Back
सोनभद्र नवरात्रि देवी जागरण विवाद: BNSS धारा के तहत कुर्की नोटिस जारी
ADArvind Dubey
Feb 24, 2026 09:16:03
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र में नवरात्रि के दौरान हुए देवी जागरण विवाद का मामला अब और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह और उनके इवेंट मैनेजर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विशेष एससी/एसटी कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए धारा 84 BNSS के तहत कुर्की की नोटिस जारी कर दी है। अदालत पहले ही गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी थी, लेकिन लगातार अनुपस्थिति के बाद अब संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम से एक बार फिर जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पूरा मामला 18 अप्रैल 2024 का है, जब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में नवरात्रि के अवसर पर देवी जागरण कार्यक्रम प्रस्तावित था। आयोजक की ओर से इवेंट मैनेजर के माध्यम से लगभग दो लाख रुपये में कार्यक्रम तय हुआ और एक लाख सत्तर हजार रुपये एडवांस दिए गए। आरोप है कि तय तिथि पर कार्यक्रम नहीं हुआ और कलाकार पक्ष बिना प्रस्तुति दिए लौट गया, जिससे आयोजकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आयोजकों का यह भी आरोप है कि एडवांस राशि वापस मांगने पर अभद्र भाषा, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी की गई। शिकायत के बाद विशेष एससी/एसटी अदालत के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में धोखाधड़ी, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया और मामला सुनवाई की प्रक्रिया में पहुंचा। सुनवाई के दौरान आरोपियों की लगातार अनुपस्थिति पर अदालत ने पहले गैर जमानती वारंट जारी किया था। अब न्यायालय ने धारा 84 BNSS के तहत कुर्की की नोटिस जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को आदेशित किया है कि नोटिस तामील कर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 14 मार्च 2026 निर्धारित की है। फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया जारी है और अब सबकी निगाहें अगली पेशी पर टिकी हैं। मामला विचाराधीन है, अंतिम निर्णय अदालत द्वारा ही किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 24, 2026 10:29:220
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 24, 2026 10:29:040
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 24, 2026 10:28:430
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 24, 2026 10:28:280
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 24, 2026 10:28:080
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 24, 2026 10:27:500
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 24, 2026 10:26:580
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 24, 2026 10:26:280
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 24, 2026 10:26:080
Report
0
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 24, 2026 10:24:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 24, 2026 10:23:57Noida, Uttar Pradesh:Singapore: UP CM Yogi Adityanath holds Meeting With St Telemedia Global Data Centers Group CEO Bruno Lopez
0
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 24, 2026 10:23:190
Report
0
Report