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 18:00:540
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 02, 2026 18:00:450
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 02, 2026 18:00:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 02, 2026 17:45:550
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 02, 2026 17:45:26Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
कमला पार्क रेत घाट के पास छुरीबाज़ी की घटना
17 साल के युवक को बदमाशों ने मारी छुरी, घायल का इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी。
युवक के हाथ ओर पीट पर किया धारदार हथियार से हमला
एसीपी ओर थाना प्रभारी हॉस्पिटल में मौजूद
श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र का मामला
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 02, 2026 17:31:180
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 02, 2026 17:31:070
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 02, 2026 17:30:480
Report